फिटनेस का मतलब स्वस्थ रहना और अपने शरीर के प्रति अच्छा महसूस करना है। मैं सबसे फिट व्यक्ति नहीं हूँ, लेकिन मैं सही रास्ते पर बने रहने और लगातार नई चीजें सीखने की कोशिश करता हूँ। इस पोस्ट पर आपको स्वास्थ्य टिप्स, लोकप्रिय उत्पादों की समीक्षा, झटपट बनने वाली सेहतमंद रेसिपी, वर्कआउट टिप्स, प्रेरक पोस्ट मिलेंगे ।

New Post

16 जुलाई 2026

7 Quick & Healthy Indian Desserts: स्वाद में लाजवाब, सेहत में बेमिसाल, घर पर बनाएं ये Sweet Dishes!

क्या आपको मीठा पसंद है तो क्या आप ऐसी मिठाइयाँ खा रहे है जो आपकी हेल्थ को नुक़सान कर रही हैं या फिर आप बिलकुल ही मीठा टाल रहे है। कैसा लगेगा अगर मैं आपसे कहूँ की आप मिठाइयाँ खा सकते हैं वह भी बेफिक्र होके। जी हाँ इस पोस्ट मे मै आपसे शेयर करूंगा सात हेल्दी मिठाई के विकल्प(healthy dessert ideas)इन डेजेर्ट आइडिया को चुनते समय मेरी सबसे ज़्यादा प्राथमिकता थी की जल्दी से बने टेस्ट पर भी समझौता ना करना पड़े और कम ही सामग्री का उपयोग करना पड़े तो चलो इनके बारे मे जान लेते है।

नमस्कार दोस्तो स्वागत है स्वदेशी माहिती ब्लॅाग मे, ये एक ग़लतफ़हमी है की अगर आप हेल्दी रहना चाहते हैं तो मिठाइयों से दुर रहे। आयुर्वेद में विशेष रूप से मीठे रस को बलवर्धक और दिमाग को प्रसन्न करने वाला बताया गया है। इसी लिए तो किसी भी मौके में भारतीय संस्कृती में हमेशा मिठाइयाँ ही खिलाई जाती हैं और मुझे तो वैसे ही मिठाइयाँ बहुत पसंद है। मिठाइयों को टेस्टी और हेल्दी बनाना भी एक कला है तो शेयर करता हूं आपसे मेरे बेहतरीन सात स्वास्थ्यवर्धक मिठाइयाँ (healthy dessert)जो कोई भी बना सकता है वह भी बडी आसानी से और जो हेल्थ को कम नहीं बलकी बढ़ाती हैं।

7.कड़ा (KADAH):

          अगर आप कभी गुरुद्वारे गए हो तो आपने देखा होगा की जो प्रसाद वहा मिलता है वो आटे का हलवा होता है। जीससे कडा भी कहते है ये विश्वसनीय पंजाबी डीस मेरी हमेशा से पसंदीदा है आइए देखते हैं इसकी आसान रेसिपी। एक पॅन को धीमी आग पर चढा दे और उस मे एक-चौथाई (1/4 ) कप देशी घी का डाल दे वही दूसरी पॅन में तीन-चौथाई(3/4) कप पानी ले ले और उस में एक-चौथाई(1/4) कप सक्कर डाल दे धीमी आंच पर रखे। घी जब गरम हो जाए तो उस में 1/4 कप गेहूं का आटा डाल दे, अच्छे से चलाते रहे चम्मच से और तब तक पकाएं जब तक की इसका रंग ब्राउन ना हो जाए और एक बढ़िया खुशबू ना आने लगे। इतने मे दूसरी तरफ रखा पानी भी अच्छे से गरम हो चुका होगा और सक्कर उस मे अच्छी तरह घुल चुकी होगी। अब इसे मिला दे और अच्छे से चलाते रहे ताकी कोई भी लम्स ना बने, धीमी आंच पर चलाएं और बस कुछ ही देर में घी साइड से अलग होने लगेगा। यह एक अच्छा संकेत है की हमारा आटे का हलवा तयार है। आप चाहे तो इस में ड्राई फ्रूट्स डाल सकते हैं, लेकिन मुझे तो ऐसे ही खाना पसंद है। मुंह में एकदम ही घुल सा जाता है बहुत टेस्टी लगता है जरुर ट्राई करके देखें।

6.गाजर का हलवा (SWEET MADE WITH CARROT):

          एक और बहुत ही भारतीय लोकप्रिय स्वीट डीस है गाजर का हलवा नाम को सुनते ही मुंह मे पानी आने लगता है और इसे बनना भी बड़ा आसान है। दो मीडियम साइज की गाजर ले और उन्हें कदुकस(grater) कर लेन अब एक पॅन में एक चम्मच देशी घी का डाल दे, इसमें एक छोटी इलायची और थोड़े से काजू डाल दे। फिर इस मे गाजर डाल दे और तब तक चम्मच से चलाए जब तक की वे थोड़ी मुलायम ना हो जाए। अभी इस में एक ग्लास दूध (200ml)का डाल दे, अच्छे से मिला दे और ढकन से ढक दे। 15-20 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दे। बस फिर ढक्कन हटा के चेक करें और आपका गाजर का हलवा लगभग बन चुका होगा। अब इस में शक्कर डाल दे और अच्छे से मिक्स कर दे। गॅस बंद कर दे और आपका हेल्दी गाजर का हलवा तयार है। घी और दूध के मिश्रण को आयुर्वेद में बेहद सात्विक माना गया है, गाजर तो हमे पता ही है कितने पोषण (nutrition) होते है और सबसे महत्त्वपूर्ण बात की रासायनिक रिफाइंड सलफर से धोये हुए क्रिस्टल सुगर के बजाय हमने शुद्ध पारंपरिक शक्कर का इस्तेमाल किया। जो मीठे के साथ-साथ हेल्दी भी है जरुर ट्राई करें आपको बहुत पसंद आएगा।

5.अखरोट की मिठाई (WALNUT DELIGHT):

          अगर आप उन में से है जिन्हें ठंडी मिठाइयाँ खाना पसंद है तो आपको यह रेसिपी बहुत पसंद आएगी। ये तो बनानी और भी आसान है, सबसे पहले एक कप दही ले, उस मे अखरोट के भीगे हुऎ आठ तुकडो को अच्छे से तोड के डालें और साथ मे चार खजूर भी। इस के उपर एक चम्मच शहद डाले, मिक्स कर दे और फ्रीज़ में पाच घंटों के लिए रख दे। अखरोट से ओमेगा थ्री, दही से प्रोटीन, खजूर और शहद से मीठा यह नाही सिर्फ टेस्टी है बलकी हेल्दी भी है। बस इतना ध्यान रखे की इसे रात को कभी ना खाए, लंच टाइम सबसे अच्छा रहेगा।

4.शकरकंदी का हलवा (SWEET POTATO HALWA):

          यह मिठाई मैने आंध्रप्रदेश के शहर काकी नाडा मे आकर शिखी थी। सच में मजा आ जाएगा खाके और सिर्फ दो ही सामग्री चाहिए शकरकंदी और गुड आइए रेसिपी बनाते हैं। 50-75 ग्राम के आसपास शकरकंदी को उबाल ने के लिए रख दे। अब गुड को थोड़ा पीस ले और थोड़े पानी के साथ गॅस पे इसका एक सिरप बना लेन। जैसे ही शकरकंदी पक जाए इसे अच्छे से शकरकंद और गुड़ के सिरप को एक साथ मिलाएं। बस बन गया आप चाहे तो एक चम्मच घी का डाल सकते हैं ऊपर। शकरकंदी को ऊर्जा(एनर्जी)के सबसे अच्छे स्रोत में माना जाता है। इसलिए आप चाहे तो इसे एक नाश्ते के तौर पर खा सकते हैं। मुझे बहुत पसंद है और मैं इसे अक्सर ही खाता हूं।

3.खीर (KHEER):

          खीर भला किसे नहीं पसंद ये हम भारतीयों की शायद सबसे पसंदीदा स्वीट डिसेस में से एक है। बचपन की न जाने कितनी ही यादे खीर से जुड़ी हुई है है की नहीं। आइए आज खीर को थोड़े से हेल्दी टिविस्ट के साथ बनाते हैं। आधा किलो(500ml) के आसपास दूध ले, इस में एक चौथाई(1/4) कप सेमी ब्राउन राइस डाल दे। गॅस को धीमी आंच पर रखे, अच्छे से चम्मच से मिलाते रहे ताकी दूध चिपके नहीं आप चाहे तो थोड़ा सा केसर (6-7 धागे) डाल सकते हैं। इससे बहुत अच्छा रंग और स्वाद आता है। बीच-बीच में चलाते रहे, धीरे-धीरे दूध लगभग आधा रह जाएगा चावल का मांड(starch) दूध के फॅट के साथ मिलने लगेगा। बस तब आपको पता चल जाएगा की आपकी खीर लगभग बन गई है। यह टाइम है मीठा डालने का यहां मैं देशी खांड डाल रहा हूं वैसे आप चाहे तो मिश्री या शक्कर भी डाल सकते हैं, एक छोटी इलायची भी कुट कर डाल दे। चाहे तो कुछ ड्राय फ्रुट्स(भीगे हूए बादाम 4-5) भी डाल दे। एक बार सभी को अच्छे से मिला दे। गॅस बंद कर दे और आपकी हेल्दी खीर तयार है। खीर को गरमा गरम या ठंडा दोनों तरीके से खाया जाता है। खैर जैसे भी खायें हमेशा ही बहुत टेस्टी लगती है। कभी कभी मैं तो डिनर छोड के गरमा गरम खीर खाना ही पसंद करता हूं।

2.हॉस्टेलर डिलाइट (HOSTELLER'S DELIGHT):

          अगर आप हॉस्टेल या पीजी में रहते हैं और हेल्दी मीठाइयों के लिए तरसते हैं तो ये डिश है आपके लिए। बस एक चपाती ले ले, इस पे एक बडा चम्मच देशी घी का डाल दे, अब इस पे एक बडा चम्मच शक्कर का डाल दे। बस रोल करे और खाले। पंजाब की पारंपारिक चुरी रेसिपी भी इसी का ही एक विवरण है। जब आपको मीठा खाने का मन हो लेकिन बनाने का मन ना हो तो यह रेसिपी काम आएगी। इसी तरह से आप चावलो में भी घी, शक्कर मिलाकर खा सकते है। मैने तो इसे इडली और डोसा में भी ट्राय किया है। टेस्ट हमेशा ही बहुत बढ़िया लगता है और बनाना कितना आसान है। गेहू की रोटी, देसी घी और शक्कर बस हेल्दी डेसेर्ट जब मर्जी तब बना लो।

विशेष तरह से मै यहाँ उल्लेख करना चाहता हूं की आप फलो को खाने मे जरूर ध्यान दे। क्योंकी ये प्राकृतिक रूप से मीठे होते हैं और ऊपर से बहूत पौष्टिक भी गर्मियों में तरबूज, खरबूजा, गन्ने का रस बढ़िया विकल्प है। फलो को हमेशा मौसम के हिसाब से चुने।

1.नारियल के लड्डू (COCONUT LADDOO):

          तो मिठाइयाँ की सूची अधूरी है जब तक की लड्डू की बात ना हो। शेयर करता हू आपसे नारियल लड्डू रेसिपी जो मुँह में डालते ही घुल जाते है। एक नारियल ले ले और उसे अच्छे से कदुकस कर ले, अभी एक पॅन को धीमी आंच पे चढ़ा दे, इसमें नारियल डाल दे। दूसरी पॅन में तीन-चौथाई(3/4) कप पानी ले ले और उस में एक-चौथाई(1/4) कप शक्कर डाल दे धीमी आंच पर रखे। अब नारियल के पॅन मे जो हमने शक्कर पानी बनाया था वो डाल दे और दोनो को अच्छे से मिलाए। अब इस मिक्सर को अच्छे से चलाते रहे ताकी पानी उड जाए और एक पतला गाढ़ापन रह जाए ,इससे हमे लड्डूस बनाने मे भी आसानी रहेगी। बस अब लगभग हो चुका है। गॅस को बंद कर दे और थोडा थंडा होने दे। बस छोटे-छोटे लड्डू बनाये ताकी आप जब भी खाए पेट भर ना खाए। वैसे ये इतने टेस्टी है की एक से संतुष्ट होना बहूत मुश्किल है। परंतु फिकर नही घर पे बने सभी हेल्दी सामग्री से आप इन्हे बहूत मजे से खा सकते है।

तो ये थे मेरे कुछ पसंदीदा(healthy dessert ideas) और उपयोगी विकल्प आपको इन मे से कोन सा अच्छा लगा कम्मेंट मे जरूर बताए। अब से स्वीट्स को देख कर मुंह छुपा ने की जरूर नही फिर आप का लक्ष्य वजन कम करना ही क्यो ना हो। आयुर्वेद मे मीठा, नमकीन, खट्टा, कड़वा, तीखा और कसैला छह तरह की टेस्ट बहूत महत्वपूर्ण है। बस आपको पता होना चाहिए की आपकी मर्यादा क्या है और चीनी की जगह हेल्दीयर वैकल्पिक जैसे की नारियल की शक्कर, खजूर की शक्कर, स्टीविया के पत्ते, मिश्री, गुड़ का पाउडर और शहद इन सभी का इस्तेमाल कर सकते है और चीनी के बजाय इन सभी का उपयोग करना एक असली कला है मिठाइयाँ को बनाने के लिए। तो दोस्तो इस में इतना ही हमे स्वदेशी माहिती ब्लॅाग को फोलो करना ना भूले, शुक्रिया।

Buy Healthy Sugar Alternatives for you and your family (NOT SPONSORED):
DESHI KHAND -https://link.amazon/A0dhJA1ZX
JAGGERY POWDER -https://link.amazon/B03LDmjPL
DHAGA MISHRI -https://link.amazon/B01umhyom
HONEY -https://link.amazon/B0gtoozv8
DATES SUGAR -https://link.amazon/B05gY2jod
COCONUT SUGAR -https://link.amazon/B0ioqPcFS
STEVIA DRY LEAVES -https://link.amazon/B0620bGMF
STEVIA SCHETS -https://link.amazon/B0fgwvWMM

YOU MAY NEED :
WHOLE WHEAT ATTA -https://link.amazon/B0e2yOZNY
DATES -https://link.amazon/B09siGhtH
INDIAN WALNUTS -https://link.amazon/B01MWBGSZ
GHEE -https://link.amazon/B0cUEESgh
BROWN RICE -https://link.amazon/B00qNPlNv
SEMI BRWON RICE -https://link.amazon/B04qxJUm5
MILLETS -https://link.amazon/B023AAvma
MULTIGRAIN FLOUR -https://link.amazon/B04bHeppV
JAGGERY POWDER -https://link.amazon/B05iDshtD

हमारे स्वदेशी माहिती के ब्लाॅग पोस्ट :
शरीर से चर्बी (EXCESS FAT/FAT LOSS)कैसे निकाले? सबसे बेहतरीन और सबसे असरदार तरीका
डिप्रेशन और एंग्जायटी से घबराएं नहीं: अपनाएं ये अचूक प्राकृतिक उपाय
अच्छी नींद के लिए 5 सबसे आसान तरीके
क्या आपके शरीर में भी बढ़ गई है गर्मी? तुरंत ठंडक पाने के 5 जबरदस्त असरदार तरीके

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें