आयुर्वेदिक आय ड्रॉप्स (AYURVEDIC EYE DROPS)(NOT SPONSORED):
1. श्रीधरयम सुनेत्रा आय ड्रॅाप्स (SHREEDHARMEEYAM SUNETRA EYE DROP):
दोस्तों यह ड्रॉप्स तुलसी, भीमसेनी कपूर, शहद जैसे छह जडी-बुटियाँ के अर्क से बनाई गयी है। ये आय ड्रॉप्स आंखों में डालने भी बड़ी आसन है। कोई जलन वगैरा नहीं होती बलकी सुनित्रा की तीन आय ड्रॉप्स आती है। 17 से 60 साल की उम्र के लोगों के लिए रेगुलर आय ड्रॉप्स, वरिष्ठ नागरिकों के लिए सिनियर आय ड्रॅाप्स और 17 साल से छोटे बच्चों के लिए जूनियर्स आय ड्रॅाप्स। आजकल तो छोटे-छोटे बच्चे भी बहुत फोन का उपयोग करने लगे हैं। मुझे इन आय ड्रॉप्स पे ज्यादा विश्वास इसलिए भी है क्योंकि यह श्रीधरयम ने बनाई। दोस्तों श्रीधरयम भारत का ही नहीं शायद दुनिया का ही सबसे अच्छा आय हॉस्पिटल है। दोस्तों यह एक विश्वसनीय आयुर्वेदिक हॉस्पिटल है केरला में। आप ये सोचो की आइज की जिन गंभीर बीमारियों के लिए ऐम्स के डॉक्टर्स में भी हाथ खड़े कर दिये हो। उन्हें भी यहां प्राकृतिक तरीके से ठीक कर दिया। आय ड्रॅाप्स को लेकर मेरा सच्चा अनुभव है। यह कोई प्रमोशन नहीं है। आइज के लिए मैं जो भी प्रोडक्ट बताऊंगा वह स्पोन्सर्ड नहीं है। यह ड्रॅाप का इस्तेमाल दिन में एक बार कर सकते है। दोनों आंखों में आपको जब भी टाइम मिले दो-दो ड्रॅाप डाल सकते है।2. सुनयन आय ड्रॅाप्स (SUNAYAN EYE DROP):
संतुलन के सुनयन आय ड्रॅाप बहुत बढ़िया है। ये अलग है क्योंकि श्रीधरयम वाले वॉटर बेस्ड थे। ये है ऑयल बेस्ड। एरंड के तेल में त्रिफला, गुलाब और दारुहरिद्रा जैसी पांच-छह जडी-बुटियाँ डाली हुई है। अगर आपकी आँखें बहुत ड्राय रहती है, तो आपके लिए ऑयल बेस्ड आय ड्रॉप्स अच्छा है। यह सुनयन आय ड्रॅाप क्योंकि एरंड तेल से बना है। जो थोडा सा तेल आंखों से बहार निकलता है। उसे आइज के आसपास लगाओ। यह डार्क सर्कलस को भी कम करने बड़ा असरदार है। बलकी जैसे लोग आंखों के नीचे लगाने वाली क्रीम का उपयोग करते है। वैसे ही काम करता है। यह भी ड्रॅाप आप दिन में एक बार उपयोग कर सकते है। घर या ऑफिस में जब आप को टाइम मिले, आंखों पर थोडा तनाव महसूस हो तब आप दोनों आंखों पर दो-दो ड्रॅाप डाल सकते है।3. महात्रिफला घ्रित (MAHATRIPHALA GHRIT):
आयुर्वेद में महात्रिफला घ्रित को दृष्टि शक्ति वर्धक रसायनों में सबसे ऊपर रखा गया है। मतलब अगर किसी को अपनी आंखों की रोशनी बढ़ानी है, तो उसे महात्रिफला घ्रित आंखों में रोज डालना चाहिए। वास्तव में से कई लोगों ने इसका इस्तेमाल किया भी है और उनके चश्मों का नंबर कम हुआ है। ये कोई झूठा विज्ञान(pseudoscience) नहीं दोस्तों। आधुनिक डॉक्टर्स भले ना माने लेकिन आयुर्वेद की आचार्य जानते हैं की यह महात्रिफला घृत किसी औषधी से कम नहीं। घी में त्रिफला के अलावा शतावरी, अश्वगंधा, बकरी का दूध जैसी 15-20 औषधियां डाली गई है। वास्तव में पंचकर्मा में जब नेत्र दर्पण किया जाता है, तो आंखों के आसपास उरद दाल का ड्याम बना के आंखों को महात्रिफला घृत में डुबोया जाता है। उस टाइम पे ऐसे बोलते हैं की आँखें खोल के रखो। मुश्किल लगता है। आँखें जलती है लेकिन बाद में जो आराम महसूस होता है। वह करके ही पता चल सकता है। मैंने करवाया हूआ है। यह बहूत चीज सही है। महात्रिफला एक बोटल में आता है। जिस के लिए आपको एक ड्रॅापर खरीदना होगा। मेडिकल शॅाप पे मिल जाएगा। महात्रिफला घृत तो दोस्तों आंखों के लिए दवाई है। महात्रिफला की दिक्कत ये है की घी सर्दी में जम जाता है। इस वजह से गर्मियों में आप इस्तेमाल करे। दिन में एक बार या सोने से पहले दोनों आंखों में दो-दो ड्रॅाप्स डाल सकते है। दोस्तों मेरे अनुभव से कह सकता हूं की यह जो छोटी मोटी समस्या जैसे की आंखों से पानी निकलना, आंखों का जलना, आंखे लाल रहना, ड्राईनेस होना। ये सब तो इन्हीं ड्रॅाप्स से समस्या खत्म हो जाएगी। इन में से आप दो ही ड्रॅाप साथ में ले सकते है। एक ऑफिस में रखने के लिए और घर पे सोने से पहले लेने के लिए।मोबाईल या लेपटॅाप के लिए स्क्रिन प्रोटेक्टर (SCREEN PROTECTOR FOR MOBILE OR LAPTOP):
दोस्तों इस बात में तो कोई शक नहीं की कम उम्र में ही जो आँखें खराब हो रही हैं, इसका सबसे बड़ा कारण है की हम लोग अभी बहुत ज्यादा फोन, लेपटॉप का इस्तेमाल करते हैं। आजकल ऑफिस का सारा काम भी लेपटॉप से ही होता है। दुसरा यह सोशल मीडिया हमें चैन से बैठने नहीं देता। कोशिश करनी चाहिए की सोशल मीडिया को कम से कम इस्तेमाल करें। यह रिल्स स्क्रोल करने से टाइम और आँखें दोनों ही खराब होती है। हाथ कुछ नहीं लगता। लेकिन फिर भी ऑफिस का कम तो नहीं छोड़ सकते। पर एक चीज है जो हम कर सकते है। वह यह है की मोबाईल और लेपटॅाप की स्क्रिन पर हम स्क्रिन प्रोटेक्टर लगा सकते है। स्क्रिन प्रोटेक्टर स्क्रिन गार्ड तो है। लेकिन साथ ही आंखों पर पडने वाले तनाव को काफी हद्द तक कम कर देता है। फोन के लिए अच्छे क्वालिटा का स्क्रिन प्रोटेक्टर आपको ₹200 में मिल जाएगा और लेपटॅाप के लिए ₹1500-2000 में मिल जाएगा। आंखें बहुत अनमोल है। हम स्क्रीन के आगे बैठ के तो रोज काम करते ही है। काम करते करते आइज भी थोड़ी सुरक्षित रहे, तो फायदा ही है ना। वैसे भी तो हम थोडा अच्छा दिखने के लिए कपडे खरीदते ही हैं। थोड़ी शॉपिंग अपनी आंखों के लिए भी कर लोगे तो आपका ही फायदा होगा।दोस्तों आंखों को ज्यादा दिक्कत तब होती है जब हम लंबे समय तक एक टक स्क्रीन पे देखते रहते हैं, फिर जब हम रात के अंधेरे में फोन चलाते हैं, जब सुबह आँखें ढंग से खुली नहीं होती और हम फोन खोल के बैठ जाते हैं। तब आंखों पर सबसे ज्यादा तनाव पडता है। इसलिए कहते हैं की ऑफिस में बैठे हुऎ हर आधे-एक घंटे में नजरे घुमानी चाहिए।
आंखों का व्यायाम (EYES EXERCISE):
दोस्तों दिन में थोडा टाइम निकालकर थोडा आंखों का व्यायाम करना चाहिए। कोन सी व्यायाम करनी है मैं बताता हू।1. आंखों के लिए हथेली का व्यायाम (PALMING EXERCIESE FOR THE EYES):
दोस्तों अपने दोनों हाथों को रगडे जब तक की वह थोडी गरम ना हो जाए। उस के बाद अपने हथेलियों को हल्की हाथों से अपने बंद आंखों पर रखें। धीरे से आंखे खोले। यह आप दो-चार बार कर सकते है। कर के देखे आंखों पर बहुत आराम महसूस होगा।2. आंखें घुमाना (EYE ROLLING):
दोस्तों बिना सर हिलायें आसमान की ओर देखे। फिर नीचे देखे। यह आप 5-10 बार कर सकते है। उसके बाद आप क्लोक वाइज और एंटी क्लोक वाइज आंखे घुमाये। मतलब आप पांच बार घडी की दिशा में घुमाये और पांच बार घडी की उल्टी दिशा में आंखें घुमाये। आंखों के लचीलापन के लिए ये एकदम सही व्यायाम है। इस से आपकी आंखों की नसें मजबूत होंगी।3. ध्यान बढ़ाने के लिए अंगूठे और आँख का व्यायाम(EYES THUMB EXERCISE FOR FOCUS):
दोस्तों अपने आंखों के सामने अंगूठे को सिधा रखे और उस पर ध्यान दे। उसके बाद अंगूठे को धीरे-धीरे आंखों के पास ले जाए। ऐसा आप पांच बार करें। फिर अंगूठे को राइट साइड रखे और उस पर ध्यान दे। उस के बाद अंगूठे को राइट साइड से लेफ्ट साइड धीरे-धीरे ध्यान से ले के आए। यह भी आप पांच बार करें। आंखें ही घुमानी है, देखे की गर्दन ना हिलाए।4. ध्यानपूर्वक पलक झपकाना (CONSCIOUS BLINKING):
दोस्तों हम ज्यादातर मोबाइल और लेपटॅाप में देखते रहते है। जिस वजह से पलकें झपकाना भूल जाते है। जैसे ही थोडा लगे की बहुत टाइम हो गया या फिर स्क्रिन बहुत देख लिया, तो आप हल्की-हल्की पलकें 15-30 सेकंद झपका सकते है। दोस्तों यह आंखों की रोज व्यायाम करने से आंखों की मसल्स मजबूत होती है। आंखों की मसल्स कमजोर हो जाती है। जिस वजह से ही नजर कमजोर हो जाती है। इन व्यायाम से आंखों का तनाव बहुत कम होता है। अगर कोई यह व्यायाम रोज करें, तो चश्मा आपका बहुत जल्दी उतर जाएगा। ऑफिस में या फिर घर पर जब आपको फ्री टाइम मिले, यह व्यायाम कर सकते है।आंखों की दैनिक देखभाल (DAILY CARES OF EYES):
1.पानी से आँखें धोना (WASHING THE EYES WITH WATER):
दोस्तों आप ऑफिस में हो या घर पे लंच का टाइम हो या शाम के टाइम आप खुली आंखों को थंडे पानी से धो सकते है। पहले मुंह में पानी भरे। उसके बाद खुली आंखें रखने कोशिश करते हूए, हल्की- हल्की आंखों पर पानी मारे। कर के देखना आपको आंखों में एकदम थंडे पण का अहसास हो जाएगा। सर्दियों में आप गरम पानी से नहाते है। लेकिन सर और आंखों पर गरम पानी नहीं डालना चाहिए। गरम पानी से आंखों को ओर नुकसान हो सकता है।2. आंखों पर खीरा रखना (PLACING CUCUMBER SLICES ON THE EYES):
दोस्तों आपने मुविस में देखा ही होगा की कैसे हिरो-हिरोइनस अपनी आंखों पर खीरा लगाकर आराम करते है। क्योंकि यह एकदम आंखों के लिए, कारगर तरीका है। आंखों को आराम देने के लिए। खीरे में 95% तक पानी होता है। जिसकी वजह से आंखों की आसपास की स्किन तुरंत हायड्रेट हो जाती है। इस में आपको प्राकृतिक थंडा पण महसूस होगा और यह डार्क सर्कलस को कम करेंगे। पहले खीरे को 5-10 मिनट के लिए फ्रिज में रखें। थोडे मोटे स्लाइस काटे ताकी थंडक ज्यादा समय तक रहे। आंखें बंद कर के स्लाइस को अपने आंखों पर 10-15 मिनट के लिए रखें। आप इसे सुबह या सोने से पहले कर सकते है। हफ्ते में 3-4 बार कर सकते और इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है।3. पैरो की मालिश (FOOT MASSAGE):
दोस्तों अपने पैरो की तलवियों का आंखों के साथ बहुत ही स्ट्रोंग कनेक्शन है। अगर आप पैरो की तलवियों पे तेल से मालिश करोगे, तो इससे आपकी आंखों की रोशनी बढ़ेगी। दोस्तों यह आप सोने से पहले कर सकते है।दोस्तों अगर आप रोज यह करने लग गये, तो आंखों की कोई दिक्कत नही आ सकती। बलकी अगर कोई दिक्कत है, तो वही ठीक होने लगेगी। लेकिन दोस्तों जरूर नही की यह आप एक साथ करे। जितना कर सके उतना ठीक है। कुछ दिन ज्यादा चीजें करने से अच्छा है। एक चीज निष्ठा के साथ करना।
आंखों के लिए फायदेमंद खाद्य पदार्थ (EYE CARE FOODS):
आप बहुत नमकीन, चिप्स वगैरा खाएंगे, तो आंखें जल्दी खराब होंगी। वही कुछ ऐसे फूडस है। जिन्हें अगर अपने आहार में शामिल कर ले। आइल के लिए सप्लिमेंट का काम करते है। गाजर, सौंफ, हरी मुंग की दाल, बादाम, आंवला और देसी घी। लेकिन सिर्फ नाम पता होने से फायदा नहीं होगा। जरूरी यह होता है की कब और कैसे इन फूड्स को खाएं। ताकी यह सीधा आंखों पे ही असर करें। रात को सोने से पहले आप 8-10 बादाम भिगो ने के लिए रख दे। जब आप फ्रेश हो जाए तब इनका छिलका उतार के खाएं और जिस पानी में बादाम भिगो ये थे वह पानी भी पी सकते है। एक आंवला को आप सुबह जूस बनाकर पानी के साथ पी सकते है या एक आंवला ऐसे ही खा सकते है। आंवला में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है। यह बहूत फायदेमंद है आंखों के लिए। दोपहर के खाने में आप हरी मुंग की दाल और घी का एक चम्मच ले सकते है। उसे के साथ ही सलाद के रूप में गाजर खा सकते है।घरेलू नुस्खा (EYE HOME REMEDY):
मैं आपको एक टेस्टेड होम रेमेडी बताना चाहता हूं। जिससे आंखों को बहुत मजबूती मिलती है। बहुत आसान है। आपको चार चीजें लेनी है। पहली है सोंफ, मोटे वाली सोंफ लेना। दुसरे बादाम, हो सके तो कैलीफॉरनिया बादाम की जगह अपने देसी गुरबंदी बादाम लेना। उन में ऑइल ज्यादा होता है। तीसरी चीज जो आपको लेनी है। वह है धागे वाली मिश्री। चौथी है काली मिर्च। सौंफ, बादाम और धागे वाली मिश्री ये तीनों को तो समान मात्रा में ले लो। काली मिर्च की मात्रा कम होनी चाहिए। चारों को पीस कर पाउडर कर लो। बस यह आपके आंखों का सप्लीमेंट तयार है। अब रात को सोने से पहले दूध में इसका एक चम्मच उबालकर पी लो। रोज अगर दो-तीन महीने लगातार आपने इसको पी लिया, तो आपको बहूत फायदा होगा। आजमाया हूआ नुस्खा है जरूर ट्राय करना।दोस्तों यह सब चीजें करने से आंखें में आराम तो महसूस होगा ही। बलकी आंखों की समस्या ठीक भी हो जाएगी। आंखें बहूत अनमोल है, इन पे जरूर ध्यान दे। दोस्तों अगर आपको यह पोस्ट मददगार लगी हो, तो हमारे पेज स्वदेशी माहिती ब्लॅाग पेज को जरूर फोलो करे। शुक्रिया।
FOODS AND RELATED IN THE POST (NOT SPONSORED):
SUNETRA REGULAR EYE DROP (AGE 17-60 YEARS) - https://link.amazon/B0cbrVKPC
SUNETRA SENIOR EYE DROP (ABOVE AGE 60 YEARS) - https://link.amazon/B0aubW9mv
SUNETRA JUNIOR EYE DROP (LESS THAN 17 YEARS) - https://link.amazon/B07kjV9Tj
SUNAYAN CASTOR OIL EYE DROP - https://link.amazon/B0iMKdGCV
MAHATRIPHALA GHRIT - https://link.amazon/B0gyhRUwH
LAPTOP SCREEN PROTECTOR (14 INCH) - https://link.amazon/B01gWHGuc
LAPTOP SCREEN PROTECTOR (17 INCH) - https://link.amazon/B09B22Hzh
MOTI SAUNF - https://link.amazon/B0i0KR9mS
GURBANDI BADAM - https://link.amazon/B045vfofk
DHAGA MISHRI - https://link.amazon/B0gC8hUTB
KAALI MIRCH - https://link.amazon/B04ZE2kQS
हमारे स्वदेशी माहिती के ब्लॅाग पेजेस :
बिना दवा और ऑपरेशन: ये चीज़ें खाते ही गायब होगी बवासीर की समस्या (Piles Home Remedy)
घुटने और जोड़ों के दर्द से हमेशा के लिए छुटकारा पाने के अचूक उपाय
किडनी खराब होने के 6 गुप्त संकेत और इसे हमेशा हेल्दी रखने के 5 बहूत आसान उपाय
फैटी लिवर का प्राकृतिक उपाय: इन चीजों को खाने से कभी नही होगी लिवर की समस्या







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें