फिटनेस का मतलब स्वस्थ रहना और अपने शरीर के प्रति अच्छा महसूस करना है। मैं सबसे फिट व्यक्ति नहीं हूँ, लेकिन मैं सही रास्ते पर बने रहने और लगातार नई चीजें सीखने की कोशिश करता हूँ। इस पोस्ट पर आपको स्वास्थ्य टिप्स, लोकप्रिय उत्पादों की समीक्षा, झटपट बनने वाली सेहतमंद रेसिपी, वर्कआउट टिप्स, प्रेरक पोस्ट मिलेंगे ।

New Post

10 अगस्त 2026

पेट साफ करने का अचूक उपाय (Constipation Solution)

जब सुबह पेट साफ ना हो तो मुड खराब हो जाता है ,थकान महसूस हो जाती है और त्वचा और बालों पे भी बुरा असर होता है। दोस्तों कब्ज कोई बीमारी नहीं है। इसे आप एक संकेत एक सिगनल की तरह समझे की आंतों में ड्राईनेस हो रही है। जिस वजह से पेट साफ नहीं हो पाता। अगर इस संकेत पे अभी कुछ नहीं किया गया तो समस्या गंभीर हो सकती है। आयुर्वेद स्पष्ट है की 95% प्रतिशत से भी ज्यादा बीमारी पेट की गड़बड़ी से उत्पन्न होते हैं। इसलिए आयुर्वेद की संहिताओं में बड़े सटिक ढंग से बताया गया है की क्या खाएं क्या ना खाएं जिससे कब्ज की समस्या से हमेशा हमेशा के लिए छुटकारा पा लिया जाए। इसलिए छोड़ीये इन गोलियों को और करें कब्ज(constipation) का हमेशा के लिए इलाज पांच चरण में।

नमस्कार दोस्तों स्वागत है स्वदेशी माहिती ब्लॅाग मे, सुबह उठते ही सबसे पहले आपको तांबे के बर्तन में रात का रखा पानी पीना है। सुबह उठते ही चाय या कॅाफी पीने से आंतो मे खुश्की ओर बढती है। इसलिए कब्ज हमेशा के लिए ठीक करना चाहते हो तो सुबह ही चाय, कॅाफी बिल्कुल ना पीए। सुबह गरम पानी पीए, तांबे के जग को सीधा गैस पे रख दे और फिर कांच के ग्लास में डाल के उकडू बैठकर पीए। जी हाँ उकडू बैठने की स्थिति में पानी पीने से अपने आप प्रेशर बनने लगेगा। अगर उकडू बैठना मुश्किल लगे तो आप खडे हो कर पानी पीए। अगर पानी पीते ही प्रेशर बने तो ठीक वरना दो मिनट पेट को घड़ी की दिशा में सहलाते हुए थोडा टहले अब जाए।


दोस्तों शौचालय की सीट पे बहुत निर्भर करता है की आपका पेट कितना अच्छे से साफ होता है। ये तो अब साबित हो चूका है की जितना पास बैठकर उकड़ू बैठने की मुद्रा में होते है उतना ही हम आसानी से मल त्याग कर पाएंगे। बिल्कुल में ये समझता हूं की हमें से ज्यादा तर लोगों के घर में सिर्फ अंग्रेजी शौचालय ही होंगे। तो एक असरदार तरीका तो ये है की आप अंग्रेजी शौचालय सीट पे भारतीय शौचालय सीट पे जैसे बैठते है वैसे उकडू बैठ जाए।सुरू में भले ही थोड़ा मुश्किल लगे लेकिन बड़ी आसनी से आप इसे इस्तेमाल कर पाएंगे। अगर मुमकिन ना हो सके तो एक स्टूल शौचालय के सीट के सामने रख लेन और उस स्टूल के उपर पैर रख के शौचालय सीट पे बैठ जाए। इससे भी मल त्यागना काफी आसान हो जाएगा। दांतों को मल त्याग करते समय अपने दाँत भींचकर रखें, दाँतों को दबाने से शौचालय का प्राकृतिक दबाव पडता है। बस फिर तयार हो जाए।

चरण 1 (STEP 1)

आयुर्वेदिक काढा पीए (DRINK AYURVEDIC DECOCTION):

                       नाश्ता करने के बाद लगभग 20 मिनट बाद आप ले तीन चम्मच अभ्यारिष्ट, तीन चम्मच कुमारी आसव और उतना(6 teaspoons) ही गरम पानी मिलाकर। अभ्यारिष्ट जिसका उल्लेख आयुर्वेद के भैषज्यरत्नावली ग्रंथ में मिलता है। 15 से ज्यादा जडी-बुटियाँ जैसे की हरिताकी सौंफ और मुनक्का से बनता है जो कब्ज को जड़ से ठीक करता है। ये एक कारगर पाचन औषध है जो आंतों में पड़े मल को आगे सरकाता है। कुमारी आसव का उल्लेख योगरत्नाकर में मिलता है। जो एलोवेरा और 15 असरदार जड़ी बुटियों से बनाया जाता है। यह आंतों की ड्राईनेस को खतम करता है,शरीर से विषैले पदार्थ बहार निकालकर उन्हें नरव करता है। दोनों प्राकृतिक रूप से किण्वित(fermented) करके बनाए जाते हैं, जिससे पचने में आसान है और दोनों मिश्रण में बहुत अच्छा काम करते हैं। तो आराम से सिप-सिप करके पिए, ऐसा सोचते हुऎ की अंदर ठिक हो रहा है।

चरण 2 (STEP 2)

बेल का शरबत (WOOD APPLE JUICE):

                       नाश्ता और दोपहर का खाने के बीच आता है, इस दिनचर्या का चरण दो जो की है बेल सरबत का एक ग्लास। चार-छह चम्मच बेल अगर पाचन संबंधित समस्यां के लिए किसी एक फल की बात करणी हो तो मैं सुझाव देना चाहूंगा बेल या बिलवा जिसे कहते हैं। आयुर्वेद में इस के गुणों कि बहूत महिमा गाई गयी है जिस वजह से यह पुरे साल उपलब्ध रहता है। फिर चाहे सरबत हो, कैंडी हो या फिर मुरब्बा हो। एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल होने की वजह से ये आंतों की सफाई करता है। कब्ज में तो बहुत उपयोगी है जिस वजह से आप इस के 200ml थोडे गरम पानी में 4 से 6 चम्मच बेल का शरबत डालकर मिलाएं दिन में एक बार पीए, टेस्टी है और असरदार भी।

जैसे की हमने बात की कब्ज होने का मतलब यह है की आंतों में ड्राईनेस हो गई है। इसलिए आप क्या खाते हैं, इसका भी बहुत फरक पडता है। कच्ची सब्जियों का सलाद रूखा और ठंडा होने की वजह से कब्ज में आपको नहीं खाना चाहिए। यहां तक की फल भी सूरज ढलने के बाद नही खाना चाहिए। पके हुऎ केले, पपीता, अमरूद, अंगूर, अनार और भिगोई हुई अंजीर आपके लिए सबसे अच्छे फल हैं। आंतों को नरम रखने के लिए घी का एक चम्मच हर सब्जी के ऊपर से डालें। हिंग और अदरक आपके लिए फायदेमंद है तो सब्जी बनाते हुऎ इन्हें डालना ना भूले। राजमा , बंदगोभी और मशरुम को कब्ज में थोड़ा दूर ही रखें। फायबर का आहार में होना बहूत जरूरी है। इसलिए मैदे से बनी चिजो को खूद से दुर रखे। बल्की आप गेहूं का आटा, सेमी ब्राउन राइस ओर मिलेट्स का ही इस्तेमाल करें। ओट्स बहुत अच्छे हैं। ओट्स में दूध और शक्कर मिला के या घी में सब्जियां डाल के घर पे ही मसाला ओट्स बना सकते हैं। ठंडा पानी ना पीए। जितना हो सके गरम पानी पीए। देशी गाय से बने मिल्क प्रोडक्ट्स ऑयली होने की वजह से आपकी आहार में सामिल होना चाहिए। लंच के बाद छास या लस्सी जरूर पीए। बाकी जब भी खाएं अच्छे से चबा कर खाएं ऐसा करने से आपके पाचन तंत्र(digestive system) को कम मेहनत करनी पड़ेगी।

चरण 3 (STEP 3)

अलसी की चाय(FLAXSEED TEA):

                       शाम को 5:00 बजे के आसपास आपको पालन करना है चरण नंबर तीन जो की है अलसी की चाय। अलसी के बीज ऑयली होते हैं सोलिबल और इनसोलिबल फायबर से भरपुर होते हैं जिससे यह एक पेट साफ़ करने वाली दवाइयों की तरह काम करते हैं। चाय बनाने के लिए पॅन में 300ml पानी डालें, एक बड़ा चम्मच अलसी के बीज का डालें। 15 मिनट तक धिमी आंच पर उबलने दे, पानी आधे से कम हो जाएगा। अलसी के बीज छान ले फिर अलसी के बीज पहले चबा ले। एक नटी टेस्ट होता है इनका। ऊपर से चाय सिप-सिप करके पीए।

चरण 4 (STEP 4)

आयुर्वेदिक काढा पीए (DRINK AYURVEDIC DECOCTION):

                       डिनर के 20 मिनट बाद तीन चम्मच अभ्यारिष्ट, तीन चम्मच कुमारी आसव, उतना ही गरम पानी मिलाकर पीए। धीरे-धीरे कर के पीए। डिनर को पचाने भी मदत करेगा।

चरण 5 (STEP 5)

एक खास दूध पीएं(DRINK A SPECIAL MILK):

                       रात को सोने से 30 मिनट पहले दूध(200ml) में अदरक को उबाले और गुनगुना होने पर एक छोटा चम्मच एरंड का तेल मिलाए। एरंड तेल यानी कॅस्टर ऑइल में रिसिनोलेइक एसिड होता है जो आंतों के मसल्स को सिकोड़ता है और मल को बाहर धकेलता है। आयुर्वेद के अनुसार एरंड का तेल कब्ज के लिए बड़ा कारगर है और अब तो आधुनिक शोध इस बात का समर्थन कर रही है। धीरे-धीरे चाय की तरह पीए आपको इसका फायदा अगले दिन सुबह जरूर दिख जाएगा। फिर अच्छे से सो जाएं। मुझे यकीन है की आपने ध्यान दिया होगा की कैसे जब हम गहरी निंद से सोकर उठते हैं, तो प्रेशर पहले से ही बना होता है। वहीं दूसरी ओर अगर आप अपनी निंद के साथ खिलवाड करें, आपको शौचालय जाने में दिक्कत होने लगेगी। इसलिए रोज लगभग सेम टाइम पर सोएं ताकी सुबह शौचालय से जब बहार निकले तो मन प्रसन्न हो।

तो दोस्तों यह था कब्ज(constipation) को ऊपर-ऊपर से नहीं बलकी जड़ से ठीक करने के लिए एक संपुर्ण आयुर्वेदीक दिनचर्या। दो महीने लगातार पालन करें और फिर बंद कर दे। 100% दिनचर्या का पालन किया तो आपकी समस्यां पुरी तरह ठीक हो जायेगी और बस फिर एक अच्छी आहार पे रहना ही काफी होगा। कुछ लोगों को तो दो-तीन दिन में ही फायदा हो जाएगा। अगर ऐसा हो तो आप दूध में कॅस्टर ऑइल वाले चरण को छोड के बाकी दिनचर्या को दो महीने तक पालन करते रहे। तो दोस्तों अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करे और वापस आकर अपने परिणाम शेयर करना ना भूले। जो भी प्रोडक्टस इस दिनचर्या में उपयोग किए गए हैं वह आपको किसी भी आयुर्वेदीक दुकान पे मिल जाएंगे। आपके सुविधा के लिए मैने एकदम आखरी में उनका लिंक दे दिया है। अगर आपको यह पोस्ट उपयोगी लगी हो तो स्वदेशी माहिती ब्लॅाग को फोलो करना ना भूले और इस पोस्ट पे एक कम्मेंट जरूर करे शुक्रिया।

FOOD AND PRODUCTS RELATED TO IN THE POST:
ABHYARISHTA (OPTION 1) - https://link.amazon/B0hb2Y8s9
ABHYARISHTA (OPTION 2) - https://link.amazon/B0dk8oTzQ
KUMARI ASAV (OPTION 1) - https://link.amazon/B02KWQwwg
KUMARI ASAV (OPTION 2) - https://link.amazon/B01BZeiHI
BEL SARBAT (OPTION 1) - https://link.amazon/B03gzePnO
BEL SARBAT (OPTION 2) - https://link.amazon/B0hL8ki9o
CASTOR OIL - https://link.amazon/B0hLTNOKf
CASTOR OIL 2 - https://link.amazon/B05FKsPVq
FLAXSEEDS - https://link.amazon/B0aWg45qK
FLAXSEEDS 2 - https://link.amazon/B07QEF9wE
GHEE 1  - https://link.amazon/B08Cel6BL
GHEE 2  - https://link.amazon/B0bQKissM
FIGS(ANJEER) - https://link.amazon/B06asIqXw
COPPER JUG - https://link.amazon/B04D1lKC5
HING - https://link.amazon/B0dn2O3xb
OATS - https://link.amazon/B04K7dqNQ
STOOL - https://link.amazon/B0eczUWe4


हमारे स्वदेशी माहिती के ब्लाॅग पोस्ट :
Night Fall कैसे रोकें? कारण, घरेलू उपाय और 4 गलतियां जो आपको तुरंत सुधारनी चाहिए
सर्दी-खांसी और जुकाम का सबसे आसान घरेलू इलाज:Cold and Cough Ultimate Solution
5 Foods जिन्हें आप हमेशा गलत तरीके से खाते आए हैं (जानिए सही तरीका!)
7 Quick & Healthy Indian Desserts: स्वाद में लाजवाब, सेहत में बेमिसाल, घर पर बनाएं ये Sweet Dishes!

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें