नमस्कार दोस्तों स्वागत है स्वदेशी माहिती ब्लॅाग में। इस पोस्ट में मैं आपको आपकी दिनचर्या कैसे होनी चाहिए, व्यायाम (योगा) और अंत में आयुर्वेदिक मेडिसिन भी बताऊंगा।
दैनिक दिनचर्या (DAILY ROUTINES):
1.देर तक बैठने से बचें (BREAK THE SITTING CYCLE):
ऑफिस में हो या वर्क फ्रॅाम होम हो हम घंटो एक ही जगह पर बैठे रहते है। जिस वजह से कमर दर्द, मसकल्स स्टिफ हो जाती है, ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो जाता है और हमारा वजन बढने लगता है। इसलिए 30-45 मिनट एक जगह पर बैठने के बाद थोडा दो मिनट टहल के या घूम के आये। दो मिनट चलना आप को साधारण बात लगती हो पर इस आदत से आपकी मासपेशियां एक जगह पर टिकी नहीं रहती, आपका ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक हो जाता है और कमर दर्द की समस्या में आराम आ जाता है।2. सही बैठने का तरीका (CORRECT POSTURE):
हम ज्यादातर बैठने का सही तरीका जानते ही है। पर हम जानकर भी सही तरीके से बैठ नहीं पाते। लेपटॅाप या मोनिटर आपकी आंखों के बिल्कुल सीधे सामने होना चाहिए ताकी गर्दन ना झुकानी पडे। आपकी एल्बोव, कमर और घुटने 90 डिग्री के एंगल पर होने चाहिए। पैर जमीन पर पूरे टिके होने चाहिए, हवा में या इधर-उधर फैला के ना बैठे। आपकी चेयर एडजस्टेबल हाईट, बैक को पीछे से सही सपोर्ट मिले, बैठने में आरामदायक हो, घुमने वाली चेयर हो ताकी मवमेंट बनी रहे और कम्फर्टेबल चेयर हो। ऑफिस में तो हम सही से बैठते है पर घर पर हम लेपटॅाप लेके पैरो पर लेपटॅाप रख के काम करते है, लेटे-लेटे काम करते है और कहीं बार कमर पूरी तरह से झुका कर काम करते है। इसलिए एक घर के लिए कम्फर्टेबल चेयर और टेबल जरूर रखे। सही तरीके से बैठे।3. भारी बैगों का ध्यान रखें (TAKE CARE OF THE HEAVY BAGS):
दोस्तों कहीं बार हम एक ही बैग में दो लेपटॅाप, बुक्स, सर्दियों में कपडे और टिफिन लेके ऑफिस चले जाते है। कोशिश करे की ज्यादा भारी सामान पीठ पर ना रखें। मैंने देखा है की स्टूडेंट्स एक ही कंधे पर बैग ले के चले जाते है। इससे स्पाइन टेढी हो सकती है। इसलिए दोनों कंधों का उपयोग करें। चलते समय अपने आप को सीधा रखें।4. सोने का तरीका (SLEEPING POSITION):
दोस्तों बहुत नरम सॅाफ्ट गद्दे का इस्तेमाल करने के बजाय सख्त गद्दे (firm mattress) का उपयोग करें। लेफ्ट साइड हो कर सोये या सीधा पीठ के बल सो जाए। ध्यान रखें की कभी-भी पेट के बल ना सोये इससे गर्दन और कमर पर दबाव बन जाता है, गर्दंन के नीचे बहुत बड़ा तकिया ना रखें और ज्यादा सिकूड कर ना सोये इससे सांस लेने में दिक्कत आ सकती है। पुरुषों को लेफ्ट साइड सोते वक्त बीच में तकिया जरूर रखना चाहिए।दोस्तों यह तो हो गये हमारे दैनिक दिनचर्या के तरीके इससे काफी हद्द तक आपकी कमर, रीड की हड्डी सुरक्षित रहेगी। अगर बैक पेन है तो यह तरीके अपना ने से आराम महसूस होगा। दोस्तों अब बात करते है की हम व्यायाम और योगा क्या कर सकते है जिससे बैक पेन ठीक हो जाए।
व्यायाम और योगा (EXERCISE AND YOGA):
1. कैट-काउ स्ट्रेच (CAT COW STRETCH):
योगा मेट पर हाथ और घुटने रखें, आपके हाथ कंधो के सीधे में और घुटने हिप्स के सीधे में होने चाहिए। अपनी सांस लेते पीठ को नीचे की तरफ ले जाए और गर्दन उपर की ओर ले जाए। गर्दन नीचे करते हूए, पीठ सीधी रखें। इस व्यायाम को आप 10-12 बार करें।2. कंधे और छाती की स्ट्रेचिंग (SHOULDER ROLL AND CHEST OPENER):
चेस्ट रोल करते समय सीधे बैठ जाए या खडे हो कर अपने कंधे ऊपर कर के क्लोक वाइज और एंटीक्लोक वाइज घुमाये। दस-दस बार आगे-पीछे करें। चेस्ट ऑपनर करते समय खडे हो कर आपने दोनों हाथ पीछे ले जाए, दोनों हाथों को लॅाक करें और दोनों हाथों को ऊपर उठाने की कोशिश करें। इस स्ट्रेच को 15-20 सेकंद तक पकड कर रखें और लंबी सांस लें।3. वक्रासन (VAKRASANA):
म्याट पर सीधे बैठ जाए, अपने पैर को सीधा करें, अपने दोनों हाथों को कंधे के नीचे रखें, राइट साइड के पैर को घूटने से मोडे, अपना लेफ्ट हेंड फूट पर पकड के रखें और आपका लेफ्ट पैर सीधा रहेगा। सांस लेते हूए कमर को राइट साइड घुमाए। इस तरह से आप लेफ्ट पैर को मोड दोनो साइड की कमर का व्यायाम कर सकते है। यह व्यायाम 8-10 बार करना है।4. पीठ का व्यायाम (BACK EXTENSION):
म्याट पर पेट के बल सीधा लेट जाए, अपने हाथों बगल साइड सीधा रखें, सांस लेते हुए छाती और कंधे को हाथों की मदत से धीरे-धीरे थोडा ऊपर उठाएं और गर्दन को सीधा रखते हुए छाती को नीचे के तरफ ले जाए। इस व्यायाम को आप 10-12 बार कर सकते है।5. प्लैंक एक्सरसाइज (PLANK):
इस आसन को करने के लिए आपको योगा म्याट पर सीधे खडे हो जाए। सीधे खडे हो कर दोनों पैरों में थोडी जगह छोडते हुए घुटनें नीचे करते हुए बैठ जाए। वज्रासन में जैसे बैठते उसी तरह से थोडा। उसके बाद घुटने के पास थोडीसी जगह छोड के एल्बोव रखे। दोनों हाथों को लॅाक करें। दोनो पैरों को एल्बोव की मदत से पीछे ले और एक-एक पैर को आगे-पीछे करें। यह आप 15-20 बार कर सकते है।6. भुजंगआसन और बालासना (COBRA POSE AND CHILD'S POSE):
भुजंगआसन करने के लिए आपको जमीन पर पेट के बल लेट जाए और दोनों हथेलियों को कंधों के बिल्कुल पास जमीन पर रखें। सांस लेते हुए, अपनी छाती और अप्पर बॅाडी को जमीन से धीरे-धीरे ऊपर उठाए। अपनी नाभी को जमीन से लगाकर रखें और सामने देखें। 15-30 सेकंद इस पोजिसन में रुकनें के बाद वापस जमीन पर आ जाए।बालासना करने के लिए जमीन पर घुटने मोड कर बैठ जाए और पैरों के अंगूठे आपस में जडें हो। अपने घुटनों को थोडा चौडा (wide) करें और सांस छोडते हुए आगे की तरफ झुक जाए। अपने माथे को जमीन पर टिकायें और दोनों हाथों को सामने की तरफ सीधा फैला दे। इस पोजिसन में आराम से सांस लेते हुए 30-60 सेकंद तक रुकें। यह दोनों योगासन आप 8-12 बार कर सकते है।
दोस्तों यह व्यायाम करने से बैक पेन से राहत, पोस्चर में सुधारणा, स्पाइन की फलेक्सिबिलीटी होती है, कोर और मसकल्स मजबूत होते और लंबे समय तक बैठे रहने से शरीर में जो जकडन (stiffness) आ जाती है, वह खुल जाएगी।
आयुर्वेदिक उपाय (AYURVEDIC REMEDIES):
1. मालिश (MASSAGE):
दोस्तों आपके शरीर में कहीं भी दर्द हो रहा हो आप को मालिश जरूर करना चाहिए। मालिश करने वाला तेल जो मैं बाता ने वाला हुं वह आयुर्वेदिक ग्रंथ भैषज्यरत्नावली में पुरी विधि बतायी गयी है। यह तेल 58 जडी-बुटियाँ से बना है। बिल्वा, अश्वगंधा, बाला, गोखरू, हरिद्रा जैसे एंटी इंफ्लामेटरी जडी-बुटियाँ को तिल के तेल, बकरी के दूध और शतावरी के जूस में पकाकर बनाया जाता है। उस आयुर्वेदिक तेल का नाम है महानारायण तेल। आप इसे सोने से पहले जहां दर्द है वहाँ मालिश करें, उस पे कपड़ा बांध दे और सो जाए। यह तेल आयुर्वेदिक शॅाप पे कहीं भी मिल जाएगी। बहुत सारी आयुर्वेदिक कंपनी बनाती है। इसको लगाने से दर्द में इफ्लामेशन कम होगी और दर्द में राहत आएगी।2. आयुर्वेदिक टेबलेट्स (TABLETS):
दोस्तों जब भी बैक पेन होता है हम पेनकिलर लेना चाहते है। जिसके साइड इफेक्ट ना हो। डॅाक्टर्स खुद मानते है की एलोपैथिक पेन किलरस के साइड इफेक्टस होते है। रिसर्च और रिपोर्ट से पता चलता है की जो लोग पेन किलर लेने की आदत बना लेते हे उन्हें किडनी की समस्या, पाचन संबंधी समस्या और कहीं ओर समस्या का सामना करना पडता है। लेकिन बैक पेन में कभी-कभी इतना दर्द होता है की पेन किलर लिए बिना काम नहीं चलता। इसलिए मैं आज आपको नेचुरल पेनकिलर बताने वाला हुं। एक है प्रसारनादी काश्यावटी और योगराज गुगलू। यह दोनों पारंपरिक टेबलेट्स है। आयुर्वेद के अनुसार जब शरीर में वात दोष होता है तभी दर्द होता है। यह दोनों टेबलेट्स वात दोष को ठीक करने का काम करते है। इन टेबलेट्स को लेने का तरीका यह है की, एक तो जब पेन हो तब इंस्टेंट रिलीफ के लिए ले ही सकते हैं और क्योंकि इन टेबलेट्स के कोई साइड इफेक्टस नहीं तो आप रोज सुबह-शाम दोनों की एक-एक टैबलेट पानी के साथ ले सकते हैं। दो महीने लगातार ले के देख लो। आपको खुद असर दिख जाएगा। वैसे तो मैं पुरी जिम्मेदारी के साथ कह रहा हूं। लेकिन फिर भी आप किसी आयुर्वेदिक डॉक्टर से इन दवाइयों को दिखाकर भी ले सकते हैं।दोस्तों अगर बैक पेन के साथ पैरो में सुन्न पन, झंनझनाहट या तेज दर्द हो, तो घरेलू उपाय के बजाय तुरंत डॅाक्टर की सलाह ले। बैक पेन संबंधी यह ब्लॅाग पोस्ट मददगार लगी हो, तो हमारे पेज स्वदेशी माहिती ब्लॅाग पेज को फोलो जरूर करें। शुक्रिया।
FOOD AND PRODUCTS RELATED IN THE POST (NOT SPONSORED):
MAHANARAYNA TEL (1) - https://link.amazon/B0aIJ668Q
MAHANARAYNA TEL (2) - https://link.amazon/B03K8Y4Gn
PRASHARYANADI KAHYAVATI - https://shorturl.at/N6oTE
YOGRAJ GUGGULU (1) - https://link.amazon/B09bTOsw2
YOGRAJ GUGGULU (2) - https://link.amazon/B004MC3iO
हमारे स्वदेशी माहिती के ब्लाॅग पेजेस: ओवरथिंकिंग को हमेशा के लिए कहें अलविदा: अपनाएं ये 6 आसान टिप्स
पेट की चर्बी कैसे घटाएं? जानिए बैली फैट कम करने के असरदार तरीके
30 Days Belly Fat Challenge: बिना जिम जाए घर पर ऐसे घटाएं पेट की चर्बी
30 Days Without Sugar: फैटी लिवर से लेकर चेहरे के निखार तक के जादुई फायदे




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें