नमस्कार दोस्तो स्वागत है स्वदेशी माहिती ब्लॅाग मे रिसर्च,वैज्ञानिक जानकारी, आयुर्वेद की सहिंताओ से और मेरे व्यक्तिगत अनुभव से मैने 12 लोकप्रिय वेट लॉस टिप्स को तीन श्रेणियाँ में बाँटा है।
श्रेणी नंबर एक मे आते है
वज़न कम करने के 5 सबसे खराब तरीके(5 WORST WEIGHT LOSS TIPS)
(i)कृत्रिम मिठास का प्रयोग करें(SWITCH TO ARTIFICIAL SWEETNERS):
ये तो आजकल हर कोई जानता है की रिफाइंड सुगर में पोषणहीन कैलोरीज होती हैं ठीक से शरीर पाचन नहीं कर पाता है जिससे वजन बढ जाता है इसलिए कही से सलाह मिलती है की झिरो कैलरीस सुगर फ्री इस्तेमाल करो। इसको मानकर आजकल लोग रेगुलर कोक की जगह डायट कोक पीने लगे हैं। वे चाय में सूगर फ्री डालना पसंद करते हैं। सुपर मार्केट से सुगर फ्री चिजे खरीदते है हालांकी यह झिरो कैलोरी कृत्रिम स्विटनर सुगर से भी ज्यादा बेकार है। इतना की कंपनियो को पॅकेट के पिछे यह लिखना पडता है की इसमें कृत्रिम स्विटनर डाला गया है, बच्चों के लिए नहीं है। कृत्रिम स्वीटनर से काफी खराब शरीर पे असर देखे गए हैं। तो अगली बार आप चीनी छोड़ना चाहे तो कृपया कृत्रिम स्वीटनर तो बिल्कुल उपयोग ना करें।(ii)सब कुछ व्यायाम पर है(IT'S ALL ABOUT EXERCISE):
सब कुछ व्यायाम पर निर्भर करता है ऐसा बिल्कुल भी नहीं है आप कितनी जल्दी वजन कम करेंगे ये निर्भर करता है आपके संपूर्ण पोषण(overall nutrition) पे आप खुद परीक्षण कर सकते हैं व्यायाम रोज करो लेकिन खाने की आदतों पर बिल्कुल ध्यान ना दो। आप देखेंगे की आपका वजन बिल्कुल भी कम नही होगा। इसलिए पोषण ही मुख्य कारण है जो वजन कम करने मे मदत करता है हालांकी इसका मतलब यह नहीं की आप व्यायाम ना करें। व्यायाम कर ने से निश्चित रुप से आपको जल्दी परिणाम दिखेंगे। आप किस प्रकार का व्यायाम करते है उससे भी बहुत फर्क पडता है। अगर आप सिर्फ वॅाकिंग या रनिंग करते हैं तो वो उतनी असरदार नहीं होगी। कार्डियो व्यायाम के साथ स्ट्रेंथ ट्रेंनिंग दोनों महिला और पुरुष के लिए और प्राणायाम जैसे की कपाल भारती से आपको बहूत जल्दी परिणाम आएंगे लेकिन हाँ ध्यान रहे की साथ मे स्वस्थ(हेल्दी)भोजन करें।(iii)शरीर के एक हिस्से के चर्बी को कम किया जा सकता है(SPOT REDUCTION CAN BE DONE):
आपने शायद सोचा होगा की यार हर जगह से ठीक है लेकिन बस ये जाँघ की चर्बी कैसे कम करू, हाथ कैसे पतली करु,चेहरे की चर्बी कैसे कम करू सच यह है की शरीर के एक हिस्से की चर्बी कम नहीं कर सकते। हाँ आप शरीर के किसी खास हिस्से की मसल को मजबूत तो कर सकते हैं, लेकिन सिर्फ़ उसी हिस्से की चर्बी कम हो ऐसा नहीं होगा। ज्यादातर लोगों के लिए चर्बी प्याज के लेयर्स की तरह बढ़ता है और ये कम भी उसी तरह से पूरी बॅाडी से ही होता है।(vi)ग्लूटेन-फ़्री अपनाएं(GO GLUTEN FREE):
वजन कम करना है तो ग्लूटेन खाना छोड़ दो शायद सुना होगा आपने पश्चिमी देशों में बहुत चल रहा है आजकल मूल रूप से ग्लूटेन एक तरह का प्रोटीन होता है जो गेहू,ज्वार बाकी अनाज में पाया जाता है। ये वजन कम करने में बाधा नही पहुंचाता। हाँ ,आपको ग्लूटेन फ्री खाने मे तभी जाना चाहिए जब आपको ग्लूटेन पचाने में दिक्कत होती है या आपको इससे एलर्जी हो इसलिए आप बे-फिकर रोटी खाकर भी वजन कम कर सकते हैं।(v)सभी कैलोरी एक जैसी होती हैं (ALL CALORIES ARE THE SAME):
आपने शायद सुना होगा की बस कितनी कैलोरीज खाएं इसका पता रखो और बस फिर जो मर्जी खाओ। हाँ, ये तो है की आप कम कैलोरीज खा रहे हैं तो वजन कम हो जाएगा लेकिन इसका मतलब यह नहीं की आप घर का खाना छोड़ के पिझा खाने लग जाए और फिर उस भरपाई करने के लिए खाना-नाश्ते को (main meals skip) छोड दे। मानव शरीर इस तरह से काम नहीं करता 500 कैलरीस जो आपको पिझा से मिलेगी उसे आप घर की 500 कैलरीस की पौष्टिक खाने से तुलना नहीं कर सकते जहां घर की इस भोजन से आपको सभी पोषण मिलेंगे जो आपकी शरीर को चाहिए वही वो पिझा मैदे से बना है जिसमें पोषण की कमी है। इसलिए सभी कैलरीस एक जैसी नहीं होती।तो इस श्रेणी में उल्लेख वज़न कम करने के 5 सबसे खराब तरीके है इनको मानकर आपका वजन कम तो बिल्कुल भी नहीं होगा। बल्की हेल्थ खराब हो सक्ती है।
श्रेणी नंबर दो में आते हैं
वज़न घटाने के फ़ालतू के टिप्स (OVER HYPED WEIGHT LOSS TIPS)
आइए इनके बारे जान लेते है।(i)वज़न कम करने के लिए ग्रीन टी पिएं (DRINK GREEN TEA TO LOSE WEIGHT):
ग्रीन टी को इस तरह से मार्केटिंग किया जाता है जैसे पता नही कुछ जादुई ड्रिंक हो वजन कम करने के लिए। लोग सोचते है की कुछ भी खाते रहो बस साथ में ग्रीन टी पी लो सब ठिक हो जाएगा यह बिल्कुल गलत है। इस में कोई संदेह नहीं की ग्रीन टी मे एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा ज्यादा होती है थोड़ा टैनिन (tannins) होता है जिसके वजैसे वजन कम करने मे मदत होती है। लेकिन देखा जाए तो यह साधारण ब्लॅक टी मे भी होता है तो दोनो ही एक तरह से असरदार है हालांकी इसके साथ आपको हेल्दी आहार रखना उतना ही जरूरी है। आयुर्वेद के अनुसार चाय शरीर के लिए बहूत सुखाने(dry) वाली होती है इस लिए आपकी स्किन पेहले से ही ड्राय है,बाल भी ड्राय है तो फिर ग्रीन टी या ब्लॅक टी आपको बिल्कूल भी पीना नहीं चाहिए।(ii)वज़न कम करने के लिए फॅट बर्नर खरीदें(BUY FAT BURNER TO LOSE WEIGHT):
फॅट बर्नर बहुत ही ज़्यादा मात्रा वाला सप्लीमेंट है तो ज्यादातर लोग वही सोचते हैं की बस फॅट बर्नर की एक गोली खाएं और बस फट लॉस हो जाए। लेकिन दोस्तों फॅट बर्नर एक मार्केटिंग नौटंकी से ज्यादा कुछ नहीं है और अधिकतर फॅट बर्नर तो सिर्फ कैफीन के दम पर ही फॅट लॉस का दावा करते हैं। इसलिए अगर आप सप्लीमेंट खरीदना ही चाहते हैं तो ₹1000 का फॅट बर्नर की जगह ₹2 की ब्लॅक कॉफी घर पे ही बना लो।जैसे की आपने देखा इस श्रेणी में वजन कम करने वाले टिप्स उद्योग द्वारा हद से ज़्यादा किए गये मार्केटिंग का ही नतिजा है ठीक है बहुत हो गए ऐसे टिप्स जो काम नहीं करते क्या सही से करें ताकी वजन कम(excess fat)हो जाए आइए बात करते हैं।
वज़न कम करने के 5 बेहतरीन टिप्स(5 BEST WEIGHT LOSS TIPS)
की जो आपके शरीर से ज्यादा चर्बी को बहार निकालेंगे,आसानी से और असरदार तरीके से।(i)संतुलित आहार लें(EAT A BALANCED DIET):
स्वस्थ भोजन थाली अपनाएं क्या है ये स्वस्थ भोजन थाली बहुत आसान है। जब भी आप खाना खाने के लिए बैठे अपनी प्लेट्स के आधे हिस्से को फ्रेश सलाद से भर लेन, 1/4 प्लेट प्रोटीन युक्त करी , जैसे की दाल या पनीर से और बचे 1/4 से कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट्स जैसे की रोटी राइस या मिलेट्स ले। पहले सलाद खायें और फिर बाकी खाना खाए क्यों है ना आसान। एक चम्मच घी का डाल दे सब्जी के ऊपर। इस स्वस्थ भोजन थाली से आप अपने आप संतुलित भोजन खाएंगे और इस खाने से आप को लंबे समय तक भूख भी नही लगेगी।(ii)चीनी और नमक के स्वस्थ विकल्पों को अपनाएं(SWITCH TO HEALTHIER ALTERNATIVES TO SUGAR AND SALT):
सुगर और नमक के बेहतर विकल्प चुनें, ज़्यादातर लोगो के लिए सुगर ही कारण बन जाता है वजन बढने का वास्तव में मीठा और नमकिन खराब नहीं है। बलकी जरूरी है लेकिन आपको पता होना चाहिए की चीनी और नमक के हेल्दी स्रोत। कृत्रिम स्वीटनरस तो बिलकुल नही, बलकी गुड, शक्कर, शेहद, धागे वाली मिश्री, देसी खान और स्टेविया ये सभी हेल्दी स्रोत है सुगर के। चाय मे सक्कर डालना सुरू कर दे, निंबू -पानी में शहद डाले, दूध में मिश्री डाल सकते है। इस तरह की छोटी-छोटी बदलाव से आपका इन्सुलिन स्तर नियंत्रण मे रहेगा जिसकी वजैसे वजन कम करने बहूत आसान हो जाएगा। फिर जो हम साधारण आयोडीन युक्त नमक का प्रयोग करते है इसकी बहुत रासायनिक प्रक्रिया की जाती है जिसकी वजह से इस में मिनिरलस की मात्रा ना के बराबर होती है। इसको हमारी बॅाडी अच्छे से पाचन नही कर पाती जिसकी वजैसे वजन बढने लगता है। इसलिए तो बहार जंक फूड खाने से अचानक अगली सुबह सूजी हुई आँखें-चेहरा और वजन बढ़ जाता है। सेंधा नमक और काला नमक दो ऐसे विकल्प हैं जो खाने को नमकिन तो करते हैं लेकिन बिना नुकसान पहुंचाए। इन्हें उपयोग करना सुरू कर दे।(iii)प्राकृतिक भोजन खाएं(EAT WHOLE FOODS):
प्राकृतिक जूस पीना ठीक है लेकिन उन मे एक महत्वपूर्ण सूक्ष्म पोषक तत्व की कमी होती है जी हाँ फाइबर आहार(dietary fiber)। इसलिए मैं सलाह देना चाहूंगा की आप अकसर फल को ही सिधा खाए। इसी तरह आपको रिफाइंड ग्रेनस जैसे की व्हाइट ब्रेड, मैदा से दुर रहना चाहिए और गेहूं, सेमी ब्राउन राइस,मिलेट्स और ऑट्स को सामिल करना चाहिए। फल ही खाने से एक तो आपको जल्दी भूक नही लगेगी, उपर से पाचन भी बेहतर होगी।(iv)नाश्ता साथ में रखें।(KEEP BACK UP SNACKS):
हेल्दी स्नैक का विकल्प साथ रखें काफी बार जब हम बहार होते हैं तो हेल्दी खाने को कुछ मिलता नहीं और भूख के चक्कर में कुछ उल्टा-सीधा खा बैठते हैं ऐसी परिस्थिती को टालने के लिए मे सलाह देना चाहूंगा की आप अपने साथ एक हेल्दी नाश्ता जरूर रखे। कोई फल, भूना हूआ चना, भूना हूआ मुंगफली, ड्राय फ्रुट्स कुछ अच्छे विकल्प है। इसी तराह पानी की बोतल भी साथ रखे जब भी कुछ पीने का मन करे तो पानी पीए, कोई सुगर से बनी ड्रिंक(cold drink) नही। सिर्फ इस आसान आदत से वजन कम करने की यात्रा बहुत आसान हो जाएगी।(v)ध्यानपूर्वक खाएं(EAT MINDFULLY):
आजकल हम टेक्नोलॉजी के इतने व्यसनी हो गए हैं की मुश्किल से कभी हम खाना बिना लैपटॉप, फोन के खाते हैं। जब हम खाना खाते हुऎ, टीवी या फोन का उपयोग करते हैं तो हमारा दिमाग खाने को रजिस्टर नहीं करता और इस वजह से हम ज़रूरत से ज़्यादा खाना खाते हैं। आपको ख़ास तौर पर बहुत धीरे-धीरे खाना खाना है। अपनी हर एक बाइट को अच्छे से चबाते हूए पुरा ध्यान खाने पे रखना है। ऐसा करने से आप कुछ ही महीनो मे खाने-पीने की मात्रा को 50% तक कम कर सकते है और वो भी बीना किसी एनर्जी गवाए। ध्यानपूर्वक खाना खाना सुरू में थोड़ा मुश्किल जरुर लगेगा, लेकिन धीरे-धीरे आपको ये सबसे ज्यादा सुकून भरा अनुभव लगेगा।तो दोस्तो ये थे मेरे विचार में वज़न कम करने के 5 बेहतरीन टिप्स(5 BEST WEIGHT LOSS TIPS) अगर आपने इन्हें अच्छे से जीवन मे लागू करते है तो यकिन मानिए की आपको वजन कम करने से (excess fat/fat loss) होने से कोई नहीं रोक सकता। तो दोस्तों इस पोस्ट में इतना ही अगर यह पोस्ट आपको पसंद आई तो स्वदेशी माहिती ब्लॅाग को फोलो जरूर करे और हाँ कम्मेंट एक जरूर करे दोस्तो एक कम्मेंट से हमे भी प्रेरणा, उत्सुक बढता है जय हिंद, शुक्रिया।
FOODS & PRODUCTS RELATED IN THE POST (Not Sponsored):
ROCK SALT -https://link.amazon/B07dojuPo
A2 COW GHEE -https://link.amazon/B01qzOdyA
SEMI BROWN RICE -https://link.amazon/B0bpCUIJu
MILLETS -https://link.amazon/B01PSG3rM
ORGANIC SUGAR -https://link.amazon/B02C1wyo4
COPPER JUG -https://link.amazon/B0e4v6Lq8
हमारे स्वदेशी माहिती के ब्लॅाग पोस्ट :
डिप्रेशन और एंग्जायटी से घबराएं नहीं: अपनाएं ये अचूक प्राकृतिक उपाय
अच्छी नींद के लिए 5 सबसे आसान तरीके
क्या आपके शरीर में भी बढ़ गई है गर्मी? तुरंत ठंडक पाने के 5 जबरदस्त असरदार तरीके
पाचन शक्ति कैसे बढ़ाएं? गैस, एसिडिटी और ब्लोटिंग को जड़ से खत्म करने के 5 अचूक उपाय






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें