दोस्तों अक्सर हमें शाम को 5:00 बजे के आसपास बहुत भूख लगती है उस वक्त या तो हम ऑफिस में होते हैं या बाहार ऐसे में हेल्दी ऑप्शंस हमें मिलते नहीं और हम ऐसा कुछ खा बैठते हैं जिसका हमें बाद में पछतावा होता है लेकिन अब ओर नहीं आज हम बात करेेंगे कुछ बहुत ही आसान और हेल्दी स्नैकस ऑप्शंस की जो आप बड़े आराम से अपने स्कूल, कॉलेज और ऑफिस में ले जा सकते हैं या जब आप ट्रैवल कर रहे हैं।
हेलो दोस्तो सुस्वागतम् अपने ब्लोग स्वदेशी माहिती मे।दोस्तो वैसे तो आप इन सभी फूड्स के बारे में जानते ही होंगे लेकिन जरूरी है इनको आपस में सही तरीके से कंबाइन करना ताकी आपकी मील बैलेंस हो सके और आपका पेट भर सके।जैसे एप्पल को ही ले लिजिए अगर आप एक एप्पल खाएंगे तो शायद आपका पेट ना भरे और अगर आप दो एप्पल खाएंगे तो वो कार्बोहाइड्रेटस की ओवरडोज हो जायेगी। अब अगर आप इसी एप्पल को पीनट्स या पीनट्स बटर के साथ कंबाइन कर लेंगे तो ना ही सिर्फ आपका पेट भर जाएगा बल्की आपकी मील भी बैलेंस हो जायेगी। साइकोलॉजिकली और सांयन्सटीफीकली भी यह सिद्ध है की जब हम दो या दो से ज्यादा फूड्स को आपस में कंबाइन करते हैं तो हमारी बॉडी को जल्दी सटिसफेक्शन मिलती है। और दोस्तों, आज जो हम स्नैकस की बात करने वाले हैं वो इसी प्रिंसिपल पर आधारित है। यही नहीं ये सारे फूडस बड़े सस्ते हैं और बड़ी आसनी से आपको मार्केट में मिल जाएंगे। सबसे महत्वपूर्ण बात तो यह है की ये टेस्टी स्नैक आपको बहार का जंक फूड खाने से दुर रखेंगे।
1.फूल मखने (PHOOL MAKHANE)
दोस्तों फूल मखाने एक बहुत ही हेल्दी, क्रंचई और फीलिंग स्नैक ऑप्शन है। मेरे घर पे तो जैसे मखाने के सारे दिवाने है इसपेसली मेरी माँ जो की छोटी सी डिब्बी मे मखाने को पॅक करके ले जाती है और ये केहती है ये इतने टेस्टी है,क्रंची है की जैसे पोपकाॅर्न खा रहे है सच मे ये पोपकाॅर्न का ही हेल्दीयर वर्जन है एक तो ये इतने कम कैलोरीज हैं और ऊपर से मिनिरल भी भरपुर मात्रा में इनमें है। मखने हाय इन फाइबर हैं और कुछ प्रोटीन भी होता है इनमें सोडियम की क्वांटिटी बहुत कम होती है। इसलिए ब्लड प्रेशर के पेशेंट्स के लिए ये एक जबरदस्त स्नैक ऑप्शन है बस कढाई में हल्के से रॉक साल्ट के साथ मखानों को दो मिनट के लिए रोस्ट ले मॅगी से भी जल्दी तैयार हो जाएंगे वैसे तो मखाने अकेले ही पेट भरने के लिए काफी है लेकिन अगर आप चाहे तो आप इसके साथ एक मुट्ठी अनसोल्टेड रोस्टेड पीनट्स को भी एड कर सकते हैं।
2.भुना चना (BHUNA CHANA)
भूने चने एक रेडी टू इट स्नेक है जो की बहुत हेल्दी और बेहद टेस्टी होता है ऐसे ही इन्हें घोड़ों की खुराक नहीं कहा जाता भूना चना कोंपलेक्स कार्बोहाइड्रेटस का एक बहुत ही अच्छा सोर्स है और कुछ प्रोटीन भी होता है इन मे और इनसे कैलोरीज भी बहुत ही कम मिलेंगे। इसलिए आप आराम से इनको एक मुट्ठी पीनट्स के साथ कंबाइन करके खा सकते हैं। ताकी आपको कुछ हेल्दी फैट्स भी मिल जाए और प्रोटीन की क्वांटिटी भी थोड़ी बढ जाए।
3.फ्रूट्स एंड नट्स (FRUITS & NUTS)
फ्रूट एक बहुत ही सिंपल और हेल्दी स्नेक्स है दोस्तो आप कोई भी फ्रूट खाने मे ले शकते हेै सेब,संञे,केले,पपीता वैसे मेरी माने तो जो फ्रूट सीझन में अवेलेबल हो वही यूज करें और हाँ बाहार के फ्रूट्स पर ज्यादा खर्चा ना करें क्योंकी जो न्यूट्रिएंट्स आपकी बॉडी को लोकल फ्रूट से मिलेगा वो बाहार के फ्रूट से मिल ही नहीं सकता खैर अकेला फ्रूट शायाद आपका पेट ना भरे इसलिए आप इन्हें नट्स के साथ कंबाइन कर ले जैसे की बादाम, काजू,मुंगफली या अखरोट। ध्यान रखें की एक बार में पांच - छह बदाम ही खाए जो की अच्छे से भिगे हुऎ हो और ऊपर का छिलका उतरा हो ऐसे बादाम जल्दी पाचन होते हैं और गर्मी भी नहीं करते। अब देखिए आपको कार्बोहाइड्रेटस और फाइबर फ्रूट से मिल गए और हेल्दी फैट्स और प्रोटीन नट से। इसीलिए यह एक बैलेंस कॉम्बीनेशन है ।
4.बनाना पीनट बटर रोटी (BANANA PEANUT BUTTER ROTI)
अगर आपको थोड़ी ज्यादा भूख लगी है तो बनाना पीनट बटर रोटी एक बहुत ही बढ़िया स्नेक ऑप्शन है। एक व्होल वीट रोटी ले लो उस पर एक बड़ा चम्मच पीनट बटर का लगा लो और एक पका हुआ केला उस पे काट करके रख दो। बस रोल करके खा लो। बहुत टेस्टी लगता है और हेल्दी तो है ही।
5.गाजर और खीरा (CARROTS & CUCUMBERS)
सिर्फ गाजर और खीरा खाने से शायद आपका पेट ना भरे तो आप इसके साथ दो मूठ्ठी भूने चने और एक मूठ्ठी पीनट्स खा सकते है अब देखो आपके विटामिन्स और मिनरल्स मिल रहे है राॅव वेजेटेबल से कोंप्लेक्स,कार्बोहायट्रेड्स और प्रोटिन मिल रहे है भूने चने से और हेल्दी फॅट्स ओर कूछ प्रोटिन मिल रहा है पीनट्स से बस दोस्तो ये ही तरीका है जिससे आप अलमोस्ट झिरो एफरट के साथ फूड्स को कंबाइन करके एक बेलेंस स्नेक्स ऑप्सन बना शकते है।
6.उबले चने की चाट(BOILED CHANA CHAT)
दोस्तो इस हेल्दी और टेस्टी स्नैक ऑप्शन को बनाना बहुत आसान है। बस काले चनों को बोइल कर ले अब इस मे प्याज, टमाटर, खीरा डालकर ऊपर से सेंधा नमक, काली मिर्च, टोमॅटो सॉस और नींबू डाल दे अच्छे से मिला दे और बस आपकी बोईल चना चाट तयार है। दोस्तों इस चार्ट में आप काफी वैरायटी ला सकते हैं जैसे काले चने की जगह काबुली चना या राजमा ले सकते है।
7.एग व्हाइट चाट (EGG WHITE CHAT)
अंडाे को बोइल कर ले अब इस मे प्याज, टमाटर, खीरा डालकर ऊपर से सेंधा नमक, काली मिर्च, टोमॅटो सॉस और नींबू डाल दे अच्छे से मिला दे और बस आपकी एग व्हाइट चाट तयार है। अगर आपको एग व्हाइट टेस्टी नहीं लग रहे थे या फिर डाइजेस्ट नहीं हो रहे थे तो यह एक बहुत ही अच्छा तरिका है इन्हें खाने का अब क्योंकी एग व्हाइट एक लीन सोर्स ऑफ प्रोटीन है। इन में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा बिल्कुल भी नहीं होती तो आप इन्हें एक रोटी के साथ कंबाइन कर सकते हैं।
8.एग व्हाइट भूर्जी (EGG WHITE BHURJI)
अंडे फ्राय पॅन मे डाल दे उस मे प्याज,टमाटर,धनिया,थोडासा सेंधा नमक,काली मिर्च,नींबू डाल शकते है लो आप का हो गया एग व्हाइट भूर्जी,आप इन्हे रोटी के साथ खा शकते है।
तो दोस्तो यह थे कुछ बड़े आसान से स्नेक जो आप बहुत आराम से घर पे बना केे अपने साथ ऑफिस ले जा सकते हैं। आपको कौन सा स्नेक ऑप्शन सबसे अच्छा लगा, मुझे कमेंट करके जरुर बताये।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें