फिटनेस का मतलब स्वस्थ रहना और अपने शरीर के प्रति अच्छा महसूस करना है। मैं सबसे फिट व्यक्ति नहीं हूँ, लेकिन मैं सही रास्ते पर बने रहने और लगातार नई चीजें सीखने की कोशिश करता हूँ। इस पोस्ट पर आपको स्वास्थ्य टिप्स, लोकप्रिय उत्पादों की समीक्षा, झटपट बनने वाली सेहतमंद रेसिपी, वर्कआउट टिप्स, प्रेरक पोस्ट मिलेंगे ।

New Post

19 जुलाई 2026

5 Foods जिन्हें आप हमेशा गलत तरीके से खाते आए हैं (जानिए सही तरीका!)

खाद्य पदार्थ(foods) कितना ही पौष्टिक क्यो ना हो लेकिन अगर गलत तरीके से खाया जाए तो पेट मे जाकर गडबड ही करेगा। इस बात से हैरानी होती है की इतने हेल्दी खाने को भी ज्यादातर लोग अनजाने में गलत तरीके से खाते हैं। इसी वजह से पाचन संबंधी समस्याएं, त्वचा संबंधी समस्याएं, बालों का गिरना और बाकी दीर्घकालिक हेल्थ समस्याएं बढती ही जा रही है। इस पोस्ट में मैं आपसे शेयर करने वाला हूं पांच हेल्दी फुड्स जो हम गलत तरीके से खाते हैं और कैसे उसे ठीक किया जाए ताकी हमें उनका भरपूर फायदा मिल सके। आइए तो फिर सुरू करते हैं।

नमस्कार दोस्तों स्वागत है स्वदेशी माहिती ब्लॉग में तो चलो जानते हैं 5 बेहतरीन खाद्य पदार्थ(5 AMAZING FOODS) के बारे में जो हम गलत तरीके से खाते है।

5.लहसुन (GARLIC):

          लहसुन एक ऐसा फूड है जीसे ज्यादातर लोग गलत ही खाते हैं, इसमें कोई शक नहीं लहसुन के लाजवाब हेल्थ फ़ायदे हैं। इतना की आयुर्वेद में खाने से कुछ बढ़कर ही माना जाता है। लहसुन बड़ी-बड़ी बीमारियों को ठीक करने की क्षमता रखता है लेकिन इसे रोज नहीं खाना चाहिए। जी हां, जिस तरह से हम लहसुन को रोज सब्जियों का तड़का लगाने के लिए इस्तेमाल करते हैं, यह सही नहीं है। हमें यह समझना होगा की लहसुन एक शक्तिशाली उत्तेजना है जो हमारे नरवस सिस्टम पे सीधा असर करता है। लहसुन में कुछ सल्फर के मिश्रण भी होते हैं जो रोज खाने से दिमाग की कोशिकाओं को नुकसान कर सकते हैं। अगर आप लहसुन रोज खाएंगे तो शरीर में तमस बढेगा। यहां तक की लहसुन पेट में हेल्दी जीवाणु को भी खतम कर देता है अगर आध्यात्मिक विकास आपके लिए प्राथमिकता है फिर तो लहसुन आपको हर हालात में टालना चाहीए यह संदेश काफी शास्त्रों में दिया गया है। एक कप सिरप का उदाहरण ले लो, खांसी होने पर पीने से वोह दवा की तरह काम करता है। लेकिन अगर सोचिए रोज रोज पीना चालू कर दे तो फायदा नहीं बल्की नुकसान पहुंचाएगा और आजकल कच्चा लहसुन खाने की सलाह देने की मानो हूर सी चल पड़ी है। आयुर्वेद की माने तो लहसुन को औषधी के तौर पर ही खाना चाहिए। हां यह जरुर कहा जा सकता है की खाना बनाते समय जलने से लहसुन में उत्तेजक पदार्थ कमज़ोर पड़ जाते हैं, लेकिन फिर भी रोज खाने से दिमाग के लिए सही नहीं है।

4.शकरकंदी (SWEET POTATO):

          विटामिन ए, बी, सी, डाइटरी फायबर से भरपुर शकरकंदी कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट के बेस्ट सोर्सेस में से एक है। जीसे खाने से लंबे समय तक एनर्जी मिलती है। काफी लोग फॅट लॉस करने के लिए उबले हूए शकरकंदी खाने की सलाह देते हैं और कुछ तो कहते हैं की बिलकुल ही दूर रहना चाहीए क्योंकी इस से वजन बढ़ता है। लेकिन शायद आप इस बात को नहीं जानते होंगे की शकरकंदी को वजन कम करने और वजन बढ़ाने दोनों में ही इस्तेमाल किया जा सकता है, बस बनाने का तरीका अलग है। आयुर्वेद कहता है की अगर किसी को वजन बढ़ाना है, मसल्स बनाने हैं तो उस इंसान को ज्यादातर शकरकंदी को उबाल के ही खाना चाहीए। ऐसा इसलिए क्योंकी उबाल ने से शकरकंदी में पानी की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे वजन बढवाने मे मदद मिलती है। वहीं दूसरी तरफ अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो आपको शकरकंदी उबाल के नही बलकी उसे सेका हुआ और बिना तेल के भुना हुआ या फिर थोडे से तेल मे तलकर खाना चाहिए। अगर आप इसका छिलका भी ना उतारे तो वजन कम ओर भी जल्दी होगा। थोडीसी काली मिर्च, हलका सा निंबू और सेंधा नमक डाल के खाना वजन घटाने के लिए सबसे अच्छा है।

3.तुलसी के पत्ते (BASIL LEAVES):

          तुलसी के जबरदस्त फ़ायदे होने की वजह से इसे भारतीय संस्कृती में ही नहीं बलकी विश्व भर में पूजा जाता है। हालांकी आजकल जिस तरह से हम लोग तुलसी के पत्तों को इस्तेमाल करने लगे हैं, उससे फायदा नहीं बलकी उलटा नुकसान हो रहा है। इसका कारण है तुलसी वाली चाय। आयुर्वेद की संहिताओ मे बड़ी स्पष्ट रूप से बताया गया है की तुलसी और दूध विरुद्ध आहार है और इन दोनों को एक साथ खाने से शरीर में विषैले पदार्थ ही बनेंगे। इसलिए तुलसी वाली चाय ना ही पीए। यही नहीं तुलसी के पत्तों को चबाना भी नहीं चाहिए, आजकल दुनिया भर में तुलसी डालकर पकवान बनाए जाते हैं बिना यह सोचे की इसको चबाने से नुकसान हो सकता है। वास्तव में तुलसी में पारा होता है, जो अचानक अगर आपके दांतों में फस जाए तो दांतों को खराब कर सकता है। इसलिए तुलसी का फायदा लेने के लिए उसके पत्तों को निगल ले चबाएं नहीं। तुलसी के पत्तों के शरीर और है दिमाग दोनो के लिए ही बहूत फायदे है। इसलिए ये फायदा बना रहे, इसलिए हफ्ते में एक दिन इसे छोड दे।

2.अंकुरित अनाज (SPROUTS):

          किसी भी खाने की आगे सुपर लगाया जा सकता है अगर इसे अंकुरित कर दिया जाए। यह इतने पौष्टिक होते हैं की अगर आप इन्हें खाने की आदत बना लेन तो मल्टीविटामिन की गोलियां की कभी भी जरूरत नहीं पड़ेगी। हालांकी क्योंकी यह जीवित होते हैं इसलिए काफी संवेदनशील भी होते हैं। इसलिए इन्हें बड़े ध्यान से खाना चाहिए वरना आपको पचने में भारी कर सकते है। पहली बात तो यह की अंकुरित अनाज को कभी भी उबालना या पकाना नहीं चाहिए जी हां, यह इतने नाज़ुक होते हैं की अगर इन्हें थोड़ी देर के लिए भी गॅस पर रखकर पकाया जाए तो यह अपने सारे पौष्टिक तत्व खो बैठते हैं। इसलिए अगर आप अंकुरित अनाज को उबालकर खा रहे थे फिर तो आपको इनसे फायबर के अलावा और कुछ नहीं मिल रहा था। अंकुरित अनाज की तासीर ठंडी होती है जिस वजह से इन्हें पचाना थोड़ा मुश्किल होता है। इसलिए पेट भरकर नहीं बलकी थोड़ी सी ही मात्रा में खाएं ताकी शरीर अच्छे से पचा सके। अंकुरित अनाज को सलाद की तरह समझना चाहिए। इसलिए इन्हें भी भोजन से पहले ही खाना चाहिए बाद में नहीं। पक्की हुई सब्जियों में मिलाकर ना खाएं कच्चे फल और सब्जीयो मे मिलाकर खा सकते है और क्योंकि ये थंडे होते है इन्हे शाम को पाच बजे के बाद नहीं खाना चाहिए। धूप निकली हो तब खाए तो सबसे अच्छा रहेगा। अंकुरित अनाज में ना ही सिर्फ सम्पूर्ण प्रोटीन होता है बलकी फायबर एंटीऑक्सीडेंट के साथ ढेरों माइक्रो न्यूट्रिशन भी होते हैं। बस आपको इन्हें सही तरीके से खाना है।

मै यहाँ विशेष उल्लेख करना चाहता हू की मूली, खिरा, दही और केला को कभी भी सूरज ढलने के बाद नहीं खाना चाहीए। बादामों को हमेशा चार से छह घंटे के लिए भिगो के छिलका उतार कर ही खाना चाहिए, बादाम को रात को खाने की बजाय उनका तेल दूध में डालकर पी लेन।

1.भरा हुआ पराठा (STUFFED PARANTHA):

          पराठे तो उत्तर भारतीयों का तो जैसे नाश्ते का पसंदीदा विकल्प ही है। सच में पराठे किसे नहीं पसंद, इतने टेस्टी है और अलग अलग चिजे भरकर खा सकते है। लेकिन एक बात ध्यान देनी वाली है ज्यादातर लोग गोबी या मूली पराठा बनाते हुऎ सीधे कच्ची सब्जी को भर के बनाते हैं, ऐसा करने से पराठे गैस कर सकते हैं। आयुर्वेद की माने तो गेहूं का मूली के साथ वैसे ही मिश्रण ज्यादा अच्छा नहीं है और जब कच्ची चीज को पक्की चीज के साथ मिक्स करते हैं तब गड़बड़ होने के संभावनाएं ओर भी बढ़ जाते हैं। आलू पराठा खाने में कोई समस्या नहीं है लेकिन अगर आप मुली या गोबी पराठा बनाए तो एक बार हल्का सा भून लें। तीन-चार मिनट ही ज्यादा लगेंगे लेकिन इससे अच्छे से पेट मे पच जायेंगे और गैस भी नहीं करेंगे।

तो दोस्तों यह थे वो 5 बेहतरीन खाद्य पदार्थ(5 AMAZING FOODS)जो हम में से ज्यादातर लोग गलत तरीके से ही खाते हैं। किसी भी चीज के फायदे पता होना अच्छी बात है लेकिन उसे कब और कैसे खाना है यह सबसे ज्यादा मायने रखता है। आयुर्वेद हमें यही सिखाता है अगर आपको यह पोस्ट मददगार लगी तो कृपया इस पोस्ट पे एक कम्मेंट जरूर कर देना और स्वदेशी माहिती ब्लॅाग को फोलो जरूर करे शुक्रिया।

FOODS & PRODUCTS RELATED IN THE POST (Not Sponsored):
SPROUT MAKER - https://link.amazon/B0bWYSpx1
BASIL LEAVES - https://link.amazon/B0ba5GbOy
SEMI BROWN RICE - https://link.amazon/B03h4aWTp
A2 COW GHEE - https://link.amazon/B06s69586
MULTIGRAIN FLOUR - https://link.amazon/B0bjTevOi
KODO MILLET - https://link.amazon/B0iwLx7Dl
WHOLE MOONG DAL - https://link.amazon/B00VwaCRt
BRASS KADHAI - https://link.amazon/B07ixuNrY
CLAY POT - https://link.amazon/B0iZmLcZV


हमारे स्वदेशी माहिती के ब्लाॅग पोस्ट :
7 Quick & Healthy Indian Desserts: स्वाद में लाजवाब, सेहत में बेमिसाल, घर पर बनाएं ये Sweet Dishes!
शरीर से चर्बी (EXCESS FAT/FAT LOSS)कैसे निकाले? सबसे बेहतरीन और सबसे असरदार तरीका
डिप्रेशन और एंग्जायटी से घबराएं नहीं: अपनाएं ये अचूक प्राकृतिक उपाय
अच्छी नींद के लिए 5 सबसे आसान तरीके

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें