इसलिए दोस्तों पाइल्स के केस में आधा इलाज आपके ही हाथ में है और वह है खान-पान। इतना मैं आपको पुरी जिम्मेदारी के साथ कह सकता हूं की सिर्फ ये एक आर्टिकल पढ लो। आपको पाइल्स के संबंधित ओर कोई आर्टिकल पढने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस पोस्ट में हम यह समझने की कोशिश करेंगे की बवासीर अगर आपको है या होने की आशंका है। लेकिन आप नहीं चाहते की हो, तो क्या ना खाएं और क्या खाएं ताकी यह समस्या ठीक हो जाए इस बारे में बात करेंगे। पोस्ट के आखिर में मैं आपसे आयुर्वेद के ग्रंथों में वर्णित एक असरदार घरेलू उपाय भी शेयर करूंगा। बिलकुल घबराएं नहीं। आयुर्वेद के अनुसार पाइल्स का ऑपरेशन बहुत ही कम केस में करवाने की जरूरत होती है। इसलिए सबसे पहले अपने खाने पीने में बदलाव लाए। कुछ सामान्य गलतियों को सुधारे। आप देखेंगे की एक दो महीने में ही पाइल्स ठीक हो गया। नमस्कार दोस्तों स्वागत है स्वदेशी माहिती ब्लॅाग में। दोस्तों पाइल्स एक ऐसी समस्या है। इसमें गुदा के अंदर और आस-पास की नसें शामिल होती हैं। उनमें सूजन और जलन हो जाती है और वे बढ़कर मस्से जैसी गांठ का रूप ले लेती हैं। यह मस्से अगर अंदर को बने, तो इसे इंटरनल पाइल्स कहते हैं। यही मस्से बहार आने लगे, तो उसे एक्सटर्नल पाइल्स कहते हैं। लक्षणों की बात करें तो इन मस्सों में दर्द हो सकता है, चिडचिडपण हो सकता है, खुजली हो सकती है या खून बहना सबसे डरावना लक्षण है। जो पाइल्स के चलते आता है।
आम दैनिक गलतियाँ जो बवासीर का कारण बनती हैं (COMMON EVERYDAY MISTAKES THAT CAUSE HEMORRHOIDS):
(i) कुछ लोगों को टॉयलेट करते हुऎ, बहुत जोर लगाने की आदत ही हो जाती है। कोशिश करणी चाहिए की दिन भर फाइबर से भरपूर भोजन चीजें ही खाएं और खूब पानी पीए। ताकी मल सख्त ना हो।(ii) घंटों घंटों एक ही जगह पर बैठे रहना। ऐसा देखा गया है की जो ड्रायवर छह-छह घंटे गाड़ी चलाते रहते है। उन्हें पाइल्स होने का सबसे ज्यादा खतरा होता है। अगर आप भी ऑफिस में लगातार बैठे रहते हैं, तो इस आदत को बदलें। हर एक घंटे में उठ के थोडा टहले, पानी पीएं।
(iii)रात को बहूत देर से पेट भर खाना खाके एकदम से सो जाना। यह भी सुबह नीचे के अंग पे दबाव निर्माण करता है। जिससे पाइल्स की दिक्कत आ सकती है। बलकी अगर कोई यह ठान ले की आज से डिनर सात बजे तक कर लूंगा और डिनर में थोडा हल्का खाऊंगा। जैसे की खिचडी, दलया, सुप या दाल-चावल। तो पाइल्स या पेट की कोई समस्या रह नहीं सकती।
(iv) टॅायलेट जेट का इस्तेमाल करते हूए अगर दबाव बहुत तेज हो, तो रोज इस्तेमाल करने से इस से भी अंदर जखम हो सकते है। इसलिए कोशिश करनी चाहिए की जेट की स्पीड को नोर्मल ही रखे।
(v)रोज खडे हो के खाना-पीना। अगर आपको पाइल्स है, तब तो बिल्कूल भी खडे हो कर ना खाएं-पीएं।
यह तो हो गए वह रोज की सामान्य गलतियां जिससे पाइल्स हो सकता है। लेकिन घबराने की कोई बात नहीं। जैसे की मैंने कहा की अगर कोई अपने खान-पान पे ध्यान दे, तो यह समस्या बडी आसानी से ठीक की जा सकती है। तो आइए सबसे पहले बात करते हैं उन चीजों की जो पाइल्स के पेशेंट को बिलकुल नहीं खानी चाहिए।
खाने की चीजें जो नहीं खानी चाहिए (FOODS TO AVOID):
1.मिर्च मसाले (CHILLI AND SPICES):
अगर कोई साधारण इंसान भी एक दिन बहुत ज्यादा मसालेदार खाना खा ले, तो अगले दिन उसे टॉयलेट में जलन महसूस होती है। फिर पाइल्स होते हुए ज्यादा तीखा खाना, तो अपने कुएं में खुद गिरना जैसा है। दोस्तों पाइल्स होने का मूल कारण है। नीचे के अंगों में बढी हुई गर्मी इंफ्लामेशन। इसलिए तो इस समस्या में मल(stool) के साथ-साथ खून तक आ जाता है। आप दो महीने अपने खाने में लाल मिर्च पाउडर डालना बंद कर दे। इससे बहुत फायदा होगा और यह बहुत जरूरी भी है। अगर आप सच में चाहते हैं की आपकी यह समस्या ठीक हो जाए। अगर आप बहुत मसालेदार खाते रहेंगे, तो और कुछ भी कर ले पाइल्स पुरी तरह से ठीक होनी मुश्किल है। हां, लाल मिर्च पाउडर की जगह थोड़ी हरी मिर्च डाली जा सकती है। इसके अलावा गरम मसालों का भी कम से कम उपयोग करें। पाइल्स में आप जितनी गर्म चीजें खाओगे उतनी समस्याएं बढ़ेगी और जितनी ठंडी चीजें खाओगे उतना आपको आराम मिलेगा। इसलिए घर की सादी दाल-सब्जी-रोटी खाएं। जल्दी इस समस्या में आराम मिल जाएगा।2. बैंगन (EGGPLANT):
आयुर्वेद में बैंगन को व्रिंतक नाम से संबोधित किया है और इसे बवासीर के बीमारी में वर्जित माना गया है। आयुर्वेद के आचार्यों के हिसाब से यही कहना है की बैंगन को खाने से पाइल्स की समस्या बढ़ जाती है। इसलिए अच्छा है की जब तक पाइल्स ठीक ना हो इसे ना खाएं।3.चिपचिपी सब्ज़ियाँ (SLIMY VEGATABLES):
यह सब्जियां वैसे तो हेल्दी हैं लेकिन पाइल्स में नुकसान करती हैं। जैसे चिप-चीपी सब्जियां कटहल, जिमीकंद, भिंडी, अरबी ये सब सब्जियां वैसे बड़ी पौष्टिक है। इन सब के काफी हेल्थ फायदे भी है। लेकिन पाइल्स में इन लसलिसी सब्जियों को नही खाना ही फायदेमंद है।4.कुछ गैस पैदा करने वाली दालें (SOME GAS-PRODUCING LENTILS):
राजमा, अरहर की दाल और उड़द की दाल क्योंकि ये तीनों दालें सबसे ज्यादा गैस बनाती हैं। पाइल्स में वर्जित करनी चाहिए। हां बाकी सभी डालें फायदेमंद है। जैसे हरी मुंग, पीली मुंग, काला चना, सफेद चना, मसूर की दाल आप ये सब खा सकते हैं। खाना भी चाहिए क्योंकि इनसे आपको भरपूर मात्रा में फायबर मिलता है। जिससे स्टूल सॉफ्ट होता है और आसनी से पास हो जाता है।5.फ्राइड फूड (FRIED FOOD):
अगर आपको पाइल्स है, तो भूलकर भी बहार के तेल में तला हूआ स्नेक्स ना खाएं। क्यों ना खाएं इस बात को समझने के लिए आप एक बार पेट के पाचन तंत्र के प्रक्रिया को समझो। देखो जब भी हम कुछ खाते है, तो वह खाना पेट में जाता है। जहां पाचक रस उसे पचाते है। पचाने के बाद जो उस में पोषक तत्व होते है। जो आपके शरीर के लिए जरूरी है। उन सभी तत्वों को हमारा शरीर अवशोषित (absorb) कर लेता है और बचे हूए को बहार निकाल लेता है। पाचन के इस प्रक्रिया में साधारण 24 से 72 घंट लगते है। लेकिन जो तला हूआ खाना है, वह दिक्कत क्या करता कि आपके इस पेट के पाचन तंत्र को धीमा कर देता है। मतलब जो पाचन 24 घंटे में होनी चाहिए थी या ज्यादा से ज्यादा 72 घंटों में होनी चाहिए थी। उसका टाइम बढने लगता है। इसका परिणाम यह होता है की अंदर गरमी बनती है। इस वजह से मल में जो पानी होता है वह सूखने लगता है और स्टुल हार्ड हो जाता है। अब मल हार्ड होगी, तो उसे बहार निकालने के लिए बहुत जोर लगाना पड़ेगा और यह जोर लगाना पाइल्स की समस्या को बढ़ाता है। अब जब हम जोर लगाते हैं, तो नीचे दबाव बनता है और प्रेशर लगने की वजह से उस जगह की जो नशे हैं। वह सूज जाती हैं, फूल जाते हैं और धीरे-धीरे मस्से बन जाते हैं। इसलिए पाइल्स में वही चीजें खानी चाहिए। जो कब्ज ना करें। बहार वह लोग एक तो रिफाइंड तेल का इस्तेमाल करते हैं। ऊपर से एक ही तेल में बार-बार तलते हैं। जिस वजह से ऐसे तेल में बने हुऎ घनिष्ठ पदार्थ आपकी शरीर में जाकर इंफ्लामेशन कर देते हैं। जिससे कब्जियत होती है। अगर आप चाहते हो की बवासीर बीना ऑपरेशन का घर पे बैठे हूए ठीक हो जाए, तो बस थोडासा दो-महिने परहेज कर लो। हमेशा के लिए बंद नही करना बस अभी समस्या आयी है दो महिने बिल्कुल उल्टा-फुल्टा नही खाएंगे ऐसा सोचो। अगर आपने यह कर लिया, तो समझो आपकी पाइल्स हो गयी ठीक।6. बेकरी प्रोडक्टस (BAKERY PRODUCTS):
ब्रेड, बिस्कीट, नमकीन, केक, मिठाइयाँ यह सब मैदे से बनी चीजें है। इन में फायबर ना के बराबर होता है। जिस वजह से इन्हें खाने से कब्ज होती है। ऐसी स्टीड हूए है। जिस में देखा गया की मैदे से बनी बेकरी प्रोडक्ट खाने से जो पाइल्स स्टेज एक पे थी वह बढ के स्टेज चार पे आ गयी। जिस में जिसमें पेशेंट्स को ब्लीडींग होने लगी। इसलिए पाइल्स में मैदा और मैदे से बनी चीजें ना खाएं।7. नॅानवेज (NON-VEG FOOD):
मेरे हिसाब से तो किसी को भी नॉनवेज नहीं खाना चाहिए। लेकिन पाइल्स में तो नॉनवेज खाना बहुत ही नुकसान दायी है। नॉनवेज में फायबर तो होता नहीं और यह बहुत धीरे-धीरे पचता है। ऊपर से नॉनवेज गरम भी बहुत होता है। पाइल्स में नॉनवेज खाना, खास कर लाल मांस (red meat), प्रोसेसड मीट्स। यह सब समस्या को बहुत जल्दी बढ़ा देते हैं। इसलिए जितना हो सके ना खाएं।8.अत्यधिक मात्रा से बचें (AVOID EXCESSIVE):
चाय, कॉफी, अल्कोहोल बहुत ज्यादा पीने से भी स्टूल ड्राय होते हैं। जिससे पाइल्स की समस्या में आराम नहीं मिलता।खाने की चीजें जो खानी चाहिए (FOODS TO EAT):
1. छाछ (BUTTERMILK):
आपको पाइल्स है, तो लंच के बाद एक ग्लास छास जरूर पीना शुरू कर दो। फिर भले ही एक रोटी कम खाओ। लेकिन लंच में छास के लिए जगह रखों। छास एक ऐसा फूड है जो पाइल्स जैसी समस्या में बेहतरीन आहार है। आयुर्वेद में जो पाइल्स की दवाई है। वह भी छाछ के साथ ही देने का विधान है। दोस्तों छाछ में वह हर गुण है जो पाइल्स ठीक करने के लिए चाहिए। ठंडी होती है, पानी से भरपूर होती है, तो स्टूल को सख्त नहीं होने देती। हल्की ओइली होती है। जिस वजह से आंतों को चिकनाई करती है। जिससे स्टूल आसानी से पास होता है। इसलिए छाछ तो बहुत ही फायदेमंद है। लेकिन बस एक बात का ध्यान रखना की छाछ को दिन-दिन में ही पीना चाहिए। नाश्ते के बाद पी सकते हैं, लंच के बाद पी सकते हैं। लेकिन शाम को 4:00 बजे के बाद छाछ नहीं पीनी चाहिए। छाछ में आप सेंधा नमक, काला नमक, भूना जीरा वगैरा डालकर पी सकते हैं। आयुर्वेद के अनुसार देसी गाय के दूध, घी, छाछ, मक्खन पाइल्स की समस्या में फायदेमंद है। हां अगर आपको दूध न पचने की समस्या है, तो उस केस में ना खाना ही मिल्क प्रोडक्ट अच्छा है। लेकिन नॉर्मली मिल्क प्रोडक्टस थंडे होते हैं और चिकना करने वाले होते हैं। जो की पाइल्स ठीक करने के लिए चाहिए भी।2.अंजीर, खजूर और मुनक्का (FIGS, DATES, AND BLACK RAISINS):
रात को सोने से पहले चार अंजीर, दो खजूर और चार मुनक्का को आधे ग्लास पानी में भिगो के ढक के रख दो। सुबह उठ के पहले पानी पीएं और फ्रेश हो जाए। उसके बाद यह तीनों चीजों को एक साथ चबा-चबा के खाएं और ऊपर से जिस पानी में यह भिगोये हुऎ थे। वह भी पानी पी लेन। मुनक्के के बिज नहीं खाने होते। उन्हें अलग निकाल दे। ये तीनों का मिश्रण पाइल्स में एक घरेलू उपाय की तरह काम करता है। हां अगर आपके पास मुनक्का नहीं है, तो उस केस में उसकी जगह पे आप किशमिश भी डाल सकते हैं। तीनों ऐसी चीजें हैं जो कब्जियत को तोडती हैं और मल को सॉफ्ट बनाते हैं। इसलिए रोज नियम से इसे खली पेट खाएं। आपको पाइल्स में बहुत फायदा होगा।3. सेब (APPLE):
पाइल्स का एक लक्षण है की टॉयलेट करते हुऎ दर्द बहुत होता है। सेब में पेक्टीन नाम का एक खास फायबर पाया जाता है। जो स्टूल को सॉफ्ट और अधिक मात्रा में मल बनता है। जिससे स्टूल आसानी से पास होता है और दर्द नहीं होता। सुबह नाश्ता करने से पहले आप एक सेब खा सकते हो या दोपहर के लंच के दो घंटे बाद आप सेब खा सकते है। बहूत ज्यादा सायनी, चमकदार से जो सेब होते हैं। उनकी जगह पर जो साधारण देसी सेब होते हैं। वह खाएं और छिलके समेत खाएं। इससे आपको पाइल्स में ज्यादा फायदा होगा।4.पत्ता गोभी (CABBAGE):
दोस्तों पत्ता गोभी यह कृसिफेरस सब्जियां है। जो पाइल्स में खानी बहुत अच्छी है। पत्ता गोभी में इनसोलिबल फाइबर भरपुर मात्रा में होता है। जो कब्ज नहीं होने देता। इसके अलावा इस में ग्लूकोस इनोलेट्स पाए जाते हैं। जो आपके आंत के बेक्टेरिया को बहुत पसंद है। इन ग्लूकोस इनोलेट्स को आपके आंत के बेक्टेरिया उपयोग करके ऐसे कंपाउंडस बनाते हैं। जो पाइल्स से आंतों में हुई इंफ्लामेशन को कम करते हैं। पत्ता गोभी की आप सब्जी बनाकर खा सकते हैं। दोपहर को लंच से पहले थोड़ी सी कच्ची काट कर सलाद के रूप में भी खा सकते हैं।5. तोरी (RIDGE GOURD):
तोरी या तोरई भी जिसे कहते हैं। आर्यन से भरपूर होती है और इसकी आकार भी हमारी आंतों की तरह होती है। ये पचने में हल्की लेकिन आंतों को बल प्रदान करती है। यह तासीर में ठंडी होती है। तोरी को हमेशा घी का तड़का लगता है। जिससे इसका गुण और स्वाद ओर बढ जाता है। वैसे तो लोकी, कद्दू, परवल और टिंडा यह सभी सब्जियां पाइल्स में अच्छी है। लेकिन तोरी सबसे अच्छी है। कोशिश करे तोरी को तो हफ्ते में दो-तीन बार जरूर खाएं।6. मूली (RADISH):
पाइल्स में शायद सबसे अच्छी है। बिलकुल दवाई की तरह काम करती है। वह है मूली। मूली सर्दियों की सब्जी है और इसे सुबह के टाइम कच्चा खाने से पाइल्स में बहुत फायदा मिलता है। सुबह उठ के अगर कोई नाश्ता करने से पहले कच्ची मूली का एक प्लेट सलाद खा लेन, तो उसकी पाइल्स बहुत जल्दी ठीक होने लगेगी। लेकिन बे मौसम नहीं। जब सीजन आये तभी खाएं।7. नाशपाती (PEAR):
दोस्तों नाशपाती साल में कुछ दिन के लिए आती है। लेकिन जब भी आपको यह मार्केट में दिखे इसे जरूर खाएं। सुबह पेट खुल के साफ हो इसके लिए नाशपाती सबसे अच्छे फूड्स में से एक है। नाशपाती में अच्छा खासा फायबर होता है और इस में कुछ ऐसे एंटीऑक्सिडेंटस भी होते हैं। जो आंतों में हुई इंफ्लामेशन को कम करते हैं। यह फल तो इतना अच्छा है की पाइल्स छोड़ो, अगर आंतों का कैंसर भी हो तो उसमें भी अपना असर दिखा देता है। बस रोज एक नाशपाती खाओ। नाशपाती और बब्बुगोशा दोनों ही एक जैसे दिखते है। दोनों ही पाइल्स में अच्छे है। लेकिन नाशपाती ज्यादा फायदेमंद है।8. केला (BANANA):
दोस्तों जो पक्का हूआ केला होता है। जिस पे थोडे काले धब्बे आ जाता है। डंठल काला पड जाता है। वह केला कोमल होता है और प्राकृतिक रूप से मीठा होता है। ऐसा केला पित्त और वात दोष दोनों को कम करता है। जो की पाइल्स के मुख्य कारण भी है। लेकिन आजकल जिस तरह के केले बिकते है। आधे कच्चे से उन्हें अगर आप खाएंगे, तो उल्टा आंतो में इफ्लामेशन हो जाएगी। जिससे माल त्याग करते हूए ओर दर्द होगा। कारगर समाधान यह है की वही आधे कच्चे केले खरीद के घर में रख लो। लेकिन उसे तब तक ना खाओ, जब तक उस पे काले धब्बे ना आ जाए।दोस्तों बवासीर को अगर आप जल्दी से जल्दी ठीक करना चाहते हैं, तो सबसे जरूरी इस बात का ध्यान रखें की कब्ज ना बने। इसलिए खाने का इतना अहम भूमिका है। अगर दो महीने भी आपने खाने पे इस तरह से नियंत्रण कर लिया, तो आप खुद कमेंट्स में आकर लिखोगे की पाइल्स ठीक हो गई।
घरेलू उपाय (HOME REMEDY):
मैं आपको एक बहूत ही आसान, सस्ती लेकिन असरदार घरेलू उपाय बताता हूं। जिसका वर्णन आयुर्वेद के शास्त्रों में मिलता है। आपको नारियल की जटाएं लेनी है। मंदिर के पास जो दुकान होती है। वहा आपको बड़ी आसनी से यह मिल जाएगा। नारियल की जटाओं को जब आप जलाते हैं, तो इसमें से काफी धुआँ निकलता है। इसके लिए अच्छे रहेगा की आप इसे किसी खुली जगह पे जैसे की टेरेस पे ही जलाएं। माचीस के साथ जब आप इसको आग लगाने की कोशिश करेंगे, तो एकदम से आग नहीं पकड़ेगा। धीरे-धीरे आग पकड़ेगा और इसमें थोड़ा टाइम भी लगेगा। एक बार जब आग लग जाए, तो इसे पुरा जलाकर काला होने दे। फिर इसको एक मलमल के कपड़े से या किसी पतली छननी से छान लेन। यह शुद्ध नारियल की भष्म है। जिसका एक चौथई चम्मच आपको दिन में कम से कम एक बार छाछ के साथ लेना है। इस बात का ध्यान रखें की इसको लेने के बाद 1 घंटे तक कुछ ना खाएं। इसे आप दिन में तीन बार भी ले सकते हैं। जैसे सुबह नाश्ते से पहले दही के साथ, दोपहर को लंच के बाद छाछ के साथ और शाम को डिनर करने के बाद पानी के साथ। एक बार बनाने में भले ही थोड़ी मेहनत, थोड़ा टाइम लग जाए। लेकिन ये इतनी असरदार है की अगर कोई दिन में तीन बार इसे ले, तो एक हफ्ते में ही पाइल्स की समस्या में बहूत आराम आ जाता है।आप इस घरेलू उपाय को करें। जो फूड्स पाइल्स को बढाते है उन्हें कम करे और जो पाइल्स को कम करते है उन्हें आहार में शामिल करे। दोस्तों अगर आपको लगता है की यह पोस्ट मददगार है, तो स्वदेशी माहिती ब्लॅाग को फोलो जरूर करे। शुक्रिया।
FOOD AND PRODUCTS RELATED IN THE POST (NOT SPONSORED):
STEEL CUT OATS - https://link.amazon/B0f4Yv9P7
MILLETS - https://link.amazon/B01rfjKOq
हमारे स्वदेशी माहिती के ब्लाॅग पोस्ट :
घुटने और जोड़ों के दर्द से हमेशा के लिए छुटकारा पाने के अचूक उपाय
किडनी खराब होने के 6 गुप्त संकेत और इसे हमेशा हेल्दी रखने के 5 बहूत आसान उपाय
फैटी लिवर का प्राकृतिक उपाय: इन चीजों को खाने से कभी नही होगी लिवर की समस्या
How to Gain Weight Fast: वजन बढाने के लिए खाएं ये 5 सबसे ताकतवर चीजें







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें