फिटनेस का मतलब स्वस्थ रहना और अपने शरीर के प्रति अच्छा महसूस करना है। मैं सबसे फिट व्यक्ति नहीं हूँ, लेकिन मैं सही रास्ते पर बने रहने और लगातार नई चीजें सीखने की कोशिश करता हूँ। इस पोस्ट पर आपको स्वास्थ्य टिप्स, लोकप्रिय उत्पादों की समीक्षा, झटपट बनने वाली सेहतमंद रेसिपी, वर्कआउट टिप्स, प्रेरक पोस्ट मिलेंगे ।

New Post

09 नवंबर 2026

ओवरथिंकिंग को हमेशा के लिए कहें अलविदा: अपनाएं ये 6 आसान टिप्स

दोस्तों ज्यादा सोचने को कहते है ऑवरथिंकिंग। छोटी सी बात को लेकर इतना सोचते है की राय को पहाड बना देते है। हम काल्पनिक दुनिया में चले जाते है। जैसे हमने किसी को मेसेज किया और उन्होंने एक घंटे तक देखा नहीं। तो हमें लगता है की उन्होंने जान बुझ कर इग्नोर किया है। शायद वह मुझसे अब बात नहीं करना चाहते या पिछली बार मैंने कुछ गलत कह दिया था। अब वह मुझसे गुस्सा है। यह सोचते-सोचते हमारा पूरा दिन निकल जाता है। दोस्तों ज्यादा विचार करने से डिप्रेशन और एंग्जायटी जैसी दीर्घकालीन बीमारी होती है। लेकिन ऑवरथिंकिंग को रोका जा सकता है। आज हम उन छह तरीकों को के बार में बात करेंगे जो आपको ऑवरथिंकिंग कम करने में मदद करेंगे।

नमस्कार दोस्तों स्वागत है स्वदेशी माहिती ब्लॅाग में। आइए उन छह तरीकों को जानते है, जो ऑवरथिंकिंग में मददगार साबित होंगे।

1. व्यायाम और योग (EXERCISE AND YOGA):

          दोस्तों आपको लगे की ज्यादा आप सोच रहें है, तब आप एक गहरी सांस (deep breathing)ले। ऑफिस या घर पे जैसे टाइम मिले वैसे आप कर सकते है। बीच-बीच में करना ही है (one deep breathing)। इससे आपके शरीर में ऑक्सिजन लेवल तो बढेगा ही साथ-साथ में विचार आपके शून्यता की ओर जायेंगे। अगर सुबह थोडा जल्दी उठते है, तो आप सुबह योग आसन कर सकते है। अनुलोम-विलोम आसन सबसे अच्छा है, 5-10 मिनट जरूर करें। आप वॅाकिंग कर सकते है। 20-30 मिनट वॅाकिंग करना ही है। आपने सुना ही होगा की जब हमारे पास गाडी-घोडी नहीं थी तो पुराने जमाने के लोग चला ही करते थे। जिस वजह से उन्हें ज्यादा विचार नहीं आते थे। विचार आते थे पर वो नॅार्मल थे। इसलिए आपको वॅाकिंग जरूर करना चाहिए। अगर थोडा पास ऑफिस है, तो आप चल के जा सकते है। मंदिर में चल के जा सकते है या दुकान, शॅाप के लिए कुछ चीजें लेने के लिए जाना हो, तो आप चल के जा सकते है।

2. भगवान की प्रार्थना (PRAYER TO GOD):

          हफ्ते में एक बार आप मंदिर या चर्च जा सकते है। वहां उनकी बातें सुन सकते है। भजन-कीर्तन करें, लोगों से बात करें। इससे आपका मन शांत होगा। सोने पहले अगर आपको लगे की आपसे किसी ने बुरा कहां या मेरे साथ आज बुरा हुआ, तो आप भगवान से प्रार्थना करें। इससे मन में चल रहीं बात निकल जायेगी और आपका मन हल्का हो जाएगा। सोने पहले आप मंत्र जाप कर सकते है ओम का उच्चारना या ओम नमः शिवाय शांति शांति शाति। आप के मन में जो भी है वह बस कह दो। इससे चिंता खत्म हो जाएगी, आत्मविश्वास, एकाग्रता और विनम्रता आएगी। इसलिए भगवान से बात करने का मौका कभी ना गवाए क्योंकि यह हमारे अंदर ही है, बस आपको जानना है।

3. खुद को खुश रखें (KEEP YOURSELF HAPPY):

          दोस्तों जब भी आपको खुशी का एक भी पल मिले चुरा लो। बच्चा हंस रहा है। उसके साथ हंसाना शुरू कर दो, खेलना शुरू कर दो। बहते हुए पानी को देख के, पेड़ को देख के, पहाड़ को देख के अच्छा लग रहा है। एक्सप्रेश कर दो, अपने चेहरे पर स्माइल लेकर आओ। अपने आप को खुशी की तरफ ले जाओ। जो भी आपका पैशन या होबिस है करना शुरू कर दो। इससे आपको कब टाइम, दिन, हफ्ते और महीने निकला गए, पत्ता भी नहीं चलेगा। आप किसी भी काम में खो जाते है, तो अपने आप ऑवरथिंकिंग खतम हो जाती है। इसलिए खुश रहने की कोशिश करें।

4. स्व-प्रेरित (SELF MOTIVATED):

          दिमाग जब भी कहे, "मुझसे नहीं होगा, मैं फेल हो जाऊंगा" तो उसे रोको और बोलो, "मैंने पहले भी मुश्किल समय का सामना किया है, मैं अपना बेस्ट दूंगा, बाकी जो होगा देखा जाएगा।" जो भी हम काम करने की कोशिश करते है और नहीं हो जाता है और कुछ या थोडी समय में वह काम हो जाता है, तो सेलेब्रिट करें। अपने छोटीसी सक्सेस को भी सेलेब्रिट करना है। जो भी आपके पास हो, पानी, निंबू पानी, संगीत के साथ डान्स बस चीयर्स करना है। गौतम बुद्ध कहते है की, जब भी दिमाग में विचार आए, तो यह देखना शुरू कर दो की विचार कहा से आ रहे है। आप हैरान हो जाओगे की विचार आने बंद हो जायेंगे क्योंकि आप विचार नहीं हो, आप विचारों से अलग हो। आप अभी देखो विचार कहां से आ रहे है, जब आप देखने की कोशिश भी करेंगे। विचार अपने आप गायब हो जाएंगे। आप किसी मोटिवेशन स्पीकर को सुन सकते है। अपने आप को मोटिवेटेड रखें। इससे आपका आत्मविश्वास बढेगा और आप ऑवरथिंकिंग को हरा देंगे।

5. निर्णय लेने की आदत (DECISION HABIT):

          दोस्तों जब किसी को ऑवरथिंकिंग की आदत होती है ना वह जल्दी निर्णय नहीं ले पाता। अगर दोस्तों के साथ बहार जाना हो, तो किस रेस्टोरेंट में जाना है, कोन से कपडे पहनने और क्या खाना यह हम सोचते रह जाते है। इन चीजों को हमें रिवर्स करना है। हमें छोटे-छोटे निर्णय में यह आदत डालनी है की यह पे तो बहुत बड़ा नुकसान नहीं होगा। क्या ही बुरा हो जाएगा, तो यह पर आपको तुरंत निर्णय लेना है। मैंने भी यही किया था। कोनसे रेस्टोरेंट में जाना है तो हां यहां जाना है, कपडे कोनसे हां ये है, खाना कोनसा खाना हां ये मंगा लो। ऐसे आपको जल्दी निर्णय लेना है। जब आप छोटी-छोटी निर्णय लेते हो, तो आपके दिमाग को आदत पड जाती है जल्दी निर्णय लेने की। जब आप जल्दी निर्णय लेते है कभी आपका फायदा होता है, तो कभी नुकसान। लेकिन इससे आपको हिम्मत और आत्मविश्वास बढता है।

6. वर्तमान जीवन (PRESENT LIFE):

          दोस्तों इसे एक उदाहरण के तौर पे देखते है। सोचो अगर तुम कोई ऐसी फिल्म देख रहे हो जिसके शुरू होते ही कोई तुम्हें बता दे की आखिर में हीरो जीतेगा और विलेन मरेगा। क्या उस फिल्म को देखने में कोई मजा आएगा? बिल्कुल नहीं। सब बोर हो जाएंगे क्योंकि पता है की आगे क्या होने वाला है। लेकिन जिस फिल्म में आखरी सेकंड तक पता ना हो कि हीरो बचेगा या विलेन जीतेगा, उस फिल्म को देखने में दिल धडकने तेज हो जाती है और असली मजा वहीं आता है। उसी तरह से सोच के देखो अगर लाइफ में हमें पहले ही पता होता कि आगे क्या होने वाला है। कोलेज में इतने नंबर आएंगे, ये इंटरविव देना है क्लियर हो जाएगा, इस लड़की से शादी हो जाएगी। दोस्तों इस तरह के जीवन में कुछ भी मजा या थ्रिल नहीं है। इसलिए ना तो पास्ट का ज्यादा सोचना है ना ही फ्युचर का। अपना जीवन खुशी से वर्तमान में जियो, खुल के जियो।

दोस्तों यह ब्लॅाग पोस्ट अगर ऑवरथिंगिंक में सहयोगी लगा हो, तो हमारे पेज स्वदेशी माहिती ब्लॅाग को जरूर फोलो करे। शुक्रिया।

हमारे स्वदेशी माहिती के ब्लाॅग पेजेस :
पेट की चर्बी कैसे घटाएं? जानिए बैली फैट कम करने के असरदार तरीके
30 Days Belly Fat Challenge: बिना जिम जाए घर पर ऐसे घटाएं पेट की चर्बी
30 Days Without Sugar: फैटी लिवर से लेकर चेहरे के निखार तक के जादुई फायदे
आंवले का जादू: 1 आंवला रोज खाने से जड़ से खत्म होंगे ये 6 रोग

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें