डिप्रेशन और एंग्जायटी से घबराएं नहीं: अपनाएं ये अचूक प्राकृतिक उपाय
डिप्रेशन (उदासी)और एंग्जायटी (चिंता)का सामना कैसे करें यह कोई मजाक नहीं है लेकिन फिर भी इस में घबराने की जरूरत नहीं है और शर्मिंदा होने वाली तो कोई बात ही नहीं यह किसी को भी हो सकता है। यहां तक की कुछ बड़े-बड़े सेलेब्रिटीस जो परदे पे काफी खुश दिखते हैं इन्होंने भी अपने ज़िंदगी में मानसिक समस्याओं का सामना किया हैं लेकिन अपनी हिम्मत से यह भी बहार निकले हैं आप भी निकल जाएंगे। इस पोस्ट में मैं आपसे कुछ बातें शेयर करना चाहता हूं जिससे आपको मदद होगी। नमस्कार दोस्तो स्वागत है स्वदेशी माहिती ब्लॅाग पोस्ट में डिप्रेशन और एंग्जायटी में कैसा फील होता है यह वही बता सकता है जिसने इसे खुद झेला हो। सच में ऐसा लगता है जैसे अभी कुछ नहीं होने वाला ज़िंदगी जैसे खत्म ही हो गई हो। ऐसा लगता है जैसे किसी गहरे गड्ढे में गिरे जा रहे हो और उम्मीद की कोई किरण ही नहीं दिखती। लेकिन दोस्तों सच कहूँ तो बस ऐसा लगता है उस वक्त मैं यह इसलिए कह पाह रहा हूं। क्योंकी मैने खुद कुछ साल पहले अपनी जीवन में ऐसा ही एक अनुभव मेरे साथ हूआ था तब पता लगा की डिप्रेशन,एंग्जायटी किसी भी और फिजिकल बीमारी की तरह ही वास्तविक है और इस...