पाचन शक्ति कैसे बढ़ाएं? गैस, एसिडिटी और ब्लोटिंग को जड़ से खत्म करने के 5 अचूक उपाय

दोस्तों अगर आप किसी भी तरह की पाचन के संबंधित समस्याएं से गुजर रहे है या फिर अभी समस्या है तो इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ना। इस पोस्ट के रिसर्च के द्वारान तीन दिलचस्प तथ्य मेरे सामने आए। पहला तो ये की ज्यादातर लोग किसी ना किसी तरह की पाचन संबंधित समस्याएं से झूंज रहे है। दूसरा ये की इसका उपाय बहुत ही आसान और प्रेक्टिकल है। तिसरा ये की इसका समाधान इतना कारगीर है की इसका असर एक-दो दिन में ही आ जाता है कोई हफ्ते या महिने भर इंतजार करने की जरुरत नहीं।

दोस्तों नमस्कार स्वदेशी माहिती ब्लोग पोस्ट में। दोस्तो खाना खाने से ज्यादा महत्त्वपूर्ण है की खाने को पचाना अगर खाना ठिक से पाचन ना हो तो शरीर में हानिकारक पदार्थ बनते है जो फिर गंभीर से गंभीर समस्याएं को जन्म देते है। आयुर्वेद की माने तो 95% से ज्यादा समस्याएं पेट से ही सुरू होते है मसल बिल्डींग और फॅट लोस को तो भूल ही जाइए अगर पाचन खराब है तो बिमारी से बचे रहना मुश्किल है खैर!घबराए नहीं सबसे पेहले मैं आपको पाच आसान से घरेलू नुस्खे देना चाहता हू जिनसे आपको तुरंत आराम आ जाएगा।

1.जीरा वॅाटर (JEERA WATER)

                                        मेरे हिसाब से खाना ना पाचन होने वालो के लिए ये सबसे अच्छा घरेलू नुस्खा है एक पॅन में एक ग्लास पानी डाल दे,इस में एक चम्म्च जीरा डाल दे, अब पानी तब तक उबाले जब तक की पानी आधा ना रह जाए। बस्स अब इस को छान कर पी ले। सबसे अच्छी बात है की इसे दिन में कभी भी पिया जा सकता है तुरंत आराम आ जाएगा। हो सके तो जो जीरे को छानना था उसे भी चबा-चबा कर खालें और भी ज्यादा फायदा होगा।

2. हींग वॅाटर (HING WATER):

                                        हींग गॅस से राहत दे कर पाचन व्यवस्था (सिस्टम)की खून के प्रवाह को बढाती है। हींग वॅाटर बनाने लिए बस दो चुटकी हींग गरम पानी में डाल दे और अच्छे से मिलाए इसे खाना खाने से तीस मिनट पहले धीरे-धीरे कर के पिए।

3. इस्बगेाल (ISABGOL):

                                        अगर कब्ज या लूज मोसन है तो दोनोही कारणो में इस्बगोल बहुत ही असरदार है बस लेने का ढंग अलग-अलग है। अगर कब्ज है तो एक ग्लास गरम दूध में एक चम्मच इस्बगोल मिलाए और रात को सोने से तीस मिनट पहले पी ले। अगर लूज मोसन है तो एक चम्मच इस्बगोल को ताजे दही में मिलाए और सुबह खाली पेट पीए। बस ध्यान रखे की इस्बगोल को मिलाने के बाद तुरंत पी ले क्योंकी द्रव पदार्थ (लीक्वीड)में मिलाने के बाद फूल जाता है।

4. अजवाइन और सॅाफ (CARROM SEEDS & FENNEL SEEDS):

                                        अजवाइन और सॅाफ दोनोही पाचन को ठिक करने के लिए बेहद कारगर है आपको करना ये है की खाने के तुरंत बाद अजवाइन या सॅाफ का एक चम्मच चबा-चबा कर खालें। बहुत आसान है ये और बहुत असरदार भी। आप बडे आराम से इन्हें पॅक कर कर अपने साथ रख सकते है।

5. एलोवेरा जूस (ALOEVERA JUICE):

                                        एलोवेरा प्राकृतिक ही इतना असरदार होता है की अगर कुछ भी आतो मे जमा हो तो उसे निकाल बहार करता है। एक एलोवेरा की भाक मे से गुदा निकाल कर गुनगुने पानी मे मिलाए और सुबह उठ कर खाली पेट पी ले।

तो दोस्तो ये थे पाच आसान तरीके जो तुरंत आपके पाचन व्यवस्था(सिस्टम)को ठिक करेंगे। अब जो भी उलटा-फूलटा खाया जिसके वजैसे हमारा पाचन सिस्टम कमजोर हो गया है उस को ठिक करने के लिए मै आपसे शेयर करता हू पाच लाइफ स्टाइल चेंजेस जीनको अपना कर आपका पाचन सिस्टम फिर से मजबूत हो जाएगा।

1.पानी (WATER):

                                        दिन भर में ही पानी अगर ठीक तरीके से पिया जाए तो आधी समस्याएं तो वही खत्म हो जाती है पानी आतो को साफ कर पाचन सिस्टम को मजबूत करता है। इसलिए अपने साथ वॅाटर बोटल को रखने की आदत बहुत जरूरी है ये भी जरूर ध्यान रखे की पानी को खाने के साथ-साथ ना पीए। हमेशा पानी का खाने के आधे घंटे के बाद या आधे घंटे पहले ही पीना चाहिए पानी हमेशा खाने से तीस मिनट पहले या तीस मिनट बाद ही पीना चाहिए क्योंकि अगर आप पानी को खाने के साथ-साथ या खाने के तुरंत बाद पी लेंगे तो पानी पेट के एसिड को पतला कर देगा जिस से की खाना पचना ठप्प हो जाएगी।

2.फूड (FOOD):

                                        रोज हम क्या-क्या खाते है इस बात का कितना असर पडता है हमारे पाचन सिस्टम पर ये बात शायद हम नजर अंदाज कर जाते है। जंक फुडस,डीरिफाइन फुडस या आर्टिफिसयल स्विटनरवाले फुडस हमारी आतो में जा कर चिपक जाते है और फिर पाचन धीमा हो जाता है। जब की फायबर वाले फुडस जैसे की ऑट्स,मिलेट्स,व्होल वीट,सेमी ब्रावून राइस,नटस् हमारी पाचन सिस्टम को तेज करते है। प्रोबोयोटिक फुडस जैसे की दही या छास को भी खाने में जरूर रखे। प्रोबोयोटिक अच्छे बॅक्टेरिया होते है जो हमारी पाचन के लिए बहुत जरूरी होते है। मौसम में जो फ्रूटस आ रहे है वो आप के खाने में होने ही चाहिए। सेब,पपीता,अननास और अमृत अच्छे फल है आपके लिए जो पेट मे डायजेस्टीव एंजाइम और एंटीऑक्सीडेंट माञा को बढाते है। हो सके तो लंच से पहले सलाद खाए। देशी घी के दो-तीन चम्मच जरूर खाए,आप घी को सब्जीयो के उपर डाल सकते है।

3.व्यायाम (EXERCISE):

                                        व्यायाम कितना आपके पाचन सिस्टम के लिए फायदेमंद है ये ज्यादातर लोग नहीं समझते। व्यायाम तुरंत खून के प्रवाह को तेज करता है जिससे पाचन के संबंधीत जो रूका पडा हो वो चलने लगता है। रात के डिनर के आधे घंटे बाद आप थोडिसी वॅाकिंग भी कर ले तो उसका असर आपको सुबह दिख जाएगा। इसलिए जितना हो सके अपने शरीर को चलाए।

4.वज्रासन (VAJRASAN):

                                        अगर हमारे ग्रंथो में पाचन के लिए जो सबसे अच्छा आसन बताया गया हो वो है वज्रासन जब हम वज्रासन में बैठते है तो हमारी पेट की तरफ ज्यादा खून प्रवाह होता है। ये अकेला ही ऐसा आसन है जो खाने के बाद किया जा सकता है। इसलिए रोज खाने बाद तीन से पाच मिनट वज्रासन में जरूर बैठे नहीं तो रात को भी सोने से पहले 10-15 मिनट वज्रासन में जरूर बैठ सकते है।

5. खाने को चबा के खाना (PROPERLY CHEWING FOOD):

                                        अब बात करते है आखरी लाइफ स्टाइल चेंज जो की सबसे महत्त्वपूर्ण है वो है खाने को चबा के खाना। आप कितनी बार खाने के एक निवाले को चबाते है आज कल लोग इतने जल्दी खाते है की एक निवाले को चार या पाच बार से ज्यादा नहीं चबाते। क्या आपको पता है की मानव शरीर इस तरह से बना है की 50% से ज्यादा पाचन तो मुँह में ही हो जाना चाहिए। क्योंकि ये ही पे ही खाना सलाइवा और बाकी कुछ डायजेस्टीव एंजाइम के साथ मिल जाता है जिससे की पाचन ठिक से हो पाता है। वैसे तो एक निवाले को 32 बार चबाना चाहिए लेकिन सुरु में तो ये काफी मुश्किल लग सकता है धीरे-धीरे बढाए अगर बस खाने को ही सही तरह से चबाने की आदत डाल दे तो फिर यकीन माने पाचन के संबंधित समस्याएं होना नामुमकिन सा है तो इसलिए आज से ही कोसी स करें।

तो दोस्तों आज हमने बात की पाच पाचन संबंधित समस्या के नुस्खे के बारे में जो तुरंत आराम देंगे और पाच लाइफ स्टाइल चेंजेस जो आपको लंबे समय के लिए मदत करेंगे। अगर आप इन को अच्छे से अपने दिनचर्या में सामिल करे तो हो ही नहीं सकता कि आप हफ़्ते के अंदर-अंदर पाचन संबंधित समस्या से दूर ना हो। तो दोस्तों इस पोस्ट में इतना ही मुझे उम्मीद है की आपको पोस्ट पसंद आया होगा अगर हाँ तो सपोर्ट दिखाइए,स्वदेशी माहिती ब्लॅाग को फॅालो करना ना भूले और कम्मेंट जरूर करे।

FOODS & PRODUCTS RELATED TO IN POST (NOT SPONSORED):
WATER BOTTLE - https://amzn.to/4gsbj1E
ISABGOL - https://amzn.to/3SrnPVg
CUMIN SEEDS(JEERA) - https://amzn.to/4g61eYr
ASAFOETIDA(HING) - https://amzn.to/4ev41YJ
ALOE VERA JUICE - https://amzn.to/4xB9Ah0
CARROM SEEDS(AJWAIN) - https://amzn.to/3Srf5OV
FENNEL SEEDS(SAUF) - https://amzn.to/3Scba8D
OATS - https://amzn.to/4xwINSC

हमारे स्वदेशी माहिती के ब्लाॅग पोस्ट :

ऑफिस में भूख लगने पर क्या खाएं ? ट्राई करें ये 8 हेल्दी स्नैक्स (Healthy Office Snacks)

दांतों का पीलापन कैसे दूर करें? जानिए 100% असरदार घरेलू नुस्खा (Teeth Whitening Tips)

हॉस्टेल लाइफ में बॉडी कैसे बनाएं? मेस के खाने और रूम वर्कआउट की पूरी गाइड (HOSTEL/PG LIFE IN BODY BUILD FOR STUDNET)

सेहत का नया स्वाद: 5 यूनिक और टेस्टी हॉट ड्रिंक्स (चाय पीना भूल जाएंगे!)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टेस्टोस्टेरोन कैसे बढ़ाएँ? (BOOST TESTOSTERONE NATURALLY)

पानी पीने का गलत तरीका

मीठा भी और सेहतमंद भी ! चीनी की जगह इस्तेमाल करें ये 6 जादुई चीज़ें ।