5.साँस लेना (BREATHE):
अपने व्यस्त काम के दिनचर्या से सिर्फ एक मिनट निकालो और चेक करो की आप एक मिनट में कितनी बार सांस लेते हैं। आजकल की भाग दौड़ वाली जिंदगी में आमतौर पर एक इंसान 18 बार सांस लेता है। भारत के ऋषि मुनियों ने देखा की हमारी सांस की गति का हमारी आयु के साथ एक गहरा संबंध है। यह बाकी जीव जंतुओं के लिए भी लागू है। जैसे एक बंदर को ही ले लीजिए। 1 मिनट में 32 बार सांस लेता है। जिस वजह से बड़ा बेचैन रहता है और उम्र भी 25 साल तक होती है। वहीं एक कछुआ जो 1 मिनट में सिर्फ चार बार सांस लेता है। वह 300 साल तक जी लेता है। शास्त्रों के अनुसार अगर हम सही तरीके से सांस लेन, तो अपनी सांस की गति को स्वत: ही धीमा कर सकते हैं। सही तरीके से सांस लेने का मतलब फेफड़ों की क्षमता के अनुसार गहरा सांस लेना। क्या आपने कभी किसी नवजात शिशु को सांस लेते देखा है?कैसे हर सांस पे उसका पेट ऊपर नीचे होता है। यही सही तारिका है। जिससे सांस लेने की गति तो अपने आप कम हो ही जाती है। बलकी शरीर को ज्यादा ऑक्सिजन भी पहुंचती है और शरीर में ऑक्सिजन की कमी से ही सारी समस्याएं की सुरुवात होती है। फिर चाहे वह झुर्रियाँ हो, आंखों के नीचे काले घेरे हो, बालों का झड़ना, रात को सोने में दिक्कत या फिर उदासी। यहां तक की बाकी दीर्घकालीन रोग भी ऑक्सिजन की कमी से ही हावी हो जाते हैं। आधुनिक विज्ञान में भी रिसर्च कर यही निष्कर्ष निकाला है। ऐसा पाया गया की नियमित रुप से सिगरेट पीने वालों की सांस की गति अपने आप ही तेज हो जाती है। जिससे टेन्सन बढती है और आयु कम होती है। तो सवाल यही उठता है की कैसे अपनी साँस की गति को धिमा किया जाए। दो बहुत ही असरदार तरीके है प्राणायाम और ध्यान। आप दस मिनट अनुलोम-विलोम कर के देख लो। आप पाएंगे की आपकी सांस की गति धिमी हो गई है। ऐसा ही ध्यान करने के बाद भी होता है। रोज करने से धीरे-धीरे हमारी श्वसन दर कम होने लगती है। सांस गहरी होती जाती है, ऑक्सिजन बढ़ने लगती है। जिससे उम्र बढने के लक्षण तो साफ होने ही लगते हैं, उम्र भी लंबी होती है।4.निस्वार्थ सेवा (SELFLESS SERVIECE):
आप सोच रहे होंगे की एंटी एजिंग का सेवा भाव से भला क्या लेना देना बहुत बड़ा कनेक्शन है। दोस्तों यह तो आप मानेंगे ही की कोई कितनी ही क्रीमें क्यों ना लगा लेन, कितने ही स्पा क्यों ना करवा ले। अगर इंसान अंदर से खुश नहीं है, तो चेहरा बेजान सा लगता है और मन को खुश करने के लिए सेल्फलेस सर्विस यानी सेवा भाव का बहुत बड़ा योगदान है। चरक संहिता में इसका स्पष्ट वर्णन है। आधुनिक विज्ञान ने 3000 लोगों पे 50 साल तक स्टडी करी, तो पाया की जिन लोगों ने दुसरों की सेवा की वह ना सिर्फ लंबे जिये। बलकी उनके चेहरे भी ज्यादा तेजवान और खुशमिशाज़ थे। वह कहते हैं ना की अच्छा काम करोगे, तो फल भी अच्छा ही मिलेगा। हम खुद ने जब किसी जरूरत मंद की मदत करी, तो अंदर असीम शांति पाई है। आप जितना लोगों के काम आएंगे, आप देखेंगे की उतना ही आपको फायदा हो रहा है। इसलिए जब भी मौका मिले लोगों की मदत करने से ना चूके। फिर चाहे वाह आपके सगे संबंधी हो या फिर अंजान।3.रसायन खाद्य पदार्थ (RASAYANA FOODS):
आयुर्वेद में उम्र को धीमा करने के लिए रसायन चिकित्सा का निर्देश है। जल्दी उम्र बढने का मुख्य कारण है, शरीर में बढा हुआ ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस। भारत के महान ऋषियों ने पाया की कुछ ऐसे रसायन फूड्स हैं। जिन्हें अगर विधि पूर्वक लिया जाए, तो ये उम्र बढने के लक्षण को कम करने में मदद करते हैं। आंवला, गिलोय, अश्वगंधा, शतावर, बाला और ब्राह्मी कुछ ऐसे उदाहरण हैं। त्रिफला जो आंवला, हरड और बहेडा से बनता है। उसने अमेरिकी कृषी विभाग (USDA) के ओरेक स्केल यानी ऑक्सिजन रेडिकल अब्सॉर्बन्स कैपेसिटी स्केल में पहला स्थान पाया है। एक स्टडी में अश्वगंधा और गिलोय समय से पहले उम्र बढने को कम करने के लिए उपयोगी पाए गए। इसी तरह से चवनप्राश, ब्रह्म रसायन और शतावर भी रसायन चिकित्सा के अंदर आते हैं। आप इनमें से किन्हीं एक या दो का चयन कर अपनी रोज के आहार में दो महीने तक ले सकते हैं। जैसे रात को सोने से पहले एक ग्राम त्रिफला पानी में मिलाकर ले सकते हैं। सर्दियों में रोज एक चम्मच चवनप्राश खा सकते हैं। दूध में आधा चम्मच अश्वगंधा या शतावर का डालकर पी सकते हैं। आंवला को उबालकर खाने के साथ अचार के रूप में ले सकते हैं। दो महीने में ही आपको अपनी त्वचा और बालों में तो फायदा दिख ही जाएगा। हेल्थ में भी बड़ी वृद्धि होगी।2.उपवास (FASTING):
समय से पहले उम्र बढने को रोकने के लिए अगर कोई चीज सबसे ज्यादा असरदार है, तो वह है उपवास। यही वो तरीका है। जिससे शरीर में जमी पुरानी गंदगी खुद ही बहार निकलने लगती है। जिससे चेहरा चमकदार हो जाता है। वैज्ञानिकों ने पाया की जिन चूहों ने महीने में दो बार उपवास की वह ना सिर्फ 11% ज्यादा जिये। बलकी उनकी हेल्थ भी बहुत अच्छी रही। लेकिन उपवास का मतलब भूख से तड़पना नहीं है। अपने पेट यानी पाचन तंत्र को आराम देना ही लंघनम है और यही परम औषधम है। इस पर जब शोध हुआ, तो निष्कर्ष निकला की जब कभी भी जीव अपने कैलोरी की मात्रा को 30% कम करता है। तो उसकी उम्र भी 30% बढ़ जाती है। एंटी एजिंग है ही क्या यही ना की हमारे जो कोशिका हैं वह जल्दी खराब ना हो। यही तो उपवास से होता है। जापानी सेल बायोलॉजीस्ट श्री योसोनोरी ऑसुमी को इसके लिए नोबेल पुरास्कर से नवाजा गया क्योंकी उन्होंने यह सिद्ध किया की उपवास से शरीर में जितने कोशिकाओं में विषैले पदार्थ होते हैं। वह खतम होने लगते हैं। शरीर का जड़ से कायाकल्प होने लगता है। जिस वजह से वजन कम होना, बेहतर पेट यानी पाचन तंत्र, बेदाग त्वचा, लंबे घने बाल और मानसिक क्षमता अपने आप ही सुधार हो जाती है। उपवास इतनी शक्तिशाली है की डीएनए की नुकसान को धिमा कर देती है। जिससे उम्र बढना तो धिमी हो ही जाती है। इसलिए अपनी खुशी से उपवास को अपनाएं। दोस्तों क्योंकि हमारी पाचन सूरज पर निर्भर है। अगर आप सिर्फ सूरज के ढलने पर खाना बंद कर दे, इतने से ही आपको चेहरे पर चमक(glow) दिख जाएगा।1.ब्रह्मचर्य (CELIBACY):
सेलिबेसी यानी ब्रह्मचार्य का पालन मतलब अपनी काम इंद्री को अपने वश में रखना। सबसे लंबी आयु वाले इंसान स्वामी सेवानंद ने अपनी लंबी उम्र का श्रेय दिया। ना सेक्स, ना मसालेदार खाना और नियमित योगा को। आधुनिक रिसर्च ने भी यही पाया की जो लोग सेक्स में बहुत ज्यादा शामिल नहीं होते उनकी उम्र लंबी होती है और उम्र बढने के लक्षण भी कम दिखते हैं। आयुर्वेद के अनुसार ब्रह्मचर्य सिर्फ अविवाहित के लिए ही नहीं बलकी विवाहित जोडे भी संयम रखकर ब्रह्मचर्य का फायदा ले सकते हैं। इससे शुक्र धातु का क्षय नहीं होता। जिससे इंसान का यौन आकर्षण, सुंदरता, जोश, हर्ष, स्वास्थ्य और रचनात्मकता स्वतः ही बढ़ने लगती है। इसके शारीरिक और मानसिक फायदे बहूत ही बेहतरीन असरदार होते हैं।तो दोस्तों यह थे वह पांच तरीके जिससे आप अपनी उम्र बढना(ageing) निश्चित रूप से धिमा कर सकते हैं। पांचों ना भी कर सको तो किसी एक से ही करना चालू करो और देखेंगे की फायदा होने ही लगा। दोस्तों अगर आपको यह पोस्ट सहयोगी लगी, तो हमारे स्वदेशी माहिती ब्लॅाग पेज को फोलो जरूर करे। शुक्रिया।
FOOD AND PRODUCT RELATED IN THE POST (NOT SPONSORED):
MEDITATION/YOGA MAT - https://link.amazon/B0ef9OYl8
ASHWAGANDHA TABLETS - https://link.amazon/B0f3MFNAr
ASHWAGANDHA POWDER - https://link.amazon/B01Jexf1z
SHATAVARI TABLES - https://link.amazon/B0iYwsZjn
SHATAVARI POWDER - https://link.amazon/B06zzvbQs
TRIPHALA CHURN - https://link.amazon/B0iPKPTXX
BRAHMA RASAYANA - https://link.amazon/B08SKLSDp
GILOY JUICE - https://link.amazon/B0csaGAaV
JAGGERY POWDER - https://link.amazon/B01iTDQSX
THREAD MISHRI - https://link.amazon/B044YtVja
हमारे स्वदेशी माहिती के ब्लाॅग पेजेस:
15 दिनों में Hair Growth 3X गुना करने वाले 5 आसान चिजें
10 गुना तेजी से ब्रम्हचर्य नाश की भरपाई - वीर्यवान और ऊर्जावान बन जाओगे।(पूरी जानकारी)
पेट साफ करने का अचूक उपाय (Constipation Solution)
Night Fall कैसे रोकें? कारण, घरेलू उपाय और 4 गलतियां जो आपको तुरंत सुधारनी चाहिए





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें