क्या आपके शरीर में भी बढ़ गई है गर्मी? तुरंत ठंडक पाने के 5 जबरदस्त असरदार तरीके

क्या आपको अक्सर ही पिंपल्स होते हैं या फिर आपके बाल उमर से पहले ही सफेद हो रहे हैं। कहीं आपको हेयर फॉल तो नहीं हो रहा या फिर एसिडिटी की समस्या रहती है। अगर हाँ तो आपको पता होना चाहिए की इन सभी समस्याएं का मुख्य कारण है बॉडी में बहुत गर्मी हो जाना यहाँ तक की खुजली, मुंह में छाले,पेट में जलन, सुखा गला, नकसीर का आना, बहुत पसीना बहना भी बॉडी में ज्यादा गर्मी बढने के ही लक्षण है। कोई फर्क नहीं पडता आप कितने भी प्रोडक्ट्स उपयोग कर लो लेकिन जब तक इस बॅाडी की गर्मी को निकालते नहीं ये समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा पाना मुश्किल है। तो इस गर्मी में कैसे रखें अपनी बॉडी को अंदर से ठंडा बात करेंगे इस ब्लॅाग पोस्ट मे।

नमस्कार दोस्तों स्वागत है स्वदेशी माहिती ब्लॅाग मे। दोस्तों गर्मी बहुत बढ रही है और ऐसे में बॉडी में भी गर्मी बढ़ने लगती है बॉडी में गर्मी से मेरा मतलब यह है की हमारी बॉडी में पित्त का प्रकोप हो जाता है जिसकी वजह से यह सारी समस्या आने लगती हैं। हालांकी मौसम और वातावरण के अलावा तनाव, गुस्सा, एल्कोहल,स्मोकिंग और गलत खान-पान से भी हमारी बॉडी में गर्मी बढ़ जाती है लेकिन परेशान ना हो। इस पोस्ट में मैं आपसे शेयर करूंगा पांच अद्भुत तरीके जो शायद आपने कभी ना सुने हो जो बहुत ही प्रभावी रूप से आपकी बॉडी से ज्यादा गर्मी को बहार निकल देंगे।

5.जलचिकित्सा (HYDROTHERAPY):

                                        एक बाल्टी को आधे तक पानी से भर दे, अब इस पानी को थंडा करने के लिए थोड़े से आइस क्यूब डाल दे, थोड़ा सा गुलाब जल भी डाल दे अब इस पानी में अपने पैर 10-15 मिनट के लिए पूरे अच्छे से डूबा कर रखे। बीच में एखाद बार अपने पैरो की मालिस भी कर ले। हमारे पैरों की नसे बाकी बॉडी पार्ट्स से जूडी होती है। हाइड्रोथेरेपी से खून का बहाव भी बढ जाता है और टॉक्सिनस भी बहार निकलते हैं। इससे गर्मी बहुत जल्दी निकलती है इसी लिए कोल्ड फूट बाथ बहुत ही असरदार उपाय है बॉडी को थंडा करने का इससे मन भी शांत होता है। आप हाइड्रोथेरेपी करते-करते कोई किताब भी पढ़ सकते हैं। वैसे तो आप कभी भी हाइड्रो थेरेपी कर सकते हैं लेकिन रात को सोने से पहले हाइड्रोथेरेपी बहूत अच्छा है। बॉडी से गर्मी तो निकलेगी ही निंद भी बहुत जबरदस्त आएगी जरूर ट्राई करें।

4.चावल का पानी (RICE WATER):

                                        चावलो के पानी को तंदुलोडका भी कहा जता है जिसकी आयुर्वेदीक ग्रंथों में शरीर और पेट से गर्मी निकालने के लिए बहुत महिमा गायी गई है। आपको करीब दस ग्राम चावल लेने है इन्हें अच्छे से पीस ले, एक मिट्टी के बरतन में इस चावल को डाल दे और ऊपर से 60-70 एमएल पानी डाल दे अभी इसे उपर से ढक दे और 4-6 घंटे के लिए ऐसे ही रहने दे। बस फिर चावल को छान दे और पी ले इसे ना तो फ्रिज में रखें और ना ही इस में बर्फ डालें बिल्कुल ऐसे ही पी ले। खाना खाने से 30 मिनट पहले पीना अच्छा टाइम रहेगा। एक दिन में दो बार पीना काफी है। चावलो के पानी मे विटामिन बी भी बहुत ज्यादा होता है जिसके वजैसे ये मुह के छालो के लिए भी बहुत असरदार है। राइस वॉटर एक तुरंत कुल करने वाला है जो खुन की बिमारी(ब्लीडिंग डिसऑर्ड),युरिन पेन, स्किन रसेस(चकत्ते) और हेयर फॅाल होने में भी रोखता है। बेहतरीन नतीजे के लिए अनपोलिस सेमी ब्राउन राइस का इस्तेमल करें,आसान है ना जरुर ट्राई करें।

3.चंदन का पेस्ट (SANDLWOOD PASTE):

                                        चंदन मे जबरदस्त थंडा करने के गुण होते है इसी वजह से भारत में इसे पुराने समय से ही शरीर की गर्मी को निकालने के लिए उपयोग किया जाता है। आपको बस दो चीजेन चाहीए चंदन पावडर और गुलाब जल दोनों को मिला कर एक पेस्ट बना ले और अपने माथे पर लगा ले शुद्ध चंदन इतना असरदार होता है की बहुत जल्दी ही पुरे शरीर, दिमाग और नरवस सिस्टम को कुल डाउन कर देता है। ये एकाग्रता बढाने मे भी बहूत मदत करता है परीक्षा के दिनो मे जरूर करे और अगर आपके स्किन पे पिंपल्स,रेसेस या फिर खुजली होती है तो फिर उस जगह पे चंदन पेस्ट को जरूर लगाए बहुत जल्दी ठिक हो जाएंगे। वैसे तो आप इस पेस्ट को पुरे शरीर पर भी लगा सकते है। चंदन पावडर आपको बड़ी आसानी से किसी भी किराने की दुकान पे मिल जाएगा जरूर लगा के देखिए और असर भी देखिए।

2.शितली ब्रेथ (SHITHALI BREATH):

                                        शितली ब्रेथ मतलब कुलिंग ब्रेथ एक योगी कला है जिससे आप अपनी शरीर को लगभग तुरंत थंडा कर सकते हैं। किसी भी आसन में बैठ जाए दोनों हाथ घुटनो पर अब अपनी जीभ को बहार निकाले और एक ट्यूब की तरह दोनों साइड्स को फोल्ड कर ले मुंह के रास्ते एक लंबी सांस भरें फिर सांस को नासिका के रास्ते बहार छोड़ दे एक सिटिंग में 8 से 10 बार कर ले आप चाहे तो इसे कुर्सी पर बैठे-बैठे भी कर सकते हैं। आपको शितली ब्रेथ क्रिया करते हुऎ सचमुच एक थंडेपन का एहसास हो जायेगा जरूर करके देखे।

1.खाना ही दवा (FOOD IS MEDICINE):

                                        कुछ खाने की चीजेन होती हैं, जो शरीर में गर्मी बढ़ाते हैं जबकी कुछ चीजों से शरीर थंडा हो जाता है हद से ज्यादा नमकिन, मसालेदार और खट्टी चीजेन, नींबू और आमला को छोड़कर शरीर में गर्मी बढ़ाते हैं तो अगर आपका शरीर मे पेहले ही काफी गर्मी बढी है तो मिर्च-मसालो को थोडा संभल कर ही उपयोग करे। बंद पॅकेटवाले फूड्स को भी टालना चाहिए। दूसरी तरफ मीठी और कड़वे फूड बॉडी को कूल डाउन करते हैं। तो आप मिठाइयों का आनंद ले सकते हैं हालांकी बनाते हुऎ केमिकली रिफाइंड चीनी की जगह शक्कर या उससे भी अच्छी धागे वाली मिश्री का इस्तेमाल करें। पानी खूब पिए लेकिन फ्रिज के पानी से बचें क्योंकी उससे बॉडी की हीट बढती है घड़े का इस्तेमाल करना सुरू कर दे बहुत ज्यादा ड्राई फ्रूट्स ना खायें हमेशा भिगोदे पहले। फल जिनमें प्राकृतिक रुप से बहुत ज्यादा पानी होता है जैसे की तरबुज,खरबूजा,खीरा, पेठा, लौकी, करेला अच्छे है शरीर से पित्त का प्रकोप संतुलित रखने मे। नारियल पानी नंबर वन ड्रिंक है बॉडी हीट के लिए रिफाइंड ऑयलस को छोड़ घी को अपनी खाने में सामिल करें।

तो दोस्तों अपनी डायट को थोड़ा सा रेगुलेट कर ले और यह सभी आसान मेथड्स को अपनाएं और आप देखेंगे कुछ हफ्तो मे आपकी बॉडी मे गर्मी से संबंधीत सभी समस्याए खत्म होने शुरू हो जाएंगे और वो भी हमेशा के लिए जड से । इनमें से कौन सा मेथड आपको सबसे अच्छा लगा कमेंट सेक्शन में जरुर बताना। अगर ये पोस्ट आपको पसंद आ गयी हो तो हमे फॅालो करना ना भूले धन्यवाद।

IN POST USED PRODUCTS (NOT SPONSORED):
ROSE WATER - https://link.amazon/B0asGoNLs
UNPOLISHED RICE -https://link.amazon/B06KNkaRO
SANDLWOOD POWDER -https://link.amazon/B02aemiE9
AMLA JUICE -https://link.amazon/B0995xJXC
SHAKKAR -https://link.amazon/B02reiZcZ
MISHRI -https://link.amazon/B0hG3OlI2
हमारे स्वदेशी माहिती के ब्लॅाग पोस्ट :
पाचन शक्ति कैसे बढ़ाएं? गैस, एसिडिटी और ब्लोटिंग को जड़ से खत्म करने के 5 अचूक उपाय
सेहत का नया स्वाद: 5 यूनिक और टेस्टी हॉट ड्रिंक्स (चाय पीना भूल जाएंगे!)
हॉस्टेल लाइफ में बॉडी कैसे बनाएं? मेस के खाने और रूम वर्कआउट की पूरी गाइड (HOSTEL/PG LIFE IN BODY BUILD FOR STUDNET)
दांतों का पीलापन कैसे दूर करें? जानिए 100% असरदार घरेलू नुस्खा (Teeth Whitening Tips)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टेस्टोस्टेरोन कैसे बढ़ाएँ? (BOOST TESTOSTERONE NATURALLY)

पानी पीने का गलत तरीका

मीठा भी और सेहतमंद भी ! चीनी की जगह इस्तेमाल करें ये 6 जादुई चीज़ें ।