1. इम्युनिटी बढ़ाता है (BOOST IMMUNITY):
दोस्तों आंवला में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होने के वजह से हमारा इम्युमिनिटी सिस्टम मजबूत रहता है। दोस्तों आपने ध्यान दिया ही होगा। जब हमें सर्दी-खांसी हो जाती है, तो डॅाक्टर्स विटामिन सी की ही टेबलेट देते है। अगर आप रोज आंवला लेते रहोगे, तो आपके शरीर की इम्युनिटी शक्ति इतनी मजबूत हो जाएगी की बीमार पडोगे ही नही। अगर कभी बीमार आप हो भी गए, तो जल्दी ठीक भी हो जाओगे।2. त्वचा में चमक (GLOWING SKIN):
दोस्तों आंवला में विटामिन सी बहुत ज्यादा होता है। ज्यादा मतलब 20 संतरे में जितना होता है। उतना तो एक आंवला में होता है। अगर आपने आंवला की एक कली भी खाली, तो आपके दिन भर का विटामिन सी पुरा हो जाएगा। दोस्तों विटामिन सी वह पोषक तत्व है। जो हमारी स्किन कोलेजन बना पाती है। शरीर में रोज अगर कोलेजन बनता रहेगा, तो हमारी त्वचा में ओर ज्यादा चमक आएगी। चेहरे पर काले दाग-धब्बे भी कम हो जाएंगे। जो कंपनिया कोलेजन के नाम पर महंगे सप्लिमेंट बेचते है। वह खरीदने से अच्छा आप रोज एक आंवला खाओ।3.बालों के लिए शानदार (GREAT FOR HAIR):
आंवला में एंटीऑक्सिडेंट होने के वजह से यह बालों के लिए बहुत लाभदायक है। अमेरिका ऑफ नेशनल लायबररी मेडिसिन में बालों पर आंवला की स्टडी हुई है। जिन लोगों ने आंवला का सेवन किया। उनके बाल झडना तो ठीक हो ही गए, साथ-साथ बाल लंबे और घने हो गए। इन स्टीज का ही उपयोग करके हेयर ऑइल कंपनिया आंवला के नाम पर प्रोडक्ट मार्केट करती है। वह भी ज्यादा तर आंवला नाम का डाला होता है। अगर आप सच में चाहते है की आंवला आपके बालों को फायदा करें, तो मैं आपको आगे एक तरीका बताऊंगा। वह करके देखना।4. आँखों की रोशनी (EYESIGHT):
दोस्तों अमेरिका ऑफ लायबररी मेडिसिन के स्टडिस के रिपोर्ट में पाया गया की आंवला लेने से आंखों की रोशनी बढती है, डार्क सर्कल्स कम हो जाते है और आंखों बीमारी जिसे मोतियाबिंद कहते है। यह 85% तक कम हो जाती है। दोस्तों आंवला में एंटीऑक्सिडेंट की मात्रा बहुत ज्यादा होने के वजह से यह फायदे होते है।5. फैटी लिवर (FATTY LIVER):
आंवला फैटी लिवर में एक मेडिसिन की तरह काम करता है। अमेरिका के लायबररी में बार-बार स्टडी हुई है। बार-बार यही निष्कर्ष निकला है की अगर कोई आंवला रोज खाएं, तो उसका फैटी लिवर ही नहीं ठीक होगा। बलकी लिवर की हर समस्या में आराम महसूस होगा। विज्ञान के रिसचर्स ने पाया की इसका कारण है आंवला में मौजूद शक्तिशाली एंटिऑक्सिडेंट्स। एंटीऑक्सीडेंट असल में फ्री रेडिकल्स को बेअसर करते हैं, जिससे सेल के लेवल पर होने वाले नुकसान को रोका जा सकता है और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है।6. दीर्घकालीन रोग (CHRONIC DISEASE):
दोस्तों एंटीऑक्सिडेंट्स तो हर फूड में होते है। लेकिन आंवला एंटीऑक्सिडंट का किंग है। ब्लूबेरिस के तुलना में 50 गुणा ज्यादा और अनार से 17 गुणा ज्यादा मात्रा आंवला में एंटीऑक्सिडेंट पाये जाते है। वह भी एक आंवला में। आप ही सोचो कितना फायदेमंद है आंवला। यही कारण है दीर्घकालीन रोग जैसे डायबिडटीस, ब्लड प्रेशर, अर्थरायटिस और किडनी समस्या में अंदर तक असर करता है। शरीर के अंग जो ठीक से काम नहीं करते हो, उनमें जान डाल देता है। यह सिर्फ बोलने की बात नहीं है। नेशनल लायबररी ऑफ मेडिसिन में इन पे सही से स्टडी हूई है। 2018 में एक स्टडी हूई थी। जिन डायबिटीस पेशन्टस ने 30 दिन लगातार आधा चम्मच आंवला पावडर लिया था। उनकी खाली पेट और खाना खाने के बाद शुगर लेवल कम हो गया। इसी तरह से जब आधा चम्मच आंवला पावडर हार्ट पेशंट को दिया गया, तो उनका तीन महिने में ट्राइग्लिसराइड्स और ब्याड कोलेस्ट्रोल लेवल कम हो गया। आयुर्वेद में तो आंवला को रसायन कहा जाता है। मतलब वह फूड जो पुरे शरीर में जान डालने का काम करता है।दोस्तों इसी तरह के बहुत ही जबरदस्त आंवला के फायदे है। खून की कमी शरीर में पूरा करना, कब्ज में राहत, पेट की गॅस कम करता है, ब्लड प्रेशर कम करता है, पूरे दिन थकावट महसूस होना दूर करता इस तरह के आंवला के बहुत लाजवाब फायदे है। आंवला एक सुपरफूड में से एक है और उससे भी कही ज्यादा है। आंवला को आपको जरूर खाना चाहिए। लेकिन बात वही आती है की कैसे खाएं? अगर आप नाश्ता करने से आधा घंटा पहले एक आंवला ऐसे ही खालें, तो उसके जैसी कोई बात ही नहीं। लेकिन थोडा मुश्किल है। इसलिए बात करते है। आंवला को किस तरह से आसानी से खाया जाएं। बात करते है उन पांच तरीकों के बारे में।
1. आंवला का जूस (AMLA JUICE):
आंवला का जूस मार्केट से खरीदने की कोई जरूरत नहीं है। आप घर पर ही आंवला जूस बना सकते है। बहुत आसान है आंवला जूस बनाना। एक आंवला लो, उसको छोटे-छोटे पीस में काट लो, कटे हुए आंवला को मिक्सी जार में डाल दो। साथ में स्वाद के लिए आप थोडा जीरा, काली मिर्च, अदरक और थोडासा पानी डाल सकते है। फिर इसे अच्छे से मिक्सर से मिक्स कर दो। उसके बाद इसे छननी से छान लो, एक चम्मच शहद मिला दो और अपने हिसाब से थोडा ओर पानी डाल दो। शहद की जगह आप मिक्सी करते समय थोडा सा गुड भी डाल सकते हो। दोस्तों यह आंवला जूस फायदा तो करेगा ही साथ-साथ यह टेस्टी भी पीने में लगेगा। शरीर में से फॅट कम करने के लिए आप इस तरह से आंवला जूस बनाकर पी सकते है। दोस्तों अगर आपको बालों के झडने के लिए जूस बनाना चाहते है, तो आपको उसी तरह से जूस बनाना है। एक आंवला ले लो, उसमें थोडे से कढिपत्ते के पत्ते डाल दो। थोडा पानी मिला दो और मिक्सर से मिक्सी कर दो। यहां आप मिक्सी में गुड डाल सकते हो या जूस में शहद मिला सकते हो। लगातार अगर आप इसे पीयेंगे तो बहुत फायदा होगा। दोस्तों बालों के लिए आंवला एक मेडिसिन है। नेचरल डीएचटी ब्लॅाकर है। कढीपत्ता भी हेयर फॅाल रोकने के लिए फायदेमंद है। दोनों मिलकर ऐसा औषधियं गुण बनाते है की इस के आगे मार्केट के महंगे-महंगे सप्लिंमेंट फैल है।दोस्तों अगर किसी को डायबिटीस है, तो उस केस में आप थोडीसी हल्दी, एक आंवला काट के, थोडासा गुड और एकदम कम काली मिर्च डालना। जिससे हल्दी का असर ओर बढेगा। इन सारी चीजों को मिला मिक्सर में मिक्सी कर दो। मिक्सी करने के बाद उसे अच्छे से एक ग्लास में छान लो। दोस्तों जूस पीने का सबसे अच्छा टाइम होता है। नाश्ते के आधा-एक घंटा पहले पीना। आप चाहे तो बिना कुछ डाले भी आंवला का जूस बना सकते हो। लेकिन पीने में थोडा मुश्किल लगेगा। इसलिए टेस्ट आने के लिए आप थोडासा गुड या शहद डाल सकते हो। इसी तरह से आप अलग-अलग समस्या में आंवला का जूस घर पर ही बना सकते है।
2. उबला हुआ आंवला (BOILED AMLA):
दोस्तों यह मेरा पसंदीदा तरीका है आंवला को खाने का और सबसे आसान भी है। जब भी आप चावल पक्का रहे है या कोई सब्जी बनाते है। तो आप उसमें एक आंवला उबाल ने के लिए डाल सकते है। उबाल ने से आंवला सॅाफ्ट हो जाता है। आंवला खाते समय ज्यादा खट्टा भी नहीं लगेगा। खाना खाते समय आप आंवले को अचार की तरह खा सकते है। आंवला उबलने से थोडे बहुत न्युट्रिशन तो कम हो जाएंगे। लेकिन ज्यादा फरक नहीं पडेगा। हम कोई भी चीजें उबालकर खाते है तो उनके थोडे बहुत न्युट्रिशन कम होते ही है। इसी तरह से आप दो-तीन आंवले आसानी से खा सकते है।3. आंवले का अचार (AMLA PICKLE):
आंवले का मौसम साल में दो बार आता है। एक बार नवंबर से दिसंबर और एक बार अप्रैल के महीने में। बाकी के समय आंवला मिलना मुश्किल हो जाता है। इसलिए आप आंवला का अचार बना के रख सकते है और ज्यादा समय तक आंवला खाने के फायदे उठा सकते है। आंवले का अचार बनाने के लिए सबसे पहले आंवले को उबाल दे। आंवला उबलने के बाद थोडे से थंडे होने के बाद उसे छोटे-छोटे पीस में काट ले। उसके बाद एक कढाई में सरसों के तेल में सौफ, मेथिदाना, शेंदा नमक, हल्दी और काली मिर्च डाल दो। मसालों को अच्छे से भून लो और इस में उबले हुए आंवले को डाल दो। अच्छे से मसलों और आंवले को मिक्स कर दो। आप का आंवला अचार बन गया। आंवला अचार बनाना, तो हमारा पारंपरिक तरीका है आंवला खाने का।4. आंवला पाउडर (AMLA POWDER):
दोस्तों आप चाहें तो घर पर भी आंवला पाउडर बना सकते है। ताजे आंवले ले लीजिए। उसे अच्छे से धूप में सुखा दे। अच्छे से सुख जाने के बाद उसे मिक्सिर में मिक्सि कर दो। इस तरह से आप पाउडर घर पर बना सकते है। अगर आपको यह मुश्किल लग रहा होगा, तो आप आयुर्वेदिक मेडिकल स्टोर से आंवले की पावडर ले सकते है। आंवला पाउडर तब काम आता है। जब आंवले का मौसम नहीं रहता। आंवले पाउडर को आप सब्जी में डाल के मसालें के रूप में खा सकते है या आधा चम्मच पाउडर लेके आधा चम्मच शहद में मिला कर ऐसे ही चाट सकते है। वास्तव में आयुर्वेद के रसतंत्र शास्त्रों में एक औषधि का वर्णन है। जिसे अमल की रसायन कहते है। इसके बनाने के लिए आंवला पाउडर को आंवला रस में ही बहुत दिन घोटा जाता है। फिर धूप में सुखा कर पाउडर बनाया जाता है। इसे पाउडर को साधारण आंवला पाउडर से पांच गुणा असरदार माना जाता है। शरीर में गर्मी हो, मुंह में छाले हो, आयरन की कमी हो, नजर कमजोर हो, बाल झडते हो इन केस में खास दिया जाता है। अमल की रसायन आप सुबह नाश्ता करने से एक घंटा पहले आधा चम्मच शहद के साथ ले सकते है।5. आंवले का मुरब्बा (AMLA MURABBA):
दोस्तों मुरब्बा में चीनी ज्यादा होती है। इसलिए इसे पानी से धो कर खाना चाहिए। इससे चाशनी हट जाती है और जो थोडी आंवले में अवशोषित(absorb) होती है। वही चीनी रह जाती है। रोज आंवला इस तरह से धोकर खाओगे, तो नुकसान नहीं होगा। आजकल तो कुछ ब्रांड्स शहद में मुरब्बा बना रहे, कुछ ब्रांड्स धागे वाली मिश्री में बना रहे है। मैंने अंत में लिंक दे दिया है।दोस्तों आंवला एक सुपरफूड है और इसके फायदे भी जबरदस्त-असरदार है। आपको एक आंवला किसी भी तरीके से जरूर खाना चाहिए। एक महीना भी खा लिया, तो आप इसके फायदे देखकर खुद हैरान हो जाएंगे। दोस्तों अगर यह पोस्ट आपके कुछ काम की लगी हो, तो हमारे स्वदेशी माहिती ब्लॅाग पेज को जरूर फोलो करे। शुक्रिया।
FOOD AND PRODUCTS RELATED IN THE POST(NOT SPONSORED):
AMLA JUICE (USE IT WHEN AMLA IS NOT AVAILABLE) - https://link.amazon/B0a0U6lns
CURRY LEAF POWDER (FOR HAIR FALL) - https://link.amazon/B07JPutvj
HIGH QUALITY TURMERIC (FOR DIABETES) - https://link.amazon/B0aLX3szZ
AMLA POWDER - https://link.amazon/B05DTWsiS
AMALAKI RASAYANA - https://link.amazon/B0j4WjvlE
AMLA MURABBA WITH HONEY - https://link.amazon/B0bmmRQng
AMLA MURABBA WITH MISHRI AND DESI KHAND - https://link.amazon/B01LGRet5
DRIED AMLA HONEY CANDY - https://link.amazon/B02IZEpUj
AMLA CANDY WITH ORGANIC DESI KHAND - https://link.amazon/B05PUjzdw
हमारे स्वदेशी माहिती के ब्लॅाग पेजेस:
क्या आप भी कर रहे हैं ये 5 गलतियां? जानिए कैसे ये आपके दिमाग को नुकसान पहुंचा रही हैं।
बिना चश्मा के देखें साफ! आँखों की रोशनी बढाने के आसान आयुर्वेदिक उपाय - Improve Eyesight
बिना दवा और ऑपरेशन: ये चीज़ें खाते ही गायब होगी बवासीर की समस्या (Piles Home Remedy)
घुटने और जोड़ों के दर्द से हमेशा के लिए छुटकारा पाने के अचूक उपाय






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें