यह खा कर बनेगी बॉडी - वर्कआउट से पहले और बाद में क्या खाएं ?

              

दोस्तो आज हम बात करेंगे कि वर्काउट से पहले और वर्काउट के बाद क्या खाएं इस पोस्ट में मैं आपको काफी सारे वर्कआउट से पहले और बाद के विकल्प दूँगा चुनने के लिए हम ये भी बात करेंगे कि अगर आप सुबह वर्काउट करते हैं तो किस तरह से वर्कआउट से पहले और बाद का खाने को मैनेज कर सकते हैं ।

हेलो दोस्तो वर्कआउट से पहले और बाद में मील्स बहुत ही महत्वपूर्ण मील्स मानी जाती है इतनी कि इस वक्त को बढ़ने का मौका भी कहते हैं अगर आप बहुत अच्छा वर्काउट कर रहे हैं लेकिन वर्काउट से पहले और बाद में न्यूट्रिशन पर ध्यान नहीं दे रहे हैं तो आपको अपनी बॉडी में पॉजिटिव रिजल्ट्स नहीं मिलेंगे । दोस्तों इस बात से भी ज्यादा फर्क नहीं पड़ता कि आपका गोल मसल बिल्डिंग है या फैट लॉस फंडामेंटली वर्काउट से पहले और वर्काउट के बाद का न्यूट्रेशन सेम ही रहता है ।


वर्काउट से पहले की न्यूट्रेशन

तो चलिए वर्काउट से पहले की न्यूट्रेशन की बात कर लेते हैं । दोस्तों एक अच्छी वर्काउट से पहले मील ना ही सिर्फ आपको मैक्सिमम एनर्जी देगी वर्काउट करने के लिए बल्की आपके मसल डैमेज को भी कम करने में हेल्प करेगी तो किसे कहेंगे एक अच्छी वर्काउट मील से पहले की मील को दोस्तों एक आइडियल वर्काउट से पेहले की मील होनी चाहिए ज्यादा कार्बोहाइड्रेट्स, मध्यम प्रोटीन और कम से कम फैट्स । कार्बोहाइड्रेट्स से मेरा मतलब है कॉंप्लेक्स कार्बोहाइड्रेट्स जो कि आपको पूरे वर्काउट के दौरान एनर्जी देंगे प्रोटीन इसलिए क्योंकि प्रोटीन में होते हैं अमीनो एसिड्स जो कि आपके मसल फाइबर्स को टूटने से बचाएंगे फैट्स क्योंकि वह प्रोटीन की एब्जॉप्शन को कम करते हैं इसलिए वर्कआउट से पहले मिनिमम ही रखने चाहिए ।

i) चना चाट(CHANA CHAT)

              यह मेरे हिसाब से अच्छे है वर्कआउट से पेहले के ऑप्शन क्योंकि चने सफेद या काले कार्बोहाइड्रेट्स इस में ज्यादा होते हैं मध्यम प्रोटीन होता है इनमें और फैट काफी कम होता है और यही हमें वर्कआउट करने से पेहले मील में चाहिए । आप इस चना चाट को आराम से ऑफिस में पैक करके लेके जा सकते हैं और वर्काउट से पहले खा सकते हैं।

ii) ओरेंज ओट्स(ORANGE OATS)

              दोस्तो ओरेंज एक बेहतरीन फल है वर्काउट से पहले खाने के लिए यह आपकी बॉडी को भी हाइड्रेटेड रखता है ओट्स हम जानते हैं कि कॉंपलेक्स कार्बोहाइड्रेट्स और फाइबर का एक बहुत अच्छा सोर्स है ओट्स बी विटमेंस में भी ज्यादा होते हैं जो कार्बोहाइड्रेट्स को एनरजी में बदलने के लिए बहुत मदतगार है ।


iii) होममेड मास्स गेनर शेक(HOMEMADE GAINER SHAKE)

              

दोस्तो अगर आपका गोल सीरियस मसल बिल्डिंग या वजन बढ़ाने का है तो ये होमेड शेक आपके लिए बहुत सही है एक मिक्सर में एक ग्लास दूद, दो केले, थोड़े से ओट्स और एक चम्मच पीनट बटर को अच्छे से मिलाले बस आपका टेस्टी और हेल्दी होममेड मास्स गेनर शेक तयार है ।


iv)आलू चाट (AALOO CHAAT)

              बहुत ही आसान है दोस्तो एक आलू को उबालें उसके छोटे छोटे तूकडे करके उसमें थोड़ी सी दही मिला लें, थोड़ी सी काली मिर्च डाल लें बस आपकी वर्काउट से पेहले की मील आलू चार्ट तयार है अगर आलू की जगाह शकर कंदी का इस्तेमाल कर शकें तो वो और भी बढ़िया है ।


v)बनाना पीनट बटर रोटी (BANANA PEANUT BUTTER ROTI)

              दोस्तों केले में होता है पोटैशियम, रोटी में होते हैं कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट्स और पीनट बटर में होता है प्रोटीन यह एक बहुत ही सिंपल एफेक्टिव और टेस्टी वर्कआउट से पेहले कि ऑप्शन है अगर आपको पीनट बटर से एलरजी है तो उसकी जगह पे आमंड बटर का भी उपयोग कर सकते हैं ।

vi) ओट मील (OAT MEAL)

              दही में ओट्स को मिला लो और अपने पसंदिदा ड्रायफ्रूट डाल लो मसल बिल्डिंग और वेट गेन के लिए ये वरकाउट से पेहले की मील बहुत अच्छी है ।

vii)रोस्टेड चने (ROASTED CHICKPEAS)

              बाकी अगर आप चाहते हैं कि कुछ करना भी न पड़े और वर्काउट से पेहले की मील भी हो जाए तो बस थोड़े से रोस्टेड चने खा लें घोड़े की खुराग चने एनरजी का एक जबरदस्त सोर्स है आप इसका एक पैकेट अपने बैग में भी रख सकते हैं।

दोस्तो अब वर्काउट से पेहले मील वर्काउट से कितनी देर पहले लें ये भी बड़ा महत्वपूर्ण है । मोटे तौर पे देखा जाये तो एक वर्काउट से पेहले की मील वर्काउट से एक या दो घंटे पहले लेनी चाहिए और ये दो फैक्टरस पे डिपेंड करता है पहला है आपकी बॉडी का मेटाबॉलिजम अगर आपको बहुत जल्दी भूक लगती है या फिर आपकी बॉडी बहुत जल्दी खाना पचा लेती है तो अगर वर्काउट से एक घंटे पहले भी वर्काउट से पेहले की मील लेंगे तो चलेगा दूसरा ये कि जो आप वर्काउट से पेहले की मील ले रहे हैं उसमें फैट्स की कितनी माञा (क्वांटिटी) है जैसे अगर आप होमेड शेक या बनाना पीनट बटर रोटी लेते हैं जिसमें हेल्दी फैट्स की माञा (क्वांटिटी) ज्यादा है पीनट बटर के फॉर्म में तो आप ऐसी मील को वर्कआउट से दो घंटे पहले खा लें ताकि आपको वर्कआउट करते हुए भारीपन का एहसास ना हो । वर्कआउट करते हुए ब्लड फ्लो आपके मसल्स में ज्यादा होना चाहिए और पेट में कम वर्काउट से पेहले की मील लेने के बाद वर्काउट से 15 मिनट पहले अगर आप चाहें तो ग्रीन टी या ब्लैक कॉफी भी ले सकते हैं ज्यादा एनर्जी के लिए वैसे ये पूरी तरह से वैकल्पिक है और अगर आप शाम को वर्कआउट करते हैं तो ब्लैक कॉफी को तो दूर ही करें ।

अब अगर आप सुबह वर्कआउट कर रहे हैं तो क्या खाएं वैसे जो भी मैंने वर्काउट से पेहले विकल्प आपको दीये हैं सुबह वर्कआउट के लिए भी ठीक हैं पर अक्सर हमारे पास सुबह इतना वक्त नहीं होता हम सुभे उठे, तयार हुए और बस वर्कआउट का समय हो गया तो ऐसे में क्या खाएं एक विकल्प तो है कि रात को गिन कर 10 काले चने भीगो दें और सुभे वर्काउट से पहले अच्छी तरह चबा चबा कर खा लें या फिर सिर्फ कोई एक मौसमी (Seasonal) फल खा सकते हैं चाहें तो इसके साथ ब्लैक कॉफी या ग्रीन टी भी सामिल कर सकते हैं । इस मील को वर्काउट से 20-30 मिनट पहले खा लें । तो दोस्तों ये तो वर्काउट से पेहले की मील की बात ।

वर्काउट के बाद की न्यूट्रेशन

              अब बात करते हैं कि वर्काउट के बाद में क्या खाएं ताकि ज्यादा से ज्यादा फायदा हो वर्काउट करने से पेहले की तरह वर्काउट के बाद की मिल भी बहुत महत्वपूर्ण है । शायद और भी ज्यादा एक अच्छी वर्काउट के बाद की मिल लेने से आपकी बाॅडी की जल्दी स्वास्थ्य लाभ होगा वर्काउट के बाद जो सबसे महत्वपूर्ण मैक्रोन्यूट्रिएंट जो शरिर को चाहिए होता है वो है प्रोटिन होता है ऐसा इसलिए क्योंकि जब आप वर्काउट करते हैं तो आपके मस्कल फायबरस तूटते हैं उनको जोडने के लिए और बढ़ाने के लिए प्रोटिन बहुत मदत करते हैं तो आपके मसल फाइबर्स तूटते हैं उनको जोड़ने के लिए और बढ़ाने के लिए प्रोटीन बहुत मदत करता है फिर हमें थोड़े से कार्बोहाइड्रेट्स भी चाहिए ताकि वर्काउट के दौरान जो एनर्जी लॉस हुआ है उसको वापिस गैन कर शके । दोस्तो ध्यान रखें कि वर्काउट के बाद हमें फैट्स की माञा (क्वांटिटी) कम से कम रखनी होती है क्योंकि फैट्स प्रोटीन की एब्सॉप्शन को धीमा करते हैं और वर्काउट के बाद हमें चाहिए फास्ट रिकवरी आइए बात करते हैं कुछ बढ़िया पोस्ट वर्काउट मील विकल्प की ।


i)प्रोटीन (WHEY PROTEIN)

              दोस्तों वे प्रोटीन का एक स्कूप वर्काउट के बाद अच्छा ऑप्शन है इसलिए क्योंकि वे प्रोटीन बहुत ही जल्दी पाचन हो जाता है और मसल रिकवरी में बहुत मदत करता है वे प्रोटीन का एक चमच वर्काउट करने के बाद महिला और पुरूष दोनों के लिए बहुत ही सुरक्षित है और अगर आप वेजिटेरियन हैं तो भी इसे ले सकते हैं। क्योंकि वे प्रोटीन बनता तो दूध से ही है बस ध्यान रखें कि वर्काउट के बाद वे प्रोटीन को पानी में मिला कर पीएं दूध में नहीं । इसलिए क्योंकि दूध में डाला वे प्रोटीन धीरे-धीरे पाचन होता है अगर किसी कारण आप वे प्रोटीन नहीं पीना चाहते तो एक पौधों से बना प्रोटीन पाउडर भी उपयोग कर सकते हैं । प्रोटीन शेक के साथ आप कोई फल भी ले सकते हैं ।

ii) मिल्क विथ बनाना (MILK WITH BANANA)

              अगर आप को वे प्रोटीन ज्यादा खर्चिला लग रहा हो तो एक बहुत आसान सा विकल्प हो सकता है 500 ml मिल्क और एक से दो केले ।

iii) मसाला पनीर छैना (MASALA PANEER CHENNA)

              दोस्तों पनीर के छैने में काफी क्वांटिटी में प्रोटीन होता है और यह बनाना भी बहुत आसान होता है आधे लिटर कच्चे मिल्क को उबाल ने के लिए चढ़ा दें इसमें जीरा चाट मसाला, काली मिर्च, धनिया और नमक डाल दें ।अब नीम्बू डालकर दूध को फाड़ दें बस छन्नी से छान दें और आपका मसाला पनीर छैना तयार है ।इससे निकला पानी भी साथ में जरूर पीएं क्या आपको पता है वे प्रोटीन इसी पानी से बनता है जी हां यह एक बढ़िया वर्काउट के बाद मील है और टेस्टी भी जरूर पीये ।


iv) अंडे (BOILED EGG WHITES)

              अब अगर आप अंडे खाते हैं तो वर्काउट के बाद अंडे खा सकते हैं । 4-6 सफेद अंडे किसी भी फल के साथ खाएं इससे आपकी बाॅडी को अच्छा स्वास्थ्य लाभ मिलेगा और सफेद अंडे का स्वाद भी फीका नहीं लगेगा अगर आपको नमकीन कुछ खाना है तो इनी सफेद अंडे की भुर्जी बना कर भी खा सकते हैं ।अब दोस्तो वर्काउट के बाद मील के 1-2 घंटे बाद आप रात का खाना या नाश्ता करेंगे ये तो आप पर निर्भर करता है की आप वर्काउट सुभह करते हो या फिर शाम को । और अगर आप इस मील को अच्छे से बैलेंस कर लें ताकि आपको अच्छे से मैक्रोन्यूट्रेंट्स मिलें । आप अपनी इच्छा से, आपकी पसंद के हिसाब से चून सकते हैं और अगर आप ऐसा नहीं कर पा रहे हैं तो मैं तो कहूँगा कि आप सीधा ब्रेकफास्ट ही कर लें और ब्रेकफास्ट को ज्यादा प्रोटीन रखें. मूंग दाल डोसा पनीर स्टफिंग के साथ, या बेसन का चीला दही के साथ, दूद वाला दलिया, या मसाला ओट्स खा सकते हैं.

तो दोस्तों मुझे उमीद है कि इस पोस्ट मे आपके वर्काउट से पहले और वर्काउट के बाद क्या खाना या पिना चाहिए, न्यूट्रेशन के संबंधित सारे शंका दूर(doubt clear) हो गए होंगे अगर आपको फिर भी कोई शंका है तो आप कॉमेंट सेक्शन में पूछ सकते हैं अगर आप सोच रहे हैं कि प्रोटीन पाउडर कहां से खरीदें तो मैं सुझाव दुंगा कि पिगी एक बहुत ही अच्छा ऑप्शन है पिगी एक इंडियन वेबसाइट है जो कि बहुत ही अच्छे क्वालिटी के वे प्रोटिन है । आप कभी भी PEGI से प्रोडक्ट खरीदते हैं, तो आप उसको अराम से जाँच कर सकते हैं कि वो नकली है या असली। वैसे तो संभावनाएं बड़े कम हैं, लेकिन अगर आपको कोई नकली प्रोडक्ट भी मिल जाता है, तो वो आसानी से वापस हो जाता है । सप्लीमेंट खरीदने के लिए डिस्क्रिप्शन में दिये लिंक को क्लिक कीजिए।

दोस्तों इस पोस्ट में इतना ही अगर आपको यह लाभदायक लगी हो तो प्लीज सपोर्ट दिखाइए, धन्यवाद !

Buy Authentic Supplements from Pigi - https://pigi.in
पोस्ट मे बताये गये प्रोडक्टस आप यहाँ से खरिद शकते है (NOT SPONSORED)
OAT FLOUR - https://amzn.to/42f9jBS
MULTIGAIN FLOUR - https://amzn.to/4dpTFty
JAGGERY POWDER - https://amzn.to/3OY8Oco
RAISINS - https://amzn.to/4eylpxn
MAKHANA - https://amzn.to/4w76O24
ROASTED CHANA - https://amzn.to/4taVgbn
RED RICE CACKES - https://amzn.to/4n6VQW6
NATURAL PEANUT BUTTER - https://amzn.to/4n6Mvh3
NATURAL ALMOD BUTTER - https://amzn.to/3P8L8lo
ROLLED OATS - https://amzn.to/4teaEng
BRASS KADHAI - https://amzn.to/42PekBc
CLAY POT - https://amzn.to/4uxhm9i

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टेस्टोस्टेरोन कैसे बढ़ाएँ? (BOOST TESTOSTERONE NATURALLY)

पानी पीने का गलत तरीका

मीठा भी और सेहतमंद भी ! चीनी की जगह इस्तेमाल करें ये 6 जादुई चीज़ें ।