मीठा भी और सेहतमंद भी ! चीनी की जगह इस्तेमाल करें ये 6 जादुई चीज़ें ।

                                                            दोस्तों कुछ भी कहो वजन कम करना इतना भी आसान नहीं होता। इतना टाइम, एफर्ट और पैसा लगाने के बावजूद भी अक्सर लोगों को वह रिजल्ट्स नहीं मिल पाते जिनकी उन्हें उम्मीद होती है। लेकिन दोस्तों इस पोस्ट में मैं आपसे शेयर करूंगा एक आसान सा तरीका जिसके चलते कम से कम एफर्ट और टाइम लगाने से भी आपको मिलेंगे मैक्सिमम रिजल्ट्स। और वो आसान तरीका है चीनी खाना छोड़ दो। आसान यह? जी हां, मैं आपको मीठा छोड़ने के लिए नहीं कह रहा। मीठा आप खा सकते हैं। बस आपको करना यह है कि रिफाइंड टेबल शुगर को हटाकर उसकी जगह हेल्दी अल्टरनेटिव्स का इस्तेमाल करें जो कि चीनी की तरह ही मीठे होते हैं। बड़े आसानी से मिल जाते हैं और महंगे भी नहीं होते। आइए शुरू करते हैं।

हेलो दोस्तों, स्वागत है मेरे ब्लाॅग स्वदेशी माहिती मे सबसे नुकसान देने वाली चीज जो लोग अक्सर रोज ही खाते हैं वो है चीनी। दोस्तों चीनी सिर्फ अनहेल्दी ही नहीं होती बल्कि एडिक्टिव भी होती है। इतनी कि चीनी को कोकेन से आठ गुना ज्यादा एडिक्टिव माना जाता है। वही कोकेन जो अधिकतर देशाे में बॅन है। एक रिसर्च के मुताबिक 94% चूहे जो कि पेहले से ही कोकेन के एडिक्ट थे। जब उनको चीनी का सेवन कराया गया तो अगली बार उन्होंने कोकेन छोड़ चीनी को ही चुना। चीनी एकमात्र ऐसा घटक है जिस पर पैकेज फूड इंडस्ट्री चल रही है। ड्रिंक्स, जूसेस,बिस्किट्स, केचप्स, चॉकलेट्स, फ्लेवर्स सीरियल्स कुछ भी उठा लो यह सब शुगर से ही भरे होते हैं। दोस्तों, जब हम चीनी खाते हैं तो हमारा ब्रेन फील गुड केमिकल्स को रिलीज करता है। जिससे कि चीनी खाने का बार-बार मन करता है। इसीलिए तो लोगों के लिए चीनी छोड़ना इतना मुश्किल हो जाता है। वैसे कैसा हो अगर आपको चीनी कम ना करनी पड़े बस रिप्लेस कर दें। ऐसा इसलिए क्योंकि जो शुगर हमें नेचुरल सोर्सेस से मिलती है जैसे कि फ्रूट्स वह बॉडी को उतना नुकसान नहीं पहुंचाती क्योंकि उसमें शुगर के साथ-साथ होते हैं, फाइबर्स, विटामिंस, मिनरल्स जो कि बॉडी में शुगर को धीरे-धीरे रिलीज होने देते हैं। वहीं दूसरी तरफ क्रिस्टलाइज कम्पनी मे चीनी बनती है बहूत सारी केमिकल प्रोसेसिंग के बाद। उसमें ना तो कोई मिनरल बचता है, ना विटामिन, ना फाइबर, ना प्रोटीन। उसमें कोई भी न्यूट्रिएंट नहीं होता। बस खाली कैलोरीज। दोस्तों, क्रिस्टलाइज चीनी खाने से मोटापा तो बढ़ता ही है। साथ के साथ बॉडी में झुर्रियां, डार्क सर्कल्स, कील मुहासे, कमजोर दांत, मसूड़े और टाइप टू डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। दोस्तों, आप एक सिंपल एक्सपेरिमेंट कीजिए। अगले 21 दिनों के लिए चीनी को हटाकर उसकी जगह पर यह छह हेल्दी अल्टरनेटिव्स को यूज कीजिए और देखिए आपकी बॉडी में क्या फर्क आता है।

6)कोकोनट शुगर (COCONUT SUGAR) :

                                                            कोकोनट शुगर बनती है कोकोनट ट्री से बिना किसी खास रिफाइनिंग या केमिकल्स के यूज़ के। रिफाइंड शुगर के मुकाबले ना ही सिर्फ कोकोनट शुगर बड़े आसानी से पाचन हो जाती है बल्कि इसमें आयर्न, पोटैशियम, झिंक और कैल्शियम भी होता है। दोस्तों, कोकोनट शुगर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी सिर्फ 35 होता है जो कि शुगर से काफी कम है। कोकोनट शुगर को आप दूध में, दही में, केक्स में, ओट मील में और अन्य ब्रेकफास्ट सीरियल में बड़े आराम से यूज़ कर सकते हैं। कोकोनट शुगर आपको ऑनलाइन बड़ी आसानी से 250 ग्राम, ₹135 के आसपास मिल जाएगी।

5) डेट्स शुगर (DATES SUGAR) :

                                                            डेट शुगर जैसे कि नाम से ही पता चलता है डेट से बनती है। डेट्स यानी कि खजूर नेचुरली ही बड़े मीठे फल होते हैं। डेट शुगर को टेबल शुगर का एक बड़ा ही हेल्दी अल्टरनेटिव माना जाता है और इसको बनाना भी बेहद आसान है। आप इसको घर पर भी बना सकते हैं। बस खजूर को भून कर पीस लें और बाद में इसके पाउडर को छान लें। खजूर से बनी इस शुगर में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। साथ ही इसमें विटामिंस और मिनरल्स काफी पाए जाते हैं। डेट शुगर खाने से पाचन शक्ति बढ़ना, कोलेस्ट्रॉल कम होना और बोनस की डेंसिटी बढ़ती है। डेट शुगर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 45 से 50 होता है। यह डिपेंड करता है डेट्स की वैरायटी पर। डेड शुगर को आप दूध, चाय,दही,मिठाइयां आदि में डाल सकते हैं। डेड शुगर थोड़ी महंगी जरूर मिलती है। 200 ग्राम, ₹200 के आसपास मगर इसके फायदे लाजवाब हैं।

4)मिश्री (MISHRI) :

                                                            हम भारतीय ना जाने कब से मिश्री का इस्तेमाल कर रहे हैं। मिश्री का क्योंकि बिल्कुल ही रिफाइंड शुगर जैसा ही टेस्ट होता है, लेकिन इसके फायदे बड़े लाजवाब होते हैं। यह बड़ी हैरानी और दु:ख की बात है कि ना जाने कब हमने मिश्री को ठुकरा कर रिफाइंड शुगर का इस्तेमाल करना चालू कर दिया। दोस्तों क्या आप जानते हैं कि जब रिफाइंड शुगर बनती है तो उसकी एक स्टेज में केमिकल प्रोसेसिंग से पहले मिश्री बन जाती है। मिश्री कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयर्न, डाइटरी फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है। मिश्री पाचन क्रिया में मदद और हीमोग्लोबिन को भी बढ़ाती है। रिफाइंड शुगर से विपरीत मिश्री का बॉडी पर कूलिंग इफेक्ट होता है। मिश्री को आप जैसे चाहे यूज कर सकते हैं। चाय, कॉफी, मिल्क, जूस, मिठाइयां आदि। बस ध्यान रहे कि हमेशा धागे वाली मिश्री ही खरीदें। जो बाजार में चौरस मिश्री मिलती है उसको बिल्कुल ना खरीदें क्योंकि वह रिफाइंड शुगर का ही बड़ा वर्जन होती है। धागे वाली मिश्री आपको किराने की किसी भी शॉप से ₹150 पर किलो के हिसाब से मिल जाएगी।

3) शहद (HONEY) :

                                                             शहद एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जिसका केमिकल कंपोजशन ह्यूमन ब्लड से बहुत ही मिलताजुलता है। इस वजह से हमारी बॉडी शुद्ध शहद में से 100% न्यूट्रिएंट्स को भी आराम से पचा लेती है। यही नहीं किसी भी अन्य खाद्य पदार्थ में अगर शहद को मिला दिया जाए तो वह बड़ी ही आसानी से पच जाता है। हनी एंटीबॅक्टीरियल और हाई इन एंटीऑक्सीडेंट्स होने के कारण एक जबरदस्त अल्टरनेटिव है शुगर का। हनी दिल को स्वस्थ, दिमाग को तेज और बॉडी की ज्यादा चर्बी को कम करने में बड़ा उपयोगी है। हनी को चपाती, ब्रेड, नींबू पानी और दूध में डालकर लिया जा सकता है। आपको मार्केट में अलग-अलग तरह का हनी मिल जाएगा। इनमें कच्चा शहद सबसे बेस्ट माना जाता है। नॉर्मली प्रोसेस्ड हनी तो ₹300 प्रति किलो के हिसाब से आराम से मिल जाएगा।

2)स्टीविया(STEVIA):

                                                            अगर आप कॅलरी कॉन्शियस हैं तो आपके लिए स्टीविया एक बहुत अच्छी ऑप्शन है। स्टीविया एक जीरो कॅलरी नेचुरल स्वीटनर है जो कि स्टीविया प्लांट के पत्ते ही होते हैं। भले ही स्टीविया आजकल पॉपुलर हो रही हो लेकिन आयुर्वेदिक दवाइयों में मीठी तुलसी बहुत पहले से ही डाली जाती है जो कि स्टीविया का ही दूसरा नाम है। मीठी तुलसी के पत्ते नेचुरल शुगर से 25 गुना ज्यादा मीठे होते हैं और जीरो कॅलरी होते हैं। स्टीविया का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी जीरो होता है जिससे कि यह ब्लड शुगर लेवल को भी स्पाइक नहीं होने देती। वजन कम करने के लिए बहुत अच्छा ऑप्शन है। स्टीविया की गोलियां, सूखे पत्ते और शैशे बड़ी आसानी से मिल जाते हैं। यह 1 ग्राम स्टीविया का शैशे आपको पड़ेगा सिर्फ ₹3 का। बस स्टीविया का थोड़ा सा आफ्टर टेस्ट होता है। अगर आपको उससे कोई प्रॉब्लम नहीं तो मैं तो कहूंगा कि आज से ही स्टीविया खाना शुरू कर दें।

इससे पहले कि मैं अपनी टॉप पिक रिवील करूं। बात करते हैं कुछ डिसऑनरेबल मेंशंस की। हाल ही में बहुत से लोगों ने शुगर फ्री कोक जीरो और बाकी काफी सारे शुगर फ्री फूड्स खाने शुरू कर दिए हैं। यह सोचकर कि यह हेल्दी अल्टरनेटिव है शुगर के। एक्चुअल में ऐसे फूड्स में डाले जाते हैं आर्टिफिशियल स्वीटनर्स जैसे कि एस्पार्टिम और एसेसुल फ्लेम पोटेशियम। दोस्तों, यह आर्टिफिशियल स्वीटनर्स बिल्कुल भी हेल्दी नहीं होते और इनके लॉन्ग टर्म साइड इफेक्ट्स देखे जा सकते हैं। इसलिए ध्यान रखें खासकर ऐसे प्रोडक्ट्स को देखकर ही खरीदें।

1)जैगरी एंड जैगरी पाउडर(JAGGERY&JAGGERY POWDER):

                                                            दोस्तों शुगर का नंबर वन हेल्थीयर अल्टरनेटिव है जैगरी यानी कि गुड़ और जैगरी पाउडर यानी कि शक्कर। गुड़ और शक्कर सदियों से ही भारत में उपयोग किया जाता आ रहा है। न्यूट्रिशनल वैल्यू की अगर बात की जाए तो गुड़ में किसी भी ओर स्वीटनर से ज्यादा न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। जी हां, बनता तो गुड़ गन्ने के रस से ही है मगर इसमें मिनिमम प्रोसेसिंग होती है। गुड़ एक नेचुरल ब्लड प्यूरीफायर मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है। लीवर को डिटॉक्स करता है और कॉन्स्टिपेशन नहीं होने देता। अगर आपको स्किन की कोई भी प्रॉब्लम है तो शुगर को जैगरी या जैगरी पाउडर से रिप्लेस कर दें। आपको रिजल्ट मिलने लगेंगे। गुड़ की तासीर होती है गर्म और जैगरी पाउडर की ठंडी। इसलिए आप गुड़ को सर्दियों में इस्तेमाल कर सकते हैं और जैगरी पाउडर को गर्मियों में। दोनों उतने ही फायदेमंद है। दोनों को ही चाय, कॉफी, दूध, मिठाइयां आदि में डाल सकते हैं। दोनों बड़े आसानी से सस्ते में ही मार्केट में मिल जाते हैं। दोस्तों और एक बात गुड़ जितना डार्क होता है, उतना ही शुद्ध होता है।

तो वाइट शुगर को इन्हीं छह हेल्दी अल्टरनेटिव से 21 दिन के लिए रिप्लेस करके देखिए और आप पाएंगे कि आपका बॉडी फैट कम हो रहा है, स्किन ग्लो कर रही है और एनर्जी बढ़ती जा रही है। तो दोस्तों, मुझे उम्मीद है कि आपको इस पोस्ट से फायदा हुआ होगा। अगर हां तो प्लीज अपनी सपोर्ट दिखाइए । धन्यवाद !

BUY HEALTHIEST ALTERNATIVES TO SUGAR (Not Sponsored) :
JAGGERY POWDER - https://amzn.to/4uKbcTn<
> JAGGERY GOOD - https://amzn.to/4u0uVxP
STEVIA DRY LEAVES - https://amzn.to/4nl89OV
MISHRI - https://amzn.to/48Qz672
HONEY - https://amzn.to/4wpVdeQ
DATES SUGAR - https://amzn.to/4dcWmgS
COCONUT SUGAR - https://amzn.to/4tsZ2Nz
हमारे स्वदेशी माहिती के ब्लाॅग पोस्ट :
श्री राजीव दिक्षीतजी एक राष्ट्रवादी ....विदेशी कंपनी के छक्के उडाने वाला एक योद्धा ....✊
पानी पीने का गलत तरीका
टेस्टोस्टेरोन कैसे बढ़ाएँ? (BOOST TESTOSTERONE NATURALLY).
भूलकर भी न खरीदें ये 5 PRODUCTS - FOOD PRODUCTS THAT HAVE BEEN MISBRANDED
यह खा कर बनेगी बॉडी - वर्कआउट से पहले और बाद में क्या खाएं ?

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टेस्टोस्टेरोन कैसे बढ़ाएँ? (BOOST TESTOSTERONE NATURALLY)

पानी पीने का गलत तरीका