नमस्कार दोस्तों स्वागत हैं स्वदेशी माहिती ब्लॅाग में। जब रात को सोते हुऎ, आपकी इच्छा के विरुद्ध आपका वीर्यपात हो जाए उसे नाइट फॉल कहते हैं। नाइट फॉल युवा पुरुष में ज्यादा साधारण है, लेकिन स्त्रियां में भी होता है। लेकिन क्या नाइट फॉल होना कोई समस्या है भी?
अगर महिने में एक खाद बार हो रहा है तो कोई घबराने की जरूरत नहीं लेकिन अगर हफ्ते में ही दो-तीन बार हो रहा है तो जरूर ध्यान देने वाली बात है। कम हो या ज्यादा इसके पीछे कारण जरूर होता है और आप चाहे तो इसे पुरी तरह से बंद भी कर सकते हैं। आइए बात करते हैं उन गलतियों की जिस वजह से नाइट फॉल होने के संभावनाएं बढ़ जाते हैं।
4.रात के खाने के तुरंत बाद सोना(SLEEPING IMMEDIATELY AFTER DINNER):
दोस्तों नाइट फॉल होने का मुख्य कारण है शरीर में ज्यादा गर्मी होना प्राकृतिक खाना खाने के बाद हमारे शरीर का तापमान बढ़ता है ताकी पाचन क्रिया अच्छे से हो सके। अगर आप रात को खाना खाते ही सो जाते हैं तो यही शरीर का तापमान आपके नाइट फॉल का कारण बन सकता है। इस लिए सोने और खाने में कम से कम दो-तीन घंटे का अंतर रखें। डिनर हमेशा हलका होना चाहिए। अगर कभी रात को भारी यानी ज्यादा खा भी ले तो थोडी देर वज्रासन में बैठ जाए या बहार थोडी देर टहल(walk) कर आए। खाना खाने के बाद चलने से खाना तो पाचन होता ही है बल्की चंद्रमा की रोशनी आपके शरीर को थंडक भी देगी। बाकी शरीर की गर्मी कम करने के लिए बहुत ज्यादा मिर्च मसालों का, बहार का तला गला टाले बलकी अपनी भोजन में ठंडी तासीर की चीजेन जैसे की खिरे, तरबुज, चावल, छास को सामिल करें। अगर रात को दूध पीते हैं तो ध्यान रखें की बहुत ज्यादा खोलता गरम ना हो इससे भी नाइट फॉल हो सकता है। उबालकर थोड़ा ठंडा होने दे और हल्का गुनगुना दूध ही पीए।3.सोने से पहले पेशाब नहीं करना (NOT PEEING BEFORE SLEEPING):
दोस्तों जब हमारा मूत्राशय(bladder) पूरा भर जाता है तो पेल्विक हिस्से में दबाव पडता है। जिसकी वजह से हमारे गुप्तअंग में एरेक्शन आ जाती है और यह हमारी इच्छा के विपरीत रात को बुरे सपने का कारण बन जाता है। इसलिए रात को सोने से पहले बहुत ज्यादा पानी पीना ठीक नहीं है और यह तो बहुत ही जरूरी है की आप सोने से पहले पेशाब करके सोएं ताकी सोते हुऎ मूत्राशय खाली रहे। ऐसे ही कभी-कभी हम रात को आलस में पेशाब पास करने की अरज को टाल देते हैं यह गलती कभी ना करें। यही फिर अनचाहा वीर्यपात का कारण बन सकता है। उठकर पेशाब करें और वापस सो जाए निंद भी अच्छी आएगी। अगर आपको नाइट फॉल काफी बारंबार होता है तो रात को सोने से पहले थंडे पानी से नहा ले इतना नहीं तो कम से कम अपने मुंह को, आंखों को और खासकर पैरों को थंडे पानी से अच्छे से धोए। इससे शरीर को ठंडक मिलेगी जिससे नाइट फॉल नहीं होगा। अगर कर सके तो सोने से पहले पैरों की तलवियो पर सरसों के तेल की मालिश करें। यह एक कारगर तरीका है शरीर से गर्मी को निकालने का।2.गलत कंटेंट देखना (WATCHING WRONG CONTENT):
दोस्तों अपने दिमाग को हम जैसे ही इनपुट देंगे वैसी ही आउटपुट मिलेगी, हम रोज़ के जीवन में जैसा कंटेंट देखते हैं। जिस तरह की बातें करते हैं वो सब कहीं ना कहीं हमारे अवचेतन दिमाग में जाकर इकट्ठा हो जाती है। रात को जब हम सो जाते हैं तो हमारा सचेतन दिमाग तो सो जाता है लेकिन अवचेतन दिमाग में से वही विचार सपनों के रूप में बहार निकलते हैं। अगर आप दिन भर अपने दिमाग को अश्लील विचारों से भरेंगे तो आप नाइट फॉल को खुद आमंत्रण दे रहे हैं। वैसे हम खराब कंटेंट तभी ज्यादा देखते है जब हमारा जीवन के लक्ष्यों पर केंद्रित नही होता। वो कहते है ना खाली दिमाग शैतान का घर। इसलिए आप खुद को व्यस्त रखो। स्वामी दयानंद सरस्वती जी से किसी ने एक बार पूछा था, क्या आपको कामुकता नहीं सताती? उन्होंने कहा था, हां कामुकता मेरे दरवाजे पर दस्तक जरूर देती है लेकिन उसे अंदर आने का मौका ही नहीं मिलता क्योंकी मैं हमेशा किसी ओर काम में व्यस्त रहता हूं। सुबह टाइम से तैयार होकर एक करने वाले कामों की सूची बनाए। अपनी शौक को खोजो(hobbies explorer), कोई खेल खेलो, दोस्तों के साथ घूमने जाओ। इससे आपको जीवन में दिशा मिलेगी और मन में सकारात्मक विचार आएंगे। आप रात को सोने से पहले एक चीज और कर सकते हो, किसी भी मंत्र जैसे गायत्री मंत्र, ओम का उच्चारण कर सकते हो। इससे भी मन शांत होता है और शरीर में सकारात्मक ऊर्जा भर जाती है। नहीं तो रात को सोने से पहले कोई सकारात्मक विचारो से छोटी सी बुक पढ़ो। अगर इधर-उधर की चीजेन देखोगे तो नाइट फॉल तो हो सकता है।1.अत्यधिक हस्तमैथुन(EXCESSIVE MASTURBATION):
दोस्तों सच यह है की ज्यादा हस्तमैथुन करने से हमारे पेलविक हिस्से की नशे कमजोर होने लगते हैं। अगर पेलविक हिस्सा कमजोर हो तब भी रात को अनियंत्रित हो कर ही वीर्यपात हो सकता है। पेलविक हिस्से को मजबूत करने के लिए तितली आसन, भुजंगा आसन और पवन मुक्त आसन बहुत असरदार है। आसान भी है रोज करेंगे तो यकीनन फायदा होगा। किसी भी तरह की व्यायाम रोज करने से मजबूत नसें होती है, शरीर की गरमी निकलती है और हस्तमैथुन करने की लत भी कम होती है। बाकी हाँ, रात को पेट के बल भी नहीं सोना चाहिए। इससे हमारे पेलविक हिस्से पे ज्यादा जोर पडता है और लिंग में उत्तेजना बन सकती है। लेफ्ट साइड सोना सबसे अच्छा है।घरेलू नुस्खा(HOME REMEDY):
एक आसान और असरदार आपसे शेयर करना चाहता हू आयुर्वेदिक उपचार जिससे आपकी धातु पुष्ट होंगे और शरीर से गरमी भी निकलेगी। रात को सोने से पहले आधा चम्मच अमल की रसायन, आधा चम्मच शहद में मिला के ले ले। अमल की रसायन आमला को आमला जूस में ही परंपरागत तरीके से घुट कर बनाया जाता है। जिससे यह आमला के तुलना में कई गुना ज्यादा असरदार होता है। दो-तीन महीने लगातार ले लेन तो बहुत फायदा होगा। कोई टेंशन ना लेन इसके कोई साइड इफेक्ट नहीं है।दोस्तों इन बातों का ध्यान रख के आप स्वप्नदोष (night fall) से बच सकते हैं। अगर कभी नाइट फॉल हो भी जाए तो गिल्टी ना करें। इस देश के संतों ने बताया है की हस्तमैथुन के तुलना में नाइट फॉल काफी कम नुकसानदायक है क्योंकि शरीर का वीर्य काफी हद तक नाश नहीं होता। बाकी अगर आप सोचें की हस्तमैथुन नहीं करते तो नाइट फॉल तो होगा ही यह जरूरी नहीं है। सब निर्भर करता है आपकी मन की स्थिति पर(state of mind)। दोस्तों अगर आपको यह पोस्ट सहायक लगी तो कृपया हमारे स्वदेशी माहिती ब्लॅाग को फोलो करना ना भुले और हाँ एक कम्मेंट जरूर कर देना। शुक्रिया।
FOODS & PRODUCTS RELATED IN THE POST (Not Sponsored):
DIARY (OPTION 1) - https://link.amazon/B0irXK806
DIARY (OPTION 2) - https://link.amazon/B0iY8M0Qy
COPPER TONGUE CLEANER - https://link.amazon/B0fO7hRXC
AROMA OIL BURNER (1) - https://link.amazon/B07MPWqXR
AROMA OIL BURNER (2) - https://link.amazon/B0iduo7e3
ESSENTIAL OIL (SET1) - https://link.amazon/B0eaZY5SI
ESSENTIAL OIL (SET2) - https://link.amazon/B05HC8UWw
SESAME OIL - https://link.amazon/B0fyztE7L
MEDITATION MAT (1) - https://link.amazon/B0gyy5ojq
हमारे स्वदेशी माहिती के ब्लाॅग पोस्ट:
सर्दी-खांसी और जुकाम का सबसे आसान घरेलू इलाज:Cold and Cough Ultimate Solution
5 Foods जिन्हें आप हमेशा गलत तरीके से खाते आए हैं (जानिए सही तरीका!)
7 Quick & Healthy Indian Desserts: स्वाद में लाजवाब, सेहत में बेमिसाल, घर पर बनाएं ये Sweet Dishes!
शरीर से चर्बी (EXCESS FAT/FAT LOSS)कैसे निकाले? सबसे बेहतरीन और सबसे असरदार तरीका




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें