फिटनेस का मतलब स्वस्थ रहना और अपने शरीर के प्रति अच्छा महसूस करना है। मैं सबसे फिट व्यक्ति नहीं हूँ, लेकिन मैं सही रास्ते पर बने रहने और लगातार नई चीजें सीखने की कोशिश करता हूँ। इस पोस्ट पर आपको स्वास्थ्य टिप्स, लोकप्रिय उत्पादों की समीक्षा, झटपट बनने वाली सेहतमंद रेसिपी, वर्कआउट टिप्स, प्रेरक पोस्ट मिलेंगे ।

New Post

16 सितंबर 2026

फैटी लिवर का प्राकृतिक उपाय: इन चीजों को खाने से कभी नही होगी लिवर की समस्या

दोस्तों भारत में अभी बहूत ज्यादा एक समस्या बढ रही है। वह है फैटी लिवर। AIIMS के रिपोर्ट के हिसाब से भारत के लोगों में 40% तक फैटी लिवर की समस्या पायी गयी है। अगर परिवार में तीन लोगों का चेकअप किया जाए, तो एक को फैटी लिवर है ऐसा पक्का रिपोर्ट में आएगा। आज से कुछ साल पहले तक डॉक्टर्स बताते हैं की 25 से 45 साल की उम्र के लोगों को ही फैटी लिवर होता था। लेकिन आजकल तो यह बच्चों में भी खूब बढ़ रहा है। लेकिन यह फैटी लिवर है क्या? कैसे होता है ये? क्या लक्षण है? इसके। अगर पहचान हो जाए की फैटी लिवर है, तो फिर इसे कैसे ठीक करें? सबसे पहली बात तो यह समझ लो की लिवर जितनी जल्दी खराब होता है। उतनी जल्दी ही ठीक भी हो जाता है। लेकिन हम उस पर थोड़ा ध्यान दे। डॉक्टर्स खुद मानते हैं की फैटी लिवर 100% उपचार योग्य है और वह भी घर पे बिना किसी दवा के। इसलिए अगर आपके परिवार में किसी को फैटी लिवर है, तो बिलकुल घबराने की जरूरत नहीं। जरूरत है यह समझने की फैटी लिवर एक तरह का संकेत है। इस संकेत को आपने पहचान लिया और इस पर आपने उपाय कर के ठीक किया तो आप शरीर में बडी समस्या आने से बच जाएंगे। इस पोस्ट में मैं आपसे कुछ चीजेन शेयर करूंगा वो कर ली तो समझ लो दो महीने में फैटी लिवर ठीक हो जाएगा। वह भी हमेशा के लिए।
नमस्कार दोस्तों स्वागत है स्वदेशी माहिती ब्लॅाग पोस्ट में। फैटी लिवर मतलब लिवर में फॅट का जमा होना। थोड़ा बहुत फॅट होना तो नॉरमल है। लेकिन जब आपके लिवर में 5% से ज्यादा कोशिकाओं में फॅट जमा हो जाता हैं, तो उसे ही डॉक्टर्स फैटी लिवर कहते हैं। फैटी लिवर दो तरह का होता है। एक तो ज्यादा शराब पीने की वजह से होता है। इसे अल्कोहोलिक फैटी लिवर कहते हैं। जो लोग रोज शराब पीते हैं या जो अत्यधिक शराब पीते हैं। यह उन्हें ज्यादा होता है। लेकिन दुसरा है नोंन अल्कोहोलिक फैटी लिवर। जिसमें बिना शराब पी कर भी लिवर में 5% से ज्यादा फॅट जमा हो जाता है। यही नोंन अल्कोहोलिक फैटी लिवर ज्यादातर हो रहा है।

शराब कोई अमृत तो है नहीं। जो फायदा करेगी जहर ही है। नुकसान तो होगा ही। यह बात मैं नहीं कह रहा भारत की विश्व स्वास्थ्य संगठन ने लाटेस्ट गाइडलाइंस जारी किए है। उन्होंने खुद लिखा है की शराब की एक बूंद पीते ही हेल्थ को खतरा सुरू हो जाता है और फैटी लिवर के केस में दिक्कत तो यह भी है की 5% फॅट जमा हो चूका है। लेकिन फिर भी शरीर कोई खास लक्षण या इशारा नहीं देती। इस वजह से यह पता ही नहीं चलता की फैटी लिवर बढ रहा है। अगर इसे पहले ही अवस्था में ना रोका जाए, तो दूसरी अवस्था में लिवर के कोशिकाएं नष्ट होने लगते है। लिवर में प्रज्वलन बढने लगता है। अगर यहाँ भी ध्यान ना दिया जाए। फिर तो धीरे-धीरे लिवर सिरोसिस अवस्था में जाता है। जिस में लिवर बिलकुल सिकुड जाता है, टाइट हो जाता है। उसके काम करने की ताकत काफी कम हो जाती है। लेकिन यह तो बहुत आगे की अवस्था है।

फैटी लिवर किसको होता है?(WHO IS AFFECTED BY FATTY LIVER?):

            फैटी लिवर होने का सबसे ज्यादा खतरा उन लोगों को होता है। जो मोटे हैं। अगर आपका पेट निकला हुआ है, तो आपको फैटी लिवर होने के सबसे ज्यादा संभावनाएं है। जब हम बहुत मीठा खाते हैं, जब हम मैदे से बनी चीजेन खाते हैं। स्पष्ट है अगर आप रोज नाश्ते में भटूरे खाओगे, नाश्ते में कचोरी, समोसा, पकोडा, नमकिन खाओगे तो पेट तो निकलेगा ही। यह जो पेट निकलता है यह जो मध्य भाग में फॅट बढ़ता है। यही फॅट लिवर पे भी चढ़ता है।जो लोग शरीर में थोडासा दर्द या बुखार पर पेनकिलरस, पॅरासीटामोल या स्टेरॉइड ड्रग्स लेने की आदत हो जाती है। उनको भी फैटी लिवर होने के संभावनाएं होते हैं। अमेरिका में यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन में स्टडीज हुई है इन पे और वैज्ञानिकों ने देखा है की इन दवा की वजह से लिवर की कोशिकाओं को नुकसान हो जाता है। लिवर में प्रज्वलन बढने लगता है। इस लिए बहूत जरूरी हो तभी दवा लेनी चाहिए। डायबिटीस और हाई कोलेस्ट्रॉल होने से भी फैटी लिवर होने का खतरा बढता है। डॅाकटर्स मानते है की अगर आपको फैटी लिवर है, तो आप डायबिटीस और ब्लड प्रेशर की पहली सीढी चढ चूके है। इस लिए फैटी लिवर भले ही कोई बहुत बडी समस्या ना हो। लेकिन अगर इस पे ध्यान नहीं देंगे, तो यह बाकी शरीर के अंगों को भी असर कर सकती है।

फैटी लिवर के लक्षण(SYMPTOMS OF FATTY LIVER):

(i)फैटी लिवर हो जाने के बाद कुछ खास लक्षण तो नही आतें। लेकिन किसी-किसी को पेट के दाहिनी ओर नीचे की तरफ दर्द हो सकता है। यह दर्द बैठते हुऎ होता है। लेकिन लेट जाएंगे तो चला जाता है।
(ii)लिवर जब खराब हो रहा होता है, तो पेट की पाचन शक्ति भी कमजोर हो जाती है। मतलब अगर आपने कुछ भारी खाना खा लिया, तो ऐसा लगेगा की पचासा नहीं।
(iii)हमेशा एक थकान सी बनी रहे, तो यह भी संकेत है की लिवर की हेल्थ सही नहीं है।
(iv)किसी किसी को गरदन या गले के चारों तरफ कालापन सा हो जाता है। किसी किसी को गले पे मस्से हो जाते हैं।
यही कुछ लक्षण हैं जो आ भी सकते हैं और नहीं भी आ सकते हैं। फैटी लिवर है या नहीं। इसके लिए आसान तरीका यह है की ₹50 में ए एल टी टेस्ट(blood test) हो जाता है। इस में एचडीपीट की वैल्यू देखते हैं की 40 से ज्यादा तो नहीं। लेकिन इस चक्कर में ना पढ़ो आप। समाधान की बात यह है की फैटी लिवर कोई बड़ी बीमारी नहीं है। यह एक लाइफस्टाइल डिसऑर्डर है। यह होता है जब हम बहार का उल्टा पुल्टा खाते हैं और कोई व्यायाम नहीं करते। फैटी लिवर की छूट्टी करने का सबसे आसान तरीका है आहार और व्यायाम।

आहार (DIET):

            आहार ऐसा होना चाहिए जिससे हमारा फॅट कम हो। सचमुच जब किसी को फैटी लिवर निकलता है, तो डॅाक्टर्स उसे पहली सलाह पत्ता है क्या देते है। कहते है की जाओ 10% बॉडी फॅट कम करके आओ। तुम्हारा फैटी लिवर अपने आप ही नॉरमल आ जाएगा। अब अगर इस फॅट को कम करना है, तो बहार का अनहेल्दी खाना बंद करना पडेगा और घर का हेल्दी फूड खाना पड़ेगा। आप घर का हेल्दी खाना खाते हो। लेकिन बीच-बीच में बहार का अन हेल्दी भी चलता रहता है। जैसे मानो की आपकी नाव में छेद हो गया है। लेकिन आप बाल्डी से पानी निकालते जा रहे हो। तो नाव में से पानी कैसे जाएगा। बस ऐसे ही यह जो चायनिस फूड है, प्रोसेस फूड है, डिब्बा बंद पदार्थ है। यह नाव में छेद है । हम हेल्दी फूड खाते हैं। मतलब नाव की छेद को तो भरने की कोशिश करते हैं। लेकिन क्योंकि छेद है, तो बाल्डी से नाव का पानी जाता नहीं। कुछ दिन ही रेफाइंड फूड्स की जगह व्होल फूड्स खाओ। आप देखोगे की फैटी लिवर ठीक हो गया।
पांच चीजों के उपर ध्यान दो।
(i) मैदा या मैदे से बनी चीजे नहीं खाना। उसकी जगह चोकर आटा खाओ। मतलब ओट्स, मीलेट्स, ज्वार और जौ जैसे अनाज बदल बदल कर खाओ। जैसे कभी नाश्ते में मीलेट्स का सब्जियां डाल के दलिया खा लिया, तो कभी ओट्स का दलिया खा लिया। कभी बेसन का चिला बना लिया। लंच में कभी जौ की रोटी खाली। कभी चावल की जगह ज्वार का उपमा बना ले। इस तरह बदल-बदल के अनाज खाओगे, तो घर का खाना खाने में अच्छा लगेगा। फैटी लिवर को कम करने के लिए, जो पोषक तत्व चाहिए। वह भी मिलेंगे।
(ii) छिलके वाली दालें खाओ। साबूतहरी मुंग की दाल, काली उड़द की दाल, साबूत मसूर चने की दाल, राजमा छोले, काले चने, लोबिया यह सब चीजेन अगर आप खाते रहोगे, तो शरीर में फायबर जाएगा। जो लिवर के फॅट को काटेगा। यह बात 2019 में अमेरीका ऑफ नेशनल लाइब्रेरी ऑफ़ मेडिसिन की एक स्टडी में पब्लिश हो चुकी है।
(iii) दिन में एक बार कच्ची सब्जियों का सलाद जरूर खाएं। सबसे अच्छा रहेगा अगर आप दोपहर के खाना खाने से पहले एक प्लेट में खीरा, ककडी, टमाटर, चुकंदर, गाजर जो भी ताजे सब्जियां मिलें। उन्हें अच्छे काट कर इन पे थोड़ा सा निंबू, काला नमक और काली मिर्च डालकर बढ़िया सा सलाद बना लो। पहले यह सलाद खाएं, फिर खाना खाएं। दोस्तों चुकंदर को तो बहुत अच्छा मना गया है, फैटी लिवर के लिए। इसकी तो आप कभी-कभी सब्जी भी बना सकते हैं।
(iv) दिन में एक बार एक फल जरूर खाओ। सभी फलस अच्छे हैं। लेकिन पपीता, सेब, अमरूद और तरबूज सबसे अच्छे है। ड्राई फ्रूट्स में अखरोट। अखरोट में ओमेगा होने के वजह से यह फैटी लिवर के लिए अच्छे माने जाते है।
(v)जो भी मौसमी सब्जियां है। उन्हें खाओ लेकिन उन्हे बनाने के लिए रिफान्ड तेल का इस्तेमाल नही करना या तो शुद्ध सरसों के तेल में बनाओ या फिर किसी कोल्ड प्रेसेड तेल में।

समय पर खाना खाना(TO EAT FOOD ON TIME):

            पहले के लोग रात को सूरज ढलने से पहले पहले छह-सात बजे तक रात का खाना लेते थे और फिर सुबह सीधा 9-10 बजे नाश्ता करते थे। भारत का किसान आज भी ऐसा ही करता है। जैसे नाश्ता 10:00 बजे कर लिया फिर लंच 2:00 बजे और डिनर 7:00 बजे। जब आप समय पर खाना खाते है मतलब आप 07:00 बजे तक खाना हो जाता है। तो शरीर को आराम करने के लिए 7 बजे से ले के सुबह 10 बजे तक 15-16 घंटे फास्टिंग हो जाती है। इसमें बॉडी की इंटेलीजेंस को मौका मिलता है, खुद को हील करने । दोस्तों आपको शायद यह बात जानकर खुशी होगी की लिवर एक ऐसा अंग है जो 90% भी खराब हो जाए। तो सही मौका मिलने पर बडी जल्दी वापिस 100% तक ठीक हो जाता है। यही समय पर खाना से शरीर को फास्टिंग करने का मौका मिलता है और लिवर को आराम मिलता है। जब हम रोज ऐसा करते हैं तो रोज लिवर हील होता है और कुछ ही दिनों में लिवर फिर से ठीक हो जाता है। लिवर ही नहीं, फॅट, सूगर, ब्लड प्रेशर हर समस्या में इसका जबरदस्त परिणाम है। आप एक हफ्ता करके देखो आपको फर्क दिख जाएगा।

व्यायाम (EXERCISE):

            फैटी लिवर में मुख्य चीज आहार है। जैसे हमने बात की। अगर वैसे आपने खाना सुरू कर दिया तो समझो 70% काम हो गया। फिर भी विज्ञानिक स्टडी से यह निष्कर्ष निकला है की फैटी लिवर में व्यायाम करने से बहूत जल्दी परिणाम आता है। अगर हफ्ते में 150 मिनट व्यायाम करे। मतलब दिन में सिर्फ 20 मिनट. दिन के 20 मिनट व्यायाम में बडे आराम से निकल जाते है। बीस मिनट आप कोन सी भी व्यायाम कर सकते हो। वॅाकिंग, सायकलिंग, रनिंग, योगा, वेट ट्रेनिंग, प्राणायाम या कोई अपना पसंदीदा खेल खेलो। पेट कम करने के लिए प्ल्यांक, ग्लुट ब्रिडजेस व्यायाम कर सकते है। लिवर और पाचन की शक्ति बढाने के लिए योगा बहूत प्रभावी होते है, कपाल भारती, भूजंगा आसन, धनुरवसा आसन कर सकते हो। लेकिन बीस मिनट शरीर को जरूर चलाओ।

घरेलू उपचार(HOME REMEDY):

आपसे दो घरेलू नुस्खा शेयर करता हूं जो असरदार है। आप चाहे तो दोनों एक साथ ले सकते हैं।
(1)गन्ने का रस(SUGARCANE JUICE):
            आपने सुना ही होगा की गन्ने का जूस लिवर की गर्मी निकालता है। जब किसी को पीलिया होता है। जोंडिस होता है, तो डॉक्टर्स उसे खुद गन्ने का जूस पीने की ही सलाह देते हैं। लेकिन आप शायद यह बात जानकर हैरान हो जाए की गन्ने का जूस फैटी लिवर के लिए किसी मेडिसिन से कम नहीं। ये इतना असरदार है की अगर कोई नियम से लगातार एक-दो महीने ताजे गन्ने का जूस पीए, तो उसके एसजीपीटी की वैल्यू नॉरमल की तरफ आ जाती है। अपने खुद के अनुभव से और आयुर्वेद के आचार्यों से बात करने के बाद मुझे इस बात में कोई शंका नहीं की गन्ने का जूस फैटी लिवर की रामबाण औषधी है। बस कुछ बातों का ध्यान रखें।
(i) जब भी गन्ने का जूस पीएं तो उसे ताजा बनवाएं।
(ii) इस में ना बर्फ डलवाये, ना नमक डलवाये। ज्यादा गर्मी है तो थोडी बर्फ चलेगी। लेकिन ज्यादा मत डलवाना। गन्ने जूस प्राकृतिक रूप से थंडा होता है।
(iii) गन्ने के जूस में आप निंबू, पुदीना और अदरक डलवा सकते हो। इसका फायदा बढ जाएगा।
(iv)गन्ने के जूस को शाम के पाच बजे तक पी जाए। तो फायदा करेगा नही तो फायदा नही होगा।
(v) गन्ने का जूस खाली पेट पीए। लंच कर लिया या नाश्ता कर लिया, तो उसके उपर से जूस ना पीएं। दो घंटे के बाद पी सकते है। फिर सबसे महत्वपूर्ण यह की लगातार पीओ दो-ती महीने अपने आसपास कोई जूस वाला देख लो और उनसे बात कर लो की भैया रोज आपसे एक ग्लास जूस पीऊंगा, मेरे लिए ताजा बढ़िया बनाना। तीन महीने में आप खुद परिणाम देखकर हैरान रह जाएंगे।
(2)कुटकी (KUTKI):
            फैटी लिवर में बहूत असरदार है वह है कुटकी। एक दिलजस्प स्टडी हुए थी जिस में वैज्ञानिक ने चूहों के शरीर में लिवर को नुकसान पहूचाने वाला रसायन इन्जेक्सन दिया। फिर उन्हीं चूहों को कुटकी दी गयी। कुछ ही घंटों में देखा गया की लिवर वापस ठीक हो गया था। दोस्तों आयुर्वेद के नजर में कुटकी लिवर के लिए सबसे अच्छी जडी-बुटियों में से एक है। लिवर नुकसान के गंभीर स्थिती जैसे सोरायसिस तक में इस जडी-बूटी का बहुत अच्छा परिणाम है। यहां तो फिर भी हम फैटी लिवर की बात कर रहे हैं।
तीन मुख्य कारण है, जो कुटकी को लिवर के लिए इतना असरदार बनाते हैं।
(i)कुटकी का गुण थंडी स्वरूपी होती है। जिस वजह से लिवर की गर्मी निकलती है।
(ii) इसकी एंटीमाइक्रोबीअल प्रॉपरटीज लिवर में हुई प्रज्वलन को कम करती है।
(iii)यह लिवर की सफाई भी करती है।
अच्छे परिणाम के लिए एक ग्लास में कुटकी पाउडर का आधा चम्मच डालो, इसी में आधा चम्मच शहद डालो और बहुत थोड़ा सा पानी डालकर मिलाकर लो। बस इसे पी जाओ। कुटकी वैसे कड़वी होती है। लेकिन शहद के साथ मिलाने से इसका टेस्ट इतना पता नहीं चलता। नाश्ते करने से आधे घंटे पहले ले लो या फिर रात को सोने से पहले। एक महीना भी लगातार ले लिया तो लिवर वापस एकदम ठीक हो जाएगा।

तो दोस्तों दिन में 20 मिनट व्यायाम करके, गन्ने का जूस और कुटकी का उपयोग कर के आप इस तरह से फैटी लिवर से जल्दी ठीक हो सकते है। दोस्तों अगर यह पोस्ट आपके लिए सहयोगी लगी हो, तो हमारे पेज स्वदेशी माहिती ब्लॅाग पोस्ट को जरूर फोलो करे। शुक्रिया।

FOOD AND PRODUCTS RELATED IN THE POST (NOT SPONSORED):
KUTKI WHOLE - https://link.amazon/B0jg704CY
KUTKI POWDER - https://link.amazon/B09f8ldma
KUTKI CAPSULES(CONSUME WITH HONEY WATER) - https://link.amazon/B0bYNVPak
ORGANIC HONEY - https://link.amazon/B09oMGMrg
ORGANIC HONEY 2 - https://link.amazon/B01re0zIR
STEEL CUT OATS - https://link.amazon/B0i7udbxG
WHOLE CASHEWS - https://link.amazon/B0fvBllAe
ROLLED OATS FOR SMOOTHIE - https://link.amazon/B0g8s7S08
MILLETS COMBO PACK - https://link.amazon/B04RjVmnj
MEASURING CUPS - https://link.amazon/B0hbOZofN
RAGI FLOUR - https://link.amazon/B089qr37A
BARLEY FLOUR - https://link.amazon/B06nR6Ym8
JOWAR FLOUR - https://link.amazon/B0fDyNF5p
WALNUTS KERNEL - https://link.amazon/B0gyIRM6A
RAISINS - https://link.amazon/B0go3lMMd
CHIA SEEDS POWDER - https://link.amazon/B094r7BqM
ALMONDS - https://link.amazon/B08D4gSpY
PUMPKIN SEEDS - https://link.amazon/B0c64M1pb
DATES - https://link.amazon/B01m4xZp5
BHUNA CHANA - https://link.amazon/B0bI9R9HC
CHANA SATTU - https://link.amazon/B0fbofAlJ
AMLA POWDER - https://link.amazon/B00fEAKns
MIXER GRINDER - https://link.amazon/B01WF6XRN

हमारे स्वदेशी माहिती के ब्लाॅग पेजेस:
How to Gain Weight Fast: वजन बढाने के लिए खाएं ये 5 सबसे ताकतवर चीजें
ये 5 चीजें खाओ, हिमाोग्लोबिन कभी कम नहीं होगा (Natural Iron Rich Foods)
चाय या कॉफ़ी? जानिए दोनों के फायदे, नुकसान और पीने का सही समय
हमेशा जवान रहने के 5 आयुर्वेदिक तरीके: Slow Ageing Naturally

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें