दोस्तो मानव शरीर का सबसे बड़ा अंग स्कीन है। इसी लिए इसकी खास देखभाल करनी पड़ती हैं। लेकिन ज्यादातर लोग जाने अनजाने ऐसे काम करते हैं जिसकी वजह से उनकी स्कीन खराब होने लगती है। ऐसे में स्किन पर पिंपल,एक्ने,खुजली रेसेश और काले धब्बे पड़ जाते हैं। मगर अब और नहीं इस पोस्ट में मैं आपसे डिस्कस कर लूंगा कि क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए ताकि आप पा शके खिलखीलाती,चमकती हुई स्किन हमेशा । हेलो फ्रेंडस सुस्वागतम है मेरे ब्लाॅग पोस्ट मे ।इस पोस्ट में मैंने दस काॅमन आदते लिए है मैने उन्हे दो पार्ट मे बाटा है त्वचा की देखभाल की सबसे अच्छी आदतें और त्वचा की देखभाल की सबसे बुरी आदतें ।
त्वचा की देखभाल की सबसे बुरी आदतें (WORST SKIN CARE HABITS):
1.त्वचा को नोचना (PICKING SKIN):
आप अपने स्किन को टच करते रहते हैं और पिंपल को फोड़ते हैं। दोस्तों पिंपल्स को फोड़ना एक कॉमन मिस्टेक है। जो लोग अक्सर ही करते हैं। ऐसा करने से ना ही सिर्फ पल्स बाहर आता है बल्कि स्किन पर मौजूद बैक्टीरिया को भी अंदर ढकेलता है जिससे सूजन बढ़ती है और और पिंपल्स निकलने लगते हैं। कुछ लोगों की तो आदत ही होती है।लगातार चेहरे के टच करते रेहने की दोस्तों फोन इस्तेमाल करते वक्त,लॅपटाॅप चलाते हुए, सूज पहनते हुए या दरवाजे के हैंडल, टीवी का रिमोट यूज़ करते हुए हमारे हाथों पर करोड़ों रोगाणु लग जाते हैं यही छोटे छोटे वायरस हाथों के जरिए चेहरे पर ट्रांसफर हो जाते हैं जिससे कि स्किन प्रॉब्लम बढ जाते हैं इसलिए अगर आप आदत को बदल सके तो आप जरूर फरक देखेंगे।
2. बार-बार धोना(OVERWASHING):
चेहरे को कुछ ज्यादा ही धोना लेकिन किसी भी चीज की अधिकता बुरी होती है। यह चेहरा धोने के लिए भी सच है जब हम अपने चेहरे को अस्कर ही धोने लगते है तोह इससे हमारी स्किन ड्राई होने लगती है और इसके रिसपोन्स पे हमारे स्किन के ग्लॅंड और भी ज्यादा ओईल को प्रोडूस करने लग जाते है इससे ठिक होने बजाय ओर खराब हो जाती है अच्छा यही होगा कि आप अपना फेस दिन में दो बार की धूये। एक सुबह उठने के बाद और दूसरा रात को सोने से पहले बहुत लोग रात को फेश धोना भूल जाते हैं। ऐसा ना करें। रात को सोने से पहले फेस वाॅस करना बहुत जरूरी है। इससे मेकअप के अलावा दिनभर की इकट्ठी हुई धूल, गंदगी और बेक्टेरिया भी धूल जाते हैं।
3.अत्यधिक रसायन प्रोडक्ट (TOO MANY CHEMICAL PRODUCTS USE):
क्या आपने कभी अपने चेहरे पर यूज होने वाले प्रोडक्ट के इनग्रेडिएंट पढा है। यह बड़े दुख की बात है कि आज भारतीय मार्केट में मैक्सिमम स्किन प्रोडक्टस में बहुत ही विषारी केमिकलस डाले जा रहे है कॅन्सर तक कर शकते है ऐसे प्रोडक्टस को रोज रोज लगाने से स्किन पूरी तरह ड्यामेज हो सकती है इसलिए हमेशा नॅचूरल और सॅफ स्किन फ्रेंडली प्रोडक्टस खरीदे और हा बहूत ज्यादा भी प्रोडक्टस अपने स्किन पर यूज ना करे । ये आपके स्किन को सही करने बजाय खराब कर शकते है ।
4.तनाव (STRESS):
तनाव,क्रोध और चिंता जैसे हमारी डेली लाइफ का हिस्सा ही बन चुके हैं। हमें शायद इस बात का अंदाजा भी नहीं कि किस तरह से हमारी बॉडी को अंदर से खोखला करते हैं। स्ट्रेस लेने से बॉडी में ऐसी केमिकल रिएक्शन होते है। जिससे कि हमारी स्किन सेन्सिटिव होने लगती है क्या आपने कभी नोटिस किया है कि जब आप बहुत स्ट्रेस में होते हैं तो आपको ज्यादा पिंपल्स होते है ऐसा इसलिए क्योंकी मानसिक तनाव मे होर्मानल बदलाव होने लगते हैं कि हमारी स्किन ज्यादा ओइल प्रोडूस करने लगती है। नेचर के साथ वक्त गुजारना, मेडिटेशन करना, डेली एक्सरसाइज करना कुछ बहुत ही इफेक्टीव तरीके हैं जो बड़ी आसानी से नेगेटिव थोट को हटा कर आपके शरीर को अंदर से खुशी देते हैं।
5.नमक और दूध (SALT WITH MILK):
नमकीन चीज को दूध के साथ खाना ये शायद आपको अजीब लग सकता है। लेकिन अगर आयुर्वेद की मानें तो दूध और नमक मिलकर धिमा जहर बनाते हैं जिससे कि स्किन प्रॉब्लम होने लगते हैं। यहां तक कहा जाता है कि आप चाहे कितनी भी दवाइयां लेले स्किन को चमकदार बनाने के लिए लेकिन सिर्फ एक गलती आपका सारा काम बिगाड़ सकती है। नमक और दूध आपस में विरुद्ध आहार हैं। इनको मिलाकर खाने से बॉडी में ऐसे रिएक्शन होते हैं जिनके दुष्परिणाम स्किन पर देखे जा सकते हैं। जैसे पराठे के साथ दूध या चाय,अचार के साथ दूध या नमकीन के साथ चाय बिल्कुल भी ना खाएं। मिनिमम 30 मिनट का अंतर जरूर रखे ।
दोस्तों यह कुछ थी बूरी आदते जो आपकी स्किन प्रोब्लमस की वजाह बनती है। आइये अब बात करते हैं ऐसी पाच ऐसी अच्छी आदते जो आपकी स्किन को पहले से भी सुंदर चमकदार और मुलायम बनायेंगी।
त्वचा की देखभाल की सबसे अच्छी आदतें (BEST SKIN CARE HABITS):
1.खाना(FOOD):
किसी ने ठीक ही कहा है कि स्वस्थ त्वचा भितर से आती है। आप यह जानकर हैरान हो जाएंगे कि हम कितना कुछ कर सकते हैं जैसे कि हमारी स्किन हेल्दी हो जाए। पहला तो ज्यादा तिखा खाना पेट मे ऐसिडिटी करता है जिससे शरीर में एसिड की मात्रा बढ़ जाती है, वहां स्किन प्रॉब्लम होती ही है। इसलिए अगर आपको स्किन प्रॉब्लम है तो लाल मिर्च, गरम, मसाला आदि कुछ दिनों के लिए तो छोड़ ही दे । दूसरा फाइबर से भरपूर खाना खाए। डाइटरी फाइबर शरीर के विषैले पदार्थों को बाहर निकाल फेकता है जिससे कि स्किन का ग्लो बढ़ता है। व्होल वीट,सेमी ब्राउन राइस, मिलेट्स,ओट्स, डालस, वेजिटेबल सैलेड को अपनी डाइट में शामिल करें। तीसरा अगर आप की सेन्सिटीव स्किन है तो कुछ सब्जियों से तो दूर ही रहे जैसे कि बैंगन, भिंडी, अरबी और कटहल जो की चिपचिपी होती है। अगर आपको ज्यादा पिंपल्स होते हैं तो ड्राई फ्रूट्स को भिगोकर छिलका उतारकर ही खाएं। डायरेक्ट खाने से शरीर की गर्मी बढ़ने का खतरा रहता है। अगर आपको स्किन प्रॉब्लम अक्सर ही होती है तो चीनी और नमक भी कम कर दे। यह दोनों ही किडनीज को टॉक्सिक को बाहर फेकने से रोखते हैं टॉक्सिन ब्लड में बढ़ जाए तो इचिंग होने लगती है बाकी यह तो मुझे केहने की जरूरी नहीं कि पेकॅट फूड से जितना हो सके बचे ऐसे प्रेझेवेटीव से बना बासी खाना आपको स्किन को बहुत खराब करता है। जितना हो सके आपके घर का फ्रेश खाना खाये ताकी आपकी स्कीन अंदर से खीले।
2.व्यायाम (EXERCISE):
रोजाना एक्सरसाइज बॉडी के सभी ऑर्गनस मे ब्लड सरकुलेशन को बढ़ाती हैं और हम जानते हैं कि स्किन बॉडी का सबसे बड़ा ऑर्गन है। इसलिए ज्यादा ब्लड फ्लो म्हतलब ज्यादा न्यूट्रीसन और ऑक्सीजन। एक्सरसाइज आपका पसीना निकालती है जिससे आपकी स्किन के पोर्स खुल जाते हैं,अंदर जमी गंदगी बाहर आ जाती है। इसलिए ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी मतलब हेल्दीयर स्किन।
3.अपने कपड़े धोना (WASH YOUR FABRICS):
जो फेबरिक आपके काँटेक्ट में अक्सर आता है जैसे कि आपके कपड़े, आपका टाॅवेल, तकिये का गिलास या बेडशीट इन्हें कम से कम हफ्ते में एक बार अच्छे से जरूर धोना चाहिए ताकि जो एक्सेस ओईल, धूल, बॅक्टीरिया इन पर आ जाता है, वह निकल सके। अगर आप की सेन्सिटिव स्किन है तो सजेस करूंगा कि आप सिंथेटिक कपड़ों को छोड़ कॉटन के कपड़ों को पेहने।
4.हाइड्रेटेड(HYDRATED):
आपने सुना होगा खूबसूरत लोगों केहते हूवे उनकी चमकती स्किन का सीक्रेट है अच्छे से पानी पीना। किसी भी अन्य सेल्स की तरह हमारी स्किन सेल्स भी पानी से ही बने होते हैं, बिना भरपूर पानी के ये ठिक से काम नहीं कर सकते। बाॅडी को सही से इनफ्लूड देने से आपकी स्किन हेल्दी और बच्चों जैसी मुलायम हो सकती है। पानी आप सूपस,जूसेस,टीस,फलस और कुछ सब्जियों के थ्रू स्किन सेल्स को पहुंचा सकते हैं।
5. त्वचा की देखभाल की दिनचर्या(SKIN CARE ROUTINE):
हेल्दी स्किन केयर रूटीन के तौर पर मैं आपसे शेयर करना चाहता हूं। एक बड़ा ही सरल सस्ता सा उपाय जिससे आपको घर बैठे ही क्लियर और ग्लोविंग स्कीन मिल सकती है।एक बड़ा चम्मच बेसन लीजिए,इसमें एक छोटा चम्मच शहद, एक छोटा चम्मच दही और कुछ ड्रॉप्स नींबू के मिलादे बस इस होमरेमेडी को अपने पूरे फेस पर लगा कर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से धो लें। यह हाथों हाथ की आपकी स्किन की डेड स्किन सेल्स को बाहर कर देगा और चेहरा बिल्कुल साफ दिखेगा। इस होमरेमेडी को हफ्ते में एक से दो बार जरूर यूज करे मेहगे क्रिमो की जरुरत ही नहीं पड़ेगी।
तो दोस्तो ये थी पाच सबसे स्किन की बूरी आदते और पाच सबसे स्किन की अच्छी आदते ये सारी टिप्स को अच्छे से आप अच्छे से फॉलो करते हैं तो मैं गारंटी देता हूं कि स्किन की प्रॉब्लम से आपको कभी भी परेशान नहीं होना पड़ेगा। दोस्तों इस पोस्ट में इतना ही मुझे उम्मीद है कि आप को इस पोस्ट को पढकर फायदा हुआ होगा। अगर हाँ तो प्लीज अपनी सपोर्ट दिखाइए।
BESAN - https://amzn.to/4uW2yku
TURMERIC POWDER - https://amzn.to/4dRQye9
COPPER WATER BOTTLE - https://amzn.to/4dvjkjp
हमारे स्वदेशी माहिती के ब्लाॅग पोस्ट :
श्री राजीव दिक्षीतजी एक राष्ट्रवादी ....विदेशी कंपनी के छक्के उडाने वाला एक योद्धा ....✊
पानी पीने का गलत तरीका
टेस्टोस्टेरोन कैसे बढ़ाएँ? (BOOST TESTOSTERONE NATURALLY).
भूलकर भी न खरीदें ये 5 PRODUCTS - FOOD PRODUCTS THAT HAVE BEEN MISBRANDED
यह खा कर बनेगी बॉडी - वर्कआउट से पहले और बाद में क्या खाएं ?
मीठा भी और सेहतमंद भी ! चीनी की जगह इस्तेमाल करें ये 6 जादुई चीज़ें ।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें