1. अपने शरीर को हाइड्रेटेड रखें (KEEP YOUR BODY HYDRATED):
दोस्तों आज आधुनिक विज्ञान भी यह मानती है की फॅट को कम करने के लिए शरीर में फ्लुइड की मात्रा पर्याप्त होना बहुत जरूरी है। जो की है पानी। पानी शरीर को हाइड्रेट रखने में बेहतरीन और असरदार है। आपको रोज सुबह उठते ही एक-दो ग्लास गुनगुना पानी पीना है। इस में कुछ ना डाले ऐसे ही पीले। आप चाहे तो, एक पानी के ग्लास में एक नींबू निचोड सकते है और साथ में एक चुटकी काला नमक डाल के पी सकते है। गरम पानी पीने से शरीर में लगभग 30% तक मेटाबॅालिज्म बढ जाता है। हमारे शरीर का पाचन तंत्र ठीक हो जाता है, शरीर के अंदर का मल ठीक से साफ हो जाता है और सुबह-सुबह आप अच्छे से फ्रेश हो जाते है। जिससे पेट कम हो जाता है। दोस्तों बहुत बार हमारे साथ ऐसा हो जाता है की नाश्ता, लंच और डिनर के बीच में भूख लग जाती है। वास्तव में यह भूख नहीं होती। हमारी शरीर डिहाइड्रेट हो जाती है। जब भी आपको ऑफिस या घर पर लगे की भूख लग गयी है, तो सबसे पहले एक ग्लास पानी पी ले। जिससे आपका पेट भर जाएगा और बेवजह खाने से बच जाएंगे। जिससे आपकी कैलोरीस कम होंगी और पेट अपने आप कम होने लगेगा।2. प्रोसेस्ड फूड खाने से बचे (AVOID EATING PROCESSED FOODS):
शुगर को तो दूर से ही टाटा कह दो। शुगर बनाने के लिए इतने सारे प्रोसेस किए जाते है, केमिकल डाले जाते है जिस वजह से न्यूट्रिशन के नाम पे कुछ नहीं होता। आधुनिक विज्ञान के हिसाब से शुगर फॅट को सबसे ज्यादा बढाती है। गुलाब जामुन, जलेबी, कोल्ड ड्रिंक्स, बंद पैकेट खाद्य पदार्थ और बिस्किट इन में सबसे ज्यादा शुगर होती है। शुगर में टेस्ट के नाम पर कुछ नहीं होता। बस शरीर में केलोरीस की मात्रा बढाने का काम करती है। इसलिए अगर आपने एक महीना भी शुगर खाना कम किया, तो आपका वजन कम होने लगेगा। आप शुगर की जगह देसी खांड, गुड और धागे वाली मिश्री का उपयोग कर सकते है।3. अतिरिक्त कैलोरी को कम करें (REDUCE EXCESS CALORIES):
दोस्तों अगर आपको पेट की चर्बी, बेली फॅट कम करना है, तो बहार का तला-गला बंद ही कर दो। आपने बहार कभी खाते हुए ध्यान दिया होगा। जैसे ही हम समोसा, भटूरे, पूरी, चायनिज फूड्स और पकोडे खाद्य पदार्थ खाते है तो पेट भरा-भरा सा लगता है। अगले दिन ही ऐसा लगता है की पेट फूल गया। हमारे मेटाबॅालिज्म को कम कर देता है। यह बहार खाने में तो टेस्टी लगते है। लेकिन बनाने के लिए रिफाइंड तेल का उपयोग करते है और उसी तेल को बार-बार इस्तेमाल करने से तेल में ट्रान्स फॅट बन जाता है। इस फॅट के वजह से हमारा पेट निकलता है। इसलिए बहार का खाना बंद कर दे और ज्यादा कैलोरी वाले खाद्य पदार्थ भी बंद कर दे। घर पे आप रिफाइंड तेल की जगह शुद्ध तेल का इस्तेमाल करे। नारियल का तेल, तिल का तेल और और सरसों के तेल का इस्तेमाल कर सकते है। सबसे महत्वपूर्ण बात आपसे कहना चाहता हूं की आप रोज घी का सब्जी के ऊपर डाल के खाएं। घी फॅट को कम करने में बहुत मददगार है। रात को सोने से पहले बादाम 7-8 भीगो ने के लिए जरूर रखे और सुबह छिलका उतार के खाएं। दिन में थोडा सा नारियल खा सकते है। यह ऐसे फूड्स है जो बॅड केलेस्ट्रोल को तो कम करते ही है साथ-साथ पेट की चर्बी को भी कम करते है।4. आहार में प्रोटीन बढ़ाएं (INCREASE PROTEIN IN DIET):
पेट की चर्बी कम करनी है, तो आपको अपने आहार में पोषक तत्व जरूर बढाने चाहिए। हमारे शरीर के लिए प्रोटिन ऐसा पोषक तत्व है जो वजन घटाने में मददगार है। प्रोटिन पचने में थोडा समय लेता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ सा महसूस होता है। इससे हम उल्टा-फुल्टा बहार का खाना खाने से बच जाते है। प्रोटिन मतलब जो मार्केट में सप्लिमेंट के नाम पे मिलता है। मैं उसकी बात नहीं कर रहा। दालों में प्रोटिन है, पनीर में प्रोटिन है,दूध, दही, अंकुरित अनाज में प्रोटिन है, नट्स बादाम, मुंगफली, अखरोट में प्रोटिन है, वेजेटेबल्स में प्रोटिन है। इन सभी चीजों में अच्छा खासा प्रोटिन है। विज्ञान कहती है की वेजेटेरियन सोर्स ऑफ प्रोटिन यह नोन-वेज से अच्छे है। क्योंकि यह पचने में भी आसानी से पच जाते है। आपको रोज प्रोटिन की बनी चीजें खानी है। जैसे नाश्ते में स्प्राउंट्स खा सकते है, दोपहर में किसी सब्जी के साथ मिलेट्स, दो रोटी बाजरा या ज्वार की खा सकते है, उसके के साथ दही ले सकते है। रात को मिलेट्स और दाल खा सकते है, रात को सोने से पहले दूध पी सकते है। इतना दिनभर का प्रोटिन काफी है। अगर आप आहार में प्रोटिन रखेंगे तो ज्यादा खाने से बच जाएंगे। जिससे आपका फॅट कम हो जाएगा।5. ताज़ा और प्राकृतिक भोजन करें (EAT WHOLE FOODS):
दोस्तों आज के टाइम में प्राकृतिक खाना खाना बहुत जरूरी है। हर तरफ या मार्केट में देखो मैदे से बनी चीजें मिलती है, प्रोसेस्ट फूड्स मिलते है, कोल्ड ड्रिंक्स मिलती है। यही चीजें हम खाते है। इन चीजों के बजाय आप प्रोसेस्ड फ्रुट जूस की बजाय आप मौसम के हिसाब से एक फल खा सकते है, मैदे से बनी चीजें खाने के बजाय चोकरयुक्त गेहूं की चीजें खा सकते है। मतलब हमें प्राकृतिक चीजें खानी है। रोज-रोज अगर वही रोटी-चावल खाएंगे तो आपके शरीर में एक ही पोषक तत्व बढेगा। इसलिए अपने आहार में बदल-बदल कर चीजें खाओ। साधी रोटी की जगह बाजरा, जौ, ज्वार की रोटी खा सकते है, चावल की जगह मिलेट्स खा सकते है। दोस्तों अपने आहार में वेरायटी रखो और प्राकृतिक चीजें खाओ।6. व्यायाम (EXERCISE HALF-ONE HOUR):
सबसे पहली चीज जो पेट की चर्बी कम करने के लिए कर सकते है वह है व्यायाम। प्लैंक, रस्सी से कूदना, माउंटेन क्लाइंबर और बोट पोज यह व्यायाम पेट की चर्बी कम करने में बहुत ही असरदार है। रोज आप सुबह या शाम आधे से एक घंटा व्यायाम जरूर करें। दूसरी चीज जो आपको करनी है 'NEAT' बढाएं यानी दिनभर एक्टिवर रहें। ऑफिस या घर पर जैसे ही खाली टाइम मिल जाए थोडा-थोडा वॅाकिंग करें। जिससे आपकी दिन भर की एक्सट्ररा कैलोरी बर्न हो जाएगी और आपकी बेली फॅट भी कम होगी।7. खाने को चबा-चबाकर खाएं (EAT SLOWLY AND CHEW YOUR FOOD WELL):
दोस्तों मैं आपको एक रियल लाइफ एक्जांप्ल देने वाला हूं। आप सभी मोटिवेशन स्पीकर श्री संदीप महेश्वरी को तो पहचानते ही होंगे। एक सेमिनार में उन्होंने कहा था की कैसे उन्होंने खाने को चबा-चबाकर खाने से वजन कम किया था। वास्तव में जब आप चबा-चबाकर खाते है, तो जरूर से ज्यादा नहीं खाते। आधुनिक विज्ञान के रिसर्च और रिपोर्ट के हिसाब से हमारे शरीर के पेट को दिमाग तक सिग्नल पहुंचाने में लगभग 20-30 मिनट लगते है की "पेट भर गया है।" इसलिए खाने को टी.व्ही देखते हुए या किसी से बात करते हुए ना खाएं। हर एक निवाले को कम से कम 25-30 बार चबाकर अच्छे से खाएं। यह चीज अगर आपने कर ली तो आपका फॅट बहुत तेजी से जल्दी कम होगा।8. शाम 7 बजे के बाद न खाएं (DON'T EAT AFTER 7PM):
दोस्तों अगर मैं कहूं की ऊपर के सारे पॅाइंट्स छोड दे और बस यही एक चीज करें तो आपके पेट का चर्बी कम होगी। हाँ, यह बिल्कुल सच है। वास्तव में आयुर्वेदिक और विज्ञान के हिसाब से रात होते-होते हमारे शरीर का मेटाबॅालिज्म बहुत धीमा हो जाता है। जिस वजह से हमारा शरीर खाने को पचा नहीं पाता। अगर आप यह रोज करते रहें, तो आपकी तोंद ऐसे ही निकल जाएगी। आपका पेट पहले ही बहार है फिर तो आपको 7-8 बजे के बाद खाना नहीं खाना चाहिए। आप ऐसा कर सकते है शाम को जब नाश्त करते है, तभी डिनर भी साथ में कर ले। हमारे पाचन तंत्र को 15-16 घंटे की आराम की जरूरत होती है। जिसे विज्ञान में इंटरमिटेंट फास्टिंग कहते है। यह हमारे भारत में परंपरागत सालों से चली आ रही है। हमारा किसान शाम के छह बजे तक खाना खा लेता है और सिधा नौ बजे नाश्ता करता है। इससे बॅाडी फास्टिंग के स्टेट में रहती है। जिससे शरीर का इन्सुलिन नियंत्रित रहता है और पेट कम होने लगता है। एक हफ्ता करके देखो फरक महसूस हो जाएगा।दोस्तों अगर यह चीजें कर ली तो यकीन मानिए आपके पेट की चर्बी, बेली फॅट और विसरल फॅट कम हो जाएगी। दोस्तों अगर यह पोस्ट आपके सहयोगी लगी हो, तो हमारे पेज स्वदेशी माहिती ब्लॅाग को जरूर फोलो करे। शुक्रिया।
VIDEO - https://youtu.be/8kobG40CPYw?si=lzj1mUnmMyUrxs6L
FOOD AND PRODUCTS RELATED IN THE POST (NOT SNONSORED):
AMLA JUICE - https://link.amazon/B0aZGhQpK
ALOE VERA JUICE - https://link.amazon/B054Icz5T
ASHWAGANDHA LEAF JUICE - https://link.amazon/B0gsrjIGg
COPPER JUG - https://link.amazon/B07DMrypv
SPROUT MAKER - https://link.amazon/B0hdcfxy9
CHANA SATTU - https://link.amazon/B07CZrDTU
MULTIGRAIN DALIYA - https://link.amazon/B04m3S29a
MULTIGRAIN ATTA - https://link.amazon/B05E9xUc7
SEMI BROWN RICE - https://link.amazon/B0iv6zFmK
ORGANIC BESAN - https://link.amazon/B0fpaZxkT
A2 COW GHEE - https://link.amazon/B0d8EKLbt
WALNUTS - https://link.amazon/B0go8dDQH
HERBAL TEA - https://link.amazon/B09LKO2vm
PHOOL MAKHANA - https://link.amazon/B04LC7Ml9
GREEN MOONG DAL - https://link.amazon/B00MSMFUw
हमारे स्वदेशी माहिती के ब्लाॅग पेजेस :
30 Days Belly Fat Challenge: बिना जिम जाए घर पर ऐसे घटाएं पेट की चर्बी
30 Days Without Sugar: फैटी लिवर से लेकर चेहरे के निखार तक के जादुई फायदे
आंवले का जादू: 1 आंवला रोज खाने से जड़ से खत्म होंगे ये 6 रोग
क्या आप भी कर रहे हैं ये 5 गलतियां? जानिए कैसे ये आपके दिमाग को नुकसान पहुंचा रही हैं।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें