हॉस्टेल लाइफ में बॉडी कैसे बनाएं? मेस के खाने और रूम वर्कआउट की पूरी गाइड (HOSTEL/PG LIFE IN BODY BUILD FOR STUDNET)

दोस्तों अगर आप हॉस्टेल या पीजी में रेह कर अपने फिटनेस गोल्स को अचीव नहीं कर पा रहे हैं तो इस पोस्ट को आखरी तक जरुर पढे। क्योंकी इस पोस्ट में मैं आपसे शेयर करूंगा कुछ ऐसे टिप्स जो मैने अपनी हॉस्टेल लाइफ से सीखे हैं तो आइए बिना किसी देरी के सुरू करते है।

हॅलो दोस्तो सुस्वागतम् स्वदेशी माहिती ब्लोग मे दोस्तों मुझे अपने घर से दुर रेहते लगभग 12 साल हो चूके हैं और इन 12 सालों में मैं काफी हॉस्टेलस और पीजी में रहा हू। इसलिए मैने ये अनूभव किया है की हॉस्टेल या पीजी में रहते हुऎ हेल्दी डायट को मेनटेन करना आसान नही होता जाहीर है क्योकी काफी चीजे आपके कंट्रोल में नहीं होती लेकिन फिर भी अपने अनूभव से मैं आपसे शेयर कर सकता हू कुछ बहुत ही आसान हॅक्स जो हॉस्टेल में रहते हुऎ भी आपके फिटनेस कोर्स को अचीव करने में मदद करेंगे।

1.स्मार्ट चोइसेस (MAKE SMART CHOICES)

                                 दोस्तों, हॉस्टेल या पीजी में हेल्दी खाना स्मार्ट चॉइसेस करने के ऊपर है जब आप हॉस्टेल में खाना खाने जाते है तो वहाँ टेबल पर काफी ऑप्शंस होते हैं। तो आप को ये करना है की उन ऑप्शंस में से बेस्ट को चुस कर ले और बाकी को हटा दे।जैसे की किसी ऑयली करी की जगह प्रोटिन वाली दाल को पसंद करे और जैसे की व्हाइट पॉलिश राइस जो की एक सिंपल कार्बोहाइड्रेट है उसकी जगह रोटी को प्रेफर करें जो की व्होल ग्रीन है और ज्यादा फीलिंग भी।

2.प्राकृतिक ओट्स खरीदे (BUY NATURAL OATS)

                                मै आपसे सजेस्ट करूंगा की ऑट्स का पॅकेट अपने रुम मे जरुर रखे।नेचुरल ऑट्स की एक खास बात होती है की इन्हें अलग से कुक करने की जरूरत नहीं होती बस गरम दूध या पानी ऊपर से डाल दो तो भी ये अपने आप पक जाते हैं।

3.ऑटमील बनाये (MAKE OATMEAL)

                                आम तौर पर हॉस्टेल्स में सुबह ब्रेकफास्ट मे गरम दूध मिलता है तो आप बड़े आराम से ऑट्स में गरम दूध डालकर साथ में तीन-चार बादाम और एक केला डालकर खा सकते हैं। ये एक वेल बैलेंस ब्रेकफास्ट है जो मसल बिल्डिंग के लिए बहुत सही है।

4.ओट्स को करी के साथ मिलाएं (MIX OATS WITH CURRIES)

                                आप ऑट्स को गरम दाल या सब्जी में भी मिक्स कर के आराम से खा शकते है ऑट्स मे ज्यादा फाइबर होते हैं और ऐसे खाने से फॅट लोस मे ये बहूत हेल्पफूल होते है।

5.उबले हुए अंडे (GET EGGS BOILED IN PG)

                                हॉस्टेल और पीजी में रहने वाले स्टूडेंट्स की सबसे कोमन कम्पलेंट ये ही होती है की डेली प्रोटीन इनटेक को कैसे फुलफिल करें तो इसके भी एक-दो बहुत सही उपाय है जो मैने खूद आजमाये है कुछ साल पहले मै पीजी मे था, पीजी की ओव्हनर को मैने रिक्वेस्ट किया की मुझे रोज 15 अंडे बोईल करवाने हैं आप मूझसे एक्स्ट्रा चार्ज ले लेना वो एकदम से तयार हो गयी मैं अंडे की ट्रे लाके दे देता था और राेज 15 अंडे बोईल हो जाते थे उन अंडो के व्हाइट पोर्शन को मैं दाल या सब्जी मे मिक्स कर के खा लेता था और मेरी रोज की प्रोटिन इनटेक बढ गयी।

6.पनीर (GET PANEER BOILED)

                                अगर आप चाहे तो सेम चीज पनीर के साथ भी कर सकते हैं आप मार्केट से पनीर का पॅकेट खरीद लो। मेस मे किसी को बोल दो की इसे बोइल कर दे ताकी थोड़ा सा सॉफ्ट हो जाए। बस फिर क्या सब्जी मे मिक्स कर के खा लो।अंडे और पनीर प्रोटीन में तो हाई होते हैं लेकिन इनकी एक और खास बात होती है की इनका अपना कोई टेस्ट नहीं होता जिसकी वजह से इन्हें किसी भी सब्जी में मिक्स कर दो, तो ये उसका स्वाद खराब नही करते। इससे आपकी डेली प्रोटीन इनटेक काफी बढ़ जायेगी जिससे मसल बिल्डिंग हो या फॅट लॉस दोनों में ही बहुत हेल्प होगी। प्रोटीन तो वैसे भी स्किन, हेयर और इंटरनल बॉडी फंक्शनिंग के लिए काफी जरूरी है।

7.केटल रखे (KEEP KETTLE HANDY)

                                कुछ हॉस्टेल्स मे तो केटल रखने देते हैं फिर तो काम और भी आसान हो जाएगा। हर बार उसमें मॅगी बनाने से अच्छा अंडे या पनीर को भी बोईल कर सकते हैं।

8.व्हे प्रोटिन (INVEST IN WHEY PROTEIN)

                                अगर आप मसल बिल्डिंग को ले कर काफी सीरियस है तो मैं रेक्कमेंड करूंगा की व्हे प्रोटीन भी खरीद ले वर्कआउट के बाद वे प्रोटीन का एक स्कूप पानी मे डालकर पी ले मसल रिकवरी के लिए बहूत बढिया है।

9.सलाद खाये (NEVER MISS SALAD)

                                 ज्यादा तर हाॅस्टेल्स मे लंच या डिनर करते है तो सलाद भी होता है ऐसे मे सलाद को बिल्कूल भी मिस्स ना करे मेन मील को सुरू करने से पेहले थोडा सा सलाद जरूर खाये कच्ची सब्जियों से आपको पुरेस्ट फॉर्म में विटामिन्स, मिनिरल्स और फाइबर भी भरपुर मात्रा में मिलेगा। इससे आपकी डाइजेशन मस्त रहेगी और फिटनेस गोल्स में भी हेल्प होगी।

10.इट हेल्दी फॅट्स (EAT HEALTHY FATS)

                                हेल्दी फॅट्स का भी डायट में होना बहुत जरूरी है और हॉस्टेल या पीजी में रहते इसकी कोई प्रोब्लेम नही बादाम, मुंगफली, काजू, अखरोट ये सभी बहुत ही अच्छे सोर्सेस हैं हेल्दी फॅट्स के आप इनको खरीद कर अपने रूम में रख ले और रोज थोडे-थोडे खा ले।

11.पीनट बटर (HAVE PEANUT BUTTER)

                                नेचुरल पीनट बटर भी काफी हेल्पफुल रहता है हॉस्टेल में अपने साथ पीनट बटर जरूर रखे रोटी को पीनट बटर लगा के केले के साथ रोल करके बहूत मजे से खा शकते है।

12.हेल्दी नाश्ता (KEEP HEALTHY SNACKS HANDY)

                                वैसे कितना भी कर लो लेकिन हाॅस्टेल या पीजी का खाना हमेशा खाने लायक नही होता इसलिए हेल्दी स्नेक्स का ऑप्शंस का साथ में होना बहुत जरूरी है। मुंगफली गुडवाली कच्चक,तिलवाली कच्चक, भूना चना, सीझनल फ्रूट्स, फूल मखाने, दूध ,दही वगैरा बहुत ही हेल्दी और टेस्टी स्नैकिंग ऑप्शंस है।एक और हेल्दी स्नैक जो मैं एझ प्री वर्कआउट मील खाया करता था बड़ा सिंपल है थोडे से काले चनो को रात को भिगो कर रख दे बस आपका सुबह हेल्दी स्नैक तयार है ।

13.बाॅडी हायड्रेट (KEEP BODY HYDRATED)

                                अपने बाॅडी को हायड्रेट रखे,करिब तिन लिटर के आसपास पानी पिये औऱ ध्यान रखे की आप पानी को सही तरीके से पी रहे हो।

14.जंक फूड से बचे (AVOID JUNK FOOD)

                                जंक फूड को थोडा अवोइड करे क्योकी वैसे भी हाॅस्टेल का खाना जंक फूड से कम नही है।

15.ठीक से सोना (SLEEP PROPER)

                                स्लीप टाइम को मेनटेन करे ये तो हाँ मुझे पता है ये हाॅस्टेल मे नही हो सकता लेकिन फिर भी बताना जरूरी है।

16.सिगरेट और शराब से दूर (AVOID FAG & BOOZE)

                                स्मोकिंग और ड्रिकिंग से दूर रहे, दारू या सुट्टे से आज तक कोई कुल नही बना।

दोस्तो मै फिर कहूंगा कि हाॅस्टेल या पीजी मे हेल्दी डायट को मेनटेन करना स्मार्ट चोइस के उपर है और स्मार्ट चोइस तभी पोसिबल है जब हम हेल्दी इटिंग के उपर थोडी जानकारी रखे। ये कुछ ऐसे टिप्स थे जो मैने खूद हाॅस्टेल लाइफ अनूभव से सिखे।मुझे उम्मीद है की हेल्फूल लगे होंगे। स्वदेशी माहिती ब्लोग को सपोर्ट जरूर करे और हमे फाॅलो करना ना भूले धन्यवाद।

FOODS & PRODUCTS RELATED TO THIS POST :
NATURAL OATS - https://amzn.to/4dZjoIj
KETTLE - https://amzn.to/4dOJzmw
MUNGAFALI GUD GACHAK - https://amzn.to/4e2lMhO
BADAM - https://amzn.to/4e4N7Qo
KAJU - https://amzn.to/4uc5hFE
MUNGFALI - https://amzn.to/4v6HKYl
RICE CAKE(SNACK) - https://amzn.to/4o5IN7O
PUFFED RICE (SNACK) - https://amzn.to/49Eh5cF
KALA CHANA - https://amzn.to/4uNU2EN

हमारे स्वदेशी माहिती के ब्लोग पोस्ट:
दांतों का पीलापन कैसे दूर करें? जानिए 100% असरदार घरेलू नुस्खा (Teeth Whitening Tips)
ऑफिस में भूख लगने पर क्या खाएं ? ट्राई करें ये 8 हेल्दी स्नैक्स (Healthy Office Snacks)
प्रोटीन की कमी अब जेब पर भारी नहीं पड़ेगी! देखिए सबसे सस्ते फूड।(PROTEIN FOODS)
😱 10 Skin Care Habits: Worst To Best | शीशे जैसा चमकेगा चेहरा, आज ही बदलें ये आदतें !

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टेस्टोस्टेरोन कैसे बढ़ाएँ? (BOOST TESTOSTERONE NATURALLY)

पानी पीने का गलत तरीका

मीठा भी और सेहतमंद भी ! चीनी की जगह इस्तेमाल करें ये 6 जादुई चीज़ें ।