फिटनेस का मतलब स्वस्थ रहना और अपने शरीर के प्रति अच्छा महसूस करना है। मैं सबसे फिट व्यक्ति नहीं हूँ, लेकिन मैं सही रास्ते पर बने रहने और लगातार नई चीजें सीखने की कोशिश करता हूँ। इस पोस्ट पर आपको स्वास्थ्य टिप्स, लोकप्रिय उत्पादों की समीक्षा, झटपट बनने वाली सेहतमंद रेसिपी, वर्कआउट टिप्स, प्रेरक पोस्ट मिलेंगे ।

New Post

20 सितंबर 2026

किडनी खराब होने के 6 गुप्त संकेत और इसे हमेशा हेल्दी रखने के 5 बहूत आसान उपाय

दोस्तों हमारे खून में जो भी गंदगी जमा होती है उनको निकालकर यूरीन के रास्ते बहार निकालने का मुख्य काम है हमारी किडनीस का। इसलिए अगर किडनीस ठीक से काम ना करें तो इससे ब्लड में टॅाक्सिन्स जमा होते हैं। जिसका असर आपको अपनी पुरी शरीर पे दिखने लगता है। वास्तव में दिक्कत यह है की किडनीस जब खराब होने लगती है, तो शुरुआती अवस्था में बहुत ही कम लक्षण पकड़ में आते हैं। जब तक हमें यह पत्ता चल जायेगा की किडनीस में गड़बड़ चल रही है, तो 60 से 80% तक किडनीस पहले ही खराब चुकी होती है। इसलिए विज्ञान की भाषा में किडनी फैलियर को साइलेंट किलर भी कहा जाता है। भारत में और कहीं जगहों पे पिछले कुछ सालों में तो किडनी खराब के केसेस बहुत ही तेजी से बढ़ रहे हैं। लेकिन घबराएं नहीं। अगर आप पहले से ही थोड़ा ध्यान दे, तो कुछ ऐसे प्रारंभिक लक्षण हैं। जिनसे यह अनुमान लगाया जा सकता है की किडनी ठीक से काम नहीं कर रही हैं। यही इस पोस्ट का उद्देश्य भी है। इस पोस्ट हम यह भी बात करेंगे की किडनीस हेल्दी रखने के लिए क्या करे।
नमस्कार दोस्तों स्वागत है स्वदेशी माहिती ब्लॅाग में। आइए उन लक्षणों के बारे में बात करते है।

1.पेशाब में बदलाव (URINE CHANGES):

          दोस्तों किडनी ठीक से काम नहीं कर रही हैं। इसका पहला लक्षण है यूरीन में चेंजेस फील होना। एक आम इंसान दिन में 6 से 10 बार यूरीन पास करता है। लेकिन अगर आपकी यूरीन पास करने की यानी हाल ही में बार बार पेशाब आना बहुत ज्यादा हो गई हो। ज्यादातर आप रात को उठकर पेशाब करने जाते हो, तो यह संकेत हो सकता है की आपकी किडनीस में कुछ गड़बड़ चल रही है। यूरीन पास करते हुऎ अगर आपको उसमें बहुत ज्यादा झाग महसूस हो या बहुत गंदी स्मेल आये, तो हो सकता है की आपके किडनीस खराब हो रही हो। जिस वजह से यूरीन में प्रोटीन लीक हो रहा है। दोस्तों यूरीन में क्रिएटिनिन(creatinine) आने से बहुत पहले लगभग 1 से 2 साल पहले यूरीन में प्रोटीन आना सुरू हो जाता है और यह बहूत ज्यादा झाग और गंदी स्मेल किडनी खराब होने का पहला लक्षण है। जिसे आपको बिलकुल भी लापरवाही नहीं करना चाहिए। यूरीन पास करते हुऎ अगर जलन होना या रूक-रूक के पेशाब आना, तो यह किडनी इनफेक्सन का लक्षण है। इसलिए दोस्तों यूरीन में किसी भी तरह के बदलाव को आप हल्के में ना लेन और इसकी सही तरह से जांच करवाएं।

2.सूजन (SWELLING):

          आपको पैरों में सूजन हो रही हो या सुबह उठने के बाद आंखों के नीचे सूजा हूआ दिख जाए, तो इसे नजर अंदाज ना करें। दोस्तों जहां तक किडनीस का काम है यह ब्लड में मौजूद टॅाक्सिनस को तो फिल्टर आउट करती हैं। उसके साथ-साथ खून में अत्यधिक सोडियम को भी यूरीन के रास्ते बहार निकालते हैं। लेकिन जब किडनी के फिल्टर्स ठीक से काम नहीं करते, तो खून में सोडियम जमा होने लगता है। यह तो हम जानते ही हैं की शरीर में सोडियम ज्यादा होगा, तो फ्लूइड रिटेंशन होगा और किडनी खराब के केस में यही फ्लूइड ग्रेविटी के कारण पैरों पे सूजन के रूप में दिखता है। सुबह में यही फ्लूइड आंखों के नीचे सूजन पैदा करता है। मूल रूप से किडनी जब शरीर में खराबी करेगी, तो इससे सोडियम की मात्रा खून में बढ़ेगी। जिससे आपके पैरों में और आंखों के नीचे सूजन होगी। जिस पे आपको ध्यान देने की जरूरत है।

3.पीठ दर्द(BACKPAIN):

          दोस्तों किडनीस एक इंसान की मुठ्ठी जितना अंग है। जो आपके पीठ के निचले हिस्से में स्थित होता है। इसलिए अगर आपको बिना किसी वजह से पीठ दर्द शुरू हो जाए, तो यह इस बात को दर्शाता है की शायद आपकी किडनी ठीक से काम नहीं कर रही। पीठ दर्द होने का कारण और भी हो सकता है। लेकिन खराब किडनी के चलते पीठ दर्द हो, तो साथ में तेज बुखार, उल्टी करना और ज्यादा यूरीन पास होना जैसे लक्षण भी होते हैं। कभी-कभी आपको पीठ की एक ही ओर दर्द हो सकता है। जिसका मतलब यह की आपकी एक किडनी कमजोर पड रही है। अक्सर ही लोगों को यूटीआय यानी मूत्र मार्ग का संक्रमण(urinary tract infection) होने पर भी किडनी वाली जगह पे दर्द महसूस होता है। वास्तव में जिन लोगों को किडनी में स्टोन बनता है। उनको भी इसी जगह में दर्द होता है। इसलिए किसी भी तरह पेनकिलरस खा के इस दर्द को दबायें नहीं। बलकी विज्ञान ऐसा मानती है की, जो लोग ज्यादा पेन किलर खाते हैं। उनके किडनी जल्दी खराब होती है। इसलिए इस दर्द को समझे और इसकी सही जांच करवाएं।

4.थकान (TIREDNESS):

          दोस्तों खून में मौजूद रेड ब्लड कोशिकाएं ऑक्सिजन को अलग-अलग अंग तक ले जाते हैं। जिससे एनर्जी निर्माण होती है। अगर आपके रेड ब्लड कोशिकाएं ही कम हो जाए, तो ऑक्सिजन भी कम ही पहुंचेगी। जिस वजह से आपको जल्दी थकान महसूस होगी। इन रेड ब्लड कोशिका को उत्पादन करने के लिए शरीर को एरिथ्रोपीटिन नाम का एक होर्मोंन चाहिए होता है और यह होर्मोंन बनाने का काम किडनीस का होता है। इसलिए अगर आपको रात को अच्छे से सोने के बाद भी पुरे दिन थका-थका सा महसूस होता है, तो हो सकता है की आपकी किडनी ठीक से इस होर्मोंस को ना बना पा रही हो। ऐसे में आप एक सरल ब्लड टेस्ट करवा के देख सकते हैं और अगर आपके रिपोर्ट में रेड ब्लड कोशिकाएं नॉरमल से कम आए या हिमोग्लोबिन कम हो, तो इसका इशारा आप समझे की किडनी ठीक से काम नही कर रही है।

5.खुजली (ITCHING):

          दोस्तों किडनीस के लिए आपको सतर्क रहने की जरूरत है। दोस्तों क्योंकि किडनी का मुख्य काम है ब्लड को शुद्ध करना। लेकिन जब किडनीस ठीक से यह काम नहीं कर पाती। जिस वजह से शरीर में खुजली पैदा होती है। अगर आपकी त्वचा पे दिन भर खुजली होती रहती है। त्वचा पे दाग-धब्बे बन रहे हो, तो यह खून में उस गंदगी की तरफ इशारा करती है। जिसे किडनीस ठीक से फिल्टर आउट नहीं कर पा रहे हैं। इसीलिए देखा गया है की 10% केसस में किडनी खराब का निदान एक त्वचा विशेषज्ञ(dermatologist) के माध्यम से होता है। त्वचा की समस्याएं जब पकड़ में नहीं आती, तो अक्सर त्वचा के डॉक्टर केएफटी यानी किडनी फंक्शन टेस्ट करवाने की सलाह देते हैं। जिससे मुख्य समस्या स्पष्ट होती है। इसलिए अगर आपको खुजली या बाकी स्किन डिसऑर्डर से बिलकुल भी आराम नहीं मिल पा रहा हो, तो इसको हल्के में ना लेन। हो सकता है किडनीस में कुछ समस्या चल रही हो।

6.उच्च रक्तचाप और मधुमेह (HIGH BLOOD PRESSURE AND DIABETES):

          दोस्तों यह जानकर शायद हैरानी हो की 40% किडनी केसेस में कारण होता है हाई ब्लड प्रेशर और हर तीन डायबिटीस पेशेंट्स में से एक ही किडनी खराब हो जाती है। वह इसलिए क्योंकि जब डायाबिटिस होता है, तो ज्यादा ग्लूकोस के वजह से ब्लड गाढ़ा हो जाता है और किडनी की छोटी खून की रक्त वाहिकाओं(vessels) को खराब कर जाता है। किडनीस का काम है शरीर में से कचरा, विषैले पदार्थ, गंदगी को बहार निकालना और ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित करके चलाना। किडनी जब खराब होने लगती हैं, तो ब्लड प्रेशर हाई होने लग जाता है। यह समझे की अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर है, तो किडनी फैलियर के संभावनाएं बढ़ जाते हैं। पिछले कुछ सालों में डायबिटिस और ब्लड प्रेशर केसस का इतना ज्यादा बढ़ना किडनी फैलियर के केसस को बढ़ने के पीछे एक मुख्य कारण बन गया है। मेडिकल साइंस में इसे दीर्घकालीन किडनी बीमारी या डायाबिटीस किडनी बीमारी भी कहा जाता है। इसलिए किडनीस को बचाना है, तो यह बहुत जरूरी है की आप सूगर और ब्लड प्रेशर को नॉरमल रखने की कोशिश करे।

दोस्तों यह थे वह लक्षण जिसे समय से पहले ही किडनी में चल रहे खराबी को पकड सकते है और उसे वक्त रहते ठीक कर सकते है। वैसे तो यह लक्षण दिखने में बहूत साधारण महसूस हो सकते है। लेकिन अगर आपको दो या दो से ज्यादा लक्षण एक साथ दिख जाए, तो आपको किडनीस पे शायद ध्यान देने की जरूरत है। ध्यान देने के लिए, आपको कुछ चीजों का खयाल रखने की जरूर है। आइए बात करते है किडनी को हेल्दी रखने के उपाय के बारे में और किडनी जल्दी ठीक कैस करे।

1.पानी पीएं (DRINK WATER):

          सबसे पहला तो यह की आप पानी खूब अच्छे से पीएं। दिन में कम से कम तीन लिटर पानी तो जरूर पीए। गरम पानी करके थोडा थंडा पानी होने के बाद अगर पीएं(साधा पानी), तो ओर भी फायदेमंद होगा। आप अपने साथ एक थर्मल स्टिल की बोटल रख सकते है। आप उस में गरम पानी ऑफिस या बहार जाए, तो ले जा सकते है।

2.दर्द की गोलियों से दूर रहें(AVOID PAINKILLERS):

          यह बहुत जरूरी है की आप बिना डॉक्टर की सलाह के पेनकिलर और बाकी एलोपैथिक गोलियां लेना कम करें। बहुत जरूरी हो तभी लेन। इससे आपकी किडनीस को बहुत आराम मिलेगा।

3.खाने में नमक कम करे (REDUCE SALT INTAKE):

          बहुत ज्यादा नमकीन चीजेन खाना कम करें। आप सबको पत्ता ही है की नमक में सोडियम होता है। अगर किडनी खराब है, तो किडनी सोडियम शरीर के बहार ठीक से निकाल नहीं पाती। अगर क्रिएटिनिन बढ़ रहा है, तो प्रोटीन की मात्रा आहार में कम कर दे।

4.हेल्दी डाइट (HEALTHY DIET):

          दोस्तों बहार के जंक फूड खाने से बचे। मैदे से बनी चीजे, चायनिज फूड, रिफायन्ड तेल में बनी चीजे और बंद पॅकेट खाद्य पदार्थ कम करे। पत्तेदार सब्जीया मेथी, पालक अपने आहार में शामिल कर सकते है। मौसम में लगने वाले फल जरूर खाएं। भोजन में आप गेहू की रोटी, चावल के साथ-साथ जौ, बाजरा भी खा सकते है। सबसे महत्वपूर्ण यह है की सलाद जरूर खाएं। चुकंदर, गाजर, टमाटर, ककडी से बना सलाद खाने से पहले जरूर खाएं।

5.व्यायाम (EXERCISE):

          दोस्तों रोज 5 से 10 मिनट कपाल भारती या अनुलोम-विलोम करने से आपको किडनी की किसी भी समस्या में बहुत जल्दी आराम मिलने लगेगा। रोज आप आधा घंटा चलने जा सकते है, स्विमिंग कर सकते है और सायकलिंग करने जा सकते है। आप को इस से किडनी में बहूत आराम मिलेगा।

दोस्तों अगर आपको पत्ता चले की किडनी की समस्या है, तो किसी भी बारे में डॅाक्टर की सलाह जरूर ले। दोस्तों किडनीस कुदरत का दिया वह नेचुरल डिटॉक्स सिस्टम है। जिसकी हमें कदर होनी चाहिए। किडनीस एक बार खराब हो गई, तो इनको ठीक करना बहुत मुश्किल होता है और डायलिसिस जैसे इलाज में ना सिर्फ खर्चा बहुत होता है। बलकी यह दर्दनाक भी है। इसलिए इन छह लक्षणों को समझें अपने जीवन शैली पर काम करें। ताकी किडनीस की हेल्थ नजर अंदाज ना हो। अगर आपको लगता है की इस पोस्ट से आपको मदत हुई, तो हमारे पेज स्वदेशी माहिती ब्लॅाग को फोलो जरूर कर देना। शुक्रिया।

FOOD AND PRODUCT RELATED IN THE POST (NOT SPONSORED):
THERMOSTEEL WATER BOTTLE - https://link.amazon/B01jjgPzX

हमारे स्वदेशी माहिती के ब्लाॅग पेजेस:
फैटी लिवर का प्राकृतिक उपाय: इन चीजों को खाने से कभी नही होगी लिवर की समस्या
How to Gain Weight Fast: वजन बढाने के लिए खाएं ये 5 सबसे ताकतवर चीजें
5 चीजें खाओ, हिमाोग्लोबिन कभी कम नहीं होगा (Natural Iron Rich Foods)
चाय या कॉफ़ी? जानिए दोनों के फायदे, नुकसान और पीने का सही समय

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें