प्रोटीन की कमी अब जेब पर भारी नहीं पड़ेगी! देखिए सबसे सस्ते फूड।(PROTEIN FOODS)

दोस्तों आज हम बात करेेंगे दस सबसे सस्ते प्रोटीन सोर्सेस की जो की बहुत ही इजिली अवेलेबल है इंडियन मार्केट में और हाँ खास बात यह है की दस में से तीन नोन वेजिटेरियन सोर्सेस हैं लेकिन साथ वेजिटेरियन सोर्सेस है आइए सुरू करते हैं। हेलो फ्रेंड्स सुस्वागतम् मेरे ब्लाॅग पोस्ट स्वदेशी माहिती मे।दोस्तो प्रोटीन हमारी डायट में होना बहुत ही जरूरी है। प्रोटीन ही वो मायक्रो न्यूट्रिएंट है जो हमारी बॉडी की डेली रिपेयर करता है। बॉडी की ग्रोथ करता है यहा तक की स्किन और हेयर का भी पोषन करता है। एक आम इंसान जो वर्काआउट नही करता दिन भर बैठे रह कर काम करता है उसकी बॉडी को भी 1 ग्राम प्रति किलो ग्राम बॉडी वेट के हिसाब से प्रोटीन चाहीए और अगर आप वर्काआउट करते हैं तो आपकी बॉडी की प्रोटीन जरुरत और भी बढ़ जाती है। इसलिए मैने दस ऐसे हाय प्रोटीन फूड्स चुने हैं जो आपकी प्रोटीन की डेली जरुरत को इजीली पुरा कर पायेंगे। मैने इन सभी प्रोटीन फूड्स को इनकी कॉस्ट इफेक्टीवनेस के आधार पर दस से एक तक रैंक किया है।

10.टोफू (TOFU)

                                                  दोस्तो टोफू जीसे सोया पनीर भी कहा जता है। यह सोयबीन से ही बनता है। टोफू एक वीगण प्रोडक्ट है मतलब की ये एनिमल से नहीं बनता। आपको 200 ग्राम का टोफू का पॅकेट मार्केट में ₹70 में बढी आसनी से मिल जाएगा। एक बार में 100 ग्राम काफी होता है इसका मतलब टोफू की एक सरविंग जो की है 100 ग्राम जो पडेगी आपको ₹35 की। इस 100 ग्राम टोफू से 15 ग्राम प्रोटिन,15 ग्राम कार्बोहायड्रेट्स और लगभग 8 ग्राम फॅट्स क्योकी इस मे प्रोटिन के साथ साथ कार्बोहायड्रेट्स और फॅट्स भी है तो इसलिए इसे लिन (lean) सोर्स ऑफ प्रोटिन नही कहा जा शकता। अब हमे टोफू से 15 ग्राम प्रोटीन पड रहा है ₹35 का मतलब 1 ग्राम प्रोटिन पडेगा ₹2.3 का अगर आप सोच रहे है की मॅन बूब्बस की प्रोब्लम्स बढ जायेगी तो ये तभी होगा जब आप एक दिन मे तीन-तीन बार टोफू खायेंगे। एक दिन मे 100 ग्राम टोफू बिल्कूल सेफ है।

9.मछली (FISH) :

                                                  वैसे तो दोस्ताे मार्केट मे अलग अलग वेरायटीस के फिस अवेलेबल है लेकिन जब बात प्रोटीन की आती है तो एक बात समझनी चाहीए की मछली जितनी सफेद होगी उतनी ही बढिया होगी। ऐसा इसलिए क्योकी व्हाइट कलर के फिस में प्रोटीन की मात्रा बहुत ज्यादा होती है जबकी फॅट्स और कार्बोहाइड्रेटस ना के बराबर होते हैं। तिलापीया एक ऐसी ही फिश का नाम है।फिर इंडियन पोम्फरेट और सालमन भी हाय प्रोटीन फिसेस है। इनमे थोड़ा फॅट ज्यादा होता है मगर ये अनसैचुरेटेड फॅट है जो की हेल्थी है। ओंन ऐन एवरेज 1 किलो फिश मिल जाति है ₹500 के आसपास फिश की रेकेमेंडेट सर्विंग है 100 ग्राम मतलब एक सर्विंग आपको पड़ेगी ₹50 की । इस 100 ग्राम फिस से आपको मिलेगा 25 ग्राम प्रोटीन तो ये हुआ 25 ग्राम प्रोटीन ₹50 में मतलब 1 ग्राम प्रोटीन ₹2 का। लेकिन यह जो प्रोटीन है यह हाय क्वालिटी प्रोटीन है,कंपलीट प्रोटीन है और आप इसे हफ्ते में एक से दो बार सामिल कर सकते हैं।

8.पनीर (PANEER):

                                                  दोस्तों 200 ग्राम का पनीर का पॅकेट मिल जता है ₹70 का एक बार में 100 ग्राम पनीर काफी होता है जो की आपको पड़ेगा ₹35 का। बात ये है की 100 ग्राम पनीर से आपको 18 ग्राम प्रोटीन तो मिल जाएगा लेकिन साथ में मिलेगा 20 ग्राम के आसपास फॅट। पनीर में फॅट की क्वांटटी ज्यादा होने की वजह से एथेलीट्स कभी-कभी इसको अवॉइड कर जाते हैं लेकिन यह प्रोबलेम भी आसानी से सॉल्व हो जाती है जब आप पनीर को घर पे ही निकाल ते है। 500ml मिल्क येलोव वाला पॅकेट आपको पड़ेगा ₹20 के आसपास जिससे की 100 ग्राम पनीर निकल जाएगा और ये जो पनीर होगा इस में फॅट की क्वांटिटी ना के बराबर होगी मतलब ₹20 में 18 ग्राम प्रोटीन यानी की एक ग्राम प्रोटीन ₹1 के आसपास और सबसे बढ़िया बात तो यह है की घर पर पनीर निकालना बहुत ही आसान है। बस दूध को उबाल कर उस में नींबू का रस डाल दो दूध फटकर पनीर बन जाएगा और पानी अलग रह जाएगा और क्या आपको पता है की यह जो पनीर का पानी है इसी को ही यूज करके कंपनी जो है वे प्रोटीन बनाते हैं तो घर पर पनीर निकालने का डबल फायदा है। वैसे आप बाहार से भी 100 से 200 ग्राम पनीर डैली खा सकते हैं।

7.चिकन ब्रेस्ट (CHICKEN BREAST) :

                                                  आजकल अगर आप किसी अच्छे लोकल वेंडर से चिकन खरीदें तो 1 किलो आपको पड़ेगा ₹250 के आसपास और अगर आप उनसे थोड़ी सी रिक्वेस्ट करके चिकन ब्रेस्ट का बोनलैस पार्ट ले तो वो आपको 100 ग्राम के आसपास पड जाएगा ₹40 का यह 100 ग्राम चिकन ब्रेस्ट आपको देगा 25 ग्राम प्रोटीन मतलब 1 ग्राम प्रोटीन पडा सिर्फ ₹1.6 का अगर आप चिकन खाते हैं तो आपको चिकन का ब्रेस्ट पार्ट अपनी डाइट में जरुर सामिल करना चाहीए इसमें सिर्फ प्रोटीन होता है मतलब ये लीन सोर्स ऑफ प्रोटीन है जो की मसल बिल्डिंग या फॅट लोस दोनो में ही बहूत मदत करता है ।

6.लेग्यूम्स (LEGUMES) :

                                                  राजमा,चने,काले छोले ये सभी लेग्यूम्स के कॅटेग्री मे आते है इन तिनो का मायक्रो ब्रेकडाउन भी लगभग सेमही है एक किलो लेग्यूम्स आपको ₹150 तक आराम से मिल जायेंगे। मतलब 100 ग्राम ₹15 का और ये ही 100 ग्राम राजमा,चने या छोले पकने के बाद डबल क्वांटिटी हो जाती है इसलिए ₹15 मे 15 ग्राम प्रोटिन इनसे मिल जायेगा अब देखा जाये तो आपको ₹1 में मिल रहा है एक ग्राम प्रोटीन लेकिन प्रोब्लेम ये है की प्रोटीन के साथ-साथ आपको मिलेगा 40 ग्राम कार्बोहाइड्रेटस भी। इसलिए अगर आप इनके साथ तीन- चार रोटी खाएंगे तो कार्बोहाइड्रेटस की ओवरडोज हो जायेगी। इसलिए अपने फिटनेस कोर्स के हिसाब से ध्यान रखिए।

5.दूध (MILK) :

                                                  दोस्तों दूध एक जबरदस्त सोर्स है प्रोटीन का क्योंकी जो इस में प्रोटीन पाया जता है उसकी बायोलॉजिकल वैल्यू बड़ी हाय होती है मतलब आपकी बॉडी में बहुत जल्दी पाचन हो जाता है। आप अपने फिटनेस कोर्स के हिसाब से टोन मिल्क या फुल क्रीम मिल्क भी पी सकते हैं। टोन मिल्क का 500ml वाला पॅकेट आपको पड़ेगा ₹20 के आसपास जिससे की आपको मिलेगा 18 ग्राम प्रोटीन मतलब 1 ग्राम प्रोटीन ₹1.1 का मसल बिल्डिंग हो या फॅट लॉस आधा किलो के आसपास दूध आप अपनी डाइट में जरुर शामिल कर सकते हैं।

4.एग्ग वाइट (EGG WHITES) :

                                                  आजकल अंडे की ट्रे जिसमें 30 अंडे होते हैं आपको पड़ेगी लगभग ₹140 के आसपास मतलब एक अंडा पड़ेगा 4.66 रुपए का एक एग व्हाइट में होता है चार ग्राम प्रोटीन मतलब 1 ग्राम प्रोटीन आपको पड़ेगा एक ₹1.16 का। एग्गस् वाइट की सबसे अच्छी बात है की इनमें प्रोटीन के अलावा और कुछ भी नहीं होता दुसरा एक तो यह कंपलीट सोर्स ऑफ प्रोटीन है और बॉडी में बहुत ही आसनी से पाचन हो जाते हैं और सबसे बढ़िया तो यह है की इनका अपना कोई टेस्ट नहीं होता तो आप इन्हे किसी भी सब्जी में मिक्स करके खा सकते हैं।

3.मुंगफली (PEANUTS) :

                                                  1 किलो पीनट्स आपको पडेंगे लगभग ₹120 के एक सर्विंग पीनट्स है लगभग 30 ग्राम की जो हुए ₹3.5 की 30 ग्राम मुंगफली से आपको मिलेगा 7 ग्राम प्रोटीन मतलब 1 ग्राम प्रोटीन आधे रुपए में वैसे पीनट्स प्रोटीन का नहीं बल्की हेल्दी फॅट्स का प्रायमरी सोर्स है लेकिन जब हम ओवरऑल डाइट की बात करते हैं तो यह 7 ग्राम प्रोटीन आपकी डेली प्रोटीन रेक्वायरमेंट को फुलफिल करने में बड़ी हेल्प करता है। आप पीनट्स को ड्राई रोस्ट करके खा सकते हैं या पीनट्स बटर के फॉर्म में घर पे ही पीनट्स बटर बना शकते है।

2.दाले (LENTILS):

                                                  दाले इंडियन डायट का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है दाल भी बहुत वेरायटीस् में आती हैं कुछ दाले तो ₹60 किलो मिल जाते हैं लेकिन कुछ ₹120 किलो ओन एंड एवरेज देखें तो आपको 1 किलो दाल पड़ेगी ₹80 के आसपास एक सर्विंग जो की 100 ग्राम है वो आपको पड़ेगी ₹8 की राजमा और चने की तरह डाले भी फूल जाते हैं और इनकी क्वांटिटी पक्कने के बाद डब्बल हो जाती है। 100 ग्राम दाल से आपको मिलेगा 18 ग्राम प्रोटीन और 40 ग्राम कार्बोहाइड्रेट मतलब एक ग्राम प्रोटीन ₹0.44 मे। इस में भी प्रोब्लेम कार्प्स का ही है इसलिए रोटी और चावल को बैलेंस करके चले वैसे तो दाल इन कंपलीट सोर्स ऑफ प्रोटीन होती है। मतलब की इनमें 9 अमीनो एसिड्स नहीं होते लेकिन जब हम दालो को मिक्स करके खाते हैं तो ये कंपलीट बन जाते हैं। रोटी और चावल के साथ भी दाल को कंबाइन करने से वह कंपलीट सोर्स ऑफ प्रोटीन मानी जाते है।

1.सोया चंक्स (SOYA CHUNKS) :

                                                  200 ग्राम सोयबीन की बड़ी बॉक्स आपको मिलेगा ₹40 का सोया चंक्स की एक सर्विंग होती है 50 ग्राम की जो आपको पडेगी ₹10 की दोस्तों यह ₹10 में आपको मिल रहा है 25 ग्राम प्रोटीन जो की किसी भी और फूड सोर्स के कम्प्यारीजन में बहुत हाय है बस सोया चंक्स को खाते हुऎ एक ही बात का ध्यान रखें की इसे एक्सेस में ना खायें ज्यादा खाने से बॉडी का हाॅर्मोंनल बेलेंस खराब कर सकते हैं। लेकिन दिन मे 50 ग्राम की सर्विंग बिल्कूल सॅफ है।

तो दोस्तो ये थे बेस्ट एंड चिपेस्ट प्रोटीन सोर्सेस इंडियन मार्केट मे आप इन्हें अपने फिटनेस कोर्स के हिसाब से डायट में सामिल कर सकते हैं। दोस्तों पोस्ट में इतना ही मुझे उम्मीद है की आपको पढ के फायदा हुआ होगा अगर हाँ तो प्लीज अपनी सपोर्ट दिखाईये रिसर्च करके पोस्ट आपके लिए लाता रेहता हू दोस्तों इस ब्लॅाग को फोलोव करना मत भूलना।

YOU MAY WANT TO BUY (NOT SPONSORED):
OAT FLOUR - https://amzn.to/4e0Px3x
JAGGERY POWDER - https://amzn.to/49OhYza
RAISIN - https://amzn.to/3RumfS6
NATURAL PEANUTS BUTTER - https://amzn.to/4v6wPNQ
NATURAL ALMOD BUTTER - https://amzn.to/4uq3JsD
ROLLED OATS - https://amzn.to/4dBTko1
हमारे स्वदेशी माहिती के ब्लाॅग पोस्ट :
श्री राजीव दिक्षीतजी एक राष्ट्रवादी ....विदेशी कंपनी के छक्के उडाने वाला एक योद्धा ....✊
पानी पीने का गलत तरीका
टेस्टोस्टेरोन कैसे बढ़ाएँ? (BOOST TESTOSTERONE NATURALLY).
भूलकर भी न खरीदें ये 5 PRODUCTS - FOOD PRODUCTS THAT HAVE BEEN MISBRANDED
यह खा कर बनेगी बॉडी - वर्कआउट से पहले और बाद में क्या खाएं ?
मीठा भी और सेहतमंद भी ! चीनी की जगह इस्तेमाल करें ये 6 जादुई चीज़ें ।
पुराने से पुराना हेयर फॉल रुकेगा, बाल बनेंगे मोटे और घने | STOP Hair Fall Naturally
😱 10 Skin Care Habits: Worst To Best | शीशे जैसा चमकेगा चेहरा, आज ही बदलें ये आदतें !

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टेस्टोस्टेरोन कैसे बढ़ाएँ? (BOOST TESTOSTERONE NATURALLY)

पानी पीने का गलत तरीका

मीठा भी और सेहतमंद भी ! चीनी की जगह इस्तेमाल करें ये 6 जादुई चीज़ें ।