फिटनेस का मतलब स्वस्थ रहना और अपने शरीर के प्रति अच्छा महसूस करना है। मैं सबसे फिट व्यक्ति नहीं हूँ, लेकिन मैं सही रास्ते पर बने रहने और लगातार नई चीजें सीखने की कोशिश करता हूँ। इस पोस्ट पर आपको स्वास्थ्य टिप्स, लोकप्रिय उत्पादों की समीक्षा, झटपट बनने वाली सेहतमंद रेसिपी, वर्कआउट टिप्स, प्रेरक पोस्ट मिलेंगे ।

New Post

20 अगस्त 2026

15 दिनों में Hair Growth 3X गुना करने वाले 5 आसान चिजें

दोस्तों अक्सर लोग मिलते है तो कहते है की बाल बहुत झडते है, बाल पतले हो रहे है, सिर की त्वचा दिखना सुरू हो गया। उनसे बात करू तो पता चलता है की वह महंगे महंगे शॅम्पू, सिरम, हेयर ग्रोथ ऑयल सब कुछ ट्राय कर चूके होते हैं। लेकिन जब पुछो की खाने में क्या खाते हो तो चुप हो जाते हैं!

दोस्तों बाल लंबे, मोटे, घने हो उसके लिए बालों को पोषक तत्व या कच्चा सामग्री मिलना बहुत जरूरी है और वो पोषक तत्व मिलता है आपके खाने से। इसलिए इस पोस्ट में मैं आपसे शेयर करना चाहता हूं, पांच फूड्स जो आपके बालों को वो पोषण तत्व देते हैं। जिससे आपके हेयर फॉलिकल्स दोबरा मजबूत होने लगते हैं और बालों का रुकना ना सिर्फ कम हो जाता है। बलकी बाल पहले से भी तेजी से बढ़ने लगते हैं। हाँ, ऐसा बिलकुल भी जरूरी नहीं की, आपको यह पांचों फुड्स अपनी आहार में सामिल करने पड़े। हर एक फूड अपने आप में बालों के लिए एक सप्लीमेंट है। एक भी फूड रोज आहार में सामिल किया, तो आपको 15 दिन में फर्क दिखने लगेगा। इसलिए आपको चुनना है की आप पांच में से कितने फूड्स सामिल कर सकते हैं। आधुनिक विज्ञान और आयुर्वेद पर आधारीत यह पोस्ट बहुत उपयोगी होने वाली है।
नमस्कार दोस्तों स्वागत है स्वदेशी माहिती ब्लॅाग में। दोस्तों बालों का झडना कोई दुर्घटना नही है। कुछ विशिष्ट कारण होते है, जिस वजह से हमारे बाल उमर से पहले ही झडने लग जाते है। आज कल युवा लोगों में जो हेयर फॅाल की समस्या आ रही है। इसका का मुख्य कारण है पोषण(nutritions)। आज के टाइप पे कैलोरीस बहुत लेते है। लेकिन पोषण बिल्कुल नही। ऐसा लगता है, शरीर को खाने के मामले में किसी मुसिबत में डाल दिया हो। दोस्तों शरीर का एक नियम है की जब पोषण की कमी होगी तो सबसे पहले बालों को ही कट करती है। क्योंकि शरीर की बुद्धिमत्ता कहती है की लिवर, किडनी, हार्ट जैसे बड़े-बड़े अंग को बचाओ। बालों के तो बिना भी काम चल जाएगा। दुसरा बड़ा कारण है गंभीर तनाव। वैज्ञानिक स्टडीज में यह बार-बार साबित हुआ है की लंबे समय तक तनाव रहने से शरीर में कोर्टिसोल बन रहा होता है। जो हेयर फॉलिकल्स को रेस्टिंग फेज में डाल देता है। जिससे अक्षरशः बालों का विकास चक्र रूक जाता है। नतीजा बाल पतले होने लगते हैं।

तीसरा कारण है आयरन की कमी। इंडियंस में यह बड़ा दोष है। यह सब को पता है की आयरन ऑक्सिजन ले जाता है। ऑक्सिजन के बिना फॉलिकल्स या तो बढते नहीं या बहुत पतले बाल बनाते हैं। इसलिए डॉक्टर्स कहते हैं की आयरन की कमी से बाल पतले होते है। एक और कारण है मौसम के कारण बालों का झडना। आपने भी देखा होगा की बारिश का मौसम आते ही बालों का झड़ना एकदम से बढ़ जाता है। कारण और भी है जैसे डीएचटी असंतुलन, प्रोटीनस की कमी, पेट का पाचन तंत्र खराबी। लेकिन खास बात यह है की यह सब ठीक किया जा सकता है। अगर आप अपने आहार में कुछ ऐसे फुड्स सामिल कर ले। जो नुकसान को अंदर से ठीक करते है। आइए उन फुड्स के बारे में जान लेते है।

5.कढी पत्ता (CURRY LEAVES):

           दोस्तों कढी पत्ता एक ऐसा अनोखा फुड है। जिस में आयरन और कॅापर यह दोनों पोषण तत्व होते है। जो बालों को झडने को कम करते है। आप देखो पालक में आयरन है लेकिन कॅापर कम। कद्दू के बीज में भी आयरन है पर कॅापर नही। यहाँ तक की काले तिल में भी कॅापर है लेकिन आयरन कम है। परंतु, कढी पत्ता कॅापर के साथ-साथ आपको देता है आयरन, बीटा-कैरोटीन और बी विटामिन्स। शायद इस वजह से इस पत्ते के हेयर फॅाल कम करने के लिए इतने जबरदस्त परिणाम है। यही नहीं कढी पत्ते में खास ही ऐसे एंटीऑक्सिडेंट हैं। जो हेयर फॉलिकल के हानि को रोकते हैं और अलोपेसीया जैसी बालों की गंभीर समस्या में भी बालो को बढाने में सहायता करते हैं। आयुर्वेद में इसे केश्या और पित्त दोष जो की हेयर फॉल का मुख्य कारण है। उसको संतुलन करने के लिए बेहतरीन जड़ी-बूटियाँ में रखा गया है।
दोस्तों कढी पत्ता कमाल का परिणाम देता है और यह मैं नहीं कह रहा बलकी आप लोगों के कमेंट्स और मैसेजेस खुद बताते हैं। यह बालों के लिए चमत्कारी आहार है। रोज सुबह उठ के फ्रेश होने के बाद अगर आप चार कढी पत्ते तोड़ के उन्हें खूब अच्छे से चबा चबा के पीसकर निगल लेन, तो आप खुद देखेंगे की आपके बालों का झड़ना कम होने लगा। यह सबसे असरदार तारिका है इन्हें इस्तेमाल करने का। बाकी अगर यह नहीं कर सकते तो आप कड़ी पत्ते को खाने में इस्तेमाल करो। जैसे आप नाश्ते में पोहा बनाओ, तो उसमें खूब कढी पत्ते और मुंगफली डालो। फिर इसे दही के साथ खाओ। ये हेयर फॉल कम करने के लिए एक बहुत अच्छा नाश्ता है। दुसरा जैसे हम पालक या मेथी का पराठा बनाते हैं, उसी तरह से कड़ी पत्ते के पराठे भी बन जाते हैं। दही के साथ खाओ ये बहुत टेस्टी लगता है। बाकी आप कढी पत्तों को आटे में डाल सकते हो, चावलों में डाल सकते हो, दाल में ऊपर से तडका लगा सकते हो। दोस्तों जैसे अपने उत्तर भारतीय दाल-सब्जी में जीरे का तडका लगता है। ऐसे ही मैंने देखा की दक्षिण भारत में वो लोग काफी चिजों में कढी पत्ते का ही तडका लगता है। शायद इसलिए दक्षिण भारत के लोगों के बाल घने और काले भी होते है। कढी पत्ता जिसे कुछ जगाहों पे मीठा नीम भी कहते है। यह पौधा बहुत साधारण हमारे घर के आस-पास लगा मिल जाता है। बलकी यह तो ऐसे पौधा है जो में समझता हूं की हर किसी के घर पर होना ही चाहिए। आप कुछ दिन कढी पत्ते खाके देखो। फिर कमेंट्स में परिणाम बताना ताकी और लोगों को भी आपसे प्रेरणा मिले।

4.मेथी दाना (FENUGREEK SEEDS):

           दोस्तों मेथी दाने में डायोसजेनिन नाम का एक शक्तिशाली मिश्रण होता है। जो सीधा बालों को प्राकृतिक रुप से बढाता है। पर इसका सबसे बड़ा चमत्कार है, इसकी जबरदस्त एंटी फंगल गुण। यह उस यीस्ट(yeast) को प्राकृतिक तरीके से खतम करता है। यह सिर की त्वचा और बाल पर प्रज्वलन कम कर बालों को झड़ने को रोकता है। एक स्टडी में 53 लोगों को 6 महीने तक मेथी दाने का अर्क दिया गया। उसमें से 83% लोगों ने खुद बताया की उनके बालों का अधिक घनापन बढ़ा और 74% लोगों ने कहा की बालों का झड़ना कम हो गया। मेथी में एक और चीज है जिसके बारे में कोई नहीं बताता। निकोटिनिक एसिड यानी विटामिन बी थ्री। यह आपके सिर की त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन बढाता हैं। जिससे आयरन, झिंक और एमिनो एसिड यह सब पोषण फॅालिकल्स तक ज्यादा प्रभावी रूप से पहुंच पाते है।
आप कितना भी अच्छा खाना खा लो अगर वो पोषण बालों की जडों तक पहुंचे ही नहीं, तो क्या फायदा? मेथी दाने में विटामिन बी थ्री पोषण तत्व सीधा फॅालिकल्स तक एक महामार्ग बना देता है। अब देखो मेथी दाना को इस्तेमाल करने का सबसे शक्तिशाली तरीका है, इसे भिगो के खाओ। रात को एक चम्मच मेथी दाना का थोडे से पानी में भिगो दो। आप देखोगे की सुबह तक मेथी दाने फुल जाएंगे और वो पानी चिपचिपा जेल जैसा बन जाएगा। यह जेल हेयर फॅालिकल्स प्रज्वलन को कम करता है। इसलिए जब आप मेथी दाने चबा-चबा के खाते है और ऊपर से वो पानी भी पी लेतै है। तो आप अपने शरीर को वो मुख्य पोषण तत्व दे रहे होते है। जिससे बालों की जड़े मजबूत होती हैं। भिगोया हुआ मेथी दाना उतना कड़वा भी नहीं लगता। सुबह इसे फ्रेश होने के बाद खाओ। फिर कुछ आधे घंटा इंतजार करके, उसके बाद आप नाश्ता कर सकते हो। हाँ, कढी पत्ता और मेथी दाना दोनों एक साथ भी लिया जा सकता है। बाकी अगर सुबह नहीं, तो आप मेथी दाना को शाम को चार-पांच बजे भी ले सकते हो। दोस्तों मेथी दाना ना सिर्फ आसनी से मिलता है। बलकी यह बहुत सस्ता भी पडता है। ₹50 में इतना मेथी दाना मिल जाएगा जो आराम से दो महीने चल जाए। इसलिए इसे तो आप नियमित भिगो के खाओ। ज्यादातर लोग चार-पांच दिन खाकर छोड़ देते हैं। इसलिए परिणाम समझ में नहीं आता। लेकिन अगर कोई एक महीना मेथी दाना ले तो उसे समझ आ जाएगा की क्यों इस सस्ते से मसाले को आयुर्वेद में बालों के लिए इतना ऊपर रखा गया है।

3.आंवला(INDIAN GOOSEBERRY):

           बालों की सेहत का बेताज बादशाह जो है वो आंवला है। दोस्तों सचमुच अगर इस पुरी सूची में से आपको सिर्फ एक चीज खानी हो बालों का झड़ना रोकने के लिए, तो वो है आंवला। यह मैं नही कह रहा ये आधुनिक विज्ञान कहती है। देखो हेयर फॅाल की सबसे बडी वजह है, एक होर्मोन जिसे कहते है डीएचटी। ये डीएचटी आपके हेयर फॅालिकल्स को धीरे-धीरे छोटा करता जाता है। पहले बाल पतले होते है फिर और पतले और फिर एक दिन फॅालिकल बिल्कुल बंद हो जाता है। इसे कहते है निश्चित रूप से गंजापन(pattern baldness)। यह सिर्फ लडको में ही नहीं बल्की लडकियों में भी खुब होती है। अब डीएचटी को बंद करने के लिए, डॅाक्टर्स एक दवाई देते है फिनास्टेराइड। एक स्टडी हुई थी जिस में वैज्ञानिक शोधकर्ता ने 17 पौधों को इस औषध से तुलना किया। इस में आंवला के परिणाम जबरदस्त निकले। शोधकर्ता खुद हैरान हुए की आंवला बिलकुल उसी तरह से डीएचटी को बंद करता है। जैसे यह फेमस दवाई फिनास्टेराइड करती है। लेकिन बिना दुष्प्रभाव के। बलकी इसका सबूत 2024 में मिला। जब 60 महिलाओं पे आंवला का टेस्ट किया गया। जिनके बाल पैटर्न गंजापन की वजह से झड़ रहे थे। यह कोई साधारण स्टडी नहीं थी। इस में ना डॉक्टर को पता था की कौन आवंला ले रहा है, ना मरीज को ना शोधकर्ता को पुरा ब्लाइंड एक्सपेरिमेंट था। ताकी परिणाम 100% एकदम सही आये। 12 हफ्ते तक आदि महिलाओं को आंवला सिरप दिया गया और आदि को नकली सिरप। परिणाम आंवला वाले ग्रुप में ज्यादा बाल उगने लगे और कम बाल झड़े। यह परिणाम इतना मजबूत था की विज्ञान की भाषा में इसे आंकड़ों की दृष्टि से महत्वपूर्ण कहा गया। मतलब ये तुक्का नहीं था। यह सच में आंवला की वजह से हुआ था।
दोस्तों यह हम जानते हैं की आंवला विटामिन सी का सबसे अच्छा स्त्रोत है। विटामिन सी ना सिर्फ आयरन की अवशोषण के लिए जरूरी है। बलकी मज्जा(collagen) भी विटामिन सी से ही बनता है। जिस पे आपके हेयर फॉलिकल्स टीके हुऎ हैं। विटामिन सी के अलावा आंवला में गैलिक एसिड और एलाजिक एसिड जैसी चिजे है। जो सिर की त्वचा और बाल के फ्री रेडिकल्स को साफ करती है। तो आंवला एक तरफ से डीएचटी बंद कर रहा है। दूसरी तरफ से आयरन अवशोषण करवा रहा है। कोलेजन भी बना रहा है। सिर की त्वचा और बाल की जडों को साफ करता है। यह कोई स्पेशिलिस्ट नहीं ऑल राउंडर है। इसलिए बेताज बादशाह है। इसलिए इसे तो आप कैसे भी खाओ। देखो ताजा आंवला मिल जाए, तो सबसे अच्छा तरीका जो मुझे लगता ये की सब्जी, दाल, चावल बनाते हुए इसे साथ में उबालो। इस से ये उतना खट्टा नही लगता और अचार कि तरह आसानी से खाया जा सकता है। बाकी आप आंवला को अलग से उबाल कर, उस पे जीरा तडका लगा के भी खा सकते हो। यह तुरंत अचार का प्रयोग है। बाकी ताजा आंवला का जूस बना के भी पी सकते हो। मिक्सर में दो आंवला काट के डालो। उस में कढी पत्ता, काला नमक, जीरा, गुड और पानी मिला दो। अच्छे से मिला के बस इसे छान कर पी लो। खट्टा-मीठा सा बहुत टेस्टी तो लगता ही है। लेकिन खास बात यह है की बालो के लिए ऐसा जबरदस्त सप्लीमेंट है की इसके आगे महंगे सप्लीमेंट असफल है। बाकी ताजा आंवला ना मिले तो सब छोड़ो सीधा अमल की रसायन खरीद लो। दोस्तों यह आयुर्वेद में आंवला का ऐसा पाउडर है। जिसे आंवला के जूस में घुट-घुट के बनाया जाता है। अमल की रसायन साधारण आंवला चूर्ण से कई गुना ज्यादा शक्तिशाली होता है। यह काले रंग का पाउडर होता है। इसका आधा चम्मच शहद में मिक्स करके चाट ले, रात को सोने से पहले। एक महीना ले के देखना। आप खुद लोहा मानोगे।

2.कद्दू के बीज(PUMPKIN SEEDS):

           दोस्तों अब बात करते हैं एक ऐसे फूड की जिसका आधुनिक विज्ञान के हिसाब से एंटी हेयर फॅाल प्रमाण शायद सबसे मजबूत है। इतना की शोधकर्ता भी हैरान है। मैं बात कर रहा हूं कद्दू के बीज की। दोस्तों पिछले मुद्दे में हमने बाल झड़ने की सबसे बड़े खलनायक डीएचटी की बात की थी। अगर आंवला डीएचटी को रोकने के लिए बेताज बादशाह है, तो उसी के टक्कर का एक ही और फूड है। वो है कद्दू के बीज। 2014 में एक बहुत ही फेमस डबल ब्लाइंड प्लेसिबो स्टडी हुई थी। जिन लोगों को पैटर्न गंजापन (pattern baldness) की समस्या थी। उन्हें 24 हफ्तों तक कद्दू के बीज का ऑइल दिया गया। परिणाम उन लोगों के बाल बढने में 40% जबरदस्त बालों में बढोतरी हुई। ये एलोपैथिक दवाइयों से बेहतर परिणाम था। वह भी बिना दुष्प्रभाव के। फिर 2021 में एक और स्टडी हुई। जिसमें रिसचर्स ने कद्दू के बीज के ऑइल को सीधा मिनोक्सिडिल से ही तुलना कर दिया। 60 महिलाओं पे टेस्ट हुआ और परिणाम कद्दु के बीज के ऑयल ने मिनोक्सिडिल के बराबर प्रभाव दिया। ये सच में असंभव था। रिसचर्स ने पाया की कद्दू के बीज में डेल्टा सेवेन स्टेराइन और फाइटोस्टेरॉल होते हैं। जो डीएचटी को किसी व्यवसायिक दवा जितनी असरदार तरीके से रोकते हैं। डीएचटी को रोकने का गुण के अलावा कद्दू बीज में झिंक भरपूर मात्रा में पाया जाता है और बालों का झड़ने का एक मुख्य कारण झिंक की कमी है। एक स्टडी में जब एलोपेशिया के मरीज़ को झिंक दिया गया, तो उनके बालों में बेहतरीन सुधार मिली। कद्दू के बीज में आयरन भी अच्छा खासा होता है। दोस्तों कद्दू के बीज आपके बालों के लिए एक सुपर फूड है। लेकिन बस इन्हें सही तरीके से खाओ। याद रहे, कद्दू के बीज को कभी भी कच्चा नहीं खाना क्योंकि कच्चे बीज में फायटिक एसिड होता है। जो आयरन और झिंक को अवशोषण होने से रोकता है। इसलिए या तो भिगो के खाओ या फिर भुना हुआ। दोस्तों इन्हें आहार में सामिल करना बहुत आसान है। दिन में कभी भी एक चम्मच भुना हुआ कद्दू के बीज का चबा-चबा के खाओ। शाम को चार-पांच बजे खाने की तीव्र इच्छा के वक्त ये एक बेहतरीन कुरकुरे और हेल्दी नाश्ता है। कुछ दिन ट्राय करो परिणाम ऐसे मिलेंगे की आपको रुकने नही देंगे।

दोस्तों आयुर्वेद में घी की बड़ी महिमा है। बलकी आज तो आधुनिक विज्ञान भी कह रही है की घी में विटामिन ए, डी, इ, के ये चारों फॅट सोलिबल विटामिनस हैं। जो बालों के फॉलिकल्स को चाहिए। खासतौर पे घी प्रज्वलन को कम करता है। जो बालों का झडने को बहुत कम करता है। दिन में एक चम्मच रोटी या सब्जी के उपर लगा के जरूर खाएं।

1.मूंग की दाल(MOONG DAL):

           अब बात करते है उस फूड्स की जो एक साथ हेयर फॅाल के तीन कारणों को दूर करता है। आयरन की कमी, प्रोटीन की कमी और कमजोर पाचन शक्ति। मैं बात कर रहा हूं मूंग दाल की। दोस्तों हमारे बालों का 95% हिस्सा केराटिन प्रोटीन से बना होता है। इसलिए अगर प्रोटीन की कमी होगी, तो बाल पतले होने लगेंगे। इस में कोई शंका नहीं। मुंग दाल जिसके आधे कप को जब आप भिगो के बनाते हैं, तो आपको मिलता है लगभग 24 ग्राम प्रोटिन। दाले सभी अच्छी है, लेकिन मुंग दाल खास है। क्योंकी यह शरीर में हेयर फॉल के मुख्य कारण पित्त दोष को संतुलन करती है। दुसरा यह दाल पचने में सबसे हल्की है और प्रोटीन पचे नहीं तो प्रज्वलन ही करता है। आधा कप मतलब 100 ग्राम मुंग दाल में लगभग 6.7 मिलीग्राम आयरन भी होता है। जो पालक से लगभग तीन गुना ज्यादा है। लेकिन मुंग दाल के आयरन की एक बड़ी खास बात है। जो कढी पत्ते में भी नहीं। वो है मुंग दाल में मौजूद एल-लायसिन अमिनो एसिड। स्टडीज में देखा गया की दीर्घकालिक हेयर फॉल के केस में जब लोगों को आयरन की गोलियां खाने से भी फर्क नहीं पड़ा, तो एल-लायसिन को सामिल करने से आसानी से आयरन अवशोषण (absorbs) हुआ। बाल झड़ने काफी कम हो गए। दोस्तों मूंग दाल हेयर फॅाल के लिए बहुत फायदेमंद है लेकिन बहूत कम लोग जानते है। इस में आयरन, प्रोटिन, झिंक, फोलेट, मग्नेशियम, कॅापर और पेट के लिए हल्का होना। यह सब महत्वपूर्ण गुण है। जो आपके हेयर फॅालिकल्स को दुबारा से खड़ा कर सकते है। यह दाल कितनी बहुमुखी है। आप चाहे इस में जीरे का तडका लगाओ या दक्षिण भारतीय स्टाइल में कढी पत्ते का। चाहे पालक डाल के बना लो, चाहे मौसम के हिसाब से कोई और पत्तेदार सब्जी। चाहे नाश्ते में मुंग दाल का चिल्ला बना लो, चाहे अंकुरित अनाज, चाहे सुप बना लो। आराम से उपलब्ध है और सस्ती पडती है।

कोई अगर मुझसे पुछे की इन फुड्स को रोज के आहार दिनचर्या में कैसे सामिल करे?

तो देखो मैं तो सुबह फ्रेश होके सबसे पहले चार पत्ते कढी पत्ते के अच्छे से चबा चबा के खा लु। फिर नाश्ते में भी कोशिश करू की पोहा दही के साथ, कढी पत्ते का पराठा दही के साथ, पनीर की भूर्जी, बेसन या मुंग दाल का चिला इस तरह की चिजेन खाऊं ताकी प्रोटीन भी मिले और दही से बी टुवेल्व और प्रोबायोटिक्स भी। फिर लंच में कोशिश करु की राजमा छोले जैसी प्रोटीन ताजी सब्जी लूं और एक ग्लास छाछ का भी जरूर पियुं। दोस्तों छाछ ठंडी होती है। पेट के आंतों को अच्छा रखती है जिससे खाया पिया लगता है। शाम को कभी कद्दू बीज ले लूं, कभी मेथी दाना। डिनर में मुंग दाल पसंद करू और रात को सोने से पहले अमल की रसायन को शहद के साथ ले लूं। बस अगर कोई इस तरह से 15 दिन भी खाएगा, तो देखिएगा की बालों का झड़ना काफी कम होने लगा। दोस्तों महंगे सप्लीमेंट्स शम्पू, सिरम खरीदने से पहले अपनी थाली ठीक करो। बालों का झड़ना अपने आप रूक जाएगा। दोस्तों यह पोस्ट पसंद आयी हो, तो स्वदेशी माहिती ब्लॅाग पेज को फोलो जरूर करे। शुक्रिया।

FOODS AND PRODUCTS RELATED IN THE POST (NOT SPONSORED):
AMALAKI RASAYANA - https://link.amazon/B04McuLiI
HONEY - https://link.amazon/B03ypsSJB
PUMPKIN SEEDS - https://link.amazon/B0173PrtP
METHI DANA - https://link.amazon/B03s2EKGO
MOONG DAL - https://link.amazon/B00B3IhyS


हमारे स्वदेशी माहिती के ब्लाॅग पेजेस:
10 गुना तेजी से ब्रम्हचर्य नाश की भरपाई - वीर्यवान और ऊर्जावान बन जाओगे।(पूरी जानकारी)
पेट साफ करने का अचूक उपाय (Constipation Solution)
Night Fall कैसे रोकें? कारण, घरेलू उपाय और 4 गलतियां जो आपको तुरंत सुधारनी चाहिए
सर्दी-खांसी और जुकाम का सबसे आसान घरेलू इलाज:Cold and Cough Ultimate Solution

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें