मैदे से बनी चीजेन, रिफाइंड तेल में फ्राय चीजेन, बहुत ज्यादा मिठाइयां खा के कभी भी हेल्दी वजन बढना नहीं हो सकता। ये तो सीधा-सीधा बीमारियों को निमंत्रण देने वाली बात है। जैसे जिम में जाओ तो ट्रेनर बोलते हैं। वेट गेन करना है तो मास्क गेनर लेना पड़ेगा। लेकिन आपने कभी सोचा की इस मास्क गेनर में ऐसा होता क्या है? मार्केट में जो सबसे लोकप्रिय वेट गेनरस है। इनका पहला लॅबल देखो की कोन सी सामग्री का उपयोग किया है? ज्यादातर इन में माल्टोडेक्सट्रिन का ही उपयोग होता है। मतलब प्रोसेस्ड शुगर, स्किमेड मिल्क पाउडर, प्रोटीन, चीनी, आर्टीफिशियल स्विट्नर, प्रेसेरवेटिव और आर्टिफिशयल चॉकलेट फ्लेवर। अब बताओ इससे होगा हेल्दी वजन बढना। कंपनी कहती है की इसका एक बार में 100 ग्राम स्कूप लेना है। जिससे आपको मिलेंगी 375 ग्राम कैलोरीस, 75 ग्राम कार्बोहाइड्रेट जिसमें से 21 ग्राम मतलब पांच छोटे चम्मच तो चीनी ही है। बाकी के कार्बोहाइड्रेट्स आ रहे हैं, बारले माल्ट से। वही जो बॉर्नविटा जैसे घटिया क्वालिटी ड्रिंक्स में डाला जाता है। घटिया क्वालिटी इसलिए क्योंकि फायबर नहीं है। इस मास गैनर के 100 ग्राम में सिर्फ एक ग्राम फायबर है। इससे कम तो क्या ही होगा। कुल मिला के यह कैलोरीस बढ़ने का सबसे महंगा और सबसे अनहेल्थी तरीका है। इसे खाने से वजन बढे ना बढे पेट जरूर निकल आएगा। दूसरी तरफ अगर हम ऐसे फूड्स खाएं जो प्राकृतिक रूप ज्यादा कैलोरी हो, तो वजन तो बढ़ता ही है। ऊपर से शरीर में असली मजबुती आती है और फिर वो वजन बढ़ने के बाद कम भी नहीं होता। आयुर्वेद की संहिताओं में काफी ऐसे है फुड्स और ऐसे फुड्स के मिश्रण बताए गए है। जिनसे वजन यकीनन बढता है।
1.केला (BANANA):
केला थोड़ा खाने में भारी होता है और प्राकृतिक रूप से मीठा भी होता है। जिस वजह से इसे वजन बढ़ने में बहूत लाभकारी माना जाता है। दिन में सिर्फ तीन केले खाने से शरीर को ज्यादा 350 ग्राम कैलोरीस मिल जाते हैं। लेकिन सिर्फ केला खाना शायद उतना लाभदायक नहीं होगा। इसी लिए केले को अगर आप मुंगफली के साथ खाएंगे, तो यही केला वजन बढ़ने में आपको बहुत तेजी से परिणाम देगा। दोस्तों मुंगफली एक ज्यादा कैलोरी वाला, ज्यादा फॅट और मध्यम प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ है। केला एक ज्यादा कार्बोहाइड्रेट वाला फूड है। दोनों मिलकर बेहतरीन वजन बढाने की घरेलू उपचार बनाते हैं। एक तो देसी तरीका है की दो तीन पके हुऎ केले ले लो और साथ में एक मुट्ठी मुंगफली की खा लो। लेकिन दुसरा तरीका है। केले और मुंगफली को मिलाकर एक शक्तिशाली होम मेड मास्क गेनर शेक बनाओ। इसके लिए ब्लेंडर मशीन में आप तीन पके हुऎ केले डाल दो, दो चम्मच पीनट बटर के डाल दो और एक ग्लास पानी(200ml) डाल दो, दूध का उपयोग नहीं करना है। बस मिला दो और एक क्रीमी मिल्क शेक बन जाएगा। बिना दूध के। यकीन मानिए पीने पर पता भी नही लगेगा की इस में दूध नही है। इस केले और पीनट बटर में मिलेंगे आपको 550 ग्राम कैलरीस, 60 ग्राम कार्बोहायड्रेट्स, 10 ग्राम प्रोटिन और 16 ग्राम की हेल्दी फैट्स। ये शेक मार्केट में मिल रहे किसी भी और वेट गेनरस सप्लीमेंट से ज्यादा बढ़िया परिणाम देगा। आपको इस में दूध ना डालने के दो कारण है। पहला तो ये की आयुर्वेद के अनुसार दूध और केले का मिश्रण उतना अच्छा नहीं माना जाता। हर कोई इसे पचा नहीं पाता। दुसरा यह शेक पहले ही बहुत भारी है। दूध डालेंगे तो और ज्यादा भारी हो जाएगा। वजन बढाते हुऎ, खाना खाने से ज्यादा महत्वपूर्ण है खाने को पचाना। दोस्तों जब आप खाना तो खाते हो लेकिन शरीर में पाचन खाना होगा तभी वजन बढेगा।2.दही (CURD):
दही शरीर में वीर्य को बढ़ाती है और शरीर को ताकत देती है। आप दोपहर के खाने के बाद दही की लस्सी पीनी चाहिए। इस में मिठे के लिए देसी खांड डालना है। खाना भी पचाएगी और वजन भी बढ़ाएगी। लेकिन दही में अगर उबले हुऎ आलु डाल के खाया जाए, तो यह एक बढिया वजन बढाने की मील बन जाती हैं। वह इसलिए क्योंकि आलू में स्टार्च होता है। दही में प्रोटीन और फॅट्स होता है। दोनों मिलकर यह मास्क गेनर का ही काम करते हैं। एक बड़ी कटोरी दही की ले लो। इस में दो उबले हुऎ आलु छोटे छोटे टुकडे करके डाल दो। उपर से थोडा सेंदा नमक और काली मिर्च डाल दो। बस इसे खालो बहुत टेस्टी भी लगती है। चाए तो आप नाश्तें में खालों या स्नैक के तौर पे बीच में कभी भी खा सकते है। इस में भी आपको 400 ग्राम कैलोरीज, 80 ग्राम कार्बोहायड्रेट्स और 20 ग्राम प्रोटिन मिल जाएगा। यह भी बहूत आसानी से मिल जाता है और वजन बढाने के लिए भी बहूत उपयोगी है।3.ओटमिल (OATMEAL):
ओट्स को अगर आप सब्जियों में डालकर खायें, तो यह वजन कम करने में बहुत मदद करता है। लेकिन इन्हीं ओट्स को अगर दूध के साथ खाएं, तो यह वजन बढ़नें में लाभदायक है। इसे बनाना बहूत आसान है और यह टेस्टी भी होता है। एक बड़े कटोरे में एक कप रोल्ड ओट्स के ले लो, इस में आधा लिटर(500ml) गर्म दूध का डाल दो। गर्म दूध में ही ओट्स पक जाएंगे। इस में मिठे के लिए, किशमिश और खजूर डाल दो। फिर थोड़े से ड्राई फ्रूट्स यानी दो-चार भीगे हुऎ बादाम और अखरोट डाल दो। पीसी हुई अलसी या अंजीर भी डाल सकते हो। यह एक शक्तिशाली वजन बढाने वाला मिल है। आगे अगर आप स्वाद बढ़ने के लिए चाहे, तो इस में कोको पाउडर डाल सकते हो या फिर गुलकंद डाल सकते हो। यह तीन चीजों का मिश्रण है। जिस वजह से यह एक शक्तिशाली वजन बढाने वाला मील है। दूध, अनाज और ड्राई फ्रूट्स का। अनाज में हमने ओट्स उपयोग किए हैं। इसी तरह से आप दूध में गेहूं का दलिया भी बना सकते हो, इसी तरह से दूध में चावल की खीर बना सकते हो और साथ में ड्राई फ्रूट्स डाल दो। तो उससे भी आपका वजन बढेगा। ओटमील एक ज्यादा फायबर और ज्यादा कैलोरीस मील है। जिस में भरपूर मात्रा में प्रोटिन है। ओटमील को आप सुबह नाश्ते में खा सकते हो, शाम को पाच बजे के आसपास भी खा सकते हो, व्यायाम के बाद खा सकते हो। आप इन्हीं सामग्री को उपयोग करके ओट मिल शेक भी बना सकते हो। इस मील में आपको मिलेंगे 700 ग्राम कैलोरीस।4.प्रोटीन (PROTEIN):
पहले तो मन में यही आएगा की क्या प्रोटीन पाउडर लेना चाहिए? एक वाक्य में बताऊं, तो कोई जरूरत नहीं है। प्रोटीन पाउडर लेने की तभी सोचना जब तगडा वर्कआउट कर रहे हो। वरना सिर्फ मन में तसली रहेगी की प्रोटीन ले रहे हैं, लगेगा नहीं। खास तौर पर अगर आपका बॉडी बिल्डिंग का गोल नहीं है, तो प्रोटीन पाउडर की जरूरत नहीं है। दही, दूध, लस्सी, डाल, पनीर से ही आपको अच्छा खासा प्रोटीन मिल जाएगा। वजन बढ़ने के लिए, पनीर से बढ़िया प्रोटीन स्रोत शायद ही कोई ओर हो। दिन में एक बार पनीर की सब्जी खा लो, तो बड़े आराम से 30-40 ग्राम प्रोटीन मिल जाएगा। वजन बढाने के लिए मैं तो सलाह देना चाहूंगा की आप हफ्ते में तीन-चार बार तो पनीर जरूर खाएं। यही पनीर आप रात के खाने में खाओ, तो और भी जल्दी वजन बढ़ाता है। वजन बढाने के लिए दाले भी बहुत उपयोगी हैं। दालों में कार्बोहाइड्रेटस होते हैं और साथ में प्रोटीन भी काफी होता है। राजमा, लोबिया, काले चने और सफेद चने यह सब बढीया है। लेकिन सबसे अच्छी है काली उरद की दाल। आयुर्वेद में उरद की दाल को माष भी कहा जाता है। क्योंकि यह दाल खास शरीर के मसल्स को बढाने में मदत करती है। यह दाल भारी होती है, शरीर को शक्ती देती है और यह शरीर को फैलाने में मदद करता है। मक्खन के साथ इस दाल को खाना वज़न बढ़ाने के लिए बहुत फ़ायदेमंद है। मख्खन ना मिले, तो आप इसी दाल पे उपर से एक-दो चम्मच घी डाल के खा सकते हो। कोशिश करे की हफ्ते में दो-तीन बार यह दाल जरूर खाएं।5.रोटी और चावल (ROTI AND RICE):
दोस्तों अगर आपको वजन बढना है, आप लंच और डिनर में रोटी और चावल एक साथ खाएं। आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा। आयुर्वेद में खास कहा गया है की, जब हम रोटी और चावल को एक साथ खाते हैं, तो इससे मेटाबॉलिज्म धीमा होता है। मेटाबॉलिज्म स्लो हो होगा, तो वजन बढ़ेगा। इसी लिए तो जो लोग वजन कम करना चाहते होते हैं। उन्हें खास कहा जाता है की, एक बार में या तो चावल खाओ या फिर रोटी। एक साथ दोनों नहीं खाना। वजन बढ़ाना है, तो उसका उल्टा करो। मतलब दोनों एक साथ खाओ, तो दोपहर के खाने में दो-तीन रोटी खा लो, साथ में थोड़े से चावल भी ले लो। ऐसा ही रात के खाने में भी कर सकते हो। दोस्तों वजन बढ़ने के लिए हमने जो भी चीजों की बात की है फिर चाहे वह केला पीनट बटर शेक हो, दही आलू हो, ओटमील हो, पनीर हो या काली उरद की दाल हो,रोटी और चावल एक साथ खाना हो, तो यह सभी चीजेन भारी हैं। भारी है तभी तो इनसे वजन बढ़ता है। लेकिन चींजो को आहार में सामिल करने के लिए, उतनी भूख भी तो लगनी चाहिए। ज्यादा कैलरीज खाने के लिए ज्यादा भूख तभी लगेगी जब आप शरीर को चलाओगे। दोस्तों वजन बढाने के लिए कसरत करना बहुत जरूरी है। तभी शरीर पे खाया-पीया लगता है। लेकिन कितनी देर के लिए व्यायाम करें और किस तरह की करें। यह भी बहुत महत्वपूर्ण है। वजन बढाने के लिए आपको ज्यादा व्यायाम करने की जरूरत नहीं है। 20 से 30 मिनट व्यायाम करना बहुत है। जॅागिंग, साइकलिंग, रनिंग ये सब थकाने वाले कार्डियो व्यायाम करोगे, तो वजन और कम हो जाएगा। वजन बढ़ने के लिए आपको करणी है। वेट ट्रेंनिंग, सकॅाड्स, पुलअप्स, पुशप्स, लंगेस ये सबसे अच्छे व्यायम है। वजन बढ़ने के लिए इनसे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और खाया पिया शरीर पर अच्छे से लगता है।अब ये व्यायाम चाहे आप घर पे कर लो या फिर जिम में जाकर। जैसे सुरु करने के लिए आप रोज के सिर्फ 30 पुशप्स ही करने लग जाओ। लेकिन रोज करो तो शरीर पर खाना लगने लगेगा। वरना आप खाते रहो, तो हाथ पैर तो पतले ही रह जाएंगे और तोंद निकल आएगी। वहीं अगर आप वेट ट्रेंनिंग करोगे, तो इससे चार फायदे होंगे। (i)शरीर में टेस्टेस्टेरोन बढ़ेगा और टेस्टेस्टेरोन बढ़ेगा तो शरीर में वजन बढेगा। (ii)व्यायाम करने से भूख ज्यादा लगेगी। (iii)व्यायाम करने से पाचन शक्ती मजबूत होती है और शरीर पे खाया पिया तभी लगता है जब ठीक से पचे। (iv)व्यायाम करने से पानी का सेवन करना प्राकृतिक रूप से बढ़ जाता है। दोस्तों भारी फूड्स को पचने में पानी का एक बहुत महत्वपूर्ण रोल है। यह सब खाया। आपका बहुत आसानी पच जाएगा। अगर आप एक से दो लिटर ज्यादा पानी पीने लग जाओ।
दोस्तों खाने-पीने की तो हमने बात की उसके साथ हमने व्यायाम करने के लिए भी बोला लेकिन एक चीज है। वह है सोना। रोज आपको 7-8 घंटे सोना है। अच्छी नींद आएगी, तो आपका खाया-पीया लगेगा। खाया-पीया लगेगा, तो आपका वजन बढेगा। यह सब करके देखो, आपको 15 दिन में फरक दिख जाएगा। दोस्तों अगर यह पोस्ट लाभदायक लगी हो, तो हमारे पेज स्वदेशी माहिती ब्लॅाग को फोलो जरूर करे। शुक्रिया।
FOOD AND PRODUCTS RELATED IN THE POST (NOT SPONSORED):
PEANUTS - https://link.amazon/B0dSLaF91
PEANUTS WITH ROCK SALT - https://link.amazon/B04tH0WWs
ROASTED UNSALTED PEANUTS - https://link.amazon/B08Pn9oo7
ROLLED OATS - https://link.amazon/B05sAl2uf
HANDPOUNDED RICE - https://link.amazon/B05arcWeD
हमारे स्वदेशी माहिती के ब्लाॅग पेजेस:
ये 5 चीजें खाओ, हिमाोग्लोबिन कभी कम नहीं होगा (Natural Iron Rich Foods)
चाय या कॉफ़ी? जानिए दोनों के फायदे, नुकसान और पीने का सही समय
हमेशा जवान रहने के 5 आयुर्वेदिक तरीके: Slow Ageing Naturally
15 दिनों में Hair Growth 3X गुना करने वाले 5 आसान चिजें






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें