बॉडी डिटॉक्स ड्रिंक (BODY DETOX DRINK) (ब्रेकफास्ट से आधा-एक घंटा पहले लेना है)
दोस्तों हम सबसे पहले बात करेंगे डिटोक्स ड्रिंक के बारे में। जो हमारे शरीर के फॅट को कम कर देगी। यह ड्रिंक पाचन को ठीक करती है। पेट फुलने को कम करती है। शरीर में जो भी गंदगी अंदर जमा हुई है उसे बहार कर देती है।
1. जीरा, अजवाइन, सौंफ डिटोक्स वॅाटर (JEERA, AJWAIN, SAUNF-DETOX WATER):
यह ड्रिंक बनाते समय आपको जीरा 1/2(आधा) छोटा चम्मच, अजवाइन 1/2 छोटा चम्मच और सौंफ 1/2 छोटा चम्मच इन सभी चीजों को रात को सोने से पहले 300ml के पानी में (लगभग 1.5 ग्लास पानी) भिगो कर रख देना है। सुबह इस पानी को बर्तन में डाले और चार-पांच मिनट के लिए धीमी आंच पर उबाले। जब तक पानी आधा ना हो जाए। इसे छान कर एक कप में निकाल ले। ऊपर से थोडा निंबू निचोड ले और इसे चाय की तरह सिप-सिप करके पी ले।2. नींबू, सेंधा नमक और काली मिर्च (LEMON, ROCK SALT AND BLACK PEPPER):
दोस्तों अगर आप पहले वाली ड्रिंक नहीं बना सकते तो आप यह ड्रिंक बना सकते हो और बनना भी आसान है। गुनगुना एक ग्लास (200ml) पानी ले, उसमें एक नींबू निचोड दे, सेंधा नमक 1/4 छोटा चम्मच और काली मिर्च दो-चार डाले (पावडर है तो 1/4 चम्मच)। इन सभी चीजों को अच्छे से मिला दे। हो गया आपका डिटोक्स ड्रिंक और पी जाए। आपको यह ड्रिंक पीने के बाद आधे-एक घंटे में ब्रेकफास्ट करना है।नाश्ता (BREAKFAST) (9AM)
1. अंकुरित अनाज (SPROUT CHAAT):
स्प्राउट को बनाने के लिए अंकुरित अनाज 1.5 कप (350ml) ले। उसे एक बर्तन में एक ग्लास (200ml) पानी में 10-15 मिनट के लिए उबाले। अंकुरित अनाज को ज्यादा सॅाफ्ट ना बनाए। थोडा क्रंची रहने दे। उबाले हुए स्प्राउट को एक कटोरी में रख दे और थोडा थंडा होने दे। थंडा होने के बाद उसमें एक टमाटर, छोटा एक प्याज, एक छोटा खीरा और एक हरी मिर्च छोटे छोटे बारीक काटकर स्प्राउट में मिला दे। उसके बाद स्वाद के लिए थोडा धनिया, सेंधा नमक, चाट मसला और नींबू डाल दे। सभी चीजों को अच्छे से मिलाए। आपका स्प्राउट चाट ब्रेकफास्ट तैयार है। दोस्तों स्प्राउट बिल्कुल लाइफ फूड होता है। जिस में प्रोटिन और फायबर के साथ-साथ गुड बैक्टेरिया बनाने वाले पोषक तत्व होते है। इसको खाने से आपकी पाचन शक्ति मजबूत रहेगी और वजन कम होगा।2. बेसन का चिल्ला (BESAN CHILLA):
सबसे पहले एक कप बेसन ले उसमें थोडा पानी डालक उसे स्मुथ बैटर (घोल) बनाए। ध्यान रहे की ज्यादा पानी ना डाले जिससे बेसन ज्यादा पतला ना हो। अब एक छोटा प्याज, एक टमाटर, एक हरी मिर्च और धनिया छोटे-छोटे बारीक काटकर अच्छे से मिलाए। उसके बाद उसमें एक-एक चुटकी हल्दी, अजवाइन और सेंधा नमक डाल दे और अच्छे से मिलाए। तवा गरम करने के लिए रख दे। तवा गरम होने के बाद उसमें एक चम्मच घी या तेल डाल दे। तवे पर एक बड़ा चम्मच भर कर घोल (batter) डाले और गोल घुमाकर फैलाए। मिडीयम आंच पर एक तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक पकाए और फिर दूसरी तरफ पलट कर सेक ले। आपका बेसन चीला तैयार है। बेसन में प्रोटीन और फायबर की मात्रा अच्छी होती है। जिस वजह से वजन कम करने में मदत करती है।3. मूंग दाल का चिल्ला (MOONG DAL CHILLA):
दोस्तों रात को एक कप (240ml) मूंग को भिगो ने के लिए रख दो। सुबह जब आप उठ जाओ, तो उस में से पानी निकालकर मूंग को मिक्सर ग्रांइडर में डाल दो। उसमें अदरक का छोटा तुकडा, दो छोटे तुकडे लहसुन और थोडा सा पानी डाल के अच्छे से मिक्सर में ग्रांइडर कर लो। एक पेस्ट बना ले। पीसे हूए घोल(batter) को एक कटोरी में निकाल ले। उसमें स्वाद के लिए चुटकी भर जीरा पावडर, हींग और सेंधा नमक मिला दे। तवा गरम करने के लिए रख दे और उसमें एक चम्मच तेल डाल दे। उसके बाद तवे में मुंग के दाल के पेस्ट (घोल) को डाल दे और तवे पर घोल को डालकर गोल फैलाए। दोनों तरफ से अच्छे से गोल्डन और क्रिस्पी होने तक सेके।4. केला और रोटी (BANANA AND ROTI):
दोस्तों अगर आपको ऑफिस जाने या कहीं बहार जानें में घर पर टाइम ज्यादा हो जाए। तब आप एक केला और एक रोटी मिलाकर खा सकते है। रोटी आप मल्टिग्रेन जैसे ज्वार की ले सकते है। ध्यान रहे की ज्यादा रोटी और केला ना खाएं। क्योंकि दोनों मिलकर ज्यादा कैलोरीस बनाते है।5. फल (FRUITS):
किसी दिन आपके पास बिलकुल टाइम ना हो तो, आप कोई फल खा सकते है। जो आपको पसंद हो। जैसे सेब, पपीता, अंगूर, अनार और तरबूज मौसम के हिसाब से आप कोई एक फल भर-पेट खा सकते है। दोस्तों आपको नाश्ता करने के दो घंटे बाद थोडी भूख जैसी महसूस होती है। वास्तव में यह भूख नहीं होती। हमारी बॅाडी डिहायड्रेट हो जाती है। उस समय आप दो ग्लास पानी पी ले। ऐसा लगेगा की मानो भूख गायब सी हो गयी हो। नाश्ता करने के चार घंटे बाद आप लंच कर लो।दोपहर का खाना (LUNCH 1pm)
दोस्तों नेशनल लायबररी ऑफ मेडिसिन के स्टडी के हिसाब से आपको लंच करने से पहले सलाद जरूर खाना चाहिए। क्योंकि सलाद खाने से हमारे शरीर में 10% तक कैलोरीस का इनटेक कम हो जाता है। सलाद के रूप में आप गाजर, टमाटर, खीरा, पत्ता गोभी और प्याज खा सकते है। इसमें आप थोडा सेंधा नमक और नींबू डालकर एक प्लेट में सलाद बनाकर खा सकते है। वजन कम करने के लिए आपको गेहूं और चावल नहीं खाने। यह दोनों चीजें फॅट लोस होने नहीं देती। हम वही चीज रखेंगे जो हमारे शरीर का फॅट लोस करती हो।
1. पारंपरिक अनाज (TRADITIONAL MILLETS):
मिलेट्स पोषक तत्व से भरपूर होते है। इनमें गेहूं और चावल की तुलना में अत्यधिक फाइबर, प्रोटिन, आयरन और केल्शियम होता है। इसलिए एक महीने के लिए गेहूं और चावल को तो बंद ही कर दो। मिलेट्स मतलब छोटे अनाज यह कोई नई चीज नहीं है। यह पारंपरिक अनाज है। जो हमारे पूर्वज खाते थे। कोडो मिलेट्स, लिटल मिलेट्स, बार्नायाड मिलेट्स, ब्राउनटोप मिलेट्स और फॅाक्सटेल मिलेट्स इन पांचो में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते है। जिस वजह से यह डायबिटीस और ब्लड प्रेशर जैसे बीमारीयों को ठीक करने की ताकत रखते है। आप मिलेट्स खाना शुरू कर दो आप का वजन कम होगा ही। इन्हें बनाने के लिए आपको 5-6 घंटे भिगो ने के लिए रखना पडेगा। फिर जैसे चावल बनाते है वैसे बना सकते हो। आप किसी भी सब्जी या दाल के साथ खा सकते है। मिलेट्स खाने से आपको ऐसा लगेगा की पेट भरा-भरा सा है और मिलेट्स मिलते भी सस्ते है।2. रोटी (ROTI):
दोस्तों आप पहले गेहूं की रोटी और चावल की रोटी खाते थे। यह अब खाना बंद कर दो। कभी-कभी आपको लगता है की चावल(millets) ही खा रहे है। इसलिए आप मिलेट्स के साथ रोटी खा सकते है। बाजरा, ज्वार और जौ की आप रोटी बनाकर खा सकते है। इन सभी की सॅाफ्ट रोटी बनाने के लिए उबले हूए गरम पानी से आटा गूंधना होगा। तभी रोटी सॅाफ्ट होगी। इन सभी चीजों का फायदा यही है की यह शरीर में फॅट जमा होने नहीं देते। इसलिए जब फॅट जमा ही नहीं होगा, तो वजन अपने आप कम होता जाएगा।3. सब्जी (VEGETABLES):
फॅट लोस कम करने के लिए लौकी, तोरी, पालक, भिंडी, कद्दू और परवल यह सब्जियां सबसे अच्छी है। आलू को सब्जी में थोडा कम खाओ। दोपहर में आप चावल की जगह मिलेट्स खाएं। गेहूं और चावल रोटी की जगह जौ, ज्वार और बाजरा की रोटी खाएं। ध्यान रहे की ज्यादा ना खाए। दो रोटी ले सकते है, थोडासा मिलेट्स और सब्जी ज्यादा खाएं। जब आटा पिसवाने जाओ तो कहना की चौकर समेत मोटा आटा पीसे।पांच बजे (5pm)
जैसे ही शाम हो जाती है हमें कुछ खाने का मन करता है। हमें से ज्यादातर शाम को समोसा, नमकिन और चीप्स जैसी चीजें खाते है। इन सभी चीजों को ना खा कर कोई फल खा सकते है। केला, सेब, आम और अंगूर खा सकते है। अगर आपको कुछ शाम को पीने के मन करे तो गर्मियों में नींबू पुदीना शिकंजी और सत्तु का सरबत पी सकते है। नींबू पुदीना शिंकजी बनाने के लिए थंडा पानी एक ग्लास, नींबू एक, 7-8 ताजे पत्ते पूदीने के, थोडासा काला नमक और मीठे के लिए शहद या स्टेविया डाल सकते है। सत्तु का सरबत बनाने के लिए भुना हुआ चने का सत्तु दो बडे चम्मच, थंडा पानी एक ग्लास, काला नमक, भूना जीरा और नींबू डालकर बना सकते है। आपकी हाय प्रोटिन ड्रिंक तैयार है। टेस्टी भी लगती है और गर्मीयों में हीटस्ट्रोक से भी बचाती है।
रात का खाना (DINNER 7pm)
दोस्तों रात का खाना ऐसा होना चाहिए की हल्का भी हो और पेट भी भर जाए। दिन में तो थोडा बहुत ज्यादा खा सकते है। लेकिन सुरजा ढलने के बाद हम ज्यादा नहीं खा सकते है।
1. गरमा गरम सुप और सब्जियां (STEAMING HOT SOUP AND VEGETABLES):
रात को हल्का खाने के लिए सबसे अच्छे सुप होते है। पचने में भी आसानी पच जाते है। कैलोरीस भी कम होती है। जिस वजह से फॅट बढता नहीं। टमाटर का सुप और लौकी का सुप आप घर पर शाम को बना सकते है। टमाटर का सुप बनाने के लिए 4-5 अच्छे पके हूए टमाटर ले, एक छोटा प्याज ले और उसे बर्तन में उबाल ले। जब तक टमाटर सॅाफ्ट ना हो जाए। उसके बात थोडा थंडा होने दे और थंडा होने के बाद मिक्सर ग्रांइडर में पेस्ट (मिक्सी) कर ले। एक छननी से छान ले ताकी छिलके और बीज अलग हो जाए। कढाई गॅस पर रख दे उसमें एक चम्मच तेल डाले, टमाटर का बनाया हुआ सुप डाले, लहसुन के दो कटे हुए छोटे-छोटे तुकडे डाले, स्वाद के लिए सेंधा नमक और काली मिर्च डाले। इस तरह से आप लौकी का भी सुप बना सकते हो। अगर आपको खाली सुप पीने से पेट ना भर जाए, तो आप एक रोटी जौ, ज्वार और बाजरा की खा सकते है।2. मूंग दाल की खिचडी (MOONG DAL KHICHADI):
एक छोटी कटोरी मूंग दाल ले, दो कटोरी ऑट्स ले और इन्हे बहुत सारी सब्जियां जैसे मटर, गाजर और टमाटर आपको जो सब्जी पसंद है। उसमें मिलाकर बना ले। इसी तरह से आप मिलेट्स की खिचडी भी बनाकर खा सकते है।दोस्तों आपको सात बजे तक शाम का खाना खतम करना है। अगर आप 9-10 बजे ऑफिस से घर आते हो, तो आप पांच बजे ही डिनर कर लिया करो या अगर यह नहीं कर सकते तो रात को खाकर सीधा लंच कर लो। आपके शरीर को आराम दोगे तभी तो वजन कम होगा। इसलिए अपने शरीर को आराम देना बहुत जरूरी है। फायदा आपको ही होने वाला है। आप प्रकृति के हिसाब से चलो।
और चीजें जो फॅट लोस कम करने में मदत करेंगे (OTHER THINGS THAT WILL HELP WITH FAT LOSS):
1. व्यायाम (EXERCISE):
सुबह उठते ही 3-4 ग्लास गुनगुना पानी पीले। फ्रेश हो जाने के बाद व्यायाम कर सकते है। घर के आसपास दौड लगा सकते हो, सायकलिंग कर सकते हो, योगा अनुलोम-विलोम या कपालभारती कर सकते हो। दोस्तों व्यायाम करने से ओर भी जल्दी फॅट लोस होने में फायदा होगा। अगर आपको टाइम नहीं मिल पाता तो थोडा बहुत ऑफिस टाइम में वॅाकिंग कर सकते है।2. शुगर ना खाए (NO SUGAR):
दोस्तों एक महिने के लिए शुगर खाना बंद कर दे। उसके बाद आप गुड या मिश्री का उपयोग कर सकते है। एक महीना शुगर या शुगर से बनी चीजें ना खाने से आपको जबरदस्त फायदे होंगे। इससे फॅट लोस होने में भी बहुत असरदार होगा।दोस्तों यह डाइट प्लान फोलो करने से पहले अपना वजह चेक कर लो। एक महीने बाद चेक कर लेना आपका वजन पक्का कम होगा। अगर आपका ऑवर वेट है तो बहुत ही जल्दी वजन कम हो जाएगा। दोस्तों यह पोस्ट अगर आपको मददगार लगी हो, तो हमारे पेज स्वदेशी माहिती ब्लॅाग पेज को जरूर फोलो करे। शुक्रिया।
FOOD AND PRODUCTS RELATED IN THE POST (NOT SPONSORED) :
STEEL CUT OATS - https://link.amazon/B08r6i45P
WHOLE CASHEWS - https://link.amazon/B08vfpGwy
ROLLED OATS FOR SMOOTHIE - https://link.amazon/B06FneUCh
MILLETS COMBO PACK - https://link.amazon/B02nSRKGe
MEASURING CUPS - https://link.amazon/B06FqZ6tR
RAGI FLOUR - https://link.amazon/B070psuGN
BARLEY FLOUR - https://link.amazon/B09RuqM0r
JOWAR FLOUR - https://link.amazon/B0jkjkHJD
WATER BOTTLE - https://link.amazon/B040ygagA
MAKHANA - https://link.amazon/B02tokqsL
WALNUTS - https://link.amazon/B02iBzy3G
RAISINS - https://link.amazon/B07aS83fo
GURBANI ALMODS - https://link.amazon/B03uxI4fJ
DATES - https://link.amazon/B0hZRttCP
BHUNA CHANA - https://link.amazon/B0fitxp03
CHANA SATTU - https://link.amazon/B04zyiDjW
MIXER GRINDER - https://link.amazon/B09q1iln1
हमारे स्वदेशी माहिती के ब्लाॅग पेजेस :
30 Days Without Sugar: फैटी लिवर से लेकर चेहरे के निखार तक के जादुई फायदे
आंवले का जादू: 1 आंवला रोज खाने से जड़ से खत्म होंगे ये 6 रोग
क्या आप भी कर रहे हैं ये 5 गलतियां? जानिए कैसे ये आपके दिमाग को नुकसान पहुंचा रही हैं।
बिना चश्मा के देखें साफ! आँखों की रोशनी बढाने के आसान आयुर्वेदिक उपाय - Improve Eyesight







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें