सेहत का नया स्वाद: 5 यूनिक और टेस्टी हॉट ड्रिंक्स (चाय पीना भूल जाएंगे!)

दोस्तो ठंड हो रही है और ऐसे मे गरमा गरम हेल्दी और टेस्टी ड्रिंक्स पिने का मजा ही कुछ ओर है,नही। आज मै आपको पाच ड्रिंक्स के बारे मे बताने वाला हू जो सर्दी मे भी आपको दिलायेंगे गर्मी का एहसास। इन मे से मेरे तो कुछ बिल्कूल पसंदीदा है और सर्दीयो मे इन्हे मै नियमित रूप से पीता हू। एक तो ये इतनी आसान है बनाने के लिए और उपर से बहूत टेस्टी और हेल्दी भी बस्स ! और क्या चाहिए । आलस छोड के तुरंत एनर्जी के लिए,तुरंत पाचन के लिए या फिर ग्लोविंग स्किन के लिए ये ड्रिंक्स बहूत सही है। मै आपसे एकदम सही रेसिपी,सबसे सही वक्त इने पिने का और इनके फायदे बताने वाला हू ताकी आप इनका पूरा फायदा उठा सके।

नमस्कार दोस्तो सुस्वागतम् स्वेदेशी माहिती ब्लॅाग पोस्ट मे। दोस्तो जब भी आपके आलस आ रहा हो कुछ गरमा गरम पिने का मन करे तो बनाए मेरी सबसे अच्छी पाच ड्रिंक्स सुरु करते है नंबर पाच से।

5.बेसन शिरा (BESAN SHEERA)

                                                  बेसन का शिरा तो मुझे बचपन से ही बहूत पसंद है इतना टेस्टी और हेल्दी है की बाय गोड मजा आ जायेगा आपको बनाने के लिए एक पॅन लोव हीट पे रखे और उस मे आधा बडा चम्मच घी का डाल दे,अब इस मे देड बडे चम्मच बेसन डाल दे और दो-तीन मिनट उनको चम्मच से हिलाते रहे। अब इस मे चार-पाच बादाम डाले और तीन-चार मिनट चम्मच चलाए। इतना की बेसन अच्छे से भून जाए,रंग बदल जाए और एक बढिया सी खुसबू आने लगे। अब इसमे बडा ग्लास गरम दूध का और एक बडा चम्मच गूड का पावडर डाल दे,थोडीसी काली मिर्च डाल दे और दो मिनट और उबाले बस्स ! आपका बेसन शिरा तयार है। आप ने देखा कैसे हमने रिफांइड चीनी को छोड गुड सक्कर का उपयोग किया ये छोटी-छोटी बाते किसी भी ड्रींक को और हेल्दी बना देती है। बेसन के शिरा के तो बहूत फायदे है सर्दी लगने नही देता और तुरंत एनर्जी देता है अगर ऑफिस के लिए ज्यादा देर हो रही है तो बेसन का शिरा ही पी कर निकल जायए लंच तक भूक नही लगेगी। घी और दूध का बेसन के साथ ये बेहद टेस्टी और हेल्दी है जरूर पी कर देखीए दूआ ये देंगे मुझे।

4.आयुर्वेदिक विंटर टी (AYURVEDIC WINTER TEA)

                                                   वजन कम करना है कब तक वही घीसी-पीटी ग्रिन टी पिते रहो गे इस सर्दी आयुर्वेदिक विंटर टी को पी कर देखो इसे बनाने के लिए एक पॅन मे आधा लिटर पानी डाल देना,अब इस मे अद्रक,छोटी ईलायची,दालचीनी और पुदिने के पत्ते डाल दे। पॅन को ढक दे और इसे दस मिनट तक मध्यम आग पर उबाले इससे सारे सामग्री का रस अच्छे से पानी मे आ जाएगा।बस अब गॅस बंद कर दे और इसे थोडा थंडा होने दे फिर इसे छान दे और इस मे थोडा सा निंबू का रस,थोडासा शहद मिला दे और चम्मच से हिलादे और आपकी आयुर्वेदिक चाय तयार है। हमने इस मे चाय की पत्ती भी नही डाली फिर भी बिल्कूल चाय की तरह काम करती है और उससे हेल्दी भी उपर से इसका टेस्ट जबरदस्त है। और हाँ दोस्तो ये कोई ऐसी-वैसी चाय नही है बल्की हर एक सामाग्री जो उपयोग हूआ है उसका अपना एक फायदा है। मोटापा,ऐसिडीटी,सूजन या बल्ड सुगर जैसी समस्याए है तो ये ड्रिंक आहार मे जरूर होना चाहिए,सर्दीयो के लिए तो एकदम सही है।

3.पीनट हाॅट चाॅकलेट (PEANUT HOT CHOCOLATE)

                                                  चाॅकलेट पसंद है खैर किसे नही! लेकिन अगर वही चाॅकलेट टेस्ट हेल्दी ड्रिंक बनके सामने आए तो वाह! ये हूयी ना कुछ बात। एक पॅन मे एक ग्लास दूध डाल दे, अब इस मे छोटा चम्मच कोको पावडर डाले,एक बडा चम्मच नेचुरल पीनट बटर डाल दे और थोडीसी दालचीनी। गॅस को लोव फ्लॅम पर रहने दे और चम्मच से हिलाते रहे। बस्स! फिर क्या जैसे दूध उबल जाए गॅस बंद कर दे ग्लास मे डाल दे। मिठे तौर पर खजूर का पावडर डाल दे। आप चाहे तो सक्कर,गुड या मिश्री का भी उपयोग कर शकते है। सारे सामग्री को एक बार फिर से अच्छे से मिलाए और आपकी पीनट हाॅट चाॅकलेट तयार है। ये इतना टेस्टी है की एक ग्लास से पेट तो भर जाता है लेकिन मन नही भरता। अगर हेल्दी वजन बढाना चाहते है,मसल बिल्डींग कर रहे है तो पीनट हाॅट चाॅकलेट जरूर पीना चाहिए। हेल्दी फॅट्स,प्रोटिन से भरपूर,ये दिमाग और दिल लिए भी जबरदस्त है। अगर पीनट बटर से एलर्जी है तो बादाम का बटर का उपयोग कर शकते है लेकिन एक बार इस ड्रिंक को जरूर पीए।

2.वेजी डिलाइट (VEGGIE DELIGHT)

                                                  जब कोई ऐसे ही मन करे कुछ पीने का तो वेजी डिलाइट पिए। एक पॅन मे आधा लिटर पानी डाल दे अब इस मे दो लोंग डाले,अब इस मे छोटे तुकडे कर के गाजर,फलियाँ और थोडे से मटर डाल दे। आप चाहे तो अपने पसंद के कोइ और सब्जीया भी डाल सकते है। अब इस मे थोडासा सेंधा नमक और थोडीसी काली मिर्च डाल दे। अब इस को ढक्कन से ढक दे और आठ-दस मिनट मध्यम आग पर उबाले। फिर गॅस बंद कर दे और एक ग्लास मे निकाल दे और एक निंबू निचोड दे। उसको अच्छे से आपस मे मिलाए। बहूत आसान है,बहूत हेल्दी है, सच बतावू टेस्टी भी। सब्जीयो को खाने का सही तरीका है। मेरे हिसाब से इस का सबसे अच्छा टाइम है लंच या डिनर से आधा घंटा पेहले या फिर इसको आप शाम के टाइम नाश्ते के रूप मे पी सकते है। बहूत लाइट है अच्छा लगेगा आपको,नाही सिर्फ आपके शरिर को हायड्रेटेड रखेगा बल्की कुरकूरीत सब्जीया,लोंग,काले मिर्च पानी मे आपको अंदर से गर्मी भी देंगी और पेट भी भरेगा।

1.अस्वगंधा मिल्क सपलीमेंट (ASHWAGANDHA MILK SUPPLEMENT)

                                                  बाॅडी बनाने के लिए देशी और सस्ती ड्रिंक चाहिए तो ये पियो। एक पॅन मे एक ग्लास दूध डाल दे, अस्वगंधा पावडर एक चम्मच डाल दे, एक छोटी ईलायची, चुटकी भर हल्दी थोडिसी काली मिर्च और एक चम्मच घी डाल दे। अच्छे से मिलाए और दूध को मध्यम आग पर उबाले। इस बीच मे एक हरल मे दो बादाम,दो काजू और दो अखरोट डाल दे। इने अच्छे से घोट ले ताकी इसका पेस्ट जैसे बन जाए। हरल से सबसे ज्यादा फायदा होगा लेकिन अगर नही है तो मिक्सर से ही कर ले। तब तक दूध भी उबल जाएगा। बस्स अब उस पेस्ट को दूध मे डाल दे और दो-पाच मिनट तक उबाले। अब ग्लास मे निकाले छानने की जरूरत नही। मिठा करने के लिए एक चम्मच गुड डाल दे इस को सोने से पेहले एक घंटा पीले बहूत फायदा होगा। अस्वगंधा आपके टेस्टोस्टेरेन को बढायेगा और दिमाग को भी आराम देगा ताकी अच्छी नींद आए। ये ड्रिंक स्किन के लिए भी बहूत फायदेमंद है। बाॅडी बनानी है पर सपलीमेंट नही तो इसे जरूर सपलीमेंट तौर पर पी सकते है। वर्काआउट के बाद भी पी सकते है।

तो दोस्तो ये थी मेरी सबसे अच्छी पाच ड्रिंक्स जो आपको सर्दी मे भी दिलायेंगे गर्मी का मजा। दोस्तो जैसे की आपने पढा काफी ड्रिंक्स मे दूध का इस्तेमाल किया है। लेकिन किसी भी वजैसे दूध नही पीते तो आप किसी प्लांट बेस मिल्क यानी कोकोनट मिल्क या अलमोड मिल्क के साथ भी ये ड्रिंक्स पी सकते है। वैसे आप को इन मे से कोनसी अच्छी ड्रिंक लगी कम्मेंट जरुर करे और स्वदेशी माहिती ब्लाॅग को फाॅलो करना ना भूले धन्यवाद। दोस्तो हमे सपोर्ट जरूर करे।

FOODS & PRODUCTS RELATED TO IN POST (NOT SPONSORED):
BESAN - https://amzn.to/4ekKZ7d
COCOA POWDER - https://amzn.to/4uliBaR
ASHWAGANDHA POWDER - https://amzn.to/4vKvfBE
JAGGERY POWDER - https://amzn.to/4v2224T
JAGGERY - https://amzn.to/4e1G0JB
MISHRI - https://amzn.to/3SyvrFq
DATES SUGAR - https://amzn.to/4fCekwf
COCONUT SUGAR - https://amzn.to/4vEDuik
HONEY - https://amzn.to/4eywrC2

अगर दूध नही पचता या पसंद नही तो ये उपयोग करे (NOT SPONSORED):
ALMOND MILK - https://amzn.to/4ux9unN
COCONUT MILK - https://amzn.to/4enokHw

हमारे स्वदेशी माहिती के ब्लाॅग पोस्ट :
हॉस्टेल लाइफ में बॉडी कैसे बनाएं? मेस के खाने और रूम वर्कआउट की पूरी गाइड (HOSTEL/PG LIFE IN BODY BUILD FOR STUDNET)
दांतों का पीलापन कैसे दूर करें? जानिए 100% असरदार घरेलू नुस्खा (Teeth Whitening Tips)
ऑफिस में भूख लगने पर क्या खाएं ? ट्राई करें ये 8 हेल्दी स्नैक्स (Healthy Office Snacks)
प्रोटीन की कमी अब जेब पर भारी नहीं पड़ेगी! देखिए सबसे सस्ते फूड।(PROTEIN FOODS)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टेस्टोस्टेरोन कैसे बढ़ाएँ? (BOOST TESTOSTERONE NATURALLY)

पानी पीने का गलत तरीका

मीठा भी और सेहतमंद भी ! चीनी की जगह इस्तेमाल करें ये 6 जादुई चीज़ें ।