फिटनेस का मतलब स्वस्थ रहना और अपने शरीर के प्रति अच्छा महसूस करना है। मैं सबसे फिट व्यक्ति नहीं हूँ, लेकिन मैं सही रास्ते पर बने रहने और लगातार नई चीजें सीखने की कोशिश करता हूँ। इस पोस्ट पर आपको स्वास्थ्य टिप्स, लोकप्रिय उत्पादों की समीक्षा, झटपट बनने वाली सेहतमंद रेसिपी, वर्कआउट टिप्स, प्रेरक पोस्ट मिलेंगे ।

New Post

20 अक्टूबर 2026

30 Days Without Sugar: फैटी लिवर से लेकर चेहरे के निखार तक के जादुई फायदे

दोस्तों मैं कहूं की 30 दिनों के लिए शुगर खाना छोड दो, तो आपको थोडा यह अजीब लगेगा। लेकिन अमेरिका के नेशनल लायबररी मेडिसिन, हार्वड मेडिकल स्कूल और कहीं सारे रिसर्च, रिपोर्ट के हिसाब से शुगर छोडने के इतने जबरदस्त फायदे है की अपने बॅाडी पर परिणाम देखकर खुद हैरान हो जाएंगे। दोस्तों आज हम जानेंगे शुगर क्यों छोडना चाहिए, शुगर खाने के नुकसान और सबसे महत्वपूर्ण की शुगर छोडने से होगा क्या। दोस्तों मैं तो कहूंगा की अगले 30 दिनों के लिए शुगर खाना छोड ही दो। अगर आप चाहें तो शुगर की जगह अन्य विकल्प का भी उपयोग कर सकते है। इस बारे में भी हम बात करेंगे। दोस्तों मैं कोशिश करूंगा की यह एकदम आसान हो आपको समझने के लिए और वास्तविक हो।
नमस्कार दोस्तों स्वागत है स्वदेशी माहिती ब्लॅाग में। दोस्तों हम सबसे पहले बात करते है की क्यों शुगर खाना छोडना चाहिए और इसके नुकसान के बारे में।

1. रासायनिक प्रक्रिया (CHEMICAL PROCESS):

            दोस्तों जो रोज शुगर हम खाते है। वह बनती तो है गन्ने से। लेकिन प्रोसेस बनाने के लिए ऐसा किया जाता है की हेल्दी से अनहेल्दी बन जाती है। गन्ने के रस को उबालकर उसमें सल्फर डाइऑक्साइड और कहीं केमिकल डाले जाते है। तब जाकर शुगर सफेद क्रिस्टल बनती है। इस शुगर में सिर्फ स्वाद के लिए मिठास है। पोषक तत्व(nutrition) के नाम पर कुछ भी नहीं मिलता। केमिकल का उपयोग शुगर बनाने के लिए किया जाता है। जिस वजह से यह शरीर को बहुत नुकसान पहुंचाती है। इसलिए अगले 30 दिनों के लिए शुगर खाना छोड दो। मैं तो कहता हूं चीनी तो हमेशा के लिए खाना छोड ही दो।

2. ज्यादा इन्सुलिन बनना (INSULIN OVERPRODUCTION):

            दोस्तों शुगर क्या करती है की जब आप बहुत ज्यादा मीठा खाते है, तो दिमाग, लिवर और पुरे शरीर पे अपना कब्जा कर लेती है। बार-बार मीठा खाने से शरीर में बार-बार इन्सुलिन बनता है। शुगर खाने से हमारे शरीर को बार-बार इन्सुलिन बनाना पडता है। वही इन्सुलिन हमारे शरीर में वैसे ही पडा रहता है। जिस वजह से तेजी से वजन बढता है और मोटापा आता है। चीनी में खाली कैलोरी (empty calories) होती है, कोई पोषण तत्व नहीं होते। विज्ञान कहती है की 1 ग्राम कैलोरी खाने से 3 ग्राम पानी होल्ड कर लेती है और शुगर में तो खाली कैलोरी ही होती है। यह सिधा फैट के रूप में जमा होती है और भूख बढाने वाले होर्मोन्स को असंतुलित करती है। जिससे हमें बार-बार खाने की इच्छा होती है और बस वजन बढता रहता है।

3. डोपामाइन का स्राव (DOPAMINE RELEASE):

            दोस्तों जब आप बार-बार मीठा खाते है, तो बार-बार डोपामिन मिलता है। हमें लगता है की लोव फिल हो रहा जिस वजह से हम चाय पी लेते है। जब आप चाय या कॅाफी पी लेते है, तो हमें तुरंत एनर्जी महसूस तो होती है। वह भी थोडे से समय के लिए। लेकिन यह सब हमारे दिमाग से डोपामिन रिलिज के वजह से होता है। आप बार-बार लोव और हाय सायकल में चलते रहते है। शुगर खाने से शुरूवात में तुरंत एनर्जी मिलती है, लेकिन कुछ देर में ब्लड शुगर तेजी से गिर जाता है। जिसे शुगर क्रेश होना भी कहते है। इससे हमारे शरीर में दिनभर सुस्ती, आलस और दिमाग में थकान सी महसूस होती है।

4. शरीर में प्रज्वलन (INFLAMMATION IN BODY):

            जब हम शुगर ज्यादा मात्रा में लेते है, तो हमारे शरीर में इंफ्लामेशन बढता है। इंफ्लामेशन के वजह से शरीर में थकान महसूस होती है और हमारी इम्युनिटी कमजोर हो जाती है। हमारी मानसिक स्थिती कमजोर हो जाती है। जिससे मूड खराब, चिडचिडापन, तनाव और किसी भी काम में फोकस करना कम हो जाता है। इस तरह के समस्या हमें हो जाते है।

5. शरीर में कोलेजन की कमी (COLLAGEN DEFICIENCY):

            दोस्तों ज्यादा शुगर लेने से हमारे शरीर के एक्सेस शुगर मॉलिक्यूल्स हमारे खाने में मौजूद प्रोटिन और फॅट से जूड जाते है, तो केमिकल प्रोसेस होता है। प्रोटिन के साथ हूए केमिकल प्रोसेस को ग्लाइकेशन (glaycation) कहते है। इसके वजह से शरीर हमारे कोलेजन को कमजोर करती है। जिससे हमारे शरीर में त्वचा की समस्या, चेहरे की चमक कम होना, समय से पहले झुर्रियां दिखती है। अगर आपको पींपल्स बहुत ज्यादा हो रहे हो, तो शुगर खाना छोड ही दो। फॅट से शरीर में केमिकल प्रोसेस को लिपोजेनेसिस (lipogenesis) कहते है। इससे शरीर में फैटी लिवर, नसें ब्लोकेज जैसी समस्या आती है।

6. अत्यधिक शुगर (EXCESS SUGAR):

            सुबह उठते ही हम चाय पीने लग जाते है। हम सोचते है की एक ही चम्मच तो शुगर ली है। लेकिन साथ-साथ में शुगर से बनी बहुत सारी चीजें खाते है। ऐसी चीजें है जो हमें पता भी नहीं चलती की इसमें भी शुगर होगी। वह भी बहुत ज्यादा मात्रा में। हमें चाय में कितनी चीनी डाली वह दिखती है। लेकिन कितनी ही ऐसी चीजें है। जो हम रोज खाते और उन में चीनी छुपकर बैठी है। बिस्कीट में कितनी चीनी होती है, आपने कभी सोचा है? ओरिओ के हर बिस्कट में है एक चम्मच चीनी। भारत में जो चोकलेट बिकती है डेरी मिल्क, किटक्याट, स्निकर्स जैसी चोकलेट में 10 चम्मच चीनी होती है। कभी पेकेट घूमा के देखना। सुबह हम नाश्ते में रस्क या टोस्ट बिस्किट खाते है। इसमें छह चम्मच चीनी है। कोल्ड ड्रिंक्स जो हम गर्मी में अक्सर गला थंडा करने के लिए पीते है। उसमें इतनी चीनी है की टेस्ट को बढाने के लिए अलग-अलग केमिकल डाले जाते है। चिप्स तो नमकीन होती है। उस में भी चीनी होती है। एनर्जी देने वाली ड्रिंक्स, प्रोटिन बारस, पीनट बटर और कहीं सारे प्रोडक्ट में चीनी ही भरी हुई होती है। हमें समझ ना आए। इसके लिए कंपनी इसमें शुगर है सिधा नहीं लिखते। सिरप, डेक्सट्ररोस, माल्टोस, गेलेकटोस इस तरह के शब्द लिखती है। मेरा कहना मतलब यही है की रोज के लाइफ में ऐसी बहूत सी चीजें है। जो हमें पता ही नहीं है की हम चीनी खा रहे है। इसके लिए अगले 30 दिनों के लिए इन्हें बिल्कुल ना खाना और मैं तो कहूंगा की आगे के लिए भी इन चीजों से बच के ही रहो। अत्यधिक शुगर सेवन से गंभीर बीमारियां जैसे टायप-2 डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारीयां (heart stroke) और फैटी लिवर ऐसे दीर्घकालीन बीमारी होने का खतरा बढ जाता है।

दोस्तों हमने यह जान लिया की आखिर क्यों शुगर छोडना चाहिए और इसके नुकसान के बारे में भी हमने बात की। अब जानते है की शुगर से होगा क्या और इसके फायदे क्या क्या होंगे। अगले 30 दिनों के लिए शुगर छोडने के फायदे के बारे में हम बात करते है।

1. रक्तदाब (BLOOD PRESSURE):

            शुगर ज्यादा खाने से जो हमारे शरीर में अत्यधिक डोपामिन रिलीज हो रहा था। वह बंद हो जाएगा। जिस वजह से हमारा ब्लड प्रेशर नोर्मल हो जाएगा। आपके शरीर में पहले ऐसा होता था की ब्लड प्रेशर हाय होता था लोव होता था। लेकिन अब आपका ब्लड प्रेशर स्थिर (stable) रहेगा।

2. वजन घटना (WEIGHT LOSS):

            दोस्तों हम शुगर ज्यादा खाते थे। जिस वजह से हमारा शरीर ज्यादा मात्रा में इन्सुलिन तयार कर रहा था। जिससे हमारा वजन बढ रहा था। लेकिन जब आपने शुगर लेना कम किया, तो इन्सुलिन शरीर में कम बना और शरीर में से ऊर्जा के तौर पर फॅट का इस्तेमाल शरीर करने लगी। जिससे हमारा वजन घटता जाता है।

3. फैटी लिवर की समस्या ठीक होती है (REVERSES FATTY LIVER):

            शुगर में मौजूद फ्रुक्टोज (fructose) को सिर्फ लिवर ही पचाने का काम करती है। शुगर की मात्रा शरीर में ज्यादा होने के वजह से लिवर उसे फॅट में बदल देता है। जैसे ही आप शुगर खाना कम कर देते हो, उस जमा फॅट को लिवर तोडने लगता है और शरीर में एक एनर्जी की तरह इस्तेमाल किया जाता है। जिससे लिवर अपने आप ही ठीक होने लगती है।

4. त्वचा में चमक (GLOWING SKIN):

            दोस्तों जब आप शुगर लेना कम करते है, तो हमारे शरीर में चमत्कारी बदलाव होने लगते है। जिसे आप सोच नहीं सकते। त्वचा में चमक आती है, चेहरा खिल उठता है, समय से आने वाली झुर्रियां कम होने लगती है, ज्यादा जवान दिखने लग जाते है और यह सब होता है शुगर ना खाने से। शुगर खाने से जो हमारे शरीर में कोलेजन कम हो रही थी। जैसे ही आपने शुगर बंद किया। आपका कोलेजन लेवल बढ गया। जिससे आपकी त्वचा में निखार और चमक आयी।

5. टाइप-2 डायबिटीज का खतरा कम होता है (PREVENTS DIABETES):

            बीबीसी न्युज रिपोर्ट के हिसाब से भारत में 10 करोड से भी ज्यादा डायबिटीज पेशंट है। अगर आपने एक महीना शुगर नहीं खाया, तो शुगर लेवल कम होगा ही। डायबिटीज का जो मुख्य कारण है शरीर की कोशिकाएं इन्सुलिन को पहचानना बंद कर देती है। वह चीनी कम करने से इंन्सुलिन संवेदनशीलता सुधार जाती है। जिससे डायबिटीज का खतरा कम हो जाता है। यह वैज्ञानिक रूप से सिद्ध है।

6. मूड और फोकस में सुधार (MENTAL CLARITY & BETTER MOOD):

दोस्तों जब आप बार-बार शुगर खाते थे, तो डोपामिन बार-बार रिलिज होता था। शुगर आपके दिमाग को असंतुलन करती थी। शुगर छोडने से मानसिक स्थिरता सुधरती है और रात को सुकून भरी नींद आती है। आप कोई भी काम को अच्छे से फोकस कर पाते है।

7.दिल का स्वास्थ्य बेहतर होता है (HEALTHY HEART):

            शुगर आपके शरीर में इंफ्लामेशन करती है। लेकिन जब आप शुगर खाना कम करते हो, तो ब्लड प्रेशर नियंत्रित हो जाता है और कोलेस्ट्रोल कम हो जाता है। जिससे हार्ट अटैक का जोखिम काफी कम हो जाता है।

दोस्तों यह जो हमने बात की शुगर छोडने से क्या फायदे होंगे। वास्तव में जब आप शुगर खाना एक महीने के लिए छोड देंगे, तब आप रिपोर्ट निकालना। आपका ब्लड प्रेशर, फैटी लिवर की समस्या नोर्मल हो जाएगी। आपकी त्वचा में चमक आएगी और यह आपको खुद महसूस होगा। दोस्तों मैं तो कहता हूं 30 दिनों के लिए शुगर खाना छोड ही दो। क्रिस्टल वाली चीनी को तो हमेशा के लिए बंद ही कर दो। दोस्तों जब आपका 30 दिनों का शुगर ना खाना चेलैंज हो जाए, तो चीनी की जगह अन्य विकल्प का इस्तेमाल करना। अब बात करते है चीनी की जगह कोन सी चीजों का उपयोग करे।

1. प्राकृतिक चीजें (NATURAL FOODS):

            दोस्तों जब आप 30 दिनों के लिए नो शुगर चैलेंज ले रहे होते है, तब आप प्राकृतिक चीजें खा सकते है। केला, सेब, अनार, मुन्नका, किशमिश और खजूर जैसी चीजें खा सकते है। जब आप का मन करे मीठा खाने का तो, मीठे तौर पे यह चीजें खा सकते है। आप दूध पी सकते है(लेकिन इस में शुगर ना डाले)। क्यों की इसमें कोई प्रोसेस नहीं हुआ है। यह सभी चीजें प्राकृतिक है।

2. अन्य विकल्प (ALTERNATIVES OF SUGAR):

            दोस्तों जब आपका नो शुगर चैलेंज पुरा हो जाए, तो आप चीनी को छोड ही दो। मैं इसलिए बार-बार कह रहा हूं क्यों की आपको उसी की आदत हो गयी है। इसलिए याद दिलाने के लिए बार-बार कह रहा हूं। आप चीनी की जगह गुड (JAGGERY) का उपयोग कर सकते है। यह हमारे शरीर के लिए फायदेमंद है। गुड में आयरन, मेग्नेशियम, पोटेशियम और पोषक तत्व होते है। जो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होते है। दूसरी चीज देसी खांड (Traditional Unrefined Sugar) का आप उपयोग कर सकते है। तीसरी चीज है वह है मिश्री। जिसे धागे वाली मिश्री कहते है। यह इसलिए हमारे शरीर के लिए फायदेमंद है। जब चीनी को प्रोसेस किया जाता है। उससे पहले यह धागे वाली मिश्री बन जाती है। दोस्तों यह सब चीजें फायदेमंद तो है ही। लेकिन इन्हें भी आपको सीमित मात्रा में रोज के लाइफ में उपयोग करना चाहिए।

दोस्तों शुगर के नुकसान और फायदे समझने में यह पोस्ट आपको मददगार लगी हो, तो हमारे पेज स्वदेशी माहिती ब्लॅाग को जरूर फोलो करे। शुक्रिया।

FOOD AND PRODUCTS RELATED IN THE POST (NOT SPONSORED):
DESI KHAND - https://link.amazon/B033IE6o1
DHAGA MISHRI - https://link.amazon/B0c3CAXcp
JAGGERY POWDER - https://link.amazon/B06BSEpES
JAGGERY - https://link.amazon/B0abhPf4J
HONEY - https://link.amazon/B0e1LzDJR
DATES POWDER - https://link.amazon/B07qrsqtO

हमारे स्वदेशी माहिती के ब्लाॅग पेजेस:
आंवले का जादू: 1 आंवला रोज खाने से जड़ से खत्म होंगे ये 6 रोग
क्या आप भी कर रहे हैं ये 5 गलतियां? जानिए कैसे ये आपके दिमाग को नुकसान पहुंचा रही हैं।
बिना चश्मा के देखें साफ! आँखों की रोशनी बढाने के आसान आयुर्वेदिक उपाय - Improve Eyesight
बिना दवा और ऑपरेशन: ये चीज़ें खाते ही गायब होगी बवासीर की समस्या (Piles Home Remedy)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें