डिप्रेशन और एंग्जायटी से घबराएं नहीं: अपनाएं ये अचूक प्राकृतिक उपाय

डिप्रेशन (उदासी)और एंग्जायटी (चिंता)का सामना कैसे करें यह कोई मजाक नहीं है लेकिन फिर भी इस में घबराने की जरूरत नहीं है और शर्मिंदा होने वाली तो कोई बात ही नहीं यह किसी को भी हो सकता है। यहां तक की कुछ बड़े-बड़े सेलेब्रिटीस जो परदे पे काफी खुश दिखते हैं इन्होंने भी अपने ज़िंदगी में मानसिक समस्याओं का सामना किया हैं लेकिन अपनी हिम्मत से यह भी बहार निकले हैं आप भी निकल जाएंगे। इस पोस्ट में मैं आपसे कुछ बातें शेयर करना चाहता हूं जिससे आपको मदद होगी।

नमस्कार दोस्तो स्वागत है स्वदेशी माहिती ब्लॅाग पोस्ट में डिप्रेशन और एंग्जायटी में कैसा फील होता है यह वही बता सकता है जिसने इसे खुद झेला हो। सच में ऐसा लगता है जैसे अभी कुछ नहीं होने वाला ज़िंदगी जैसे खत्म ही हो गई हो। ऐसा लगता है जैसे किसी गहरे गड्ढे में गिरे जा रहे हो और उम्मीद की कोई किरण ही नहीं दिखती। लेकिन दोस्तों सच कहूँ तो बस ऐसा लगता है उस वक्त मैं यह इसलिए कह पाह रहा हूं। क्योंकी मैने खुद कुछ साल पहले अपनी जीवन में ऐसा ही एक अनुभव मेरे साथ हूआ था तब पता लगा की डिप्रेशन,एंग्जायटी किसी भी और फिजिकल बीमारी की तरह ही वास्तविक है और इसी अनुभव के तौर पे मैं कह सकता हूं की आप इससे पक्का निकल जाएंगे। बस एक चीज कर लो वो है फैसला की मुझे निकलना है। जब मुझे उदासी, चिंता होती थी तब मैने कुछ ऐसी चीजेन की थी जिससे मुझे बहुत ही फायदा हुआ था और वो ही मैं आपसे शेयर करने वाला हूं। मैं आपको कुछ सेफ आयुर्वेदिक औषधि भी बताऊंगा जिससे आपको बहुत मदद मिलेगी।

डिप्रेशन और एंग्जायटी से बाहर निकलने के आसान और असरदार उपाय

1. प्रकृति के पांच तत्वों (पंचतत्व) से जुड़ें:

            दोस्तों यह तो हमें पता ही है की हमारा शरीर पांच तत्वों से बना है। आपके डिप्रेशन,एंग्जायटी का कारण कुछ भी क्यो ना हो अगर आप धरती,हवा,आकाश,पानी और आग थोडा-थोडा इन पाच तत्वो से जुड जावो तो तुरंत ही आराम मिलता है। लेकिन कैसे जैसे पानी की बात करते है मुझे यकीन है कि आपने ध्यान दिया होगा की कैसे नहाने के भले थोडे देर ही सही सारी टेन्सन धूल सी जाती है। ये इस लिए होता है क्योंकी हमारा संबंध पानी तत्व से हूआ जिसेस 70% हमारा शरीर बना है। ऐसे हालात में मन नहीं करता नहाने का ऐसा लगता है की बस लेटे रहो। लेकिन मैं ये कह रहा हू की नहाना बिल्कुल भी भूल ना जाए बल्कि दो बार नहाए बहुत फायदा होगा।

2. पानी को 'पॉजिटिव चार्ज' करें (वॅाटर मेमोरी):

            एक और चिज बताता हू जो शायद अजिब लगे लेकिन काम करती है ये संकल्पना है वॅाटर मेमरी का आज आधुनिक विज्ञान ने भी प्रमाण कर दिया है की साधारण जब आप पानी पीए उसे 10-15 सेकंद के लिए पॉजिटिवली चार्ज करें अपने विचारो से जैसा आप उसे चार्ज करेंगे वैसा ही वो पानी आपकी बॉडी में जाकर व्यवहार करेगा।

3. सात्विक आहार अपनाएं:

            दोस्तों हमारा दिमाग हमारे शरीर से जूडा है। आपने सुना होगा की जैसा अन वैसा ही मन आप जो भी खाते हैं उसका पॉजिटिव या नेगेटिव असर दिमाग पे पडता है। फ्रूट की जैसी वाइब्रेशन होगी वैसा ही दिमाग प्रतिक्रिया करेगा। सात्विक, राजसिक और तामसिक भोजन का संकल्पना इसी चीज पे आधारित है। कहते हैं की अगर हम ज्यादा से ज्यादा समय सात्विक आहार लेन तो हमारा दिमाग इतने न्यूरोट्रांसमीटर बना सकता है की एंटी डिप्रेशन गोलियो की जरूरत ना पडे। वैसे किसी भी केस में एंटी डिप्रेशन गोलिया तो कोई समाधान है ही नहीं स्टडीज भी यही कहते हैं। इन गोलियों से दिमाग थोड़ी देर के लिए निष्क्रिय जरूर हो जाता है लेकिन इनके दुष्प्रभाव भी होते हैं और सबसे बड़ी बात एक निर्भरता पैदा हो जाती है। अगर आपको दवाइयाँ लेनी है तो वो लेन जिसका कोई दुष्प्रभाव ना हो।

4. प्राणायाम और संगीत का सहारा लें:

            पृथ्वी तत्व से कनेक्ट करने के लिए आप नेचर से थोड़ा जोड़ें। आपने देखा होगा कैसे एक बच्चा मिट्टी में खेलकर खुश हो जाता है यह हमारा पृथ्वी तत्व के साथ कनेक्शन ही है। दोस्तों क्या आपको पता है की सर्दियों में सूरज की कमी की वजह से डिप्रेशन के केसस बढ़ जाते हैं। ये मैं नहीं कह रहा बल्की रिसर्च ने भी इस बात को पुष्टि करन किया है की धूप निकली हो तो मूड अच्छा रहता है। इस लिए आपको कोसिस कर लेनी चाहिए की थोडी देर धूप में जरूर बैठा जाए। बाकी आप सुर्यनमस्कार भी कर सकते है,अलाव(आग) जलाकर बैठ सकते हैं या रात को सोने से पहले ट्रातक भी कर सकते हैं। ट्रातक तो जबरदस्त योगीक अभ्यास है जिसका एक ही सेशन में फायदा दिख जाता है।

            एक रूम में बंद होने से अच्छा अकेले पार्क मे निकल जाओ हो सके तो दिन में 10-15 मिनट प्रणायाम कर सको तो बहुत फायदा होगा। अनुलोम, विलोम, कपालभारती और भ्रामरी बहुत असरदार है। कुछ भी मन ना करें तो खुली हवा में थोड़ी देर लंबी सांसे हीं ले लो सुबह-सुबह ऐसी सुरुवात हो जाए तो पुरा दिन दिमाग शांत रहेगा। अगर सुबह उठने की हिम्मत ना बने तो शाम को ही कर लो। मेरा यह अनुभव है की जब हम ऐसे उदासी और चिंता से गुजर रहे होते हैं तो मेडिटेशन करना थोड़ा आसान हो जाता है। 5-10 मिनट आती जाती सांसों पर मन टिकाना आसान भी लगता है और इससे बहुत शांति भी मिलती है। आपको जो मेडिटेशन अभ्यास अच्छी लगे वो कर लो लेकिन कर लो, यह मौका अच्छा है। संगीत तो तुरंत मोड लिफ्ट कर ही देता है। सूथिंग इंस्ट्रूमेंटल संगीत से दिमाग पे तुरंत पॉजिटिव असर पडता है। मैने अपने कुछ पसंदीदा इंस्ट्रूमेंट संगित डिस्क्रिप्शन बॉक्स में लिंक कर दिये हैं। एक प्लेलिस्ट बना लो और बस उनकी आवाज कानों में पढ़ने दो आपको जरूर सुकून मिलेगा।

दोस्तों यह छोटी-छोटी चीजेन करने से हम उन पांच तत्वों के करीब आ जाएंगे जिनसे हमारे शरीर की रचना हुई है। डिप्रेशन से निकलने का इससे फूल प्रूफ तरिका हो ही नहीं सकता।

5.दिमाग को सही 'खुराक' दें:

            जैसे खाना खाने से हमारी बॉडी को पोषण मिलती है उसी तरह से हम क्या देखते हैं, क्या पढ़ते हैं किस्से बात करते हैं ये सब दिमाग को खाना खिलाने जैसा है। आप जैसा खिलाएंगे वैसा ही आपका मन हो जाएगा और फिर वैसे ही विचार आएंगे। इसलिए अगर आप महान लोगो की बायोग्राफी(जीवन) पढे,टिवी पे ऐसी चिजे देखे जिसे आपको प्रेरणा मिले तो आप जल्दी इस से निकल जाएंगे। मेरा एक व्यक्तिगत सुझाव है बी.आर.चोपडा जी का महाभारत का इपिसोड 73 जरूर देखना। जिस में भगवान श्री क्रिष्ना अर्जुन को गीता का सार सुनाते है। इसे धर्म से जोडकर नहीं बल्की निष्पक्ष हो कर ऐसे देखे जैसे हम कोई मुवी देखते है। हो सकता इसे देख कर आपका जीवन बदल जाए फिर एक दिनचर्या बनाओ जिंदगी में कुछ नयी चीजे सामिल करो हाँ, यह पक्का मदत गार होगा अतीत को भूलने का।

6.एक नई दिनचर्या (Routine) बनाएं:

            आप जल्दी उठना चालू कर सकते हो मुझे पता है ऐसी अवस्था मे सुबह उठना सबसे मुश्किल होता है लेकिन कोशिश जरूर करे। शरीर की मालिश करने से नाडिया मजबूत होती हैं, ब्लड सरकुलेशन बढ़ता है। थोड़ी देर बहार खेलो, थोड़ा पसीना बहाओ इससे भी दिमाग में फील गुड हार्मोंस प्रोड्यूस होते हैं। मेरा व्यक्तिगत राय है की ऐसे टाइम में मंदिर, गुरुद्वारा जाने से बहुत सुकून मिलता है। बाकी अगर आपके मन में कोई बात हो तो या तो अपने किसी से अपना समझने वाले दोस्त से शेयर करो या आप अकेले में आईने के सामने ही बक दो मन हल्का हो जाता है। मुझे पता है की आप कहोगे की हमसे तो उठा नहीं जा रहा और आपने इतना कुछ बता दिया लेकिन मैं यही कहूंगा की जितना हो सके उतना कर लो। कोई एक चीज दिनचर्या मे सामिल करलो और धीरे-धीरे सब सही रास्ते पे आ जाएगा।

दोस्तों, डिप्रेशन (उदासी)और एंग्जायटी (चिंता) भी बहुत कुछ सिखा जाता है यह वो फेस होता है जब हमें वास्तव मे जिंदगी का थोड़ा सा मतलब समझ आने लगता है। इसलिए भले ही आपको यह बहुत बेकार फेस लग रहा हो लेकिन सच कहूँ तो यह एक ब्लेसिंग भी है इसको खाली ना जाने दे। फिर कुछ महीने बाद जब आप पीछे मुड़ के देखेंगे तो इसी वक्त में सीखी हुई चीजों के लिए उस सुप्रीम एनर्जी का शुक्र करेंगे। दोस्तों अगर आपको यह पोस्ट लाभदायक लगी तो कृपया एक कम्मेंट जरूर करना और स्वदेशी माहिती ब्लॅाग पोस्ट को फॅालो करना ना भूले शुक्रिया।

FOODS & PRODUCTS RELATED TO THE POST (Not Sponsored):
SARASWATHARISHTA-https://amzn.to/4fkWjSg
JYOTISHMATI OIL-https://amzn.to/4eM5RWj
JYOTISHMATI OIL 2-https://amzn.to/4wlRspD
A2 DESI COW GHEE-https://amzn.to/4ycoHOb
*BOOKS*
THE POWER OF NOW BY ECKHART TOLLE-https://amzn.to/4vhIGbo
APPRENTICED TO A HIMALAYAN MASTER BY SHRI M-https://amzn.to/4vdNkHs
AUTOBRIOGRAPHY OF A YOGI-https://amzn.to/4aBKHI4
FREEDOM FROM THE KNOWN BY J KRISHNAMURTI-https://amzn.to/4ynoCHB
*VIDEOS*
VIDEO 1-Basic Meditation Session By Sandeep Maheshwari I How to Meditate for Beginners I Hindi
VIDEO 2-WHO AM I? By Sandeep Maheshwari (in Hindi)
VIDEO 3- Insight Into Depression - Sadhguru
*MUSIC*
MADHYAMAVATI RAGA-https://youtu.be/-vU4G9I-Op8?si=GyZUg6gUFxWCzESC
WHOLENESS-https://youtu.be/wPxyhivAWNU?si=ULM2W7WW7FQx_dDS
BLOOM-https://www.youtube.com/live/B5XubP36Le4?si=dUdsPgWTj8f4Yz8d
GURBANI-https://youtu.be/gHHRl_addGI?si=JSJ2bVRo7fUHV1zp
हमारे स्वदेशी माहिती के ब्लॅाग पोस्ट:
अच्छी नींद के लिए 5 सबसे आसान तरीके
क्या आपके शरीर में भी बढ़ गई है गर्मी? तुरंत ठंडक पाने के 5 जबरदस्त असरदार तरीके
पाचन शक्ति कैसे बढ़ाएं? गैस, एसिडिटी और ब्लोटिंग को जड़ से खत्म करने के 5 अचूक उपाय
सेहत का नया स्वाद: 5 यूनिक और टेस्टी हॉट ड्रिंक्स (चाय पीना भूल जाएंगे!)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टेस्टोस्टेरोन कैसे बढ़ाएँ? (BOOST TESTOSTERONE NATURALLY)

पानी पीने का गलत तरीका

मीठा भी और सेहतमंद भी ! चीनी की जगह इस्तेमाल करें ये 6 जादुई चीज़ें ।